• Talk To Astrologers
  • Brihat Horoscope
  • Personalized Horoscope 2024
  • Live Astrologers

30 तरह के सपने

30 तरह के सपने

क्या आप जानते हैं हम जो सपने देखते हैं उनमें से कुछ ऐसे सपने होते हैं जो हमें मालामाल बना सकते हैं। नींद में सपने आना कोई अकारण नहीं होता है। ये हमारे जीवन में किसी न किसी बात का संकेत अवश्य करते हैं। दरअसल, सपनों में कई प्रकार के रहस्य छुपे होते हैं और इन रहस्यों का अपना इतिहास है। इस बात के कई उदाहरण मिलते हैं कि उनके जीवन में बड़ी घटना से पहले उन्हें स्वप्न के माध्यम से इसका आभास हुआ था इसलिए हम यहाँ उन 30 सपनों की चर्चा कर रहे हैं जो हमारे जीवन में धन-वैभव के आगमन का संकेत देते हैं।

  • यदि आपने स्वप्न में किसी देवी/देवता को देखा है तो इसका यह मतलब हुआ कि आने वाले दिनों में आप एक सफल व्यक्ति बनेंगे और आपके जीवन में धन का आगमन होगा।
  • किसी कन्या अथवा महिला को स्वप्न में नृत्य करते हुए देखना धन प्राप्ति का संकेत है।
  • सपने में सारस पक्षी को देखना यह संकेत करता है कि आने वाले कुछ ही दिनों आपको धन प्राप्त होगा।
  • कदम्ब वृक्ष को सपने में देखना भी धन आगमन का संकेत है।
  • यदि आपने अपने सपने में आंबला और कमल का पुष्प देखा है तो आपका यह सपना बताता है कि आपको जल्द ही धन की प्राप्ति होगी।
  • ख़ुद को कान में बाली पहनते हुए सपने में देखना धन प्राप्ति के संकेत हैं।
  • सपने में किसी किसान को खेती करते हुए देखना, इस बात का संकेत हैं कि आपको किसी अज्ञात स्रोत से धन की प्राप्ति होगी।
  • यदि आपने सपने में जलते हुए दीपक को देखा है तो यह इस बात का संकेत है कि आने वाले कुछ ही दिनों में आपको धन प्राप्त होगा।
  • सपने में स्वर्ण देखना धन प्राप्ति का योग है।
  • सपने में ख़ुद को अंगूठी पहनना धन आने का संकेत है।
  • सपने में किसी महल को देखना अधिक धन पाने का संकेत है।
  • सपने में गाय का दूध लेना, इस बात की ओर इशारा करता है कि आपको आने वाले दिनों में धन की प्राप्ति होगी।
  • स्वप्न में किसी को गाय का दूध लेते हुए देखना भी धन पाने का संकेत है।
  • सपने में सफेद घोड़े को देखना यह बताता है कि आने वाले समय मे आपको धन प्राप्त होगा।
  • सपने में किसी हाथी को देखना यह प्रदर्शित करता है कि आने वाले समय में आपको किसी स्रोत से धन प्राप्त होगा।
  • स्वप्न में गाय को देखने से धन प्राप्ति होती है।
  • सपने में गाय का दूध एवं घी देखना शुभ होता है। इससे देखने वाले को धन की प्राप्ति होती है।
  • सफने में फलों से लदा हुआ वृक्ष देखना धन प्राप्ति का संकेत देता है।
  • सपने में चूहों को देखना भविष्य में धन पाने का संकेत है।
  • सपने में काले बिच्छू को देखना धन पाने का संकेत है।
  • स्वप्न में फन उठाते हुए सांप को देखना भी धन आने का संकेत बताता है।
  • सपने में सांप को उसके बिल के पास देखना धन मिलने का संकेत है।
  • यदि आपने सपने में मृत पक्षी को देखा है तो यह भी आपको धन पाने का संकेत बताता है।
  • यदि आपने सपने में तोता को देखा है तो इसका यह संकेत है कि आने वाले दिनों में आपको धन प्राप्त होगा।
  • सपने में नेवला देखना भी शुभ माना जाता है। ऐसा कहा जाता है कि यदि कोई सपने में नेवला देखता है तो उसे जल्द ही भविष्य में हीरे जबाहरात मिलते है।
  • सपने में मधुमक्खी का छत्ता देखना भविष्य में धन पाने की ओर इशारा करता है।
  • सपने में सफेद चीटी को को देखना धन प्राप्ति का संकेत है।
  • यदि आपने सपने में आम का बगीचा देखा है तो जल्द आप अमीर बनेंगे और अचानक आपको धन प्राप्त होगा।
  • यदि आप सपने में ख़ुद को किसी पेड़ पर चढ़ते हुए देखते हैं तो आपको भविष्य जल्द ही धन प्राप्त होगा।
  • सपने में ख़ुद को किसी पहाड़ पर चढ़ना भी धन पाने का संकेत है।

एस्ट्रोसेज मोबाइल पर सभी मोबाइल ऍप्स

एस्ट्रोसेज टीवी सब्सक्राइब

रत्न खरीदें

एस्ट्रोसेज डॉट कॉम सर्वश्रेष्ठ गुणवत्ता वाले रत्न, लैब सर्टिफिकेट के साथ बेचता है।

यन्त्र खरीदें

एस्ट्रोसेज डॉट कॉम के विश्वास के साथ यंत्र का लाभ उठाएँ।

फेंगशुई खरीदें

एस्ट्रोसेज पर पाएँ विश्वसनीय और चमत्कारिक फेंगशुई उत्पाद

रूद्राक्ष खरीदें

एस्ट्रोसेज डॉट कॉम से सर्वश्रेष्ठ गुणवत्ता वाले रुद्राक्ष, लैब सर्टिफिकेट के साथ प्राप्त करें।