• Talk To Astrologers
  • Talk To Astrologers
  • Talk To Astrologers
  • Brihat Horoscope
  • Personalized Horoscope 2024
  • Live Astrologers

बुध मेष राशि में मार्गी (15 मई 2023)

बुध मेष राशि में मार्गी 15 मई 2023 को होंगे। बुध ग्रह को ज्योतिष शास्त्र में बहुत अधिक महत्व दिया गया है क्योंकि यह अपनी अस्त अवस्था, उदय अवस्था, वक्री अवस्था और मार्गी अवस्था, सभी में विशेष परिणाम देने के लिए जाने जाते हैं। आमतौर पर बुध ग्रह सूर्य के निकट होने के कारण अस्त अवस्था में ही रहते हैं और कभी-कभी अस्त अवस्था से बाहर निकलकर उदय अवस्था में आ जाते हैं। बुध का सूर्य के निकट होना बुधादित्य योग के नाम से जाना जाता है जो व्यक्ति को निपुण बनाता है। बुध ग्रह वक्री हो जाए तो कई महत्वपूर्ण कार्य में समस्याएं हो जाती हैं। ऐसे में बुध का मेष राशि में मार्गी होना सभी के लिए अनुकूल कहा जा सकता है। हालांकि विभिन्न राशियों के लिए अलग-अलग भावों में होने से इसका अलग प्रभाव पड़ेगा। बुध ग्रह 15 मई 2023 की प्रातः 8:30 पर अपनी वक्री अवस्था से बाहर निकलकर मार्गी अवस्था में आ जाएंगे। इस प्रकार बुध का मेष राशि में वक्री होना सभी जातकों पर अलग-अलग रूपों में प्रभाव दिखाएगा। आइए जानते हैं आपके लिए बुध मेष राशि में मार्गी होकर क्या परिणाम देंगे।

बुध मेष राशि में मार्गी: जानें, 12 राशियों पर इसका प्रभाव!

विद्वान ज्योतिषियों से फोन पर बात करें और जानें अपनी समस्याओं का हल

वैदिक ज्योतिष में ग्रहों की वक्री और मार्ग की गति को बहुत महत्वपूर्ण माना गया है। वक्री एक ऐसी अवस्था होती है कि जब कोई तेज चलने वाला ग्रह किसी मंद चलने वाले ग्रह के सापेक्ष एक ही दिशा में आगे बढ़ता है तो मंद गति से चलता हुआ ग्रह ऐसा प्रतीत होता है कि मानो वह उल्टा चल रहा हो जबकि वास्तव में ऐसा नहीं होता, इसी स्थिति को ग्रह का वक्री होना कहा जाता है। ज्योतिष के अनुसार वक्री ग्रह विशेष चेष्टा बल से युक्त होने के कारण अपने प्रभाव को कई गुना बढ़ा लेते हैं। आमतौर पर वक्री के मुकाबले मार्गी ग्रह अनुकूल माने जाते हैं।

कुंडली में मौजूद राज योग की समस्त जानकारी पाएं

एस्ट्रोसेज के इस विशेष लेख में हम आपको बताएंगे कि बुध मेष राशि में मार्गी होने से आपकी राशि पर कैसा प्रभाव पड़ने वाला है। केवल यही नहीं बल्कि सभी 12 राशियों पर बुध मार्गी होने का क्या प्रभाव पड़ेगा और क्या आवश्यक उपाय करने से दुष्प्रभावों से बचा जा सकता है। आइए अब इस बारे में विस्तार से जानते हैं।

Read in English: Mercury Direct in Aries (15 May 2023)

वैदिक ज्योतिष में बुध का ज्योतिषीय महत्व

बुध ग्रह एक किशोर की भांति राजकुमार ग्रह माना जाता है। जिस प्रकार एक छोटा बालक जिस संगति में होता है वैसा ही उस पर प्रभाव पड़ता है, उसी प्रकार बुध कुंडली में होता है। वह जिस भाव में और जिस भाव के स्वामी ग्रह और जिस प्रकृति के ग्रहों के प्रभाव में होते हैं, उन्हीं के अनुसार शुभ अथवा अशुभ परिणाम देने वाले माने जाते हैं। वैसे बुध को बुद्धि और वाणी का कारक कहा जाता है। यह ज्योतिष विद्या प्रदान करते हैं। यह गणितीय और तार्किक क्षमता प्रदान करते हैं। व्यक्ति को जिज्ञासु बनाते हैं और संवादों में कुशल बनाते हैं। बुध कन्या और मिथुन राशि के स्वामी हैं। कन्या राशि में ही यह अपनी उच्च अवस्था में होते हैं और मीन राशि में यह नीच राशि गत हो जाते हैं। बुध से संबंधित व्यवसाय में ज्योतिष, गणितज्ञ, वकालत, मीडिया, लेखन, शिक्षा, बैंकिंग, कॉमर्स, आदि शामिल हैं। कुंडली में अनुकूल बुध वाला व्यक्ति हास्य प्रमोद में कुशल और अपनी बात कहने में माहिर होता है।

यह राशिफल आपकी चंद्र राशि पर आधारित है। अपनी व्यक्तिगत चन्द्र राशि अभी जानने के लिए चंद्र राशि कैलकुलेटर का उपयोग करें।

बुध मेष राशि में मार्गी: राशि अनुसार राशिफल और उपाय

बुध मंगल के स्वामित्व वाली मेष राशि में जो कि अग्नि तत्व की राशि है, उसमें अपनी वक्री चाल समाप्त करने वाले हैं और 15 मई 2023 को प्रातः काल 8:30 बजे मार्गी अवस्था में आ जाएंगे। आइए आगे बढ़ते हैं और जानते हैं कि इसका आपकी राशि पर क्या प्रभाव पड़ेगा।

मेष राशि

मेष राशि के जातकों के लिए बुध मेष राशि में मार्गी होने से आपकी राशि पर विशेष प्रभाव देंगे। यह अवधि आपके लिए बहुत ज्यादा अनुकूल तो नहीं कही जा सकती है। इस अवधि में खर्चों में बढ़ोतरी होने के योग बनेंगे। आपको अपनी बात दूसरों को समझाने में थोड़ी समस्या हो सकती है। कई आवश्यक कार्यों पर आपको धन खर्च करना पड़ेगा लेकिन आपको साथ ही साथ बेतहाशा बढ़ते खर्च से परेशानी उठानी पड़ सकती है। मानसिक रूप से यह काल अच्छा रहेगा। पारिवारिक जीवन में भी सुख और शांति रहेगी। स्वास्थ्य समस्याओं से राहत मिलने से आप खुद को ज्यादा अनुकूल महसूस करेंगे। आपके जीवन ऊर्जा में बढ़ोतरी होगी। आपके मन में लेखन की प्रवृत्ति जन्म ले सकती है। सामाजिक रूप से आप का दायरा विस्तृत होगा। बेवजह यात्रा करने से बचें। इससे आपको थकान और परेशानी हो सकती है। अपने कामों को खुद करने की आदत डाल लेंगे तो अपने प्रयासों से आपको अच्छी सफलता मिल सकती है।

उपाय: प्रतिदिन श्री विष्णु सहस्त्रनाम स्तोत्र का पाठ करें।

वृषभ राशि

वृषभ राशि के जातकों के लिए बुध मेष राशि में मार्गी होकर आपके द्वादश भाव में रहेंगे। यह अवधि स्वास्थ्य में चल रही परेशानियों को कुछ हद तक तो कम करेगी लेकिन फिर भी स्वास्थ्य को लेकर आपको ध्यान देना आवश्यक होगा। खर्चे तो आपके पहले से ही अधिक चल रहे हैं लेकिन अब उनमें थोड़ी सी कमी आने लगेगी। परिवार के किसी युवा सदस्य को लेकर मानसिक चिंताएं हो सकती हैं। आपको अपने पुराने मित्रों का सहयोग मिलेगा और किसी पुराने मित्र से मिलने का मौका भी मिल सकता है। आप दोस्तों के साथ पार्टी और मौज मस्ती पर भी धन खर्च कर सकते हैं लेकिन आपके रुके हुए काम पूरे होंगे। कार्यक्षेत्र में आपको सफलता मिलेगी। आपको अपनी महत्वपूर्ण स्थितियों को ध्यान में रखते हुए स्वयं के प्रति जवाबदेह बनना होगा। अपनी कीमती वस्तुओं का ध्यान रखें। उनके खोने की आशंका बन सकती है। किसी भी प्रकार के गैरकानूनी काम या सट्टेबाजी से दूर रहेंगे तो अनुकूल रहेगा अन्यथा आपकी परेशानियां बढ़ सकती हैं। जीवन साथी के साथ प्रेम बढ़ेगा और बातचीत से समस्याओं का समाधान होगा।

उपाय: प्रतिदिन श्री गणेश जी की उपासना करें और उन्हें दुर्वांकुर अर्पित करें।

मिथुन राशि

बुध मेष राशि में मार्गी होने से आपके एकादश भाव में होंगे। इससे आपकी आमदनी का मार्ग प्रशस्त होगा। आपकी आमदनी जो अटक रही थी, अब वह फिर से सुचारू गति से आगे बढ़ने लगेगी और आपको आमदनी में वृद्धि से खुशी होगी। आपकी इच्छाओं की पूर्ति भी होगी। किसी ने आप से धन लेकर लौटाया नहीं था तो वह अब लौटा सकता है। प्रेम संबंधों में तनाव से मुक्ति मिलेगी और आपका प्रेम प्रगाढ़ होगा। विद्यार्थियों को शिक्षा में अनुकूल परिणाम मिलने से शुरू होंगे और आप जिस कार्य में हाथ डालेंगे, उसे सफलतापूर्वक करने में सक्षम हो जाएंगे। आप की जीवन ऊर्जा बढ़ेगी और पारिवारिक सदस्यों का भी आपको सहयोग प्राप्त होने लगेगा। आप के वरिष्ठ अधिकारियों से संबंध सुधरेंगे जिससे आपको परिवार में लाभ होगा। व्यवसाय में उन्नति होगी।

उपाय: प्रतिदिन तुलसी के पौधे को जल चढ़ाएं।


करियर की हो रही है टेंशन! अभी ऑर्डर करें कॉग्निएस्ट्रो रिपोर्ट

कर्क राशि

बुध मेष राशि में मार्गी कर्क राशि के जातकों के दशम भाव में होंगे। यह समय आपके जीवन में अनुकूलता लेकर आएगा। करियर हो या आपका निजी जीवन, दोनों ही क्षेत्रों में आपको अच्छी खबरें सुनने को मिलेंगी। पारिवारिक सदस्यों का पूरा सहयोग मिलेगा। माता-पिता से आपके संबंध प्रगाढ़ होंगे। नौकरी में आपकी स्थिति अच्छी होगी और आपको शुभ फल प्राप्त होंगे। कार्यक्षेत्र में आपकी कार्यकुशलता बढ़ेगी। अपने संवाद कौशल और हाजिर जवाबी से आप अपने आसपास के माहौल को हंसी खुशी से भरा रखेंगे और हर कोई आपका साथ पाना चाहेगा। आप अपने वरिष्ठ अधिकारियों के कृपा पात्र बनेंगे और उनके सहयोग से करियर में अच्छी उन्नति के योग बनेंगे। आपको जीवन साथी से अच्छे संबंध महसूस होंगे और पारिवारिक विस्तार में भी सफलता मिल सकती है। आपके स्वास्थ्य में सुधार होगा और पुरानी समस्याओं से मुक्ति मिलेगी।

उपाय: गौमाता को हरा चारा खिलाना आपके लिए हितकारी रहेगा।

सिंह राशि

सिंह राशि वालों के लिए बुध मेष राशि में मार्गी होकर आपके नवम भाव में होंगे। आपके मन में आध्यात्मिक विचारों की वृद्धि होगी। हालांकि बीच-बीच में आप तार्किक भी हो जाएंगे। स्वास्थ्य के दृष्टिकोण से यह अवधि ज्यादा अनुकूल नहीं कही जा सकती है इसलिए आपको अपने स्वास्थ्य का ध्यान रखना होगा। बाहर का ज्यादा खाना-पीना आप को नुकसान पहुंचा सकता है। प्रेम संबंधों में प्रगाढ़ता आएगी और आपके प्रियतम से आपके मधुर संबंध बनेंगे। विवाहित जातकों के लिए भी समय अच्छा होगा। एक दूसरे को समय देंगे और एक दूसरे को समझेंगे। एक दूसरे के साथ लंबी दूरी की यात्रा पर जाएंगे। किसी पर भी बिना सोचे समझे भरोसा ना करें क्योंकि आपके साथ विश्वासघात भी हो सकता है। किसी की बैंक गारंटी या गारंटी के दस्तखत करने से पूर्व दस बार सोच लें। भाग्य का साथ मिलने में कुछ समस्याएं हो सकती हैं इसलिए थोड़ी सावधानी रखें। नौकरी में स्थानांतरण हो सकता है।

उपाय: प्रतिदिन श्री गणपति अथर्वशीर्ष का पाठ करें।


आपकी कुंडली के शुभ योग जानने के लिये अभी खरीदें एस्ट्रोसेज बृहत् कुंडली

कन्या राशि

आपके लिए बुध मेष राशि में मार्गी होकर आपके अष्टम भाव में होंगे। अष्टम भाव में बुध का होना आपके लिए अनुकूलता भी लेकर आएगा। अचानक से होने वाले कार्यों से आपको लाभ होगा। आपको भी पैतृक संपत्ति, विरासत या कोई छुपे हुए धन की प्राप्ति हो सकती है। यदि आपने शेयर बाजार में निवेश किया था तो उससे भी आपको इस दौरान अच्छा धन लाभ प्राप्त हो सकता है। आप आध्यात्मिक गतिविधियों में भी ज्यादा ध्यान देते हुए नजर आएंगे। आपकी तार्किक क्षमता बढ़ेगी। आप अपनी नौकरी में अपनी कार्यकुशलता के दम पर अच्छा प्रदर्शन कर पाने में कामयाब रहेंगे और अचानक से पदोन्नति का आदेश हो सकता है। व्यवसायिक लोगों को व्यवसाय में विस्तार का मौका मिल सकता है और इससे आपको अच्छा धन लाभ भी होगा। हालांकि नया व्यापारिक निवेश करने के लिए यह समय अच्छा नहीं है। स्वास्थ्य उतार-चढ़ाव के बीच गुजरेगा। पुरानी समस्याओं से मुक्ति मिल सकती है लेकिन कोई नई समस्या सामने आ सकती है इसलिए अपने खान-पान पर ध्यान दें। विद्यार्थियों के लिए अच्छा समय रहेगा। आपकी मेहनत का आपको अनुकूल परिणाम मिलेगा। विदेश जाने के योग बन सकते हैं। प्रेम संबंधों में कठिनाई का समय होगा।

उपाय- बुधवार के दिन किन्नरों का आशीर्वाद लें।

तुला राशि

तुला राशि वालों के लिए बुध मेष राशि में मार्गी होकर आपके सप्तम भाव में ही रहेंगे। यह समय दांपत्य जीवन में प्रेम बढ़ाने वाला होगा। आपको जीवन साथी के माध्यम से अच्छे लाभ के योग भी बनेंगे लेकिन बीच-बीच में कहासुनी हो सकती है क्योंकि एक दूसरे से बिना कुछ सोचे समझे कुछ कह देना एक दूसरे को अखर सकता है। ऐसे में आपको सोच समझकर बोलना चाहिए और यदि कोई वाद-विवाद हो तो उसे समय से पहले ही दूर कर लेना चाहिए। आपका मन कामकाज में थोड़ा कम लगेगा क्योंकि पारिवारिक गतिविधियां आपका ध्यान खींचेंगी। आपको अपने परिणाम प्राप्त करने के लिए जरूरत से ज्यादा मेहनत की आवश्यकता पड़ेगी। नौकरी में यह स्थिति आप से अधिक परिश्रम कराएगी तो व्यापार में भी आपको अपने मनचाहे परिणाम प्राप्त करने के लिए ज्यादा प्रयास करना होगा। व्यापार में विस्तार के लिए अभी थोड़ा समय रुकना बेहतर होगा। अपने क्रोध पर नियंत्रण रखना होगा। घर परिवार में खुशियों का योग बन सकता है। किसी दूसरे की बातों में आकर अपने रिश्तों में समस्याओं को जन्म न दें।

उपाय: आपको मंगलवार के दिन गौ माता को गुड़ के लड्डू खिलाने चाहिए।

वृश्चिक राशि

बुध मेष राशि में मार्गी आपके षष्ठ भाव में होंगे। ऐसे में कानूनी मामलों में आपको सफलता मिल सकती है लेकिन आपके खर्चों में बेतहाशा बढ़ोतरी होने के योग बनेंगे, जिन पर आप को और अधिक नियंत्रण रखना होगा, नहीं तो आपकी आर्थिक स्थिति बिगड़ सकती है। दांपत्य जीवन में कुछ तनाव का सामना आपको करना पड़ सकता है और जीवनसाथी से कहासुनी हो सकती है लेकिन संतान से संबंधित शुभ सूचनाएं प्राप्त हो सकती हैं और यह संतान की वृद्धि का समय होगा। प्रेम संबंधों के लिए भी यह समय अवधि अनुकूल रहेगी और आप अपने प्रियतम के और निकट आएंगे। स्वास्थ्य को लेकर आपको ज्यादा सतर्कता बरतनी पड़ेगी। कोई लंबी चलने वाली बीमारी आपको परेशान कर सकती है। नौकरी में स्थितियां अनुकूल होंगी।

उपाय: बुधवार के दिन किसी मंदिर में काले तिलों का दान करें।


बृहत् कुंडली: जानें ग्रहों का आपके जीवन पर प्रभाव और उपाय

धनु राशि

बुध मेष राशि में मार्गी आपके पंचम भाव में होना आपकी बुद्धि का विकास करेगा। आपके सोचने समझने की क्षमता और तर्क क्षमता में बढ़ोतरी होगी। आप चीजों का सही अनुमान लगा पाएंगे। इस दौरान आपकी रूचि सट्टेबाजी, लॉटरी और शेयर बाजार में अधिक हो सकती है लेकिन स्थितियों को देखकर और अनुभवी की सलाह लेकर ही इस दिशा में आगे बढ़ें। यदि आप अपनी नौकरी बदलना चाहते हैं तो इस दौरान आपको सफलता मिल सकती है। व्यापार में विस्तार हो सकता है और व्यवसायिक लाभ होने के योग बनेंगे। आपके अंदर रचनात्मकता बढ़ेगी और आप लेखन के क्षेत्र में भी कुछ काम करना चाहेंगे। प्रेम संबंधों को लेकर आप थोड़े असंतुष्ट हो सकते हैं क्योंकि बार-बार कहासुनी होने से आपका मन खिन्न हो सकता है। एक दूसरे पर विश्वास रख कर आप अपने रिश्ते को बचा सकते हैं।

उपाय: बुधवार के दिन उत्तम गुणवत्ता का पन्ना रत्न कनिष्ठिका अंगुली में धारण करें।

मकर राशि

मकर राशि के जातकों के लिए बुध मेष राशि में मार्गी होने से चतुर्थ भाव में होंगे। इस दौरान आपको चल- अचल संपत्ति का लाभ मिल सकता है लेकिन पहले से यदि संपत्ति को लेकर कोई विवाद चल रहा है तो वह इस दौरान बढ़ सकता है। आपको अपने निजी जीवन को बेहतर बनाने के लिए थोड़े ज्यादा प्रयास करने होंगे। माताजी से कहासुनी ना हो और बिना बात का झगड़ा ना हो, इसका आपको ध्यान रखना होगा लेकिन नौकरी के क्षेत्र में आपकी स्थिति अनुकूल रहेगी। आपका प्रदर्शन आपको अन्य लोगों से आगे रखेगा। व्यवसाय में भी लाभ के योग बनेंगे। छाती में जकड़न की समस्या आपको परेशान कर सकती है और आपको गैस या छाती में जलन महसूस हो सकती है, उसका ध्यान रखें। आर्थिक रूप से यह समय अच्छा रहेगा। कोई अटका हुआ धन भी वापस मिल सकता है।

उपाय: श्री गणपति जी को मोदक का भोग लगाएं।

कुंभ राशि

कुंभ राशि के जातकों के लिए बुध मेष राशि में मार्गी तीसरे भाव में होंगे। इससे आपके स्वास्थ्य में सुधार के योग बनेंगे। आप अपने दोस्तों के साथ ज्यादा समय बिताएंगे और उनके साथ मौज मस्ती में समय बीतेगा। उनके ऊपर खर्च भी करेंगे। छोटी दूरी की यात्राएं होंगी जो आपको खुशी देंगी। किसी भी काम को करने की आप की लालसा आपको आगे बढ़कर जोखिम लेने की आदत देगी जिससे आप व्यापार में आगे बढ़ पाएंगे लेकिन केवल अपना ही फायदा सोचने से बचें और औरों के बारे में भी विचार अवश्य करें। सामाजिक दायरे में बढ़ोतरी होकर आर्थिक जीवन अनुकूल रहेगा। निजी प्रयासों से सफलता मिलेगी।

उपाय: छोटी कन्याओं को हरे रंग की चूड़ियां भेंट करें।

मीन राशि

मीन राशि के जातकों के लिए बुध मेष राशि में मार्गी होकर दूसरे भाव में होंगे। इससे पारिवारिक माहौल सकारात्मक होगा। कौटुंबिक समस्याओं में कमी आएगी। आपके बीच कोई पुराना विवाद चल रहा था तो उसमें भी अब कमी आने लगेगी और परिवार का माहौल अच्छा हो जाएगा। आप सामाजिक तौर पर ज्यादा सक्रिय हो जाएंगे और सोशल मीडिया पर भी आपकी सक्रियता बढ़ेगी। आपके मित्रों के दायरे में बढ़ोतरी होगी। आर्थिक तौर पर यह सकारात्मक रहेगा और आपकी आमदनी को बढ़ाएगा। आपका धन लाभ होने के प्रबल योग बनेंगे। आप बैंक बैलेंस बढ़ाते हुए नजर आएंगे। आपकी वाणी में मिठास बढ़ेगी। आप अपनी बात से लोगों को मनाने में कामयाब रहेंगे। जीवन साथी से प्रेम बढ़ेगा। संपत्ति के क्रय-विक्रय से लाभ होगा।

उपाय: श्री सरस्वती माता जी की उपासना करें।


सभी ज्योतिषीय समाधानों के लिए क्लिक करें: एस्ट्रोसेज ऑनलाइन शॉपिंग स्टोर

हम आशा करते हैं कि आपको ये आर्टिकल पसंद आया होगा। एस्ट्रोसेज के साथ जुड़े रहने के लिए आपका बहुत-बहुत धन्यवाद!

एस्ट्रोसेज मोबाइल पर सभी मोबाइल ऍप्स

एस्ट्रोसेज टीवी सब्सक्राइब

रत्न खरीदें

एस्ट्रोसेज डॉट कॉम सर्वश्रेष्ठ गुणवत्ता वाले रत्न, लैब सर्टिफिकेट के साथ बेचता है।

यन्त्र खरीदें

एस्ट्रोसेज डॉट कॉम के विश्वास के साथ यंत्र का लाभ उठाएँ।

फेंगशुई खरीदें

एस्ट्रोसेज पर पाएँ विश्वसनीय और चमत्कारिक फेंगशुई उत्पाद

रूद्राक्ष खरीदें

एस्ट्रोसेज डॉट कॉम से सर्वश्रेष्ठ गुणवत्ता वाले रुद्राक्ष, लैब सर्टिफिकेट के साथ प्राप्त करें।