• Talk To Astrologers
  • Brihat Horoscope
  • Personalized Horoscope 2024
  • Live Astrologers

मकर राशि

मकर राशि की विशेषताएँ

Makara rashi

मकर राशि वाले जातक गहरी सोच वाले होते हैं। इस राशि का स्वामी शनि है। धन एवं व्यापार के मामले इस राशि के जातक बहुत सावधान रहते हैं। ये एक समय में कई कार्य करने में सक्षम होते हैं। ये मनोरंजन करने वाले और अच्छी यादाश्त के धनी के साथ-साथ अच्छे कहानीकार भी होते हैं। इस राशि की महिलाएँ अपने घर को व्यवस्थित रखती हैं।

कभी-कभार इस राशि के जातक अपने स्वार्थ को आगे रखते हैं और इन्हें ख़ुद पर भरोसा भी नहीं होता है। इनकी बाचाल प्रवृति होती है और अपनी ज़िम्मेदारियों को भलिभांति समझते हैं। इसके अलावा इस राशि वाले दृढ़ निश्चयी एवं महत्वाकांक्षी होते हैं। संदेह करना इनका नकारात्मक पक्ष है।

मकर राशि का स्वास्थ्य

मकर लग्न का स्वामी होने के कारण आपको हवा से होने वाली बीमारियां, श्‍वांस और आंखो की बीमारी प्रभावित कर सकती है। इसके अतिरिक्त आपको कभी न कभी उच्‍च रक्‍त चाप की परेशानी भी कष्ट दे सकती है। तथा सावधानी न बरतने पर आपको जोड़ो, बाल दांत, चर्म रोग, और तंत्रिका जैसे रोग भी पीड़ित कर सकते हैं। आपकी लग्न के लोगों को दुर्घटना होने पर हड्डियों का टूटना और घुटने में चोट की समस्या विशेष रूप से परेशान कर सकती है।

मकर राशि का स्वभाव व व्यक्तित्व

मकर लग्न के लोग अक्सर धार्मिक होने का दिखावा करते है। लेकिन हकीकत में आप धार्मिक नहीं होते, जैसा की आप दिखाना चाहते है। आप स्वभाव से आत्मकेंद्रित और जिद्दी भी हो सकते हैं। आप दूसरों की बात सुनने की बजाय अपनी बात रखना पसंद करते है इसलिए कभी कभी आप अपना नियंत्रण खो देते हैं और दूसरों को काफी चोट पहुंचा देते है। आपकी लग्न के लोगों में अच्छी संगठनात्क क्षमता होती है,आप काम के प्रति जूनूनी, भौतिकवादी, रूढ़िवादी और अधिकार को सम्मान देने वाले होते हैं। आपकी लग्न के लोग महत्वाकांक्षी, गंभीर और काम के प्रति समर्पित होते हैं। साथ ही आप आत्म अनुशासित, जिम्मेवार, और व्यवहारिक प्रकृति के भी होते है। लेकिन समय समय पर अपने आप को असहाय महसूस करते हैं। तार्किक क्षमता आपमें बेहद प्रबल होती है। दूसरों से व्यवहार के दौरान आप शांत और आत्मकेंन्द्रित नजर आते हो लेकिन एक बार विश्वास जमने पर आप दोस्तों के प्रति प्रतिबद्ध होते हैं। आपका सामाजिक, प्रयासों के लिए तैयार रहना, काम के लिए सब कुछ करना तथा अपना आत्मसम्मान सबसे अधिक महत्वपूर्ण होता है। आपमें भौतिकवादी दृष्टिकोण के बजाय दार्शनिकता का भाव अधिक होता है। आप स्वयं के सुख के लिए प्यार में पड़ने के लिए तैयार रहते है।

मकर राशि का शारीरिक रूप-रंग

मकर लग्न के लोग काफी दुबले, हड्डी दिखने वाले और औसत उंचाई वाले होते हैं। आपकी भोहें और छाती पर बडे बडे बाल पाये जाते हैं। आपका माथा सामान्यता बड़ा और लंबे दांतवाले होते है, जो कभी कभी होठ के बाहर भी दिखाई देते हैं। आपके व्यक्तित्व से परिपक्वता और मजबूती का आभास होता है। आपकी नज़र में तटस्थता,संयम, और सर्वसाधारण द्वारा चिह्नित गुण साफ झलकता है। आप कभी कभी वैज्ञानिक दार्शनिक, बुद्धिमान व्यक्ति जैसे दिखते हैं।

दैनिक मकर राशिफल

Friday, April 26, 2024
कुछ लोग सोच सकते हैं कि आप नया सीखने के लिए काफ़ी उम्रदराज़ हो चुके हैं- लेकिन यह सच्चाई से बहुत दूर है- आप अपने तेज़ और सक्रिय दिमाग़ की वजह से कुछ भी आस...

मकर राशिफल 2024

Year 2024
आप स्वभाव से सहानुभूति, उदार भाव लिए, संकोची, तामसिक प्रवृत्ति के लेकिन चालाक हो सकते हैं। आपका जीवन महान आकांक्षाओं से भरा होता है लेकिन आप इसके लिए ...

एस्ट्रोसेज मोबाइल पर सभी मोबाइल ऍप्स

एस्ट्रोसेज टीवी सब्सक्राइब

रत्न खरीदें

एस्ट्रोसेज डॉट कॉम सर्वश्रेष्ठ गुणवत्ता वाले रत्न, लैब सर्टिफिकेट के साथ बेचता है।

यन्त्र खरीदें

एस्ट्रोसेज डॉट कॉम के विश्वास के साथ यंत्र का लाभ उठाएँ।

फेंगशुई खरीदें

एस्ट्रोसेज पर पाएँ विश्वसनीय और चमत्कारिक फेंगशुई उत्पाद

रूद्राक्ष खरीदें

एस्ट्रोसेज डॉट कॉम से सर्वश्रेष्ठ गुणवत्ता वाले रुद्राक्ष, लैब सर्टिफिकेट के साथ प्राप्त करें।