बुध कर्क राशि में वक्री

Author: Acharyaa Parul | Updated Wed, 06 May 2026 12:27 PM IST

बुध कर्क राशि में वक्री: भले ही बुध ग्रह साल में कई बार वक्री होता है लेकिन फिर भी बुध की इस चाल से हम सभी भयभीत हैं क्‍योंकि इस दौरान जीवन के लगभग सभी क्षेत्रों में चुनौतियों का सामना करना पड़ता है। अब 29 जून, 2026 को रात 10 बजकर 45 मिनट पर बुध ग्रह कर्क राशि में वक्री होने जा रहे हैं। बुध जल तत्‍व की राशि कर्क में वक्री हो रहे हैं और यह राशि हमारी भावनाओं को दर्शाती है।


Read Here In English: Mercury Retrograde In Cancer

विद्वान ज्योतिषियों से फोन पर बात करें और जानें शुक्र का मकर राशि में गोचर का अपने जीवन पर प्रभाव

ऐसे में कर्क राशि में वक्री होने पर बुध हमे अपने भावनात्‍मक स्‍वास्‍थ्‍य पर ध्‍यान देने, अपने घर को साफ रखने एवं घरेलू जीवन और अपनी मां के प्रति जिम्‍मेदारी निभाने पर ध्‍यान देने के लिए प्रेरित करता है। इस ब्‍लॉग में आगे विस्‍तार से बताया गया है कि बुध कर्क राशि में वक्री होने पर सभी 12 राशियों को किस तरह से प्रभावित करेंगे।

यह राशिफल आपकी चंद्र राशि पर आधारित है। अपनी व्यक्तिगत चन्द्र राशि अभी जानने के लिए चंद्र राशि कैलकुलेटर का उपयोग करें

बुध कर्क राशि में वक्री: मेष, वृषभ और मिथुन राशि पर प्रभाव

मेष राशि

बुध ग्रह मेष राशि के तीसरे और छठे भाव के स्‍वामी हैं। बुध ग्रह साहस, परिवर्तन के कारक हैं और इनका प्रभाव दैनिक दिनचर्या, बीमारियों, आप जो कार्य रोज़ करते हैं, आपके स्‍वास्‍थ्‍य, प्रतिस्‍पर्धा और शत्रुओं पर पड़ता है। बुध पहले से ही आपके चौथे भाव में कर्क राशि में गोचर कर रहा है और अब यह इसी राशि में वक्री होने जा रहे हैं। अब बुध पहले से ही असहज स्थिति में था और अब वह वक्री हो रहा है। ऐसे में आपको अपने परिवार में तनाव महसूस हो सकता है। आपका ध्‍यान अपनी सुख-सुविधाओं पर अधिक रह सकता है। कुछ समय के लिए बुध की आपके तीसरे भाव पर दृष्टि पड़ रही है। ऐसे में आपको अपने कार्यों में त्‍वरित प्रयास करने और बदलाव के लिए तैयार रहना होगा। बुध की आपके दसवें भाव में मकर राशि पर मजबतू दृष्टि रहने वाली है। कुछ समय के लिए बुध ऐसा व्‍यवहार करेगा, जैसे वो मकर राशि में ही बैठा है। मकर बुध की मैत्री राशि है। ऐसे में आपके कार्यक्षेत्र में बदलाव और प्रगति आने की संभावना है। चीज़ें अपनी गति से थोड़ी धीमी चल सकती हैं लेकिन आपको इसी तरह अपनी गति को संभालना होगा। अपने घर से बेकार की चीज़ों को हटाने के लिए यह सही समय है। आप अपने संचार कौशल और कार्यक्षेत्र में अपनी उपस्थिति में सुधार करें। आपको अपनी सेहत पर ध्‍यान देने की जरूरत है क्‍योंकि बुध आपके छठे भाव के स्‍वामी हैं और अब वक्री होने पर आपको पुरानी स्‍वास्‍थ्‍य समस्‍याएं घेर सकती हैं।

उपाय: घर में तुलसी का पौधा लगाएं।

मेष साप्ताहिक राशिफल

वृषभ राशि

सभी आर्थिक मामलों में बुध ग्रह अहम भूमिका निभाता है। यह वृषभ राशि के दूसरे और पांचवे भाव के स्‍वामी हैं। कुंडली का दूसरा भाव परिवार और वाणी का कारक है और पचंम भाव संतान, शिक्षा और प्रेम संबंध का कारक है। अब बुध आपके तीसरे भाव में वक्री होने जा रहे हैं जो कि बुध के लिए एक सहज स्थिति है क्‍योंकि बुध मिथुन राशि के स्‍वामी हैं और यह राशि प्राकृतिक रूप से तीसरे भाव का प्रतिनिधित्‍व करती है। हालांकि, बुध शत्रु राशि में स्थित है।

बुध ग्रह वक्री होने पर आपके दूसरे भाव पर दृष्टि रखेंगे। ऐसे में आपको अपनी आर्थिक स्थिति, पारिवारिक मामलों और यहां तक कि अपने आहार में जल्‍दी कुछ बदलाव करने पड़ सकते हैं। ये बदलाव तुरंत और जल्‍दी हो सकते हैं। आपको कुछ ऐसे वित्तीय निर्णय लेने पड़ सकते हैं जिनके बारे में सोचने के लिए आपको बहुत कम समय मिलेगा।

चूंकि, बुध ग्रह संपन्‍नता का स्‍वामी है और इसका स्‍वामित्‍व आपके सीखने के भाव पर भी रहता है इसलिए यह कम समय में कुछ सीखने के लिए अच्‍छा समय है खासतौर पर आप धन कमाने और संचार से संबंधित कौशल सीख सकते हैं। ये स्किल्‍स इस बात से जुड़े हुए हैं कि आप भविष्‍य में क्‍या करना चाहते हैं। ज्ञान प्राप्‍त करने के लिए यह अनुकूल समय है। यात्रा के दौरान अपने कागज़ और दस्‍तावेज़ जैसे कि वीज़ा, पासपोर्ट, टिकट और अपने सामान आदि का ध्‍यान रखें क्‍योंकि आपको इस समय यात्रा के दौरान कुछ समस्‍याएं होने का डर है। कागज़ और दस्‍तावेज़ जैसे कि वीज़ा, पासपोर्ट, टिकट और अपने सामान आदि का ध्‍यान रखें क्‍योंकि आपको इस समय यात्रा के दौरान कुछ समस्‍याएं होने का डर है।

बुध ग्रह की नवम भाव पर यानी मकर राशि पर नवम दृष्टि पड़ रही है। ऐसे में भाग्‍य साथ दे सकता है। लंबी यात्रा से तरोताज़ा महसूस करेंगे और ये यात्राएं आपके लिए लाभकारी सिद्ध हो सकती हैं। उच्‍च शिक्षा प्राप्‍त करने के लिए भी यह अनुकूल समय है। उपाय के तौर पर आप एक जर्नल बनाएं और रोज़ लिखने की कोशिश करें क्‍योंकि बुध ग्रह संचार को दर्शाता है और तीसरा भाव हाथ से संबंधित है। इस दौरान आप अपने जो लक्ष्‍य तय करेंगे और लिखेंगे, वे अगले कुछ महीनों में बहुत काम आ सकते हैं।

उपाय: आप अपने छोटे भाई-बहनों को हरे रंग की मिठाई खिलाएं।

वृषभ साप्ताहिक राशिफल

करियर की हो रही है टेंशन! अभी ऑर्डर करें कॉग्निएस्ट्रो रिपोर्ट

मिथुन राशि

बुध ग्रह मिथुन राशि के लग्‍न भाव के साथ-साथ चौथे भाव के भी स्‍वामी हैं। यह भाव स्‍वयं, अपने शरीर, शक्‍ति, इम्‍यूनिटी, पहचान और चरित्र को दर्शाता है। यह चौथे भाव का भी स्‍वामी है जो कि खुशहाली, कंफर्ट ज़ोन, घर, मां, मातृ भूमि और आप जिस जगह पर सबसे ज्‍यादा सुरक्षित और भावनात्‍मक रूप से सुरक्षित महसूस करते हैं, उस जगह को दर्शाता है।

बुध के वक्री होने का कुछ प्रभाव आपके ऊपर भी देखा जा सकता है। बुध आपके दूसरे भाव में वक्री होने जा रहे हैं जो कि धन का भाव है। बुध कर्क राशि में वक्री होने पर आपकी निर्णय लेने की क्षमता प्रभावित हो सकती है क्‍योंकि यह समय खासतौर पर परिवार या धन से संबंधित महत्‍वपूर्ण निर्णय लेने या कोई महत्‍वपूर्ण कदम उठाने या बदलाव करने के लिए सही नहीं है।

आपको इस बात का भी ध्‍यान रखना है कि आपकी सभी पेमेंट समय पर हों क्‍योंकि इस समय आपके अपनी वित्तीय जिम्‍मेदारियों को भूलने की संभावना बनी हुई है। बुध ग्रह याद्दाश्‍त का कारक हैं और जब वह वक्री होते हैं, तब पहले किए गए कार्यों को लेकर कंफ्यूज़न आ सकती है। उदाहरण के तौर पर आपको ऐसा लग सकता है जैसे कि आप पहले ही पेमेंट कर चुके हैं लेकिन बाद में जाकर पता चलेगा कि ऐसा नहीं हुआ है। इसलिए वित्तीय मामलों को लेकर थोड़ी कंफ्यूज़न या अव्‍यवस्‍था हो सकती है।

दूसरे भाव से बुध ग्रह आपके आठवें भाव पर अष्‍टम दृष्टि रखेंगे जिसका मजबूत प्रभाव पड़ेगा और इस समय आपको इस बात का ध्‍यान रखना चाहिए। इसके अलावा आप सोच-समझकर बात करें। आपकी बातों या बात करने के तरीके से अनजाने में गलतफहमियां पैदा हो सकती हैं या दूसरों के साथ आपके मतभेद हो सकते हैं।

उपाय: बुध के लिए बीज मंत्र का जाप करें।

मिथुन साप्ताहिक राशिफल

बुध कर्क राशि में वक्री: कर्क, सिंह और कन्‍या राशि पर प्रभाव

कर्क राशि

कर्क राशि के लिए बुध तीसरे और बारहवें भाव के स्‍वामी हैं। कुंडली का तीसरा भाव साहस, प्रयासों, संचार और भाई-बहनों का प्रतीक है। बुध आपके बारहवें भाव का भी स्‍वामी है जो कि चेतना, नुकसान, खर्च, जागरूक होने के लिए उठाए गए कदम, नींद और आराम को दर्शाता है। यह व्‍यक्‍ति की दान करने, देने और दूसरों की मदद करने की क्षमता का भी प्रतीक है।

बुध पहले से ही आपके लग्‍न भाव में उपस्थित हैं, जहां पर इसे दिशाबल प्राप्‍त हो रहा है। अब बुध ग्रह वक्री होने जा रहे हैं। बुध कर्क राशि में वक्री होने से वह आपके बारहवें भाव को देख रहे हैं। यह समय आपको अपने खर्चों को पुर्नमूल्‍यांकन करने के लिए प्रेरित करेगा और अपको अपनी खर्चा करने की आदतों पर पुर्नविचार करने और बजट बनाकर चलने की जरूरत है। स्‍वास्‍थ्‍य के मामले में आपको अपनी जीवनशैली पर भी ध्‍यान देना चाहिए क्‍योंकि आपको स्किन से संबंधित समस्‍याएं होने का खतरा है।

आप अपनी वाणी और खुद को व्‍यक्‍त करने के तरीके पर नियंत्रण रखें। इसके अलावा आपको सीखने को लेकर कुछ अस्‍थायी समस्‍याएं या अड़चनें आ सकती हैं। इसलिए अगर आप शिक्षा या शैक्षिक कार्यों में शामिल हैं, तो आपको इस समय कुछ वित्तीय देरी या चुनौतियां देखनी पड़ सकती हैं। बुध की आपके सातवें भाव पर मजबूत दृष्टि पड़ रही है जिससे आपको पार्टनरशिप, जीवनसाथी या बिज़नेस साझेदारी से संबंधित मामलों में सुरक्षा मिलेगी। इस दौरान बुध इस तरह से बर्ताव करेगा जैसे वह मकर राशि में हो। इस प्रभाव की वजह से आपके अंदर खासतौर पर व्‍यावसायिक मामलों में जल्‍दी जीतने की इच्‍छा पैदा हो सकती है। अगर आप नए रिश्‍ते में आना चाहते हैं, तो इस समय आपको किसी खास व्‍यक्‍ति से मिलने का मौका मिल सकता है। हालांकि, आपको अपने व्‍यवहार को लेकर थोड़ा सजग रहने और पुरानी गलतियों को न दोहराने की सलाह दी जाती है।

उपाय: आप रोज़ भगवान गणेश की पूजा करें।

कर्क साप्ताहिक राशिफल

कुंडली में मौजूद राज योग की समस्त जानकारी पाएं

सिंह राशि

बुध ग्रह सिंह राशि के दूसरे और ग्‍यारहवें भाव के स्‍वामी हैं जो कि वित्तीय मामलों में महत्‍वपूर्ण भूमिका निभाते हैं क्‍योंकि बुध आपके वित्तीय भाव के स्‍वामी हैं। बुध ग्रह दूसरे घर से आपके परिवार, धन जमा करने, वाणी और यहां तक कि आप क्‍या खाते हैं, उस पर प्रभाव डाल रहा है। बुध आपके ग्‍यारहवें भाव के स्‍वामी भी हैं जो कि आय, वित्तीय या भौतिक लाभ एवं भौतिक दृष्टि से जीवन में विभिन्‍न सुखों को दर्शाता है।

अब बुध ग्रह आपके बारहवें भाव में वक्री होने जा रहे हैं इसलिए वित्त, आय या पारिवारिक मसलों से संबंधित महत्‍वपूर्ण निर्णय लेने के लिए यह अनुकूल समय नहीं है। आपको बार-बार एक ही चीज़ पर खर्च या नुकसान देखना पड़ सकता है। हालांकि, अच्‍छी बात यह है कि आप सोशल नेटवर्क के ज़रिए अपने पुराने दोस्‍तों, परिवार के सदस्‍यों या लोगों से फिर मिल पाएंगे

बुध की आपके छठे भाव पर सप्‍तम दृष्टि पड़ रही है जिससे आपकी दिनचर्या अनुकूलता आ सकती है। आप अपने शत्रुओं पर काबू पाने या किसी भी तरह की प्रतिस्‍पर्धा से निपटने में समर्थ होंगे। स्‍वास्‍थ्‍य की दृष्टि से इस समय थोड़ा ध्‍यान देने की जरूरत है क्‍योंकि कोई पुरानी स्‍वास्‍थ्‍य समस्‍या फिर से घेर सकती है।

उपाय: आप गाय के भोजन के लिए दान करें।

सिंह साप्ताहिक राशिफल

कन्‍या राशि

कन्या राशि के लग्‍न भाव के स्‍वामी बुध ग्रह हैं और अब वह 29 जून, 2026 को वक्री होने जा रहे हैं। लग्‍न भाव के स्‍वामी का वक्री होना हमेशा आपके जीवन को प्रभावित करता है। बुध आपके लिए स्‍वयं, शक्‍ति, इम्‍यूनिटी, शरीर, पहचान और चरित्र के कारक हैं। इसके अलावा बुध आपके दशम भाव के स्‍वामी भी हैं जो कि पेशे, करियर, समाज में कार्य, नौकरी और काम में जिम्‍मेदारियों को दर्शाता है।

इस समय बुध आपके ग्‍यारहवें भाव में वक्री होने जा रहे हैं। इस स्थिति के कारण आपको अपने पेशेवर नेटवर्क या दोस्‍तों में कुछ कंफ्यूज़न या मतभेद देखने को मिल सकते हैं। ऐसे में दोस्‍तों के साथ ऐसी किसी भी बेवजह की बहस या बातचीत से बचें जिससे आपके रिश्‍ते को नुकसान पहुंच सकता है। आपको सोशल मीडिया प्‍लेटफॉर्म पर बात करते समय भी बहुत सावधान रहने की सलाह दी जाती है क्‍योंकि आप यहां पर बिना सोचे-समझे अपनी भावनाओं को व्‍यक्‍त कर सकते हैं जो कि ठीक नहीं है।

बुध की आपके दसवें भाव पर भी दृष्टि पड़ रही है। ऐसे में आपको अपने काम, करियर या पेशेवर क्षेत्र में कुछ सही निर्णय लेने पड़ सकते हैं। इसके साथ ही अगर आप अपनी नौकरी बदलने या पुराने अवसरों को फिर से देखने के बारे में सोच रहे हैं, तो यह समय आपके लिए अच्‍छा हो सकता है। आप अपने पुराने सहकर्मियों से फिर से मिल सकते हैं या जिस कंपनी में आप पहले काम करते थे, वहां पर काम करने वाले लोगों से बात कर सकते हैं।

इसके अलावा बुध का आपके दसवें भाव पर मजबूत प्रभाव पड़ रहा है। यह छात्रों और प्रेमियों के लिए अनुकूल समय हो सकता है। अगर आप संतान प्राप्ति के बारे में सोच रहे हैं, तो उसके लिए भी यह समय अनुकूल रहने वाला है।

उपाय: आप 5 से 6 कैरेट का पन्‍ना रत्‍न पहनें। बुधवार के दिन सोने या चांदी में पन्‍ना रत्‍न को जड़वाकर पहनें। इससे आपको सकारात्‍मक परिणाम प्राप्‍त होंगे।

कन्या साप्ताहिक राशिफल

बृहत् कुंडली : जानें ग्रहों का आपके जीवन पर प्रभाव और उपाय

बुध कर्क राशि में वक्री: तुला, वृश्चिक और धनु राशि पर प्रभाव

तुला राशि

तुला राशि के नवम भाव के स्‍वामी बुध ग्रह हैं। यह भाव भाग्‍य, लंबी यात्रा, उच्‍च शिक्षा, आध्‍यात्मिक शिक्षा और पिता के साथ संबंध को दर्शाता है। नवम भाव के स्‍वामी के रूप में यह आपके भाग्‍य और वंश का भी प्रतीक है। बुध ग्रह आपके बारहवें भाव का भी स्‍वामी है जो कि नुकसान, खर्च, चेतना, नींद, आराम और आपकी दान करने की क्षमता का प्रतीक है। इसके अलावा यह विदेशी जमीन को भी दर्शाता है।

अब बुध ग्रह आपके दशम भाव में वक्री होने जा रहे हैं और इसकी वजह से आपको काम एवं सीखने में कुछ अड़चनों का सामना करना पड़ सकता है। इसलिए आपको अपने कार्यक्षेत्र में बात करते समय सावधान रहना चाहिए। ऑफिस में तकनीकी चीज़ों जैसे कि कंप्‍यूटर, टूल और यहां तक कि कागज़ी काम करने में भी आपको अधिक सावधानी बरतने की जरूरत है। इस समय आपको लो-प्रोफाइल रहने की आवश्‍यकता है।

कुछ समय के लिए बुध की दृष्टि आपके नवम भाव पर रहेगी जिससे उच्‍च शिक्षा और आध्‍यात्मिक ज्ञान पाने को लेकर आपके लिए अनुकूल स्थिति बन सकती है। इसके साथ ही बुध की आपके चौथे भाव पर मजबूत दृष्टि पड़ रही है। ऐसे में यह समय अपने घर के साथ-साथ ऑफिस को भी साफ करने के लिए अच्‍छा है। घर और दफ्तर को साफ एवं व्‍यवस्थित करने से आपकी प्रोडक्टिविटी और ऑफिस का माहौन दोनों बेहतर होंगे।

उपाय: अपने ऑफिस में बुध यंत्र रखें और पूरी श्रद्धा से उसकी पूजा करें।

तुला साप्ताहिक राशिफल

वृश्चिक राशि

वृश्चिक रा‍शि के लिए बुध आठवें भाव के स्‍वामी हैं और यह भाव दीर्घायु, अचानक होने वाली घटनाओं, आकस्मिक उतार-चढ़ाव, बार-बार बदलाव आने, समुद्र पार वाले स्‍थानों, मुश्किलों और उनसे निपटने की आपकी क्षमता को दर्शाता है। बुध आपके ग्‍यारहवें भाव का भी स्‍वामी है जो कि भौतिक लाभ, भौतिक सुख और आपके सोशल नेटवर्क का प्रतीक है।

अब बुध ग्रह आपके नवम भाव में वक्री होने जा रहे हैं जो कि भाग्‍य का कारक है। इससे आपकी आधिकारिक पद पर बैठे किसी व्‍यक्‍ति से अनबन होने की आशंका है। इसमें आपके पिता या पिता तुल्‍य लोग भी शामिल हैं। ऐसे में आपको सरकार, आधिकारिक पद पर बैठे लोगों, अपने पिता या पिता तुल्‍य और सीनियर्स के साथ अच्‍छे संबंध बनाए रखने एवं स्‍थापित करने की सलाह दी जाती है। बुध की आपके आठवें भाव पर भी दृष्टि पड़ रही है। यह बदलाव का समर्थन कर सकता है लेकिन इसका ज्‍यादा से ज्‍यादा लाभ उठाने के लिए आपको अधिक प्रयास करने की जरूरत है। यात्रा के दौरान आपको अपने दस्‍तावेज़ों को लेकर सावधान रहना चाहिए। इस दौरान आपको अनावश्‍यक या अत्‍यधिक दस्‍तावेज़ों को संभालना पड़ सकता है।

आपके जरूरी दस्तावेज़ को सकते हैं इसलिए अपने कागज़ और आधिकारिक दस्तावेज़ों का ध्यान रखें। यात्रा करते समय अपने सामान पर नज़र रखें और अपने समय को अच्छे से मैनेज कर के चलें।

उपाय: बुधवार के दिन भगवान गणेश को दूर्वा घास और बेसन के लड्डू अर्पित करें।

वृश्चिक साप्ताहिक राशिफल

धनु राशि

धनु राशि के दो केंद्र भावों सातवें और दसवें भाव के स्वामी बुध ग्रह हैं। सातवें भाव का स्वामी होने के नाते बुध आपके विवाह के स्वामी हैं। इसी भाव से एग्रीमेंट जैसे कि बिज़नेस एग्रीमेंट और पार्टनरशिप का भी विश्लेषण किया जाता है। बुध दसवें भाव के भी स्वामी हैं जो कि कर्म भाव है। यह भाव समाज। कार्यक्षेत्र और करियर में आपके कार्यों को दर्शाता है।

बुध आपके आठवें भाव में वक्री होने जा रहे हैं। आठवां भाव आकस्मिक घटनाओं, लंबी आयु, लगातार बदलाव, जीवन में चुनौतियों, आपकी कमज़ोरियों को और आप इनसे किस तरह से निपटते है, इसे दर्शाता है।

इस समय बुध की आपके दूसरे घर पर मज़बूत दृष्टि पड़ रही है। ऐसे में आपकी वित्तीय स्थिति बेहतर हो सकती है। आपको अपने धन को किसवट्थ से संभालना चाहिए। इस समय आपको यह अधिक स्पष्ट हो जाएगा।

आपकी जीवनशैली खासतौर पर खानपान की आदतों और डाइट में बदलाव आ सकते हैं। बुध की कुछ समय के लिए आपके सातवें भाव पर दृष्टि रहेगी। इससे आपके अंदर अपने रिश्तों में बातचीत को बेहतर करने की इच्छा पैदा हो सकती है। आप अपने रिश्तों पर अधिक ध्यान देंगे और उन्हें मज़बूत करने के लिए कुछ कदम उठा सकते हैं। आप अपने रिश्ते में अहंकार को आने नहीं देंगे और अपने पार्टनर से ज्यादा बात करेंगे।

हालांकि, आपको अपने पार्टनर की सेहत का ख्याल रखना चाहिए क्योंकि आपको इस चीज़ पर ध्यान देने की जरूरत है। इन्हें रूटीन और रेगुलर हेल्थ चेकअप के लिए लेकर जा सकते हैं ताकि अब कुछ ठीक रहे।

उपाय: किन्नरों को हरे रंग की चूड़ियां भेंट करें।

धनु साप्ताहिक राशिफल

बुध कर्क राशि में वक्री: मकर, कुंभ और मीन राशि पर प्रभाव

मकर राशि

मकर राशि के लोगों के छठे और नवम भाव के स्‍वामी बुध ग्रह हैं। छठे भाव के स्‍वामी होकर बुध आपकी दिनचर्या, शत्रुओं, प्रतिस्‍पर्धा, मतभेदों, कर्ज, रोगों और संपूर्ण स्‍वास्‍थ्‍य को प्रभावित करते हैं। इसके साथ ही नवम भाव के स्‍वामी होकर बुध आपके भाग्‍य को दर्शाते हैं। यह भाव लंबी यात्राओं, आध्‍यात्मिक ज्ञान, उच्‍च शिक्षा और विश्‍वास एवं बुद्धि से संबंधित मामलों से जुड़ा है। इसी भाव से जीवन में पिता, गुरु और मार्गदर्शक की भूमिका का पता चलता है।

बुध पहले से ही आपके सातवें भाव में कर्क राशि में गोचर कर रहे हैं और अब वह इस राशि में वक्री होने जा रहे हैं। ऐसे में इस समय आपको अपने भाग्‍य का साथ नहीं मिल पाएगा। हालांकि, आपकी नेतृत्‍व करने की क्षमता, अथॉरिटी और अपके बात करने का तरीका आपके पक्ष में काम करेगा। यह समय आपके जीवनसाथी के लिए बहुत ज्‍यादा अनुकूल रहने वाला है। इसके साथ ही आप दोनों को प्रशासन या रिश्‍ते में संचार से संबंधित समस्‍याओं का सामना करना पड़ सकता है। बुध ग्रह की आपके लग्‍न पर बहुत मज़बूत दृष्टि पड़ रही है। ऐसे में आपकी निर्णय लेने की क्षमता सकारात्‍मक रहेगी। आप आत्‍मविश्‍वास से भरपूर महसूस करेंगे और आपका आत्‍म-सम्‍मान भी बढ़ेगा। यह खुद को खोजने के लिए बहुत अच्‍छा समय हो सकता है।

बिज़नेस करने वाले जातक इस समय अपने पिछले कुछ फैसलों पर सोचने के लिए मजबूर हो सकते हैं और यह समय आपको अपने भविष्‍य के लिए क्‍या कदम उठाने चाहिए, यह सोचने के लिए प्रोत्‍साहित कर सकता है। बुध कुछ समय के लिए आपके छठे भाव को देख रहा है। यह आपकी दिनचर्या और बातचीत में जागरूकता लाना चाहता है। हालांकि, अगर आप अपने रूटीन को ठीक या बेहतर करना चाहते हैं, तो आपको थोड़ा और प्रयास करने की जरूरत हो सकती है क्‍योंकि इस समय यह आसानी से नहीं होगा।

उपाय: आप अपने बेडरूम में इंडोर प्‍लांट्स लगाएं।

मकर साप्ताहिक राशिफल

कुंभ राशि

कुंभ राशि के पांचवें और आठवें भाव के स्वामी बुध ग्रह हैं। यह बुध को आपकी कुंडली में बहुत महत्वपूर्ण बना देता है क्योंकि यह शिक्षा, संतान, रचनात्मकता और अपार प्रेम जैसे कि रोमांटिक संबंधों को नियंत्रित करने वाले पंचम भाव का स्वामी है। बुध आठवें घर का भी स्वामी है जो कि लंबी आयु, आकस्मिक घटनाओं, कमजोर चुनौतियों और आप उन चुनौतियों का किस तरह से सामना करते हैं, उसे दर्शाता है।

इस समय बुध आपके छठे भाव में वक्री हो रहे हैं जो कि बुध के लिए एक सहज स्थिति है। छठा भाव अनुशासन और अविवाहित जीवन से जुड़ा है और इसका स्वामी बुध है जिसका कन्या राशि पर भी स्वामित्व है। इस संबंध के कारण बुध को इस भाव में सहजता महसूस होती है।

हालांकि, इस दौरान बुध वक्री होने जा रहे हैं, इसलिए यह समय अपने भविष्य को लेकर महत्वपूर्ण निर्णय लेने के लिए ठीक नहीं है। अगर आपको नींद, सेहत या सम्पूर्ण स्वास्थ्य से संबंधित समस्याएं आ रही हैं, तो आपको अधिक सावधान रहने की जरूरत है क्योंकि कुछ पुरानी बीमारियां परेशान कर सकती हैं। अच्छी बात यह है कि अगर एनर्जी आपके लिए ठीक से काम करती है, तो किसी दीर्घकालिक बीमारी का समाधान मिल सकता है।

बुध की आपके बारहवें भाव पर दृष्टि पड़ रही है जिससे आपके खर्चों में वृद्धि हो सकती है या लगातार खर्चे होंगे। इसके साथ ही बुध आपके पंचम भाव को भी देख रहे हैं जिससे आपको संतान के मामले में सकारात्मक विकास देखने को मिल सकते हैं। संतान के साथ आपकी बातचीत बेहतर होगी जिससे आपको अपने बच्चों के साथ मज़बूत संबंध बनाने में मदद मिलेगी।

इस समय आपकी दिनचर्या में अनुकूलता आएगी। यदि आपको शत्रुता या विरोधियों का सामना करना पड़ रहा है, तो अब आपको इससे निपटने के लिए ताकत और रणनीति मिल सकती है। इस दौरान आपको अत्यधिक सकारात्मक ऊर्जा को आकर्षित करने और संतुलन बनाए रखने के लिए मंत्र मिल सकता है।

उपाय: पक्षियों को दाना दें।

कुंभ साप्ताहिक राशिफल

मीन राशि

मीन राशि के लिए बुध ग्रह चौथे और सातवें भाव के स्‍वामी हैं। चौथे भाव का स्‍वामी होकर बुध ग्रह आपकी खुशहाली, कंफर्ट ज़ोन, आपके घर, आपकी मां, आपके वतन और उन जगहों को नियंत्रित करता है जहां पर आप सबसे ज्‍यादा सुरक्षित और खुश महसूस करते हैं। यह उस जगह को दिखाता है जहां आप सुरक्षित रहते हैं। बुध आपके सातवें भाव का भी स्‍वामी है जो कि शादी के साथ-साथ आपके निजी और पेशेवर पार्टनरशिप को भी दर्शाता है।

पांचवे भाव में इस गोचर करना ठीक है और अब यह वक्री होने जा रहा है। ऐसे में आपको घरेलू जीवन से संबंधित कुछ समस्‍याओं का सामना करना पड़ सकता है। इस दौरान आपके लिए मंत्र पर आधारित उपाय अच्‍छा काम कर सकते हैं। इस समय आपको कुछ रोमांटिक संबंध रिश्‍ते या नए काम भी मिल सकते हैं। आप अपने पुराने फैसलों पर फिर से सोच-विचार कर सकते हैं और उन विकल्‍पों को फिर से देखते हुए उनसे सीखने की कोशिश कर सकते हैं। इस लिहाज़ से यह समय आपके लिए फलदायी रहने वाला है। बुध की आपके ग्‍यारहवें भाव पर दृष्टि पड़ रही है जिसके अनुसार आपकी आय का अन्‍य स्रोत बन सकता है या आप वित्तीय संपन्‍नता और लाभ की ओर आगे बढ़ सकते हैं।

आपके पार्टनर के लिए वित्तीय रूप से यह समय बहुत सहायत रहने वाला है। यदि उनकी दशा अच्‍छी चल रही है, तो उन्‍हें आर्थिक लाभ हो सकता है। बुध कुछ समय के लिए आपके चौथे भाव को देख रहे हैं जिससे यह समय अपने घर को साफ करने और घर पर कोई मरम्‍मत का काम करने, रेनोवेशन या घर में कोई बदलाव करने के लिए बहुत सही है। ये कुछ ऐसी चीज़ें हैं जिनके बारे में आप इस समय सोच सकते हैं।

उपाय: गरीब जरूरतमंद छात्रों को स्‍टेशनरी की चीज़ें भेंट करें।

मीन साप्ताहिक राशिफल

सभी ज्योतिषीय समाधानों के लिए क्लिक करें: एस्ट्रोसेज एआई ऑनलाइन शॉपिंग स्टोर

हम आशा करते हैं कि आपको ये आर्टिकल पसंद आया होगा। एस्ट्रोसेज के साथ जुड़े रहने के लिए आपका बहुत-बहुत धन्यवाद!

अक्सर पूछे जाने वाले प्रश्न

1. बुध किन राशियों के स्‍वामी हैं?

बुध कन्‍या और मिथुन राशि के स्‍वामी हैं।

2. बुध किस तिथि पर कर्क राशि में वक्री हो रहे हैं?

29 जून, 2026 को रात 10 बजकर 45 मिनट पर बुध ग्रह कर्क राशि में वक्री होने जा रहे हैं।

3. कर्क राशि के स्‍वामी ग्रह कौन हैं?

चंद्रमा।