गुरु का कर्क राशि में गोचर (02 जून 2026)

Author: Deepika Gola | Updated Wed, 06 May 2026 12:26 PM IST

गुरु का कर्क राशि में गोचर: ज्ञान और विस्तार के ग्रह गुरु देव 02 जून 2026 की सुबह 06 बजकर 30 मिनट पर कर्क राशि में गोचर करने जा रहे हैं। एस्ट्रोसेज एआई का यह विशेष लेख आपको “गुरु का कर्क राशि में गोचर” से जुड़ी समस्त जानकारी प्रदान करेगा। साथ ही, यह गोचर सभी राशियों के जातकों को और देश-दुनिया को किस तरह से प्रभावित करेगा, इस बारे में भी हम आगे विस्तार से बात करेंगे। तो आइए बिना देर किए गए आगे बढ़ते हैं और शुरुआत करते हैं गुरु गोचर से जुड़े इस लेख की।


यह भी पढ़ें: राशिफल 2026

विद्वान ज्योतिषियों से फोन पर बात करें और जानें गुरु का कर्क राशि में गोचर का अपने जीवन पर प्रभाव

बता दें कि बृहस्पति का कर्क राशि में गोचर होने जा रहा है और इस राशि के स्वामी चंद्र देव हैं। साथ ही, जल तत्व की यह राशि गुरु ग्रह की उच्च राशि मानी जाती है। ऐसे में, गुरु का कर्क राशि में गोचर जातकों को अनेक प्रकार से शुभ परिणाम देने का काम कर सकता है। साथ ही, वह जीवन के महत्वपूर्ण फैसले लेने में भी सक्षम होंगे और अपने कार्यों मै भी शानदार प्रदर्शन कर सकेंगे। गुरु ग्रह के कर्क राशि में गोचर करने से जातकों के ज्यादा से ज्यादा लाभ कमाने, शुभ कार्य संपन्न होने, ऑनसाइट नौकरी के अवसर मिलने और विदेश यात्रा पर जाने के योग बनेंगे।

गुरु गोचर से जातकों की बुद्धि तेज़ होगी और इस दौरान आपके लंबी यात्रा पर जाने की संभावना है। यह गोचर लोगों को जीवन में आगे बढ़ने, जीवन के विभिन्न क्षेत्रों के माध्यम से धन-समृद्धि बढ़ाने और सफलता पाने के लिए प्रेरित करेगा। चलिए अब हम आपको अवगत करवाते हैं और जानते हैं गुरु का कर्क राशि में गोचर सभी 12 राशियों को किस तरह से प्रभावित करेगा।

To Read in English Click Here: Jupiter Transit in Cancer

यह राशिफल आपकी चंद्र राशि पर आधारित है। अपनी व्यक्तिगत चन्द्र राशि अभी जानने के लिए चंद्र राशि कैलकुलेटर का उपयोग करें

गुरु का कर्क राशि में गोचर: राशि अनुसार प्रभाव और उपाय

मेष राशि

मेष राशि वालों की कुंडली में गुरु ग्रह नौवें और बारहवें भाव के स्वामी हैं जो अब आपके चौथे भाव में गोचर करने जा रहे हैं। ऐसे में, गुरु का कर्क राशि में गोचर होने से आपकी भौतिक सुख-सुविधाओं में वृद्धि होगी। साथ ही, आपके नई संपत्ति खरीदने के भी योग बनेंगे और आपका बैंक-बैलेंस में बढ़ने की भी संभावना है।

जब बात आती है करियर की, तो इस अवधि में आप पर काम का बोझ काफ़ी बढ़ सकता है जिसके चलते आप तनाव में आ सकते हैं। इसके परिणामस्वरूप, आपके मन में नई नौकरी तलाशने के विचार आ सकते हैं। व्यापार की बात करें, तो अगर आपका संबंध व्यापार से है, तो आपको बिज़नेस पर अत्यधिक ध्यान देना होगा क्योंकि आपको प्रतिद्वंद्वियों से कड़ी टक्कर मिलने की आशंका है। लेकिन, यदि आप फैमिली बिज़नेस करते हैं, तो आपको अच्छा ख़ासा लाभ हो सकता है।

आर्थिक जीवन को देखें, तो गुरु का यह गोचर आपको मिले-जुले परिणाम दे सकता है। इस दौरान धन लाभ भी हो सकता है और खर्च भी बढ़ सकते हैं। बचत करने के अवसर भी आपको प्राप्त होंगे, लेकिन इसके लिए आपको सही योजना बनाकर चलना होगा।

निजी जीवन की बात करें, तो इन जातकों को जीवनसाथी के साथ मतभेदों का सामना करना पड़ सकता है जिसकी वजह आप दोनों के बीच आपसी तालमेल की कमी होगी। स्वास्थ्य के लिहाज़ से, गुरु का यह गोचर आपके खर्चे बढ़ने का काम करेगा क्योंकि आपकी रोग प्रतिरोधक क्षमता कमज़ोर होगी। इसके अलावा, आपको अपने परिवार के सदस्यों की सेहत पर काफ़ी पैसा खर्च करना पड़ सकता है।

उपाय: शनिवार के दिन राहु ग्रह के लिए यज्ञ/हवन करें।

मेष राशिफल 2026

वृषभ राशि

वृषभ राशि वालों की कुंडली में गुरु देव आपके आठवें और ग्यारहवें भाव के स्वामी हैं। अब यह आपके तीसरे भाव में गोचर करने जा रहे हैं। इसके परिणामस्वरूप, गुरु का कर्क राशि में गोचर होना आपको व्यक्तिगत प्रगति को लेकर जागरूक बनाने का काम करेगा। इस दौरान आप लंबी दूरी की यात्रा पर जा सकते हैं और आपके स्थान परिवर्तन होने के भी योग बन सकते हैं।

करियर की बात करें, गुरु गोचर के दौरान आप पर काम का दबाव बढ़ सकता है। साथ ही, आपके द्वारा किए गए बेहतरीन काम के लिए वरिष्ठ अधिकारियों से सराहना नहीं मिलने का अनुमान है। वहीं दूसरी तरफ, कार्यक्षेत्र में कुछ सुविधाओं में वृद्धि होने की संभावना है।

जिन जातकों का संबंध व्यापार से है, उन्हें इस समय ज्यादा लाभ न मिलने के आसार हैं क्योंकि आपकी व्यापार नीतियां पुरानी हो सकती हैं। ऐसे में, आपके हाथ से धन लाभ कमाने के कई बेहतरीन अवसर निकल सकते हैं।

बात करें आर्थिक जीवन की, तो गुरु का कर्क राशि में गोचर की अवधि में आपको लापरवाही की वजह से धन हानि का सामना करना पड़ सकता है, और यह हानि आपको किसी यात्रा के दौरान हो सकती है। ऐसे में, आपके धन की बचत करने की संभावना औसत रह सकती है।

प्रेम जीवन को देखें, तो आपके रिश्ते में आपसी तालमेल और समझ की कमी होने के कारण आपको जीवनसाथी के साथ समस्याओं का सामना करना पड़ सकता है।

स्वास्थ्य की दृष्टि से, गुरु गोचर की अवधि में आपको कोई एलर्जी या फिर सर्दी-खांसी जैसे रोग घेर सकते हैं इसलिए आपको अपना ध्यान रखने की सलाह दी जाती है।

उपाय: गुरुवार के दिन गुरु ग्रह के लिए यज्ञ/हवन करें।

वृषभ राशिफल 2026

करियर की हो रही है टेंशन! अभी ऑर्डर करें कॉग्निएस्ट्रो रिपोर्ट

मिथुन राशि

मिथुन राशि के जातकों की कुंडली में गुरु महाराज आपके सातवें और दसवें भाव के स्वामी हैं जो अब आपके दूसरे भाव में गोचर करने जा रहे हैं। इसके परिणामस्वरूप, गुरु का कर्क राशि में गोचर के दौरान आपको तनाव महसूस हो सकता है। साथ ही, दूसरों के प्रति आपकी रुचि या लगाव में कमी आ सकती है।

करियर के क्षेत्र में गुरु गोचर की अवधि में आप असंतुष्ट और बेचैन नज़र आ सकते हैं। आप पर काम का दबाव बढ़ सकता है जिसके चलते आप मौजूदा नौकरी से नाख़ुश दिखाई दे सकते हैं। ऐसे में, आप नौकरी में बदलाव करने का मन बना सकते हैं।

व्यापार की बात करें, तो इस समय आप व्यापार में ज्यादा लाभ कमाने में नाकाम रह सकते हैं। साथ ही, बिज़नेस में प्रतिद्वंद्वियों की तरफ से आप पर दबाव भी बढ़ सकता है।

बात करें आर्थिक जीवन की, तो गुरु का कर्क राशि में गोचर के दौरान आपके अनचाहे खर्च बढ़ सकते हैं और इनकी वजह से आपके लिए धन की बचत करना मुश्किल हो सकता है।

प्रेम जीवन में आपके और जीवनसाथी के बीच में अहंकार से जुड़ें विवाद जन्म ले सकते हैं और इन परिस्थितियों की वजह से आपके रिश्ते से प्रेम नदारद रह सकता है। साथ ही, आप दोनों के बीच बातचीत का भी अभाव रह सकता है जिसकी वजह से रिश्ते में आपसी समझ की कमी रह सकती है।

स्वास्थ्य के मामले में गुरु का यह गोचर आपके लिए फ्लू, सर्दी-खांसी और तंत्रिका तंत्र से जुड़ी समस्याएं लेकर आ सकता है। ऐसे में, आपको अपनी सेहत का ध्यान रखना होगा।

उपाय: गुरुवार के दिन बुध ग्रह के लिए यज्ञ/हवन करें।

मिथुन राशिफल 2026

कर्क राशि

कर्क राशि वालों के लिए बृहस्पति देव आपके छठे और नौवेंभाव के स्वामी हैं जो अब आपके पहले/लग्न भाव में गोचर करने जा रहे हैं। इसके फलस्वरूप, गुरु का कर्क राशि में गोचर धार्मिक कार्यों और आपके द्वारा किए जा रहे प्रयासों में सफलता पाने के लिए इस समय को अच्छा कहा जाएगा। साथ ही, इस दौरान आपको लंबी दूरी की यात्रा पर जाने के योग बन सकते हैं।

जब बात आती है करियर की, तो यह जातक बेहतर अवसरों और प्रगति के लिए अपनी नौकरी बदलने का मन बना सकते हैं या फिर आपकी नई नौकरी लग सकती हैं।

व्यापार की दृष्टि से, गुरु के इस गोचर की अवधि में आप ज्यादा से ज्यादा धन लाभ कमाने के लिए व्यापार की नीतियों में बदलाव कर सकते हैं।

आर्थिक जीवन में आपके सामने लाभ और हानि दोनों तरह की स्थिति का सामना करना पड़ सकता है। इसके अलावा, आपको आय में वृद्धि के लिए अनेक सुनहरे अवसर प्राप्त होंगे और आप इनका फायदा उठाने में भी सक्षम होंगे।

प्रेम जीवन की बात करें, तो इस अवधि में आपको अपने जीवनसाथी का हर कदम पर साथ मिलेगा जिसकी वजह आप दोनों के बीच प्रेम और बेहतरीन आपसी समझ होगी। ऐसे में,आपके बीच अच्छा तालमेल बना रहेगा जिससे रिश्ते में मधुरता बनी रह सकती है।

स्वास्थ्य के लिहाज़ से, गुरु गोचर के दौरान आपको परिवार के किसी सदस्य के स्वास्थ्य पर काफ़ी धन खर्च करना पड़ सकता है जिसके चलते आप तनाव में रह सकते हैं।

उपाय: बुधवार के दिन चंद्र ग्रह के लिए यज्ञ/हवन करें।

कर्क राशिफल 2026

सिंह राशि

सिंह राशि के जातकों के लिए बृहस्पति देव आपके पांचवें और आठवें भाव के स्वामी हैं। अब यह आपके बारहवें भाव में गोचर करने जा रहे हैं। इसके परिणामस्वरूप, गुरु का कर्क राशि में गोचर आपके खर्चों को बढ़ाने का काम कर सकता है। साथ ही, संतान को लेकर भी आपकी चिंता बढ़ सकती है।

करियर के क्षेत्र में आपकी रुचि अपनी मौजूदा नौकरी को लेकर कम हो सकती है और ऐसे में, आप नौकरी में बदलाव का मन बना सकते हैं।

व्यापार करने वाले जातकों को इस समय बड़ा नुकसान झेलना पड़ सकता है क्योंकि आपके द्वारा अपनाई गई योजनाएं और तरीके आपको मन मुताबिक परिणाम देने में असफल हो सकते हैं।

आर्थिक जीवन की बात करें, तो गुरु गोचर की अवधि में आपकी आय की तुलना में खर्चे ज्यादा रह सकते हैं इसलिए आपको बहुत ध्यान से अपने धन का प्रबंधन करना होगा।

प्रेम जीवन को देखें, तो सिंह राशि के जातकों को अपने रिश्ते में वफ़ादारी निभाना और आपसी समझ बनाए रखना थोड़ा मुश्किल हो सकता है जिससे आप दोनों के बीच तालमेल में कमी आ सकती है।

स्वास्थ्य के मामले में गुरु गोचर की अवधि में आपको अपने सबच्चों की सेहत पर काफ़ी धन खर्च करना पड़ सकता है जो आपके लिए चिंता का विषय बन सकता है।

उपाय: रविवार के दिन सूर्य ग्रह के लिए यज्ञ/हवन करें।

सिंह राशिफल 2026

कन्या राशि

कन्या राशि वालों की कुंडली में बृहस्पति महाराज आपके चौथे और सातवें भाव के स्वामी हैं जो अब आपके ग्यारहवें भाव में गोचर करने जा रहे हैं।

इसके परिणामस्वरूप, गुरु का कर्क राशि में गोचर आपके जीवन में सफलता लेकर आ सकता है और साथ ही, आपकी इच्छाओं को पूरा करने का काम करेगा। आप नए दोस्त बनाने में भी सक्षम होंगे।

बात करें करियर की, तो इस समय आप अपनी नौकरी में पहले की तुलना में अधिक संतुष्ट दिखाई दे सकते हैं और करियर में भी उन्नति के योग बन सकते हैं।

आर्थिक जीवन को देखें, तो आपकी आय इस अवधि में अच्छी रहेगी क्योंकि आप अपने द्वारा किए जा रहे प्रयासों के माध्यम से अच्छा-ख़ासा लाभ प्राप्त करेंगे।

प्रेम जीवन की बात करें, तो गुरु का कर्क राशि में गोचर जीवनसाथी के साथ आपका रिश्ता मज़बूत करने का काम करेगा। ऐसे में, आप अपने साथी का भरोसा और दिल जीतने में कामयाब रहेंगे।

स्वास्थ्य के मामले में, इस दौरान आपका स्वास्थ्य काफ़ी अच्छा रह सकता है जिसकी वजह आपके अंदर मौजूद आत्मविश्वास होगा।

उपाय: मंगलवार के दिन भगवान गणेश के लिए यज्ञ/हवन करें।

कन्या राशिफल 2026

कुंडली में मौजूद राज योग की समस्त जानकारी पाएं

तुला राशि

तुला राशि वालों की कुंडली में गुरु ग्रह आपके तीसरे और छठे भाव के अधिपति देव हैं। अब यह आपके दसवें भाव में गोचर करने जा रहे हैं। इसके परिणामस्वरूप, गुरु का कर्क राशि नै गोचर के दौरान आपको करियर में कई तरह के बदलावों का सामना करना पड़ सकता है। साथ ही, आपका सारा ध्यान व्यक्तिगत प्रगति पर केंद्रित होगा।

करियर को देखें, तो आप इस समय बेहतर संभावनाओं को देखते हुए नौकरी में बदलाव करने का मन बना सकते हैं। साथ ही, आपको मौजूदा नौकरी में समस्याओं का सामना करना पड़ सकता है।

जब बात आती है आर्थिक जीवन की, तो गुरु गोचर की अवधि में आपको धन लाभ में वृद्धि होगी, लेकिन आपके खर्चे भी बढ़ने की आशंका है। वहीं दूसरी तरफ, आपके बचत करने की संभावना भी औसत रह सकती हैं।

प्रेम जीवन की बात करें, तो जीवनसाथी के साथ आपको रिश्ते में अहंकार से जुड़ी समस्याओं का सामना करना पड़ सकता है और ऐसे में, आपके बीच मतभेद जन्म ले सकते हैं। इन समस्याओं की वजह आपसी तालमेल की कमी हो सकती है।

स्वास्थ्य के लिहाज़ से, गुरु गोचर के दौरान आपको त्वचा में जलन और स्किन से जुड़ी समय परेशान कर सकती है इसलिए आपको अपना ध्यान रखने की सलाह दी जाती है।

उपाय: बुधवार के दिन केतु ग्रह के लिए यज्ञ/हवन करें।

तुला राशिफल 2026

वृश्चिक राशि

वृश्चिक राशि वालों के लिए गुरु ग्रह आपके दूसरे और पांचवें भाव के स्वामी हैं जो अब आपके नौवें भाव में गोचर करने जा रहे हैं। इसके फलस्वरूप, गुरु का कर्क राशि में गोचर के दौरान आपको अपने द्वारा किए जा रहे प्रयासों से अधिक प्रगति मिलेगी। साथ ही, इस समय यात्रा के अवसर भी बढ़ सकते हैं और आपका झुकाव आध्यात्मिकता की तरफ बढ़ सकता है।

करियर के क्षेत्र में गुरु का यह गोचर आपके लिए प्रगति लेकर आएगा। साथ ही, कार्यक्षेत्र पर आप कुछ सकारात्मक बदलाव भी देखने को मिल सकते हैं।

आर्थिक जीवन की बात करें, तो गुरु गोचर की अवधि में आप अच्छा ख़ासा धन कमाने में सक्षम होंगे। साथ ही, आप पर्याप्त मात्रा में धन की बचत करने में भी सफल हो सकते हैं। इस समय बड़े और महत्वपूर्ण निर्णय लेते हुए भी दिखाई दे सकते हैं।

प्रेम जीवन में आप जीवनसाथी के साथ अपने रिश्ते का आनंद लेंगे और ऐसे में, आप ख़ुश दिखाई देंगे। साथ ही, आप साथी के साथ कहीं घूमने-फिरने जा सकते हैं।

स्वास्थ्य के मामले में गुरु गोचर की अवधि में आपकी रोग प्रतिरोधक क्षमता मज़बूत रहेगी और ऐसे में, आपका स्वास्थ्य भी अच्छा रहेगा।

उपाय: मंगलवार के दिन भगवान गणेश के लिए यज्ञ/हवन करें।

वृश्चिक राशिफल 2026

बृहत् कुंडली : जानें ग्रहों का आपके जीवन पर प्रभाव और उपाय

धनु राशि

धनु राशि वालों की कुंडली में बृहस्पति महाराज आपकी कुंडली में पहले/लग्न और चौथे भाव के स्वामी हैं जो अब आपके आठवें भाव में गोचर करने जा रहे हैं।

इसके परिणामस्वरूप, गुरु का कर्क राशि में गोचर की अवधि में आपको जीवन में समस्याओं का सामना करना पड़ सकता है। साथ ही, आपकी सुख-सुविधाओं में भी कमी आ सकती है जिसके चलते आप नाख़ुश दिखाई दे सकते हैं। आपके घर में भी परेशानियां जन्म ले सकती हैं।

करियर के क्षेत्र में धनु राशि वालों को कुछ समस्याओं से दो-चार होना पड़ सकता है और आपके काम के प्रदर्शन में भी गिरावट देखने को मिल सकती है।

जिन जातकों का अपना व्यापार है, उन्हें इस दौरान आपको नुकसान का सामना करना पड़ सकता है। हालांकि, अगर आप फैमिली बिज़नेस से जुड़े हैं, तो आपको अच्छा ख़ासा लाभ मिलने की संभावना है।

आर्थिक जीवन की की बात करें, तो इस अवधि में आपको औसत रूप से धन लाभ हो सकता है, लेकिन दूसरी तरफ आपके खर्चों में भी वृद्धि की आशंका है।

जब बात आती है प्रेम जीवन की, तो आपके रिश्ते में संतुष्टि और तालमेल की कमी महसूस कर सकते हैं जो आपसी समझ की कमी के कारण हो सकता है।

स्वास्थ्य के लिहाज़ से, गुरु गोचर की अवधि में आपको भूख न लगने या फिर सर्दी-जुकाम जैसी समस्याएं परेशान कर सकती हैं।

उपाय: गुरुवार के दिन भगवान शिव के लिए यज्ञ/हवन करें।

धनु राशिफल 2026

मकर राशि

मकर राशिवालों के लिए गुरु देव आपके तीसरे और बारहवें भाव के स्वामी हैं जो अब आपके सातवें भाव में प्रवेश करने जा रहे हैं। ऐसे में, गुरु का कर्क राशि में गोचर आपके लिए धन-समृद्धि और ख़ुशियाँ लेकर आएगा। साथ ही, आपको जीवन के हर क्षेत्र में सफलता मिलने संभावना है।

जब बात आती है करियर की, तो इस अवधि में आपको विदेश में नौकरी के नए अवसर मिल सकते हैं। साथ ही, नई नौकरी मिलने के कारण आपको अपार सफलता मिलने के भी योग बनेंगे।

जिन जातकों का अपना व्यापार है, उनके लिए गुरु का यह गोचर काफ़ी हद तक अनुकूल रहेगा। अगर आप अपना व्यापार करते हैं, तो आप बिज़नेस की नई नीतियां बना सकते हैं और यह आपको अच्छा लाभ दिला सकती हैं।

आर्थिक जीवनकी बात करें, तो इस अवधि में मकर राशि के जातक पर्यात मात्रा में धन अर्जित कर सकते हैं। साथ ही, आप अपनी आय का एक बड़ा हिस्सा बचाने में भी सफल हो सकते हैं।

प्रेम जीवन में आपका सकारात्मक और ईमानदार व्यवहार रहेगा जो जीवनसाथी का आपको जीवन के हर कदम में विश्वास और सराहना दिलाने का काम करेगा। ऐसे में, आप दोनों के बीच खुशी और सामंजस्य बना रह सकता है।

स्वास्थ्य के लिहाज़ से, गुरु गोचर की अवधि में आपकी रोग प्रतिरोधक क्षमता काफ़ी हद तक मज़बूत बनी रह सकती है जिससे आप ऊर्जावान रहेंगे। ऐसे में, आपकी सेहत अच्छी बनी रहेगी।

उपाय: शनिवार के दिन शनि देव के लिए यज्ञ/हवन करें।

मकर राशिफल 2026

नए वर्ष की भविष्यवाणी प्राप्त करें वार्षिक कुंडली 2026 से

कुंभ राशि

कुंभ राशि के जातकों के लिए गुरु देव आपकी कुंडली में दूसरे और ग्यारहवें भाव के अधिपति देव हैं। अब यह आपके छठे भाव में गोचर करने जा रहे हैं और ऐसे में, गुरु का कर्क राशि में गोचर के दौरान आपको धन से जुड़ी समस्याओं का सामना करना पड़ सकता है। साथ ही, परिवार में उतार-चढ़ाव और संतुष्टि की कमी भी रह सकती हैं।

करियर की बात करें, तो यह जातक कार्यों में संतुष्टि पाने के लिए नौकरी में बदलाव करने का मन बना सकते हैं जो आपके लिए काफ़ी हद तक फ़ायदेमं साबित होगा।

व्यापार के संबंध में गुरु का यह गोचर आपको बिज़नेस में हानि करवाने का काम कर सकता है जिसकी वजह व्याप्पर में अपने गई गलत नीतियां हो सकती हैं। ऐसे में, आपको सोच-समझकर आगे बढ़ना होगा।

आर्थिक जीवन को देखें, तो इन जातकों को अपने तो खर्चों को पूरा करने के लिए क़र्ज़ या फिर लोन लेने की नौबत आ सकती है जिससे आपके ऊपर आर्थिक बोझ बढ़ सकता है।

प्रेम जीवन में आपके और जीवनसाथी के बीच से प्रेम और खुशियां नदारद रह सकती हैं जिसकी वजह आपके रिश्ते में इमंडारफी का अभाव हो सकता है।

स्वास्थ्य के लिहाज़ से, गुरु गोचर के दौरान आपको त्वचा और मोटापे की समस्या घेर सकती है इसलिए आपको अपनी सेहत को प्राथमिकता देनी होगी।

उपाय: शनिवार के दिन जरूरतमंदों को भोजन का दान करें।

कुंभ राशिफल 2026

मीन राशि

मीन राशि के जातकों के लिए गुरु महाराज आपके पहले/लग्न भाव और दसवें भाव के स्वामी हैं जो अब आपके पांचवें भाव में गोचर करने जा रहे हैं।

इसके परिणामस्वरूप, गुरु का कर्क राशि में गोचर के दौरान आपका झुकाव अध्यात्म के प्रति बढ़ेगा। साथ ही, आपकी बुद्धि तेज़ बनेगी और आपको सफलता पाने की राह में सकारात्मक परिणामों की प्राप्ति होगी।

करियर के क्षेत्र में आपको विदेश से नई नौकरी के अवसर मिल सकते हैं। वहीं, इस राशि के कुछ लोग विदेश जा सकते हैं जहाँ आपको अच्छी सफलता की प्राप्ति होगी।

इस राशि के जिन जातकों का अपना व्यापार है, तो गुरु का कर्क राशि में गोचर आपके लिए अपार सफलता लेकर आ सकता है। लेकिन, ऐसा तभी होगा जब आप ट्रेड से जुड़े हों या फिर पैतृक संपत्ति मिल सकती है।

आर्थिक जीवन में आपको इस अवधि में पर्याप्त मात्रा में पैसा प्राप्त होगा और ऐसे में, आप ज्यादा से ज्यादा बचत करने में भी सक्षम होंगे।

प्रेम जीवन की बात करें, तो आप जीवनसाथी की नज़रों में अपनी एक अच्छी छवि बनाने में सफल रहेंगे जिससे आपका रिश्ता मज़बूत होगा। साथ ही , आप दोनों के बीच आपसी समझ और विश्वास मज़बूत होगा।

स्वास्थ्य के मामले में मीन राशि वाले उत्साह और साहस से भरे रहेंगे जिसके चलते आप एकदम फिट रहेंगे।

उपाय: गुरुवार भगवान रूद्र के लिए यज्ञ/हवन करें।

मीन राशिफल 2026

सभी ज्योतिषीय समाधानों के लिए क्लिक करें: एस्ट्रोसेज ऑनलाइन शॉपिंग स्टोर

हम आशा करते हैं कि आपको ये आर्टिकल पसंद आया होगा। एस्ट्रोसेज के साथ जुड़े रहने के लिए आपका बहुत-बहुत धन्यवाद!

अक्सर पूछे जाने वाले प्रश्न

1. गुरु का कर्क राशि में गोचर कब होगा?

गुरु देव 02 जून 2026 को कर्क राशि में प्रवेश कर जाएंगे।

2. कर्क राशि का स्वामी कौन है?

राशि चक्र की चौथी राशि कर्क के अधिपति देव चंद्र ग्रह हैं।

3. कर्क राशि में गुरु ग्रह की स्थिति कैसी होती है?

ज्योतिष में कर्क राशि को गुरु ग्रह की उच्ची राशि माना जाता है इसलिए इस राशि में गुरु ग्रह की स्थिति मज़बूत होती है।