• Talk To Astrologers
  • Brihat Horoscope
  • Personalized Horoscope 2024
  • Live Astrologers

सपनों का मतलब

सपनों का मतलब

सपनों का मतलब, सपनों का अर्थ जानना स्वप्न ज्ञान कहलाता है। सपनों का अनोखा संसार होता है। सपने लोगों को अपनी ओर आकर्षित करते हैं। ये हमारी भावनाओं और विचारों पर अपना गहरा प्रभाव छोड़ते हैं। हमारे जीवन में सपनों का बड़ा महत्व है लेकिन क्या कभी आपने सोचा है कि हम सपने क्यों देखते हैं, सपनों का मतलब क्या है ? हमारे जीवन से इन सपनों का क्या लेना-देना है, क्या सपने किसी महत्वपूर्ण घटना का पूर्वाभास है? ऐसा माना जाता है कि सपनों में बहुत शक्ति होती है, इसलिए हमारे जीवन में इनका महत्व बढ़ जाता है। इसके अलावा सपनों पर केवल और केवल हमारा अधिकार होता है। इसको कोई भी बाहरी शक्ति नियंत्रित नहीं कर सकती है। महान यूनानी निबंधकार प्लूटार्क ने कहा था, “जागते हुए लोग एक ही संसार में जीते हैं परंतु जब सोता हुआ व्यक्ति सपने देखता है तो वह केवल अपनी दुनिया में होता है।”

ऐसा कहा जाता है कि अमेरिका के पूर्व राष्ट्रपति अब्राहम लिंकन ने हत्या से पूर्व सपने में अपनी हत्या होते हुए देखी थी। इस सपने के बारे में उन्होंने अपनी पत्नी मैरी टोड और अपने क़रीबी मित्रों को बताया था। इसके कुछ दिनों बाद लिंकन की हत्या कर दी गई। यह घटना सपने के सच होने का प्रमाण है। हमारे कुछ सपनों का बहुत बड़ा असर हमारे जीवन पर पड़ता है। सपनों का विश्लेषण आपके विचारों और अचेतन मन तक पहुँचने का एक माध्यम है। स्वप्न में आप जो भी देखते हैं उसके द्वारा आपके भूत, वर्तमान एवं भविष्य का पता लगाया जा सकता है। हालाँकि इसके लिए सपने की सही और सटीक व्याख्या होनी जरूरी है। यदि कोई सपना आपको अक्सर डराता रहता है तो आपके लिए यही सलाह है कि आप इस सपने का वास्तविक अर्थ जानने का प्रयास करें। अब आपके मन में यह सवाल आ रहा होगा कि सपने का अर्थ कैसे जानें। तो इसकी चिंता बिल्कुल न करें। एस्ट्रोसेज पर आपकी इस समस्या का समाधान होगा। एस्ट्रोसेज पर उपलब्ध स्वप्न शब्दकोष के माध्यम से आप अपने सभी सपनों का अर्थ जान सकते हैं।

स्वप्न अध्ययन एक प्राचीन कला है। इस कला के माध्यम से मनुष्यों के सपनों की व्याख्या की जाती है और सपने में देखी गई घटना के आधार पर ही उसकी व्याख्या संभव है। स्वप्न विज्ञान के द्वारा हम आपके सभी तरह के सपनों की व्याख्या एवं उसका गहराई से विश्लेषण करते हैं। उसके बाद आपको बताते हैं कि आपका सपना आपको क्या संकेत दे रहा है। स्वप्न विश्लेषण के लिए एक योग्य स्वप्न विश्लेषक की आवश्यकता होती है। क्योंकि इसका सटीक और सही विश्लेषण किया जाना चाहिए।

एस्ट्रोसेज मोबाइल पर सभी मोबाइल ऍप्स

एस्ट्रोसेज टीवी सब्सक्राइब

रत्न खरीदें

एस्ट्रोसेज डॉट कॉम सर्वश्रेष्ठ गुणवत्ता वाले रत्न, लैब सर्टिफिकेट के साथ बेचता है।

यन्त्र खरीदें

एस्ट्रोसेज डॉट कॉम के विश्वास के साथ यंत्र का लाभ उठाएँ।

फेंगशुई खरीदें

एस्ट्रोसेज पर पाएँ विश्वसनीय और चमत्कारिक फेंगशुई उत्पाद

रूद्राक्ष खरीदें

एस्ट्रोसेज डॉट कॉम से सर्वश्रेष्ठ गुणवत्ता वाले रुद्राक्ष, लैब सर्टिफिकेट के साथ प्राप्त करें।