• Talk To Astrologers
  • Talk To Astrologers
  • Talk To Astrologers
  • Talk To Astrologers
  • Talk To Astrologers
  • Talk To Astrologers

बुध का कन्या राशि में गोचर (07 सितंबर, 2026)

बुध का कन्या राशि में गोचर: 07 सितंबर 2026 से लेकर 02 दिसम्बर 2026 तक बुध ग्रह कन्या राशि में गोचर करने वाले हैं। इसी बीच में बुध ग्रह 24 अक्टूबर से लेकर 13 नवंबर तक वक्री भी रहेंगे। यानी की 7 सितंबर से 24 अक्टूबर के बीच बुध ग्रह जो भी परिणाम देंगे पूरी मजबूती के साथ देंगे। वहीं 24 अक्टूबर से 13 नवंबर के बीच परिणाम तुलनात्मक रूप से कमजोर रह सकते हैं यानी कि अच्छाई के मामले में अच्छाई का ग्राफ कम हो सकता है वहीं बुध जिन्हें नकारात्मक परिणाम दे रहे होंगे, उनकी नकारात्मकता में कमी आएगी यह उनके लिए सकारात्मक पक्ष हो सकता है। बुध का कन्या राशि में गोचर 07 सितंबर 2026 की दोपहर 13 बजकर 23 मिनट पर होगा और यह 02 दिसम्बर 2026 तक इसी राशि में मजबूत स्थिति में रहेंगे।

बुध का कन्या राशि में गोचर

विद्वान ज्योतिषियों से फोन पर बात करें और जानें बुध का कन्या राशि में गोचर का अपने जीवन पर प्रभाव

जैसा कि ज्योतिष शास्त्र में रुचि रखने वाले लोग जानते हैं कि बुध ग्रह को, शिक्षा, बुद्धि, वाणी और व्यापार इत्यादि का कारक माना गया है। बुध ग्रह बुध्दिबल देकर विभिन्न मामलों में सफलता दिलाने का काम करते हैं। बुध ग्रह का शिक्षा जगत में अच्छा प्रभाव माना जाता है। विशेषकर प्राथमिक शिक्षा के मामले में बुध ग्रह सबसे ज्यादा आधिपत्य रखते हैं। दूरसंचार और वाद संवाद के मामले में भी बुध ग्रह को प्रमुख कारक माना जाता है। अत: बुध ग्रह का मजबूत होना या फिर कमजोर होना इन सेक्टर्स में काफी प्रभाव डालता है। क्योंकि बुध ग्रह कन्या राशि में रहेंगे। यानी कि अपनी राशि में रहेंगे या यूं कहें कि उच्च राशि में रहेंगे।

वहीं कुछ समय के लिए हम इसे मूल त्रिकोण राशि भी कह सकते हैं। कहने का तात्पर्य है कि बुध ग्रह मजबूत स्थिति में रहेंगे। अत: इन तमाम मामलों में सामान्य तौर पर अनुकूलता देखने को मिल सकती हैं। भारतवर्ष की कुंडली के दृष्टिकोण से देखा जाय तो उसके लिए यह काफी अनुकूल स्थिति कहीं जाएगी जो आर्थिक और शिक्षा जगत में विशेष अनुकूलता देने और दिलाने का काम कर सकती है। बुध ग्रह का यह गोचर आपकी राशि के लिए कैसे परिणाम देगा आइए जानते हैं और सबसे पहले चर्चा करते हैं मेष राशि की…

Read Here In English: Mercury Transit In Virgo

यह राशिफल आपकी चंद्र राशि पर आधारित है। अपनी व्यक्तिगत चन्द्र राशि अभी जानने के लिए चंद्र राशि कैलकुलेटर का उपयोग करें

बुध का कन्या राशि में गोचर 2026: सभी राशियों पर प्रभाव

मेष राशि

मेष राशि वालों के लिए बुध ग्रह की कुंडली में तीसरे तथा छठे भाव के स्वामी होते हैं और कन्या राशि में गोचर करने की अवधि में बुध ग्रह आपके छठे भाव में ही रहने वाले हैं। सामान्य तौर पर यहां पर बुध ग्रह के गोचर को अच्छे परिणाम देने वाला माना जाता है। ऊपर से बुध ग्रह अपनी राशि में रहेंगे। यह और अच्छी स्थिति है। ऐसे में बुध ग्रह अपने लेवल पर आपको अच्छे परिणाम देना चाहेंगे। विशेषकर 7 सितंबर से 24 अक्टूबर के बीच बुध ग्रह के परिणाम काफी अच्छे रहेंगे। वहीं 24 अक्टूबर के बाद से लेकर 13 नवंबर तक परिणाम औसत से बेहतर रह सकते हैं।

यहां पर बुध आपके आत्मविश्वास को बढ़ाने का काम करेंगे। इस कारण से आप अपने प्रतिस्पर्धियों से बेहतर करते हुए देखे जाएंगे। विद्यार्थियों के लिए भी बुध ग्रह का यह गोचर काफी अच्छी परिणाम दे सकता है। स्वास्थ्य में अनुकूलता देखने को मिलेगी। यात्राओं में लाभ मिल सकता है। भाई, बंधु और पड़ोसियों के साथ आपके संबंध और बेहतर हो सकते हैं। कहीं से कोई अच्छी खबर भी सुनने को मिल सकती है। यानी कि इस गोचर के चलते अनुकूलता का ग्राफ बढ़ सकता है।

उपाय: उपाय की बात करें तो उपाय के रूप में कन्याओं का पूजन कर उनका आशीर्वाद लेना शुभ रहेगा।

मेष साप्ताहिक राशिफल

वृषभ राशि

वृष राशि वालों के लिए बुध ग्रह को आपकी कुंडली में दूसरे तथा पंचम भाव का स्वामित्व प्राप्त है और कन्या राशि में गोचर करने की अवधि में बुध ग्रह के पंचम भाव में ही रहने वाले हैं। वैसे तो पांचवे भाव में बुध ग्रह के गोचर को अच्छे परिणाम देने वाला नहीं कहा गया है लेकिन क्योंकि आपके मामले में बुध ग्रह अपनी ही राशि में रहने वाले हैं और अपनी राशि में ग्रह सामान्य तौर पर मजबूत माना जाता है। इसलिए बुध भी पंचम भाव को अनुकूल परिणाम देना चाहेंगे। अतः इस गोचर की अवधि विद्यार्थीगण अच्छा कर सकेंगे। संतान से संबंधित मामलों में आपको अच्छे परिणाम मिल सकेंगे।

प्रेम संबंधी मामलों में भी अनुकूलता मिलने के योग हैं लेकिन वाद संवाद में शालीनता बनाए रखने की जरूरत रहेगी। बुध ग्रह का यह गोचर पारिवारिक मामलों में थोड़ी सी राहत देने का काम कर सकता है। हालांकि शुरुआती दिनों में मंगल के गोचर का प्रभाव दूसरे भाव में बना रहेगा, जिसके कारण कुछ पारिवारिक समस्याएं देखने को मिल सकती हैं लेकिन बुध का यह गोचर अन्य समस्याओं में कमी लाने का काम करेगा। यानी कि वाद संवाद से प्रेम बढ़ाने बढ़ाने में यह गोचर आपको सपोर्ट दे सकता है।

कहने का तात्पर्य है कि इस गोचर को बहुत अच्छा तो नहीं माना जाएगा लेकिन सावधानी रखने की स्थिति में अपनी राशि में पहुंचे हुए बुध आपको अपने लेवल सब पर सपोर्ट देना चाहेंगे। हालांकि शनि, मंगल इत्यादि की नकारात्मकता तब भी जारी रहेगी लेकिन बुध की कोशिश आपको अच्छे परिणाम दिलाने की रहेगी। इसलिए आपकी कोशिशों की अनुरूप परिणामों का ग्राफ बदलेगा पर सामान्य तौर पर बुध के इस गोचर को औसत से बेहतर लेवल का परिणाम देने वाला माना जाएगा।

उपाय: उपाय की बात करें तो उपाय के रूप में गाय को हरा चारा खिलाना शुभ रहेगा।

वृषभ साप्ताहिक राशिफल

करियर की हो रही है टेंशन! अभी ऑर्डर करें कॉग्निएस्ट्रो रिपोर्ट

मिथुन राशि

मिथुन राशि वालों के लिए बुध ग्रह आपकी राशि के स्वामी होने के साथ-साथ आपके चतुर्थ भाव के भी स्वामी होते हैं और कन्या राशि में रहने की अवधि में बुध ग्रह आपके चौथे भाव में ही रहने वाले हैं। चौथे भाव में बुध ग्रह के गोचर को अच्छे परिणाम देने वाला माना जाता है। ऊपर से बुध ग्रह अपनी राशि में रहेंगे। इसलिए बुध ग्रह अपने लेवल पर आपको अच्छे परिणाम देना चाहेंगे। हालांकि गोचर के शुरुआती दिनों में चतुर्थ भाव पर शनि, मंगल दोनों की संयुक्त दृष्टि बनी हुई है। अतः शनि, मंगल आपके गृहस्थ जीवन में कुछ परेशानियां दे रहे हो सकते हैं।

आपको कुछ हद तक मानसिक तनाव भी रहेगा लेकिन बुध का यह गोचर उस तनाव, उस परेशानी में कमी देने का काम करेगा। बुध ग्रह अपने लेवल पर आपकी घर गृहस्थी में अनुकूलता देना चाहेगा। भूमि, भवन या वाहन से संबंधित मामलों में बुध सकारात्मक परिणाम देना चाहेगा, स्वास्थ्य को भी बेहतर करना चाहेगा। इतना ही नहीं यदि पिछले दिनों माता का स्वास्थ्य कमजोर रहा है तो इस गोचर की अवधि में स्वास्थ्य में सकारात्मक सुधार देखने को मिल सकता है। यानी कि यह गोचर अपने लेवल पर आपको फायदा पहुंचाने का काम कर सकता है।

उपाय: उपाय की बात करें तो उपाय के रूप में चिड़ियों को दाना चुगाना शुभ रहेगा।

मिथुन साप्ताहिक राशिफल

कर्क राशि

कर्क राशि वालों के लिए बुध ग्रह आपकी कुंडली में तीसरे तथा द्वादश भाव के स्वामी होते हैं और कन्या राशि में गोचर करने की अवधि में ये आपके तीसरे भाव में ही गोचर करने वाले हैं। सामान्य तौर पर तीसरे भाव में बुध ग्रह के गोचर को अच्छा नहीं माना जाता लेकिन अपनी राशि में होने के कारण बुध ग्रह आपको कुछ अच्छे परिणाम भी दे सकते हैं। जैसे कि बुध आपका कॉन्फिडेंस को बढ़ाने का काम कर सकते हैं लेकिन ओवर कॉन्फिडेंस से बचना जरूरी रहेगा। क्योंकि बुध ग्रह पर शनि की दृष्टि भी बनी हुई है और गोचर की शुरुआत में मंगल की दृष्टि भी रहेगी। इस कारण से कभी-कभी आप ओवर कॉन्फिडेंस हो सकते हैं।

बेहतर होगा संतुलित कॉन्फिडेंस बनाकर आगे बढ़ें, तो परिणाम अच्छे मिल सकेंगे। भाई बंधु और पड़ोसियों के साथ संबंधों को बेहतर करने की कोशिश करें। इसमें आपको सफलता मिल जाएगी लेकिन जरा सी लापरवाही होने की स्थिति में कुछ परेशानियां भी रह सकती हैं। बातचीत के तौर तरीके को सौम्य बनाने की आवश्यकता रहेगी। व्यर्थ के खर्चों से बचना भी जरूरी रहेगा। यात्राओं से संबंधित मामले में यह गोचर मददगार बन सकता है लेकिन यात्राओं के दौरान सावधानी रखने की जरूरत रहेगी।

उपाय: उपाय की बात करें तो उपाय के रूप में अस्थमा रोगियों को दवा खरीदने में मदद करना शुभ रहेगा।

कर्क साप्ताहिक राशिफल

सिंह राशि

सिंह राशि वालों के लिए बुध ग्रह आपकी कुंडली में दूसरे तथा लाभ भाव के स्वामी होते हैं, तो कन्या राशि में गोचर करने की अवधि में बुध ग्रह के दूसरे भाव में ही रहेंगे। दूसरे भाव में बुध ग्रह के गोचर को सामान्य तौर पर अच्छे परिणाम देने वाला माना जाता है। क्योंकि बुध अपनी राशि में रहेंगे, इसलिए परिणाम और भी अच्छे रहेंगे लेकिन शनि ग्रह की दृष्टि दूसरे भाव और द्वितीय तथा वाणी के कारक बुध पर रहेगी। यानी कि ग्रह तो एक ही है वह बुध लेकिन वह दूसरे भाव का स्वामी भी है दूसरे भाव पर बैठा भी है और दूसरे भाव का कारक भी होता है। तो ऐसे में बातचीत के तौर तरीके को बहुत अधिक सौम्य बनाए रखने की आवश्यकता रहेगी। बेहतर होगा कम बोलें लेकिन जो भी बोलें सार्थक बोलें। गोचर के शुरुआत के समय मंगल की दृष्टि भी दूसरे भाव पर रहेगी। अत: आक्रोश में आकर बोलने से बचेंगे तो परिणाम अच्छा रहेगा।

आर्थिक मामले में भी आप औसत से बेहतर परिणाम प्राप्त कर सकेंगे। यदि आप प्रभावी ढंग से बोलना शुरू करेंगे तो लोग आपकी बातों से प्रभावित होंगे और इसका असर आपके कार्यक्षेत्र पर भी पड़ेगा। फ़लस्वरूप, काम धंधा, नौकरी इत्यादि में भी अनुकूलता देखने को मिलेगी। आर्थिक मामले में भी अनुकूलता रहेगी। पारिवारिक मामले में भी अनुकूलता रहेगी और रुचिकर भोजन करने के मौके भी मिलेंगे। अर्थात सिर्फ स्वयं को पोलाइट बना लेने से कई चीज काफी अनुकूल हो जाएंगी।

उपाय: उपाय की बात करें तो उपाय के रूप में मांस, मदिरा व अंडे इत्यादि का त्याग कर स्वयं को शुद्ध और शाब्दिक बनाना शुभ रहेगा।

सिंह साप्ताहिक राशिफल

कन्या राशि

कन्या राशि वालों के लिए बुध ग्रह आपके लग्न या राशि के स्वामी होने के साथ-साथ आपके दशम भाव यानी कि कर्म स्थान के भी स्वामी होते हैं और बुध ग्रह कन्या राशि में यानी आपके प्रथम भाव में 7 सितंबर से 2 दिसंबर के बीच रहने वाले हैं। वैसे तो प्रथम भाव में बुध ग्रह के गोचर को अच्छा नहीं माना जाता लेकिन अपनी राशि में होने के कारण बुध ग्रह कई मामलों में आपको अच्छे परिणाम भी दे सकते हैं। विशेषकर 7 सितंबर से 24 अक्टूबर के बीच परिणाम काफी अच्छा रह सकते हैं। वहीं 24 सितंबर से लेकर 13 नवंबर के बीच परिणाम थोड़े से कमजोर रह सकते हैं।

साथ ही साथ शनि मंगल की स्थिति को देखते हुए भी स्वयं के स्वभाव में शांति लाने की कोशिश करनी है। उग्रता से बचना है। ऐसा करने की स्थिति में परिणाम बेहतर हो सकेंगे। क्योंकि दशम भाव का स्वामी अपनी राशि में रहेगा और काफी समय तक उच्च वाला परिणाम देगा। अतः व्यापार व्यवसाय में अनुकूलता आने की योग निर्मित होंगे। हालांकि शनि का गोचर पहले से सप्तम भाव में बना हुआ है जो व्यापार व्यवसाय में कुछ उतार-चढ़ाव देने की कोशिश कर रहा है लेकिन बुध ग्रह का यह गोचर उस उतार चढ़ाव की गति को कम करने का काम करेगा।

यह समय तुलनात्मक रूप से बेहतर परिणाम देने का काम करेगा। वाणी पर संयम रखेंगे तो सबके साथ आपके संबंध अच्छे बने रहेंगे। आर्थिक मामलों में भी आपको कुछ अच्छे परिणाम मिल सकेंगे। सामाजिक मान प्रतिष्ठा के भी योग बनेंगे। अर्थात स्वयं को सुपात्र बनाने की स्थिति में आप अच्छे परिणाम प्राप्त कर सकेंगे।

उपाय: उपाय की बात करें तो उपाय के रूप में नियमित रूप से गणपति अथर्वशीर्ष का पाठ करना शुभ रहेगा।

कन्या साप्ताहिक राशिफल

तुला राशि

तुला राशि वालों के लिए बुध ग्रह आपकी कुंडली में भाग्य भाव के स्वामी होने के साथ-साथ द्वादश भाव के भी स्वामी होते हैं और कन्या राशि में गोचर करने की अवधि में बुध ग्रह आपके द्वादश भाव में रहेंगे। द्वादश भाव में बुध ग्रह के गोचर को अच्छा नहीं माना जाता। हालांकि अपनी राशि में होने के कारण कुछ मामलों में बुध ग्रह अच्छे परिणाम भी दे सकते हैं लेकिन ज्यादातर मामलों में बुध अनुकूलता देने में पीछे रह सकते हैं। यही कारण है कि इस गोचर की अवधि में सावधानी पूर्वक निर्वाह करने की आवश्यकता रहेगी।

हालांकि अपनी राशि में होने के कारण विदेश से संबंधित मामलों में या फिर दूर से संबंधित मामलों में कभी-कभी कुछ अनुकूल परिणाम भी देखने को मिल सकते हैं। वैसे तो 7 सितंबर से लेकर 13 नवंबर तक ही पूरी सावधानी रखनी है लेकिन 24 अक्टूबर से 13 नवंबर के बीच में बुध ग्रह की नकारात्मकता में कमी देखने को मिलेगी। जिसका फायदा आपको मिल सकता है। इस पूरे गोचर की अवधि में दूर की यात्राओं के दौरान सावधानी बरतनी की आवश्यकता रहेगी। हालांकि धार्मिक यात्राओं और विदेश यात्राओं की संभावनाएं हैं लेकिन व्यापारिक यात्राएं अधिक सफल रहें, इस बात में संदेह रहेगा।

उपाय: उपाय की बात करें तो उपाय के रूप में माथे पर नियमित रूप से केसर का तिलक लगाना शुभ रहेगा।

तुला साप्ताहिक राशिफल

बृहत् कुंडली : जानें ग्रहों का आपके जीवन पर प्रभाव और उपाय

वृश्चिक राशि

वृश्चिक राशि वालों के लिए बुध ग्रह आपकी कुंडली में अष्टम भाव के स्वामी होते हैं यह कमजोर बिंदु है लेकिन बुध ग्रह आपके लाभ भाव के भी स्वामी होते हैं यह एक अनुकूल बिंदु है। ऊपर से बुध ग्रह कन्या राशि में गोचर करने की अवधि में आपके लाभ भाव में ही रहने वाले हैं। यानी की सामान्य तौर पर बुध ग्रह आपको अपने लेवल पर काफी अच्छे परिणाम देना चाहेंगे। हालांकि आठवें भाव के स्वामी होने के कारण कभी-कभी कुछ मामलों में अप्रत्याशित रूप से अड़चने भी देखने को मिल सकती है लेकिन ज्यादातर मामलों में बुध ग्रह आपको अनुकूल परिणाम देंगे।

बुध ग्रह का यह गोचर आपको पद प्रतिष्ठा दिलाने में काम कर सकता है। संतान संबंधी मामलों में भी अच्छे परिणाम दिला सकता है। यदि आप विद्यार्थी हैं तो आपको शिक्षा के मामले में अच्छा लाभ हो सकता है। ऐसा नहीं की बुध ग्रह अप्रत्याशित अड़चने ही दे सकता है। कई बार बुध ग्रह अप्रत्याशित परिणाम देते हुए भी देखे गए हैं। अत: मेहनत करते रहें, अच्छे परिणाम दिलाने में बुध ग्रह आपकी मदद कर देंगे। बुध ग्रह विभिन्न मामलों में लाभ दिलाने का काम कर सकते हैं लेकिन शनि, मंगल की दृष्टि को देखते हुए बीच-बीच में कुछ अड़चने आने की भी संभावनाएं हैं लेकिन नियमित रूप से की गई मेहनत न केवल सफलता दिलाएगी बल्कि अच्छा लाभ भी दिला सकती है।

उपाय: उपाय की बात करें तो उपाय के रूप में गाय को हरा पालक खिलाना शुभ रहेगा।

वृश्चिक साप्ताहिक राशिफल

धनु राशि

धनु राशि वालों के लिए बुध ग्रह आपकी कुंडली में सप्तम भाव के स्वामी होने के साथ-साथ दशम भाव के भी स्वामी होते हैं और कन्या राशि में गोचर करने की अवधि में बुध ग्रह आपके कर्म स्थान अर्थात दशम भाव में ही रहने वाले हैं। सामान्य तौर पर दशम भाव में बुध ग्रह के गोचर को अच्छे परिणाम देने वाला माना जाता है। ऊपर से बुध ग्रह अपनी राशि में रहेंगे। अतः परिणाम आपके अनुकूल ही मिलेंगे। बस शनि और मंगल के प्रभाव को देखते हुए आपको किसी भी मामले में लापरवाह नहीं होना है। चाहे मामला कार्य क्षेत्र से जुड़ा हो या फिर सामाजिक पद प्रतिष्ठा से; निष्ठा पूर्वक काम करने की आवश्यकता रहेगी। न तो लापरवाह होना है न ही बहुत जल्दबाज होना है। यदि आप अपने स्वभाव को मेंटेन कर लेंगे तो न केवल

व्यापार-व्यवसाय में अच्छे परिणाम प्राप्त कर सकेंगे बल्कि नौकरी पेशा होने की स्थिति में अपनी नौकरी में भी मजबूती का एहसास कर सकेंगे। आपकी कोशिश भी कुछ नया काम करने की रह सकती है। इस अवधि में वरिष्ठों का सपोर्ट और अपनत्त्व तो भी मिल सकता है। हालांकि मंगल की गोचर को देखते हुए दांपत्य जीवन में कुछ परेशानियां रहने के योग हैं लेकिन बुध ग्रह और शुक्र इस मामले में अनुकूल परिणाम देना चाहेंगे। विशेष कर यदि हम बुध ग्रह के इस गोचर की बात करें तो दांपत्य संबंधी मामलों में बुध का यह गोचर आपको सपोर्ट देना चाहेगा।

उपाय: उपाय की बात करें तो उपाय के रूप में मंदिर में दूध और चावल का दान करना शुभ रहेगा।

धनु साप्ताहिक राशिफल

मकर राशि

मकर राशि वालों के लिए बुध ग्रह आपकी कुंडली में छठे भाव के स्वामी होने के साथ-साथ भाग्य भाव के भी स्वामी होते हैं और कन्या राशि में गोचर करने की अवधि में बुध ग्रह आपके भाग्य भाव में ही रहने वाले हैं। भाग्य भाव अर्थात नवम भाव में बुध ग्रह के गोचर को अच्छा नहीं माना जाता लेकिन क्योंकि आपके मामले में बुध ग्रह अपनी राशि में रहेंगे। इसलिए यह बीच-बीच में बुध अपने लेबल पर कुछ अच्छे परिणाम भी दिलाने की कोशिश करेंगे। यानी बुध ग्रह के इस गोचर से हम मिले जुले परिणामों की उम्मीद कर सकते हैं।

बुध ग्रह का यह गोचर आपसे कुछ भाग दौड़ करवा सकता है। हालांकि भाग दौड़ के नतीजे आपके फ़ेवर में रहेंगे या एक अनुकूल बात है। मेहनत करने वाले विद्यार्थी भी सामान्य तौर पर अनुकूल परिणाम प्राप्त कर सकेंगे। वहीं दैनिक रोजगार के मामले में भी आपको आपकी मेहनत के अनुरूप परिणाम मिल जाएंगे। नवम भाव पर प्रभाव डालने के कारण बुध ग्रह नौकरी में बदलाव की कोशिश में आपकी मदद कर सकते हैं लेकिन नई जगह ज्वाइन करने से पहले उस जगह के बारे में अच्छी तरह से पड़ताल कर लेना समझदारी का काम होगा।

उपाय: उपाय की बात करें तो उपाय के रूप में मिट्टी के बर्तन में मशरूम भरकर मंदिर में दान करना शुभ रहेगा।

मकर साप्ताहिक राशिफल

कुंभ राशि

कुंभ राशि वालों के लिए बुध ग्रह आपकी कुंडली के लिए पंचमेश होने के साथ-साथ अष्टमेश भी होते हैं। यानी कि पांचवें और आठवें भाव के स्वामी होते हैं और कन्या राशि में गोचर करने की अवधि में बुध ग्रह आपके आठवें भाव में ही रहने वाले हैं। वैसे तो ज्यादातर ग्रहों की गोचर को आठवें भाव में अच्छा नहीं माना जाता लेकिन बुध ग्रह के गोचर को आठवें भाव में खराब नहीं माना गया है। क्योंकि बुध ग्रह अपनी राशि में रहने वाले हैं इसलिए बुध ग्रह से सामान्य तौर पर अच्छे परिणाम की उम्मीद आप रख सकते हैं। हालांकि आठवें भाव के प्रभाव को नजरअंदाज नहीं किया जाएगा। इसलिए हर काम में धैर्य पूर्वक निर्वाह करना है।

विशेष कर शिक्षा और प्रेम से संबंधित मामलों में लापरवाही नहीं बरतनी है। तब जाकर आप अच्छे परिणाम प्राप्त कर सकेंगे। कामों में सफलता प्राप्त करने के लिए मेहनत भले ही तुलनात्मक रूप से अधिक लगे लेकिन परिणाम सामान्य तौर पर आपके फ़ेवर में रहेंगे। अप्रत्याशित रूप से फायदा दिलवाने में भी बुध ग्रह का यह गोचर आपकी मदद कर सकता है।

कुल मिलाकर बुध का यह गोचर अपने लेवल पर अनुकूल परिणाम देना चाहेगा। हालांकि शनि और मंगल की स्थिति को देखते हुए बीच-बीच में कुछ परेशानियां रहेगी लेकिन इसमें बुध ग्रह का कोई हाथ नहीं रहेगा। कहने का तात्पर्य है कि अन्य ग्रहों के कारण कुछ परेशानियां नजर आ रही है लेकिन बुध ग्रह उन परेशानियों को अपने लेवल पर कम करने की कोशिश करेगा, यह एक सकारात्मक बात रहेगी।

उपाय: उपाय की बात करें तो उपाय के रूप में किन्नरों को हरे कपड़ों का दान करना शुभ रहेगा।

कुंभ साप्ताहिक राशिफल

मीन राशि

मीन राशि वालों के लिए बुध ग्रह आपकी कुंडली के लिए चतुर्थ यानी कि चौथे भाव के स्वामी होने के साथ-साथ सप्तमेश यानी कि सप्तम भाव के भी स्वामी होते हैं और कन्या राशि में गोचर करने की अवधि में बुध ग्रह आपके सप्तम भाव में ही रहने वाले हैं। वैसे तो सामान्य तौर पर सप्तम भाव में बुध ग्रह के गोचर को अच्छा नहीं माना जाता है लेकिन क्योंकि बुध ग्रह अपनी राशि में रहेंगे इसलिए आप बुध ग्रह से कुछ अच्छे परिणामों की उम्मीद रख सकते हैं। हालांकि बुध ग्रह पर निरंतर शनि ग्रह की दृष्टि बनी रहेगी और इस गोचर की शुरुआत में मंगल का प्रभाव भी बुध ग्रह पर रहने वाला है। अतः कम से कम इस गोचर के शुरुआती दिनों में पूरी सावधानी तो जरूर बरतनी है। बाद के समय में स्थितियां धीरे-धीरे नियंत्रण में आने लगेंगी।

हालांकि जिन मामलों में बुध ग्रह को नकारात्मक माना गया है उन मामलों में भी सावधानी पूर्वक निर्वाह करेंगे तो परिणाम अच्छे बने रहेंगे। विशेष कर दांपत्य जीवन का पूरा ख्याल रखना है दैनिक रोजगार, विशेष कर व्यापार व्यवसाय के मामले में लापरवाही नहीं बरतनी है। स्वाभाविक है कि ऐसा करने की स्थिति में परिणाम काफी अच्छे रहेंगे। यदि इस अवधि में नया व्यापार व्यवसाय शुरू करने की इच्छा जाग रही हो तो या तो धैर्य रख लें अथवा उस मामले में खूब अच्छी तरह से पड़ताल करें। इसके बाद ही काम की शुरुआत करना समझदारी का काम होगा। यानी की विशेष सावधानियां अपनाने की स्थिति में ही इस गोचर से अनुकूलता की उम्मीद रखी जा सकती है।

उपाय: उपाय की बात करें तो उपाय के रूप में नियमित रूप से गणेश चालीसा का पाठ करना शुभ रहेगा।

मीन साप्ताहिक राशिफल

सभी ज्योतिषीय समाधानों के लिए क्लिक करें: एस्ट्रोसेज ऑनलाइन शॉपिंग स्टोर

हम आशा करते हैं कि आपको ये आर्टिकल पसंद आया होगा। एस्ट्रोसेज के साथ जुड़े रहने के लिए आपका बहुत-बहुत धन्यवाद!

अक्सर पूछे जाने वाले प्रश्न

1. बुध का कन्या राशि में गोचर कब होगा?

बुध ग्रह 07 सितंबर 2026 को कन्या राशि में गोचर कर जाएंगे।

2. कन्या राशि का स्वामी कौन है?

राशिचक्र की छठी राशि कन्या के स्वामी बुध ग्रह हैं।

3. ज्योतिष में बुध ग्रह कौन हैं?

वैदिक ज्योतिष में बुध देव को ग्रहों के राजकुमार कहा जाता है जो बुद्धि, वाणी और संचार कौशल के ग्रह हैं।

एस्ट्रोसेज मोबाइल पर सभी मोबाइल ऍप्स

एस्ट्रोसेज टीवी सब्सक्राइब

रत्न खरीदें

एस्ट्रोसेज डॉट कॉम सर्वश्रेष्ठ गुणवत्ता वाले रत्न, लैब सर्टिफिकेट के साथ बेचता है।

यन्त्र खरीदें

एस्ट्रोसेज डॉट कॉम के विश्वास के साथ यंत्र का लाभ उठाएँ।

फेंगशुई खरीदें

एस्ट्रोसेज पर पाएँ विश्वसनीय और चमत्कारिक फेंगशुई उत्पाद

रूद्राक्ष खरीदें

एस्ट्रोसेज डॉट कॉम से सर्वश्रेष्ठ गुणवत्ता वाले रुद्राक्ष, लैब सर्टिफिकेट के साथ प्राप्त करें।