• Talk To Astrologers
  • Brihat Horoscope
  • Personalized Horoscope 2024
  • Live Astrologers

वृष राशि

वृष राशि की विशेषताएँ

Mesh rashi

वृषभ राशि के जातक मजबूत और सुसंगत व्यक्तित्व के धनी होते हैं। वृषभ राशि चक्र में आने वाली दूसरी राशि है। ये लोग शांत व कोमल होते हैं लेकिन अपनी दिमागी क्षमता को भली-भांति जानते हैं। वृषभ राशि के जातक धन, संपत्ति और ख्याति प्राप्त करना पसंद करते हैं। इस राशि के जातकों में हावी रहने की प्रवृत्ति रहती है इसलिए ये लोग स्वभाविक रूप से कठोर और निश्चयी रहते हैं। ये लोग अपनी दिनचर्या में किस तरह का परिवर्तन पसंद नहीं करते हैं। वृषभ राशि के जातक उन लोगों में से होते हैं, जो जीवन में अपनी पसंद की हर वस्तु आसानी से पाना चाहते हैं। ये स्वभाविक रूप से अंतर्मुखी और बहुत विश्वसनीय होते हैं। क्योंकि ये वे लोग होते हैं जिन पर आप मदद के लिए भरोसा कर सकते हैं। सुरक्षा और प्रतिबद्धता इनकी सर्वोच्च प्राथमिकता होती है। वृषभ राशि के जातक अपने साथी को स्वतंत्रता देने के लिए इच्छुक नहीं होते हैं। ये लोग छोटी-छोटी इच्छा पूरी होने की ख्वाहिश रखते हैं। वृषभ राशि के लोग बुरे वक्त में गंदी आदतों में आसानी से फंस जाते हैं। ये लोग पेशे से बिल्डर और निवेशक आदि होते हैं। वृषभ राशि के जातकों को अपने कर्तव्य, दायित्व और विश्वसनीयता का अहसास होता है।

वृष राशि का स्वास्थ्य

वृषभ लग्न आपको एक मजबूत और उत्तम स्वास्थ्य प्रदान कर रहा है। लेकिन कुछ शारीरिक समस्याओं का सामना आपको जीवन भर करना पड़ सकता है। विशेष रूप से आप तंत्रिका तंत्र से संबंधित बीमारियों से ग्रसित हो सकते हैं। यदि आपका जन्म मई मास में हुआ है तो आपको अधिक वजन की भी समस्या हो सकती है। कभी कभी यौन रोग आपको अपने प्रभाव में ले सकते है। इसके अलावा जीवन में ग्रीवा कशेरुक,निचले जबड़े, दांत,ठोड़ी और तालु की समस्याएं होने की संभावनाएं भी बनती है। गुर्दे,गुप्तांग, मूत्राशय,गर्दन और गले में होने वाले रोगों से आपको सतर्क रहना चाहिए।

वृष राशि का स्वभाव व व्यक्तित्व

वृषभ लग्न के अंतर्गत जन्म लेने के कारण आप कुछ अव्यवहारिक हो सकते है। जिसके कारण नए लोगों को आप न भाये। अपने शांत और अंतर्मुखी व्यवहार, के कारण नए लोगों से मिलना जुलना पसंद नहीं करते है। अगर आपके साथ ठीक से व्यवहार नहीं किया जाता और समझा भी नहीं जाता, तो आपमें दूसरों के प्रति आक्रोश और रूढ़िवादिता की भावना उत्पन्न हो सकती है। आपको अक्सर नए दोस्त बनाने में कठिनाइयों का सामना करना पड़ता है जिसके कारण आप नए लोगों से मिलने में संकोच करते हैं। आप विश्वसनीय और व्यवहारिक प्रकृति के हो सकते है। आपका यह स्वभाव आपको कारोबार में आपको अच्छी सफलता दिला सकता है। आपके व्यक्तित्व में कामुकता का भाव भी हो सकता है। इसके कारण आप सभी क्षेत्रों में भौतिक सुख प्राप्ति के लिए प्रयासरत रहते हैं और आप काफी उद्यमी प्रकृति के भी हो सकते है। आप अपने कार्यों को अपने अनुसार निश्चित समय में पूरा करते है। व दूसरे लोगों द्वारा किए गए प्रयासों की सराहना भी करते है तथा उनकी प्रतिभा की भी खुलकर तारीफ करते हैं। उस समय आपका व्यवहार किसी बॉस के समान भी हो सकता है। आपकी राशि के व्यक्तियों को आसानी से आकर्षित नहीं किया जा सकता और अगर ऐसा किया भी जाता है तो काफी सावधानी बरतनी पड़ती है। आप लोग अपने मूल्य और सिद्धांतों के प्रति काफी अडिग रहते हैं, और आपके दृष्टिकोण को बदलना आसान नहीं होता है। आपकी स्नेही प्रकृति और सच्चाई की सराहना करने का गुण, दूसरों को आपकी और आकर्षित करता है। इसी के कारण आप एक चुम्बकीय व्यक्तित्व के स्वामी है। आप स्वभाव से आवेगी नहीं होंगे लेकिन लेकिन अगर आप के साथ जबदस्ती का व्यवहार किया जाए तो आप उग्र हो सकते हैं। कई बार आप पूर्वाग्रही और जिद्दी भी हो सकते है। आप काफी सावधानी से अपने दोस्तों का चयन करते हैं। तथा आप झूठ बोलना पसंद नहीं करते हैं हालांकि आपको आसानी से मनाया जा सकता है।

वृष राशि का शारीरिक रूप-रंग

वृषभ लग्न के लोगों में कम उचाई वाले और कभी कभी दुबले कद काठी के होते हैं। आमतौर पर आप लोग सुंदर कद काठी, ऊंची नाक, चमकदार आँख और कामुक होठ वाले होते हैं। आपका जितना चेहरा सुंदर देखने में होता है उतना आप भाग्यशाली नहीं होते है। आपकी शारीरिक संरचना चौकोर आकार ही होती है। आप लोगों के पीठ पर कुछ निशान भी होते हैं। वृषभ लग्न के लोग मेलजोल वाले होते हैं।

दैनिक वृष राशिफल

Thursday, April 25, 2024
ज़िंदगी की ओर उदास नज़रिया रखने से बचें। आप घूमने-फिरने और पैसे ख़र्च करने के मूड में होंगे- लेकिन अगर आपने ऐसा किया तो बाद में आपको पछताना पड़ सकता है। आ...

वृष राशिफल 2024

Year 2024
शुक्र के प्रभाव के कारण आप आकर्षक व्यक्तित्त्व के स्वामी हैं। आपकी शारीरिक बनावट आकर्षक है। आप साहसी और हंसमुख स्वभाव के व्यक्ति हैं। वाणी का स्वामित्...

एस्ट्रोसेज मोबाइल पर सभी मोबाइल ऍप्स

एस्ट्रोसेज टीवी सब्सक्राइब

रत्न खरीदें

एस्ट्रोसेज डॉट कॉम सर्वश्रेष्ठ गुणवत्ता वाले रत्न, लैब सर्टिफिकेट के साथ बेचता है।

यन्त्र खरीदें

एस्ट्रोसेज डॉट कॉम के विश्वास के साथ यंत्र का लाभ उठाएँ।

फेंगशुई खरीदें

एस्ट्रोसेज पर पाएँ विश्वसनीय और चमत्कारिक फेंगशुई उत्पाद

रूद्राक्ष खरीदें

एस्ट्रोसेज डॉट कॉम से सर्वश्रेष्ठ गुणवत्ता वाले रुद्राक्ष, लैब सर्टिफिकेट के साथ प्राप्त करें।