वार्षिक राशिफल 2021
वार्षिक राशिफल 2021 सभी के लिए अद्भुत बुलंदियों वाला साबित होगा, क्योंकि वर्ष के आरंभ में कन्या लग्न उपस्थित होगा और चंद्रमा कर्क राशि में पुष्य नक्षत्र में होंगे।। इस संयोग का असर दांपत्य जीवन और कार्य-व्यापार पर सकारात्मक रूप से होगा। वहीं शनिदेव का भाग्य भाव में बैठकर लाभ और पराक्रम भाव पर दृष्टि डालना भी आपके लिए शुभ रहेगा। यह योग वर्ष कुंडली 2021 के लिहाज से यह कहता है कि ग्रहों के सुगम संयोग से वर्ष 2021 व्यापारी वर्ग के लिए लाभदायक सिद्ध होगा। पंचम भाव पर की शनि दृष्टि पड़ने की वजह से अच्छे अंक की प्राप्ति के लिए विद्यार्थियों को प्रतियोगिता में अधिक परिश्रम करना पड़ेगा।
वर्तमान में हम आंग्ल नववर्ष 2021 में प्रवेश कर रहे हैं, इस दिन चंद्रमा अपनी स्वयं की राशि कर्क तथा गुरु के नक्षत्र पुनर्वसु के बाद शनि के नक्षत्र में भ्रमण करेगा। आप राशिफल 2021 (Horoscope 2021 in Hindi) पढ़कर इस साल की शुभ तिथियों और शुभ घड़ियों के बारे में जान सकते हैं। इसके साथ ही आपके लिए कौन सा रंग भाग्यशाली होगा कौन सा रत्न आपके लिए शुभ रहेगा इसकी जानकारी भी आप इस में पा सकते हैं।
हर राशि के जो देवता होते हैं उन्हीं के अनुसार सब जातकों के अपने-अपने स्वभाव और गुण-धर्म होते हैं, अतः प्रतिदिन ग्रहों की स्थिति के अनुसार उनसे जुड़े जातकों के जीवन में घटित होने वाली स्थितियाँ एक दूसरे से अलग होती हैं। इसी कारण से हर राशि का राशिफल अलग-अलग होता है।
एस्ट्रोसेज वार्षिक राशिफल 2021 (Varshik Rashifal 2021) में विशेषज्ञों द्वारा सटीक खगोलीय गणनाओं के आधार पर फलादेश लिखा गया है। हमारे विद्वान तथा अनुभवी ज्योतिषियों ने साल भर में होने वाले सभी ग्रहीय परिवर्तनों, गोचर का आकलन करके यह राशिफल लिखा है। इन ब्रह्मांडीय गणनओं के माध्यम से वर्ष 2021 के विभिन्न पहलुओं जैसे कि स्वास्थ्य, वैवाहिक जीवन व प्रेम, धन-धान्य और समृद्धि, परिवार एवं व्यवसाय तथा नौकरी-पेशे जैसे सभी विषयों की पूरी विवेचना की गई है।
हर साल के शुरू होने से पहले ही आम आदमी सोचने लगता है कि नये साल को वो किस तरह बेहतर बनाएगा। राशिफल पढ़ने से हमारी योजना थोड़ी और बेहतर हो जाती है। राशिफल 2021 में हम हर पक्ष को सम्मिलित करने का पूरा प्रयास कर रहे हैं और हम आशा करते हैं कि आपको आपके काफी सवालों के जवाब इससे मिल जाएंगे जैसे-
- क्या साल 2021 में मुझे उन्नति मिलेगी ?
- इस साल की आर्थिक व्यवस्था कैसे रहेगी?
- परिवार पक्ष में क्या उतार-चढ़ाव होने की आशंका है?
- अगर आप विद्यार्थी हैं तो आपका शिक्षा जीवन कैसा रहेगा?
वार्षिक कुंडली 2021 भविष्यफल
यदि वर्ष 2021 की बात की जाए तो कुछ मुख्य बातें इस प्रकार से पता चल सकती हैं:
- जिस समय वर्ष 2021 शुरू होगा, उस समय कन्या लग्न उपस्थित होगा और चंद्रमा कर्क राशि में पुष्य नक्षत्र में होंगे।
- लग्न के स्वामी बुध चतुर्थ भाव में सूर्य के साथ स्थित हैं जिससे कुछ लोगों के विदेश आवागमन के अच्छे संकेत मिलते हैं।
- बृहस्पति और शनि पंचम भाव में युति बना रहे हैं जिससे आर्थिक स्थिति में सुधार के स्पष्ट संकेत मिल रहे हैं।
- अप्रैल के बाद से कुछ नई योजनाओं पर कार्य होगा और आपकी योजनाएं फलीभूत होंगी जिनसे कुछ नया करने की इच्छा भी प्रकट होगी।
- कुछ लोग नौकरी की जगह अपना बिज़नेस करने में ज्यादा रुचि दिखाएंगे और उसमें सफल भी होंगे। इस प्रकार भारतवासी आत्मनिर्भर भारत की दिशा में भी कदम बढ़ाएंगे।
- नवम भाव में उपस्थित राहु धार्मिक क्रियाकलापों में वृद्धि कराएंगे और धार्मिक पर्यटन को बढ़ावा मिलेगा।
- मार्च से आगे स्थितियों में कुछ बदलाव जरूर मिलेगा क्योंकि मंगल का गोचर राहु के साथ स्थित होगा जोकि समस्याप्रद रहेगा और कुछ दुर्घटनाओं तथा धार्मिक गतिविधियों में हस्तक्षेप से अशांति हो सकती है।
- लोगों के अंदर धार्मिकता और व्यावहारिकता दोनों की वृद्धि होगी जिससे वे अपने लाइफस्टाइल को सुधारने पर ध्यान देंगे और शांति प्राप्ति के लिए ध्यान और मेडिटेशन करते हुए नजर आएंगे।
- निश्चित तौर पर वर्ष 2021, 2020 की चुनौतियों को कम करता हुआ नजर आएगा और विभिन्न राशि के जातकों को अपने निजी जीवन में, जैसे कि आपके दांपत्य जीवन, आपकी लव लाइफ, आपके आर्थिक क्षेत्र और करियर आदि में अच्छी सफलता के योग बनेंगे।
- लोगों में एक नई सोच का जन्म होगा, जो कुछ नया करने के लिए प्रेरित करेगी इसलिए कुछ नए आविष्कार, कुछ नई खोज भी इस वर्ष देखने को मिल सकती हैं।
- राजनीतिक तौर पर यह वर्ष उथल-पुथल से भरा रहने वाला है। कुछ गैर पारंपरिक गठबंधन देखने को मिल सकते हैं और राजनीति एक नए स्तर पर पहुँचेगी, जहां पारंपरिक छींटाकशी बढ़ सकती है।
- इस वर्ष मिथुन राशि, वृश्चिक राशि, धनु राशि वाले जातक करियर के दृष्टिकोण से ज्यादा अच्छे परिणाम प्राप्त करेंगे लेकिन उन्हें अपने स्वास्थ्य के प्रति सतर्क रहना होगा। वर्ष की शुरुआत उनके लिए कमजोर होगी लेकिन धीरे-धीरे स्थितियों में सुधार आने से स्वास्थ्य मजबूत होने लगेगा।
यदि आप जानना चाहते हैं कि साल 2021 में ग्रहों की चाल आप को किस प्रकार प्रभावित करेगी या ग्रहों का गोचर आपके जीवन में किस प्रकार के बदलाव लाएगा, या फिर जीवन में बेहतर परिणाम आपको कैसे प्राप्त होंगे तो एस्ट्रोसेज द्वारा प्रस्तुत राशिफल 2021 के अनुसार आप अपनी राशि से संबंधित सभी बातों की जानकारी प्राप्त कर सकते हैं। तो फिर देर किस बात की है, आइए जानिए अपनी राशि अनुसार अपना वार्षिक राशिफल 2021।