बुध तुला राशि में मार्गी (13 नवंबर, 2026)

Author: Acharya Hanuman Mishra | Updated Thu, 8 Oct 2026 05:08 PM IST

बुध तुला राशि में मार्गी: बुध ग्रह को बुद्धि, व्यापार, वाणी, गुणा गणित और आंकड़ों का मुख्य कारक कहा गया है। इस कारण से बुध ग्रह का मार्गी होना इन सभी मामलों में विशेष प्रभाव रखता है। बुध ग्रह 24 अक्टूबर 2026 को वक्री हो गए थे जो अब 13 नवंबर 2026 की रात 08 बजकर 53 मिनट पर मार्गी होने जा रहे हैं।


विद्वान ज्योतिषियों से फोन पर बात करें और जानें बुध तुला राशि में मार्गी का अपने जीवन पर प्रभाव  

स्वभाविक है कि बुध ग्रह जिन-जिन चीजों के कारक ग्रह हैं, तो इनके मार्गी होने से उन सभी मामलों में अनुकूलता बढ़ेगी। बुध ग्रह कुंडली में अनुकूल होने, अनुकूल भावों के स्वामी होने और वर्तमान गोचर भी अनुकूल होने पर बुध का मार्गी होना जातकों के लिए बहुत फायदेमंद साबित होगा। लेकिन यदि बुध ग्रह किसी के विरुद्ध कार्य करने वाले ग्रह होते हैं, तो उनके लिए बुध ग्रह का मार्गी होना सकारात्मकता का काम भी कर सकता है। बुध ग्रह उनके लिए थोड़ा ही सही लेकिन विरुद्ध परिणाम भी दे सकता है। बुध ग्रह के मार्गी होने का आपकी राशि पर कैसा प्रभाव पड़ेगा आइए जानते हैं।

Read Here In English: Mercury Direct In Libra

यह राशिफल आपकी चंद्र राशि पर आधारित है। अपनी व्यक्तिगत चन्द्र राशि अभी जानने के लिए चंद्र राशि कैलकुलेटर का उपयोग करें

मेष राशि

मेष राशि वालों के लिए बुध ग्रह आपकी कुंडली में तीसरे तथा छठे भाव के स्वामी हैं जो आपके सप्तम भाव में मार्गी हो रहे हैं। वैसे तो सप्तम भाव में बुध ग्रह के गोचर को अच्छा नहीं माना जाता है। ऐसे में, सप्तम भाव में बुध का मार्गी होना फायदेमंद नहीं माना जाएगा क्योंकि सातवें भाव में बुध के गोचर को शारीरिक पीड़ा देने वाला, विवाद करवाने वाला और सरकारी कामों में व्यवधान देने वाला कहा गया है।

ऐसे में, बुध के मार्गी होने से इन मामलों में कुछ परेशानियां रह सकती हैं। लेकिन स्वामित्व के आधार पर आपको कुछ फायदे भी मिलेंगे। आपका कॉन्फिडेंस बेहतर होगा। कम दूरी की यात्राएं आसानी से हो सकेंगी और प्रतिस्पर्धात्मक कामों में आपको कुछ फायदा भी मिलेगा। मार्गी होने से स्वामित्व के आधार पर आपको फायदा मिल रहा है, लेकिन प्लेसमेंट के आधार पर कुछ कठिनाइयां भी देखने को मिल सकती हैं। ऐसे में, बुध ग्रह के मार्गी होने से आपको मिले-जुले परिणाम मिल सकते हैं।

उपाय: कन्याओं का पूजन करके उनका आशीर्वाद लेना शुभ रहेगा।

मेष साप्ताहिक राशिफल

वृषभ राशि

वृषभ राशि वालों के लिए आपकी कुंडली में बुध ग्रह को दूसरे भाव के साथ-साथ पांचवें भाव का स्वामित्व प्राप्त है जो आपके छठे भाव में मार्गी हो रहे हैं। छठे भाव में बुध के गोचर को अच्छे परिणाम देने वाला माना गया है। ऐसे में, बुध का मार्गी होना आपके लिए फायदेमंद रहेगा। बुध ग्रह आपको आर्थिक मामले में अच्छा लाभ दिला सकेंगे। स्वास्थ्य के मामले में भी बेहतरी लाने का काम करेंगे। प्रतिस्पर्धा में भी आगे ले जा सकते हैं और मान-सम्मान में वृद्धि भी करवा सकते हैं।

स्वामित्व के आधार पर आर्थिक और पारिवारिक जीवन में बुध आपको फायदा पहुंचा सकते हैं। वहीं, पंचम भाव के स्वामी होने के नाते प्रेम, शिक्षा और संतान से संबंधी मामलों में भीआपके लिए अनुकूलता देखने को मिल सकती है। बुध ग्रह का मार्गी होना आपके लिए हर लिहाज से अच्छा कहा जाएगा।

उपाय: भगवान गणेश को दूर्वा चढ़ाकर पूजन करना शुभ रहेगा।

वृषभ साप्ताहिक राशिफल

करियर की हो रही है टेंशन! अभी ऑर्डर करें कॉग्निएस्ट्रो रिपोर्ट

मिथुन राशि

मिथुन राशि वालों के लिए आपकी कुंडली में बुध ग्रह आपके लग्न या राशि के स्वामी और आपके चतुर्थ भाव के भी स्वामी हैं। अब यह आपके पंचम भाव में गोचर करते हुए मार्गी हो रहे हैं। वैसे तो पंचम भाव में बुध ग्रह के गोचर को अच्छा नहीं माना गया है, क्योंकि ऐसा गोचर मानसिक अशांति देने वाला कहा गया है। इसके अलावा, संतान से संबंधित मामलों में भी कठिनाइयां देने वाला कहा गया है।

पंचम भाव में बुध गोचर को योजनाओं में असफलता देने वाला व चिंता देने वाला कहा गया है। अतः बुध ग्रह के मार्गी होने से इन मामलों में कुछ परेशानियां बनी रह सकती हैं,  लेकिन स्वामित्व के आधार पर आपको फायदा मिलता हुआ प्रतीत हो रहा है। लग्न या राशि के स्वामी के मार्गी होने से शारीरिक स्वास्थ्य अच्छा होगा। आपकी सोच और सकारात्मक होगी। घर-गृहस्थी से संबंधित परेशानियां दूर होंगी। जमीन-जायदाद और वाहन से संबंधित मामलों में भी आसानी देखने को मिलेगी। बुध ग्रह के मार्गी होने का मिला-जुला परिणाम आपको मिल सकता है। इसमें में भी अच्छाइयां तुलनात्मक रूप से ज्यादा रह सकती हैं।

उपाय: गणपति अथर्वशीर्ष का नियमित रूप से पाठ करना शुभ रहेगा।

मिथुन साप्ताहिक राशिफल

कर्क राशि

कर्क राशि वालों के लिए बुध ग्रह आपकी कुंडली में तीसरे भाव और द्वादश भाव के भी स्वामी हैं जो अब आपके चौथे भाव में गोचर करते हुए मार्गी हो रहे हैं। चौथे भाव में बुध के गोचर को अच्छे परिणाम देने वाला माना गया है। ऐसे में, बुध का मार्गी होना आपको घर-गृहस्थी से संबंधित मामलों में अनुकूलता दे सकता है। माता से संबंधित परेशानियां दूर हो सकती हैं।

जमीन-जायदाद से संबंधित मामलों में भी अनुकूल परिणाम देखने को मिल सकते हैं। वहीं, स्वामित्व के आधार पर विदेश से संबंधित मामलों में अनुकूलता मिल सकती है। विदेश से वापस स्वदेश लौटने की कोशिश में कामयाबी मिल सकती है। कहीं से कोई अच्छा समाचार भी सुनने को मिल सकता है। बुध ग्रह का मार्गी होना आपके लिए ज्यादातर मामलों में अच्छे परिणाम दिलाने का काम कर सकता है।

उपाय: गाय को हरा चारा खिलाना शुभता देगा।

कर्क साप्ताहिक राशिफल

सिंह राशि

सिंह राशि वालों के लिए आपकी कुंडली में बुध ग्रह को दूसरे भाव के साथ-साथ लाभ भाव का स्वामित्व मिला हुआ है जो आपके तीसरे भाव में गोचर करते हुए मार्गी हो रहे हैं। तीसरे भाव में बुध के गोचर को मिले-जुले परिणाम देने वाला कहा गया है। ऐसा गोचर आसपड़ोस के लोगों के साथ संबंधों में थोड़ी सी कमजोरी दे सकता है। भाई-बंधुओं के साथ संबंध भी थोड़े बिगड़े हुए रह सकते हैं। लेकिन फ़िलहाल यदि संबंध पहले से बिगड़े हुए हैं, तो मार्गी होने के कारण संबंधों में सुधार की संभावना भी है।

वहीं, यदि पहले से सब ठीक था, तो हो सकता है कि मार्गी होने से आपका कॉन्फिडेंस बढ़ने की वजह से कुछ विवाद हो सकते हैं। अतः इस मामले पर ध्यान देने की आवश्यकता रहेगी। हालांकि यह गोचर मित्र की प्राप्ति करवाता है, यह एक अनुकूल बिंदु है। स्वामित्व के आधार पर लाभ भाव के स्वामी का मार्गी होना आमदनी के रास्तों को खोलने का काम करेगा। आमदनी के नए सोर्सेस भी मिल सकते हैं। वहीं दूसरे भाव के स्वामी होने के नाते घर-परिवार, विशेषकर पारिवारिक मामलों में बुध ग्रह अनुकूलता दे सकते हैं। आर्थिक मामलों में भी अच्छी अनुकूलता देखने को मिल सकती है।

उपाय: किसी भी चिड़िया को हरा फल खिलाएं अथवा दाना डालें।

सिंह साप्ताहिक राशिफल

कन्या राशि

कन्या राशि वालों के लिए बुध ग्रह आपके लग्न या राशि के स्वामी और दशम भाव अर्थात कर्म स्थान के भी स्वामी हैं। अब यह आपके दूसरे भाव में गोचर करते हुए मार्गी हो रहे हैं। बता दें कि दूसरे भाव में बुध ग्रह के गोचर को अच्छे परिणाम देने वाला कहा गया है क्योंकि ऐसा गोचर धन या आभूषण की प्राप्ति करवाने वाला माना गया है। इसके अलावा, विद्यार्थियों को भी इस गोचर के चलते अच्छा लाभ मिलता है। ऐसे लोग जो वाणी से संबंधित काम करते हैं. उनकी वाक्पटुता बढ़ेगी। स्वभाविक है कि इससे उन्हें कई प्रकार का लाभ मिलता है। साथ ही, भोजन इत्यादि के मामले में भी मनपसंद भोजन करने के मौके भी आपको मिलेंगे।

स्वामित्व के आधार पर कर्म स्थान के स्वामी का मार्गी होना कार्यक्षेत्र में आ रही बाधाओं को दूर करने का काम करेगा। वरिष्ठों के साथ संबंधों को सुधारेगा। सामाजिक मान-सम्मान में वृद्धि होगी। इसी तरह आपके लग्न या राशि के स्वामी का मार्गी होना स्वास्थ्य संबंधी मामलों में भी अच्छी अनुकूलता देगा। आपकी सोच सकारात्मक होगी और आपके डिसीजंस भी सामान्य तौर पर अच्छे रहेंगे। बुध का मार्गी होना आपको लगभग हर तरह के मामलों में अच्छे परिणाम दिलाने का काम करेगा।

उपाय: मांस-मदिरा से बचें और स्वयं को शुद्ध एवं सात्विक बनाए रखें।

कन्या साप्ताहिक राशिफल

तुला राशि

तुला राशि वालों के लिए बुध ग्रह आपकी कुंडली में भाग्य भाव के स्वामी होने के साथ ही द्वादश भाव के भी स्वामी हैं। अब यह आपके पहले भाव में गोचर करते हुए मार्गी हो रहे हैं। पहले भाव में बुध ग्रह के गोचर को अच्छा नहीं माना गया है। ऐसे में, मार्गी होने से बुध की नकारात्मकता बढ़ सकती है। पहले भाव में बुध के गोचर को अप्रिय वाणी बोलने वाला कहा गया है यानी कि बुध का गोचर आपकी भाषा शैली को बिगाड़ने का काम कर सकता है। उस पर ध्यान देने की आवश्यकता रहेगी। व्यर्थ की बातें और निंदासे बचना है।

आर्थिक मामले में किसी भी प्रकार का रिस्क नहीं लेना है। संबंधियों के साथ विनम्रता से पेश आना है। यदि कोई संबंधी आपके साथ बहस करना चाह रहा है तो उससे यथासंभव बचने की कोशिश करें। वहीं स्वामित्व के आधार पर भाग्य स्थान के स्वामी का मार्गी होना, भाग्य के सपोर्ट को बढ़ाने का काम करेगा। यह एक सकारात्मक बिंदु है। द्वादश भाव के स्वामी का मार्गी होना विदेश से संबंधित मामलों में बेहतरी दे सकता है। यदि आप विदेश जाने की कोशिश में थे या विदेश से संबंधित अन्य कोई मामला है, तो उस मामले में आ रही कठिनाई अब कम हो सकती है या फिर दूर भी हो सकती है।

स्वामित्व के आधार पर भले ही बुध से आपको कुछ सपोर्ट मिले, लेकिन प्लेसमेंट के आधार पर बुध का मार्गी होना फायदेमंद नजर नहीं आ रहा है। ऐसे में, हम कह सकते हैं कि बुध का मार्गी होना आपके लिए मिले-जुले परिणाम दे सकता है। ये परिणाम एवरेज से कुछ कमजोर भी रह सकते हैं। अतः बुध ग्रह से संबंधित मामलों में सावधानी पूर्वक निर्वाह करना समझदारी का काम होगा।

उपाय: किसी गरीब कन्या को पढ़ाई-लिखाई की सामग्री भेंट करें।

तुला साप्ताहिक राशिफल

बृहत् कुंडली: जानें ग्रहों का आपके जीवन पर प्रभाव और उपाय

वृश्चिक राशि

वृश्चिक राशि वालों के लिए बुध ग्रह को आपकी कुंडली में अष्टम भाव के साथ-साथ एकादश भाव अर्थात लाभ भाव का स्वामित्व प्राप्त है। अब यह आपके द्वादश भाव में गोचर करते हुए मार्गी हो रहे हैं। द्वादश भाव में बुध ग्रह के गोचर को अच्छा नहीं माना गया है। ऐसे में, बुध का मार्गी होना द्वादश के परिणामों को कमज़ोर कर सकता है यानी कि नकारात्मकता बढ़ सकती है। द्वादश में बुध के गोचर को व्यर्थ के खर्चे करवाने वाला, स्थान हानि करवाने वाला, स्त्री या पार्टनर को तकलीफ देने वाला कहा गया है।

इतना ही नहीं, स्वयं के शरीर में भी कुछ परेशानी या पीड़ा रह सकती है। मानसिक अशांति भी रह सकती है। विद्यार्थियों को भी व्यवधान देखने को मिल सकते हैं। बेकार की प्रतिस्पर्धा बढ़ सकती है। इस तरह के परिणाम गोचर शास्त्र में भी कह गए हैं। ऐसे में, बुध के मार्गी होने से इन परिणामों में बढ़ोतरी देखने को मिल सकती है जो कि आपके लिए सकारात्मक नहीं कहा जाएगा।

लेकिन स्वामित्व के आधार पर देखें, तो लाभ भाव के स्वामी का मार्गी होना लाभ के रास्ते भी खोलेगा। यदि आपने कहीं कोई मेहनत की है और उसके परिणाम पहले नहीं मिले हैं, तो वह इस अवधि में मिल सकते हैं। अष्टम भाव के स्वामी का मार्गी होना अप्रत्याशित रूप से कुछ फायदे करवा सकता है, लेकिन इसे भी बहुत अच्छी स्थिति नहीं कहा जाएगा। कुल मिलाकर बुध का मार्गी होना अधिकांश मामलों में कमजोरी तो वहीं कुछ मामलों में अच्छे परिणाम देने वाला कहा जाएगा।

उपाय: मस्तक पर नियमित रूप से केसर या हल्दी का तिलक करें।

वृश्चिक साप्ताहिक राशिफल

धनु राशि

धनु राशि वालों के लिए बुध ग्रह आपकी कुंडली में सप्तम भाव के स्वामी होने के साथ-साथ दशम भाव के भी स्वामी हैं। अब यह आपके लाभ भाव में गोचर करते हुए मार्गी हो रहे हैं। लाभ भाव में बुध ग्रह के गोचर को बहुत अच्छे परिणाम देने वाला कहा गया है। ऐसे में, बुध का मार्गी होना आपके लाभ के ग्राफ को बढ़ाने का काम कर सकता है। आपकी आमदनी में बढ़ोतरी करवा सकता है। व्यापार में भी अच्छा लाभ मिल सकता है। स्वास्थ्य के लिहाज से भी बुध का मार्गी होना आपके लिए अच्छा ही कहा जाएगा।

जमीन जायदाद से संबंधित मामलों में भी अच्छे परिणाम मिल सकते हैं। वहीं भाई-बंधुओं के साथ भी संबंध तुलनात्मक रूप से अच्छे हो सकेंगे। स्वामित्व के आधार पर दशम भाव के स्वामी का मार्गी होना कार्यक्षेत्र में सफलता का संकेत माना जाएगा। सप्तम भाव के स्वामी का मार्गी होना जीवनसाथी या जीवन संगिनी के साथ संबंधों को बेहतर करेगा। कारकत्त्व के आधार पर देखें, तो संतान और मित्र संबंधी मामले में बुध का मार्गी होना सहायक बनेगा। बुध का मार्गी होना आपके लिए अधिकांश मामलों में अच्छे परिणाम दिलाने का काम कर सकता है।

उपाय: देसी गाय को हरा चारा खिलाना शुभ रहेगा।

धनु साप्ताहिक राशिफल

मकर राशि

मकर राशि वालों के लिए बुध ग्रह को आपकी कुंडली में छठे भाव के साथ-साथ भाग्य भाव का स्वामित्व प्राप्त है। अब यह आपके कर्म स्थान अर्थात दशम भाव में गोचर करते हुए मार्गी हो रहे हैं। दशम भाव में बुध ग्रह के गोचर को अच्छे परिणाम देने वाला माना गया है इसलिए यह आपके लिए फायदेमंद रहेगा। दशम भाव में बुध के गोचर को पद लाभ करवाने वाला, शत्रुओं से बेहतर स्थिति में ले जाने वाला, व्यापार में लाभ करने वाला, मान-सम्मान दिलाने वाला, सफलता दिलाने वाला कहा गया है। अतः बुध के मार्गी होने से इन मामलों में बेहतरी देखने को मिल सकती है।

वहीं स्वामित्व के आधार पर देखें, तो भाग्य स्थान के स्वामी का मार्गी होना भाग्य के बेहतर सपोर्ट का संकेत है। पिता के साथ संबंधों में सुधार होगा। वहीं छठे भाव के स्वामी का मार्गी होना नौकरीपेशा लोगों को अच्छे परिणाम दिलाने में सहायक बनेगा। स्वास्थ्य के लिहाज से भी इसे अच्छी स्थिति कहा जाएगा। बुध का मार्गी होना आपको सामान्य तौर पर अधिकांश मामलों में अच्छे परिणाम दिलाने का काम करेगा।

उपाय: किसी धार्मिक स्थान विशेषकर मंदिर में दूध और चावल का दान करना शुभ रहेगा।

मकर साप्ताहिक राशिफल

कुंभ राशि

कुंभ राशि वालों के लिए बुध ग्रह आपकी कुंडली में पंचम भाव के स्वामी होने के साथ-साथ आठवें भाव के भी स्वामी हैं। अब यह आपके भाग्य भाव में गोचर करते हुए मार्गी हो रहे हैं। भाग्य भाव में बुध ग्रह के गोचर को बहुत अच्छे परिणाम देने वाला नहीं माना गया है। अत: स्वाभाविक है कि बुध के मार्गी होने से बुध के नकारात्मक परिणाम भी मजबूत होंगे। मार्गी होने से कोई विशेष लाभ आपको मिलने की संभावना नहीं है।

नवम भाव में बुध के गोचर को भाग्य हानि करवाने वाला, व्यवधान देने वाला, धन और मान हानि करवाने वाला माना गया है। ऐसे में, बुध के मार्गी होने से इन मामलों में बढ़ोतरी हो सकती है यानी कि नकारात्मकता में बढ़ोतरी होने वाले लक्षण देखने को मिल सकते हैं। तकनीकी रूप से देखें, तो यह आपके लिए सकारात्मक नहीं कहा जाएगा। वहीं, स्वामित्व के आधार पर पंचम भाव के स्वामी का मार्गी होना प्रेम संबंध में अनुकूलता देने का काम कर सकता है।

विद्यार्थियों के लिए भी पंचमेश का मार्गी होना शिक्षा के मामले में अनुकूलता देने का काम कर सकता है। संतान, शिक्षा और प्रेम संबंधी मामलों में अनुकूलता आने की संभावनाएं बढ़ेगी। वहीं अष्टम भाव के स्वामी का मार्गी होना अप्रत्याशित लाभ या फिर अप्रत्याशित हानि भी दे सकता है। अष्टम भाव के स्वामी का मार्गी होना मिले-जुले परिणाम देने वाला होगा। लेकिन पंचम भाव के स्वामी का मार्ग होना अनुकूल परिणाम देने वाला कहा जाएगा। इस तरह से हम कह सकते हैं कि बुध का मार्गी होना आपको मिले-जुले परिणाम देगा।

उपाय: कन्याओं का पूजन करके उन्हें हरे वस्त्र भेंट करना शुभ रहेगा।

कुंभ साप्ताहिक राशिफल

मीन राशि

मीन राशि वालों के लिए बुध ग्रह आपकी कुंडली में चतुर्थ भाव और सप्तम भाव के स्वामी हैं। अब यह आपके आठवें भाव में गोचर करते हुए मार्गी हो रहे हैं। हालांकि, आठवें भाव में बुध के गोचर को अच्छे परिणाम देने वाला कहा गया है इसलिए बुध का मार्गी होना अच्छाइयों के ग्राफ को बढ़ाने का काम करेगा। विशेषकर आकस्मिक धन प्राप्ति में सहायक बन सकता है। रुके हुए काम अचानक से बन सकते हैं। सामाजिक मान-सम्मान दिलाने में भी बुध का मार्गी होना आपके लिए सहायक बन सकता है।

वहीं स्वामित्व के आधार पर सप्तमेश के मार्गी होने से वैवाहिक जीवन में चल रही कठिनाइयों कम हो सकती हैं या दूर हो सकती हैं। वहीं आपके व्यावसायिक पार्टनर के साथ आपके संबंध मजबूत हो सकते हैं। चतुर्थ भाव के स्वामी के मार्गी होने का मतलब है कि घर-गृहस्थी से संबंधित परेशानियां दूर करेगा। भूमि-भवन से संबंधित मामलों में अनुकूल परिणाम देखने को मिल सकते हैं। मानसिक तनाव भी कम हो सकता है। बुध का मार्गी होना सामान्य तौर पर आपके लिए फायदेमंद रह सकता है।

उपाय: नियमित रूप से गणेश जी के मन्त्रों का जाप करना शुभ रहेगा।

मीन साप्ताहिक राशिफल

सभी ज्योतिषीय समाधानों के लिए क्लिक करें:एस्ट्रोसेज ऑनलाइन शॉपिंग स्टोर

हम आशा करते हैं कि आपको ये आर्टिकल पसंद आया होगा। एस्ट्रोसेज के साथ जुड़े रहने के लिए आपका बहुत-बहुत धन्यवाद!

अक्सर पूछे जाने वाले प्रश्न

1. बुध तुला राशि में मार्गी कब होंगे?

बुध देव 13 नवंबर 2026 को तुला राशि में मार्गी हों जाएंगे।

2.ग्रह मार्गी होना किसे कहते हैं?

ग्रह जब वक्री अवस्था से आगे चलना शुरू करते हैं, तो इसे मार्गी कहते हैं।

3.बुध किस राशि में नीच होते हैं?

    बुध ग्रह मीन राशि में नीच अवस्था में होते हैं।