• Talk To Astrologers
  • Talk To Astrologers
  • Talk To Astrologers
  • Talk To Astrologers
  • Talk To Astrologers
  • Talk To Astrologers

बुध का तुला राशि में गोचर (26 सितंबर, 2026)

बुध का तुला राशि में गोचर: बुध ग्रह को बुद्धि, व्यापार और वाणी का कारक माना जाता है। गोचर में बुध ग्रह का परिवर्तन विभिन्न क्षेत्रों के साथ-साथ इन क्षेत्रों में विशेष प्रभाव डालता है। क्योंकि अभी तक अर्थात 7 सितंबर 2026 से लेकर 26 सितंबर 2026 तक बुध ग्रह कन्या राशि में थे। कन्या राशि बुध ग्रह की स्वयं की राशि होती है। ऐसे में बुध ग्रह काफी मजबूती के साथ अपने परिणाम दे रहे थे। अब अर्थात 26 सितंबर 2026 को दोपहर 12 बजकर 31 मिनट बुध ग्रह तुला राशि में प्रवेश कर रहे हैं। बुध ग्रह यहां पर 2 दिसंबर 2026 तक रहने वाले हैं।

बुध का तुला राशि में गोचर

विद्वान ज्योतिषियों से फोन पर बात करें और जानें बुध का तुला राशि में गोचर का अपने जीवन पर प्रभाव

इसी बीच में 25 अक्टूबर 2026 से 11 नवंबर 2026 के बीच यानी की 17 दिनों के लिए बुध ग्रह अस्त रहेंगे। साथ ही साथ 24 अक्टूबर 2026 से 13 नवंबर 2026 तक बुध ग्रह वक्री भी रहेंगे। यानी कि पूरे 21 दिनों के लिए बुध ग्रह वक्री रहेंगे। अर्थात देखा जाय तो 24 अक्टूबर से 13 नवंबर के बीच यानी 21 दिनों के मध्य में बुध ग्रह वक्री और अस्त अवस्था से गुजरेंगे। ये 21 दिन तुलनात्मक रूप से कमजोर कहे जाएंगे। बाकी के समय में तात्कालिक और नैसर्गिक दोनों तरह की मित्रता के अनुसार बुध ग्रह के लिए तुला राशि सम राशि के रूप में परिणाम देगी।

बुध ग्रह औसत लेवल की मजबूती में रहने वाले हैं लेकिन 24 अक्टूबर से 13 नवंबर के बीच अर्थात 21 दिनों की अवधि में उनकी मजबूती में मामूली सी कमी देखने को मिल सकती है। बुध ग्रह की इस स्थिति का आपकी राशि पर कैसा प्रभाव पड़ेगा आइए जानते हैं कि 26 सितंबर 2026 से 2 दिसंबर 2026 के बीच बुध ग्रह आपको कैसे परिणाम देने वाले हैं।

Read Here In English: Mercury Transit In Libra

यह राशिफल आपकी चंद्र राशि पर आधारित है। अपनी व्यक्तिगत चन्द्र राशि अभी जानने के लिए चंद्र राशि कैलकुलेटर का उपयोग करें

बुध का तुला राशि में गोचर 2026: सभी राशियों पर प्रभाव

मेष राशि

मेष राशि वालों के लिए बुध ग्रह आपकी कुंडली में तीसरे तथा छठे भाव के स्वामी ग्रह होते हैं और तुला राशि में गोचर करने की अवधि में बुध ग्रह आपके सप्तम भाव में रहने वाले हैं। सामान्य तौर पर सप्तम भाव में बुध ग्रह के गोचर को अच्छे परिणाम देने वाला नहीं माना जाता है। यानी इस अवधि में 26 सितंबर से 2 दिसंबर के बीच की अवधि में बुध ग्रह आपको कमजोर परिणाम देना चाह रहे हैं लेकिन 24 अक्टूबर से 13 नवंबर के बीच बुध ग्रह स्वयं कमजोर हो जाएंगे। यानी कि आपको समस्या देने का इरादा रखने वाला ग्रह खुद ही समस्याग्रस्त हो जाएगा, जिसका फायदा आपको मिलेगा और इस अवधि में आपकी परेशानियां कम रहेंगी लेकिन ओवरऑल जो भी परेशानियां आयेंगी वह व्यापार व्यवसाय से जुड़ी हुई अथवा दांपत्य जीवन से जुड़ी हुई हो सकती हैं।

ऐसे में व्यापार व्यवसाय पर पूरा फोकस बनाए रखना है और दांपत्य संबंधी मामलों में किसी भी तरीके की लापरवाही नहीं बरतनी है। ऐसा करने की स्थिति में आप न केवल बुध ग्रह के स्वयं के नकारात्मक परिणामों को रोक सकेंगे, बल्कि बुध ग्रह पर प्रभाव डालने वाले मंगल ग्रह के नकारात्मक प्रभावों को भी नियंत्रित किया जा सकेगा। इस अवधि में यात्राओं से भी बचना समझदारी का काम होगा। साथ-साथ वरिष्ठों और अधिकारियों के साथ बेहतर तालमेल बिठाने की कोशिश भी करनी है। ये तमाम प्रयास आपको नकारात्मक परिणामों से बचाएंगे और आप परिणाम को बेहतर भी कर सकेंगे।

उपाय: उपाय की बात करें तो उपाय के रूप में कन्याओं का पूजन कर उनका आशीर्वाद लेना शुभ रहेगा।

मेष साप्ताहिक राशिफल

वृषभ राशि

वृष राशि वालों के लिए बुध ग्रह को आपकी कुंडली में दूसरे तथा पांचवें भाव का स्वामित्व प्राप्त है और तुला राशि में गोचर करने की अवधि में बुध ग्रह आपके छठे भाव में विचरण करेंगे। सामान्य तौर पर छठे भाव में बुध ग्रह के गोचर को अच्छे परिणाम देने वाला माना जाता है। हालांकि नैसर्गिक रूप से बुध ग्रह अपने मित्र की राशि में हैं। ऐसे बुध भले ही तात्कालिक रूप से सम परिणाम दे रहे हैं लेकिन फिर भी छठे भाव में बुध ग्रह की गोचर को काफी मजबूत माना जाता है। अतः बुध ग्रह आपको अपने लेवल पर अच्छे परिणाम देने का प्रयास करेंगे। बुध ग्रह का यह गोचर आपको अच्छा आर्थिक लाभ करवा सकता है। क्योंकि धन भाव का स्वामी छठे भाव में आ रहा है, ऐसे में उन लोगों को काफी फायदा मिल सकता है जो कहीं से कर्ज लेना चाह रहे हैं या किसी बैंक से लोन लेना चाह रहे हैं; तो उन्हें भी अच्छी सफलता मिल सकती है।

अन्य लोगों को भी आर्थिक रूप से मजबूती देने और दिलाने में बुध ग्रह का यह गोचर मददगार बनेगा। बुध ग्रह का यह गोचर प्रतिस्पर्धा में आगे ले जाने का काम करेगा। साथ ही साथ मान सम्मान बढ़ाने में भी यह गोचर आपके लिए मददगार बन सकता है। यदि आपका संबंध कला या साहित्य से है अथवा आप लेखन कार्य करते हैं तो बुध ग्रह का यह गोचर आपको बहुत अच्छे परिणाम दे सकता है। कुल मिलाकर इस गोचर से सामान्य तौर पर आप अनुकूल परिणामों की उम्मीद रख सकते हैं। मंगल ग्रह की एनर्जी भी बुध ग्रह के बल को और सफल बनाने का काम करेगी। अर्थात सामान्य तौर पर आपको अच्छे परिणाम मिल सकेंगे।

उपाय: उपाय की बात करें तो उपाय के रूप में भगवान गणेश को फूलों की माला ‘स्वयं बनाकर पहनाएं’ ऐसा करना आपके शुभत्व में बढ़ोत्तरी करेगा।

वृषभ साप्ताहिक राशिफल

करियर की हो रही है टेंशन! अभी ऑर्डर करें कॉग्निएस्ट्रो रिपोर्ट

मिथुन राशि

मिथुन राशि वालों के लिए बुध ग्रह आपकी लग्न या राशि के स्वामी होने के साथ-साथ आपके चौथे भाव के भी स्वामी होते हैं और जब तक बुध ग्रह तुला राशि में रहेंगे तब तक यह आपके पांचवे भाव में बने रहेंगे। वैसे तो सामान्य तौर पर पंचम भाव में बुध ग्रह के गोचर को अच्छा नहीं माना जाता लेकिन आपके मामले में बुध ग्रह आपके लग्न या राशि के स्वामी हैं। लग्न या राशि के स्वामी का पंचम भाव में जाना ऊपर से अपने मित्र की राशि में जाना कोई बड़ा नकारात्मक परिणाम नहीं देखा। यानी कि बुध की कोशिश आपको औसत लेवल के परिणाम देने की रहेगी। ऐस में बुध आपको नुकसान भी नहीं देना चाहेंगे लेकिन शायद कोई बड़ा फायदा भी नहीं करवाएंगे।

ऐसे में हम यह कह सकते हैं कि सावधानीपूर्वक निर्वाह करने की स्थिति में बुध ग्रह आपको संतोषप्रद परिणाम दे सकते हैं। हो सकता है कि इस अवधि में आपका मन कुछ हद तक अशांत रहे। ऐसे में लॉजिकली सोच विचार करके आप मन को शांत कर सकेंगे। यदि आप संतान युक्त व्यक्ति हैं तो संतान के साथ मतभेद होने का भय बना रहेगा। ऐसे में आपकी कोशिश यही होनी चाहिए की संतान के साथ संबंध संतुलित बने रहें। इस समय बनाई गई योजनाओं में कुछ कमी रह सकती है। ऐसे में बेहतर होगा कि इस समय किसी नई योजना पर काम न करें किंतु यदि करना बहुत जरूरी हो तो अनुभवी लोगों से सलाह जरूर लें। गोचर शास्त्र में इस गोचर को आर्थिक चिंता देने वाला कहा गया है। ऐसे में बेकार के खर्चों से बचकर आप आर्थिक समस्या में भी राहत का अनुभव कर सकेंगे। यानी कि सावधानीपूर्वक निर्वाह करके इस गोचर के नकारात्मक परिणामों को रोककर आप बेहतर परिणाम प्राप्त कर सकेंगे।

उपाय: उपाय के रूप में गाय की सेवा करना हितकारी सिद्ध होगा।

मिथुन साप्ताहिक राशिफल

कर्क राशि

कर्क राशि वालों के लिए बुध ग्रह को आपकी कुंडली में आपके तीसरे और द्वादश भाव का स्वामित्व प्राप्त है और तुला राशि में गोचर करने की अवधि में बुध ग्रह आपके चौथे भाव में रहने वाले हैं। बुध ग्रह के गोचर को चौथे भाव में सामान्य तौर पर अच्छे परिणाम देने वाला माना जाता है। हालांकि गोचर की शुरुआत के समय बुध ग्रह पर मंगल की दृष्टि रहेगी लेकिन गोचर की संपूर्णता तक बुध ग्रह मंगल ग्रह की दृष्टि से मुक्त हो जाएंगे। साथ ही साथ शुक्र ग्रह का भी प्रभाव लगातार बुध ग्रह पर रहने वाला है। इसलिए बुध ग्रह सामान्य तौर पर आपको अच्छे परिणाम देना चाहेंगे। बुध ग्रह का यह गोचर आपके गृहस्थ जीवन में काफी अनुकूलता दे सकता है। माता से संबंधित मामलों में भी अच्छाइयां देखने को मिल सकती हैं। यदि माता के साथ संबंध ठीक नहीं हैं तो इस गोचर के अवधि में उनसे बातचीत शुरू करें। धीरे-धीरे करके बातों से ही समस्याओं का हल निकल आएगा।

भूमि और भवन से संबंधित मामलों में भी बुध ग्रह का यह गोचर अच्छे परिणाम दे सकता है। हालांकि जो लोग अपने जन्म स्थान से दूर रह रहे हैं, उनके वापसी में बुध ग्रह का यह गोचर महत्वपूर्ण भूमिका निभा सकता है। वहीं जो लोग दूर के स्थान से कोई कनेक्शन जोड़ना चाह रहे हैं उन्हें भी बुध ग्रह के इस गोचर से अच्छे परिणाम मिल सकते हैं। जमीन जायदाद से संबंधित मामलों में भी अच्छे परिणाम मिलने की संभावनाएं हैं। वाहन आदि की खरीदारी में बुध ग्रह को शुक्र का आशीर्वाद मिलने के कारण बुध ग्रह वाहन की खरीदारी में भी आपकी मदद कर सकते हैं। कुल मिलाकर इस गोचर को सामान्य तौर पर अच्छे परिणाम देने वाला माना जाएगा। हालांकि शुरुआती दिनों में मंगल के प्रभाव के चलते बुध ग्रह की ऊर्जा असंतुलित रह सकती है। ऐसे में वाहन इत्यादि सावधानी से चलाएंगे तो परिणाम अनुकूल बने रहेंगे।

उपाय: उपाय के रूप में अस्थमा रोगियों की दवा खरीदने में मदद करना शुभ रहेगा।

कर्क साप्ताहिक राशिफल

सिंह राशि

सिंह राशि वालों के लिए बुध ग्रह आपकी कुंडली में दूसरे तथा ग्यारहवें भाव के स्वामी होते हैं। यानी कि यह आपकी कुंडली के लिए न केवल आमदनी के भाव के स्वामी है बल्कि बचत के भाव के भी स्वामी है तथा यह आपके तीसरे भाव में गोचर करने वाले हैं। तीसरे भाव में बुध का गोचर मिले-जुले परिणाम देता है लेकिन तृतीयेश के साथ होने के कारण बुध ग्रह सामान्य तौर पर आपका फ़ेवर के अधिक परिणाम दे सकेंगे। यानी कि मिले-जुले परिणामों में भी पॉजिटिविटी का ग्राफ अधिक रहेगा जबकि नकारात्मकता कम रहेगी। वैसे तो बुध का यह गोचर भाई बंधु और पड़ोसियों से विवाद करवाने वाला माना गया है लेकिन तीसरे भाव के स्वामी के साथ होने के कारण और तीसरे भाव के स्वामी की राशि में होने के कारण बुध ग्रह आपकी बातचीत के तौर तरीके को सौम्य बनाएंगे और यदि किसी कारण से कोई नकारात्मकता आती भी है तो आप उसे बातचीत के माध्यम से शांत कर सकेंगे। बस जरूरत रहेगी तो सावधानी पूर्वक निर्वाह करने की।

विशेषकर गोचर के शुरुआती दिनों में मंगल का प्रभाव भी बुध ग्रह पर रहेगा। अतः क्रोध और आवेश से बचेंगे धैर्य पूर्वक काम करेंगे तो न केवल भाई बंधुओं के साथ बल्कि पड़ोसियों के साथ भी आपके संबंध अच्छे बने रहेंगे। कम दूरी की यात्राओं में भी सावधानी पूर्वक यात्रा करके आप अच्छे परिणाम प्राप्त कर सकेंगे लेकिन व्यर्थ की यात्राओं से बचेंगे तो ज्यादा अच्छा रहेगा। आर्थिक मामले में किसी भी प्रकार का रिस्क नहीं लेना है, तो आपका धन बचा रहेगा। बुध ग्रह का यह गोचर कुछ नए मित्र बनाने में भी मददगार बन सकता है। जो आपके लिए हितकारी सिद्ध हो सकते हैं। कुल मिलाकर कुछ विशेष सावधानियां रखने की स्थिति में इस गोचर से अच्छे परिणाम की उम्मीद रखी जा सकेगी।

उपाय: उपाय के रूप में चिड़ियों को दाना चुगाना शुभ रहेगा।

सिंह साप्ताहिक राशिफल

कन्या राशि

कन्या राशि वालों के लिए बुध ग्रह आपकी लग्न या राशि के स्वामी होने के साथ-साथ आपके दशम भाव अर्थात कर्म स्थान के भी स्वामी होते हैं और तुला राशि में गोचर करते हुए बुध ग्रह आपके दूसरे भाव में रहने वाले हैं। सामान्य तौर पर बुध ग्रह के गोचर को दूसरे भाव में अच्छे परिणाम देने वाला कहा गया है। ऊपर से बुध ग्रह शुक्र के साथ शुक्र की युति रहेगी यह और भी अच्छी बात है। दूसरे भाव में पहुंचे हुए बुध आपको आपके कामों में सफलता देकर अच्छा प्रॉफिट दिला सकते हैं और उस प्रॉफिट का एक बड़ा हिस्सा बढ़ाने में भी आप कामयाब रह सकते हैं। बुध का यह गोचर बातचीत के तौर तरीके को और अच्छा करेगा। फलस्वरूप आप अपने पारिवारिक विवादों को शांत कर सकेंगे। इस अवधि में आप लोगों से इतने अच्छे ढंग से बात करेंगे कि लोग आपसे प्रभावित होंगे। दूसरे भाव में बुध के गोचर को वस्त्र और आभूषण की प्राप्ति करवाने वाला माना गया है।

ऐसे में इस गोचर की अवधि में आप अपने शान ओ शौकत की चीजें खरीद सकते हैं। यदि आपका काम वाणी से संबंधित है, आप बोलने का काम करते हैं, समझाने का काम करते हैं, कंसल्टेंसी का काम करते हैं तो भी यह गोचर आपको बहुत अच्छे परिणाम देने वाला है। विद्यार्थियों को भी इस गोचर के चलते बहुत अच्छे परिणाम मिलेंगे। विशेषकर व्यावसायिक शिक्षा प्राप्त करने वाले विद्यार्थी, फाइनेंस से जुड़ी शिक्षा प्राप्त करने वाले विद्यार्थी, वाणी से संबंधित व्यवसाय या काम करने की शिक्षा प्राप्त करने वाले विद्यार्थी काफी अच्छे परिणाम परिणाम प्राप्त कर सकेंगे। कुल मिलाकर इस गोचर को काफी अच्छे परिणाम देने वाला माना जाएगा।

उपाय: उपाय के रूप में मांस, मदिरा, अंडे व अश्लीलता आदि से दूरी बनाए रखना शुभ रहेगा।

कन्या साप्ताहिक राशिफल

तुला राशि

तुला राशि वालों के लिए बुध ग्रह को आपकी कुंडली में भाग्य भाव तथा व्यय भाव का स्वामित्व प्राप्त है। यानी कि बुध ग्रह आपके नवम तथा द्वादश भाव के स्वामी होते हैं और तुला राशि में गोचर करने की अवधि में बुध ग्रह आपके पहले भाव में रहने वाले हैं। सामान्य तौर पर पहले भाव में बुध ग्रह के गोचर को अच्छे परिणाम देने वाला नहीं माना जाता है। इसलिए इस गोचर की अवधि में सावधानी तो जरूरी रहेगी लेकिन आपकी लग्न या राशि के स्वामी शुक्र की संगति में होने के कारण बुध ग्रह चाहते हुए भी अधिक नकारात्मक नहीं हो सकेंगे। क्योंकि बुध ग्रह जिसके साथ बैठते हैं या जिस ग्रह के प्रभाव में होते हैं वैसे परिणाम देते हैं। इसलिए बुध ग्रह पूर्णत: नकारात्मक नहीं हो पाएंगे लेकिन गोचर की शुरुआती दिनों में मंगल की दृष्टि होने के कारण ऊपर से द्वादश भाव के स्वामी होने के कारण बुध ग्रह कुछ परेशानी देने का काम कर सकते हैं।

कहने का तात्पर्य है कि वैसे तो बुध ग्रह का यह गोचर अच्छा नहीं माना गया है लेकिन कुछ विशेष परिस्थितियों को देखते हुए बुध ग्रह से अच्छे परिणामों की उम्मीद की जा सकती है। सावधानी रखकर आप बुध ग्रह से अच्छे परिणाम प्राप्त कर सकेंगे। क्योंकि भाग्य स्थान का स्वामी होकर बुध ग्रह प्रथम भाव में जा रहा है, ऐसे में कठिनाइयों के बाद ही सही लेकिन भाग्य का सपोर्ट मिलने के कारण आप कुछ कठिन कार्य भी संपन्न कर सकेंगे। इस गोचर की अवधि में आत्मनिर्भर रहना समझदारी का काम होगा। भले ही कोई कितना भी विश्वासपात्र क्यों न हो लेकिन उसके काम के प्रति भी आपको जागरूक रहना होगा। ऐसा नहीं कि वह व्यक्ति आपको धोखा देगा, बल्कि वह व्यक्ति चाह करके भी शायद आपके लिए वह काम न कर सके, जिसकी आपने उस व्यक्ति से उम्मीद लगा रखी है।

ऐसे में यदि आप स्वयं उस मामले में जुड़े रहेंगे, तो सफलता के की उम्मीदें बढ़ जाएंगी। बुध ग्रह के इस गोचर के चलते आपकी बातचीत तौर तरीका थोड़ा सा बिगड़ा हुआ रह सकता है, जिसे संभालने की जरूरत रहेगी। यानी कि सत्य बोले लेकिन मीठा बोलें। किसी की निंदा न करें और निंदा करने वाले लोगों से दूरी बनाए रखें। आर्थिक मामले में भी किसी प्रकार का रिस्क लें। संबंधियों को पूरा आदर दें। पीठ पीछे भी किसी की निंदा न करें। मान सम्मान के प्रति जागरूक रहें। इन सावधानियां को अपनाने की स्थिति में आप नकारात्मकता से बच सकेंगे और अच्छे परिणाम भी प्राप्त कर सकेंगे। यानी कि यह गोचर बहुत अच्छा तो नहीं है लेकिन सावधानियां अपनाने की स्थिति में परिणाम अच्छे हो सकते हैं।

उपाय: उपाय के रूप में किसी गरीब कन्या को पढ़ाई लिखाई की सामग्री भेंट करना शुभ रहेगा।

तुला साप्ताहिक राशिफल

बृहत् कुंडली : जानें ग्रहों का आपके जीवन पर प्रभाव और उपाय

वृश्चिक राशि

वृश्चिक राशि वालों के लिए बुध ग्रह को आपकी कुंडली में आठवें तथा ग्यारहवें भाव का स्वामित्व मिला हुआ है। यानी कि बुध ग्रह कठिनाइयों के साथ-साथ अच्छा लाभ देने की जिम्मेदारी निभा रहे हैं। तुला राशि में गोचर करने की अवधि में बुध ग्रह आपके द्वादश भाव में रहने वाले हैं। द्वादश भाव में बुध ग्रह के गोचर को अच्छा नहीं माना जाता है। स्वाभाविक है कि ऐसे में कठिनाइयों का ग्राफ बढ़ सकता है। भले ही कभी कभार कुछ मामलों में बुध ग्रह लाभ करवाएंगे लेकिन ज्यादातर मामलों में कठिनाइयां देने का संकेत बुध ग्रह कर रहे हैं। इस मामले में आपकी थोड़ी सी मदद शुक्र का गोचर कर सकता है, क्योंकि शुक्र और बुध दोनों एक साथ में द्वादश भाव में रहने वाले हैं।

शुक्र अपनी राशि में रहेगा, यह अच्छी बात है लेकिन क्योंकि हम व्यक्तिगत रूप से बुध ग्रह के गोचर की बात कर रहे हैं। और बुध अकेले अनुकूल परिणाम नहीं देना चाह रहा है। इसलिए बहुत ही सावधानी पूर्वक निर्वाह करने की जरूरत रहेगी। यदि आप पूर्णत: सावधानी से काम करते हैं तो हो सकता है कि अष्टमेश का द्वादश भाव में जाना विपरीत राजयोग वाली स्थिति निर्मित करें और आपको कुछ मामलों में अच्छे फायदे भी करवाएं। इसके बावजूद भी बुध ग्रह के गोचर के भरोसे बैठना ठीक नहीं रहेगा। यानी कि इस समय केवल अकेले अपनी बुद्धि का निर्णय त्रुटि पूर्ण रह सकता है। ऐसे में एक्सपर्ट एडवाइस जरूर लें। पुराने डेटाबेस को जरूर देखें। तब जाकर कोई निर्णय लेंगे तो शायद आप नुकसान से बच सकेंगे।

बुध ग्रह का यह गोचर व्यर्थ के खर्च करवाने वाला माना गया है। इसलिए फिजूल खर्ची से बचना सावधानी समझदारी का काम होगा। व्यर्थ की यात्राओं से बचना है। यदि आप विवाहित हैं तो जीवनसाथी या जीवन संगिनी के स्वास्थ्य को लेकर जागरूक बने रहें। उनसे किसी भी प्रकार का विवाद न करें। व्यर्थ की चिताओं से बचें। यदि आप विद्यार्थी हैं तो अपने सब्जेक्ट पर पूरा फ़ोकस बनाने की कोशिश करें। आप अपने प्रतिस्पर्धियों या शत्रुओं की नीति को लेकर लापरवाह बिल्कुल न रहें। इन सावधानियां को अपनाएंगे तब आप नकारात्मकता को नियंत्रित कर सकेंगे। यानी कि बुध का यह गोचर बहुत अच्छा नहीं है। पूरी सावधानी रखें तब जाकर कुछ अनुकूलता की उम्मीद आप रख सकेंगे।

उपाय: उपाय के रूप में प्रतिदिन माथे पर केसर का तिलक लगाना शुभ रहेगा।

वृश्चिक साप्ताहिक राशिफल

धनु राशि

धनु राशि वालों के लिए बुध ग्रह आपकी कुंडली के लिए सप्तम भाव के स्वामी होते हैं इसके अलावा दशम भाव की भी स्वामी होते हैं और तुला राशि में गोचर करने की अवधि में बुध आपके लाभ भाव में रहने वाले हैं। लाभ भाव में बुध ग्रह के गोचर को सामान्य तौर पर बहुत अच्छे परिणाम देने वाला कहा गया है। ऊपर से बुध ग्रह मित्र की राशि में रहेंगे। भले ही तत्कालिकता के आधार पर यह सम राशि बन रही हो लेकिन लाभेश के साथ लाभ भाव मे होना सामान्य तौर पर बहुत अच्छा लक्षण है। हालांकि गोचर के शुरुआती दिनों में मंगल का प्रभाव बुध ग्रह पर रहेगा लेकिन इसके बावजूद भी बुध ग्रह से काफी अच्छे परिणाम की उम्मीद हम रख सकते हैं।

सीधे शब्दों में कहें तो बुध का यह गोचर अपने लेवल पर आपको बहुत अच्छे परिणाम देना चाहेगा। कर्म स्थान का स्वामी लाभ भाव में गया है, यानी कि आपके काम भी बनेंगे और आपको अच्छा लाभ भी मिलेगा। सप्तम भाव का स्वामी लाभ भाव में गया है जो इस बात का संकेत है कि व्यापार व्यवसाय से जुड़े हुए लोग काफी अच्छे परिणाम प्राप्त कर सकेंगे। हालांकि नौकरीपेशा लोगों को भी अच्छे परिणाम मिलेंगे लेकिन बुध ग्रह का सीधा संबंध व्यापार व्यवसाय से इसलिए व्यापार व्यवसाय करने वाले लोगों को विशेष लाभ मिल सकते हैं। आमदनी में बढ़ोतरी होने की संभावनाएं हैं। स्वास्थ्य सामान्य तौर पर अच्छा बना रहेगा। जमीन जायदाद से संबंधित मामलों में भी आपको अच्छे परिणाम मिलते हुए प्रतीत हो रहे हैं।

यह वह समय अवधि है जो आपको आपके भाई बंधुओं के साथ जोड़ने का काम करेगी। यानी कि भाई बंधुओं के साथ आपके संबंध बेहतर हो सकेंगे। कामों में सफलता मिलने की अच्छी उम्मीदें हैं। संतान से संबंधित मामले हों या फिर मित्र से संबंधित मामले। उन सभी मामलों में आपको अच्छे परिणाम देखने को मिल सकेंगे। सीधे शब्दों में कहा जाय तो बुध का यह गोचर अपने लेवल पर आपको बहुत अच्छे परिणाम देना चाह रहा है।

उपाय: उपाय के रूप में गाय को हरा पालक खिलाना शुभ रहेगा।

धनु साप्ताहिक राशिफल

मकर राशि

मकर राशि वालों के लिए बुध ग्रह को आपकी कुंडली में छठे भाव तथा भाग्य भाव का स्वामित्व मिला हुआ है और तुला राशि में गोचर करने के बाद में बुध ग्रह आपके दशम भाव में रहने वाले हैं। देखा जाय तो यह काफी अच्छी स्थिति है। छठे भाव का स्वामी कर्म स्थान पर गया है, यह उन लोगों के लिए बहुत अच्छे परिणाम दिला सकता है। जो लोग नौकरी करते हैं उनकी पोजीशन में और मजबूती देखने को मिल सकती है। वरिष्ठों के साथ उनके संबंध और भी अच्छे हो सकते हैं। वहीं नवम भाव के स्वामी का दशम भाव में जाना न केवल भाग्य का अच्छा सपोर्ट मिलता हुआ दर्शा रहा है बल्कि वो लोग जो नौकरी में बदलाव करना चाहते हैं उन्हें काफी अच्छे परिणाम मिल सकते हैं। यानी कि आप अपने प्रतिस्पर्धियों से आगे जाएंगे और अपने काम में बेहतर कर सकेंगे।

यदि आप विद्यार्थी हैं तो भी आप अपने प्रतिस्पर्धियों से बहुत अच्छा कर सकेंगे। यदि व्यापारी हैं या नौकरीपेशा हैं तो भी आप अपने प्रतिस्पर्धियों से काफी अच्छा करते हुए देखे जा सकेंगे। यह गोचर आपको पद प्रतिष्ठा दिलाने के साथ-साथ आपको महत्वपूर्ण कामों से जोड़ने का काम कर सकता है। यह गोचर आपको यश और सफलता दिलाने में भी अच्छा सपोर्ट करेगा। धर्म और आध्यात्म के प्रति आपकी रुचि बढ़ सकती है। पिता के सहयोग से भी कुछ काम संपन्न हो सकेंगे। यानी कि इस समय अवधि में पिता का आशीर्वाद और सपोर्ट आपके लिए बहुत ही भाग्यशाली सिद्ध होगा।

उपाय: उपाय के रूप में मंदिर में दूध और चावल का दान करना शुभ रहेगा।

मकर साप्ताहिक राशिफल

कुंभ राशि

कुम्भ राशि वालों के लिए बुध ग्रह आपकी कुंडली में पांचवें भाव के स्वामी होते हैं साथ ही साथ यह आपके आठवें भाव के भी स्वामी होते हैं। इनमें से एक अच्छी जगह तो वहीं दूसरी कमजोर जगह के स्वामी होते हैं। अष्टम भाव को अड़चनों के लिए कठिनाइयों के लिए जाना जाता है लेकिन कभी-कभार अप्रत्याशित लाभ भी करवाने के लिए जाना जाता है। तुला राशि में गोचर करने की अवधि में बुध ग्रह आपके भाग्य भाव में रहेंगे। वैसे तो भाग्य भाव में बुध ग्रह के गोचर को अच्छा नहीं माना जाता है। क्योंकि बुध ग्रह को यहां पर भाग्य की हानि करवाने वाला माना गया है।

भाग्य के सपोर्ट को रोकने का काम बुध ग्रह करते हैं लेकिन भाग्येश शुक्र के साथ होने के कारण शायद बुध ग्रह ऐसा न करें। क्योंकि बुध ग्रह के बारे में कहा जाता है कि बुध जिसके साथ बैठते हैं उसके जैसे परिणाम देते हैं और क्योंकि आपका भाग्येश शुक्र आपको सपोर्ट देना चाह रहा है। अतः बुध को भी आपका सपोर्ट करना पड़ सकता है। तो ऐसे में हम कह सकते हैं कि बुध ग्रह आपको मिले-जुले परिणाम दे सकते हैं। जिनमें अनुकूलता का ग्राफ अधिक रह सकता है। फिर भी भाग्य के भरोसे न बैठकर कर्म को प्रधान मानकर काम करेंगे तो इस गोचर से भी आप अच्छे परिणाम प्राप्त कर सकेंगे। भले ही कुछ व्यवधान रहे लेकिन व्यधान के बाद आपको सफलता मिलने की अच्छी संभावना है।

आर्थिक मामले में युक्ति पूर्वक काम लेकर आप अच्छा लाभ कमा सकेंगे लेकिन जहां कहीं भी कोई बड़ा वादा करना हो, चाहे वह मौखिक वादा हो या फिर लिखित; वहां पर शब्दों का चयन बहुत सावधानी पूर्वक करना जरूरी रहेगा। सजग और सावधान रहने की स्थिति में संतान, शिक्षा और प्रेम से संबंधित मामलों में भी अनुकूलता बनी रहेगी। वहीं यदि आप मान सम्मान के प्रति जागरूक बने रहेंगे तो मानहानि नहीं होगी। यानी कि इस गोचर की अवधि में सावधानी पूर्वक निर्वाह करना जरूरी रहेगा। तभी आप नकारात्मक परिणामों को रोक सकेंगे और सकारात्मक परिणाम के ग्राफ को और मजबूती दे सकेंगे।

उपाय: उपाय के रूप में किन्नरों को हरी चूड़ियां भेंट करना शुभ रहेगा।

कुंभ साप्ताहिक राशिफल

मीन राशि

मीन राशि वालों के लिए बुध ग्रह को आपकी कुंडली में चौथे भाव का स्वामित्व मिला हुआ है। साथ ही साथ-साथ सातवें भाव का भी स्वामित्व मिला हुआ है और तुला राशि में गोचर करने की अवधि में बुध ग्रह आपके आठवें भाव में रहने वाले हैं। वैसे तो आठवें भाव में कई ग्रहों के गोचर को अच्छा नहीं माना जाता लेकिन बुध ग्रह को अच्छे परिणाम देने की बात गोचर शास्त्र करते हैं लेकिन चौथे भाव के स्वामी का आठवें भाव में जाना इस बात का संकेत है की भूमि, भवन और वाहन को लेकर जागरुकता जरूरी रहेगी।

विशेषकर वाहन चलाते समय किसी भी प्रकार के लापरवाही नहीं करनी है। इस बात का संकेत मंगल ग्रह भी कर रहे हैं क्योंकि गोचर की शुरुआती दिनों में मंगल ग्रह की दृष्टि चतुर्थेश बुध पर रहेगी। साथ-साथ आठवें भाव पर भी रहेगी। अत: वाहन बहुत ही सावधानी के साथ चलाना है और किसी मामले में कोई बड़ा रिस्क नहीं लेना है।

यदि आप ऐसा करेंगे तो फिर अन्य मामलों में आपको कोई परेशानी नहीं आएगी। सप्तम भाव के स्वामी का अष्टम भाव में जाना दांपत्य संबंधी मामलों में छोटी-मोटी विसंगतियां दे सकता है लेकिन सजग रहने की स्थिति में कोई परेशानी नहीं आएगी। बुध ग्रह आपको आकस्मिक लाभ करवा सकते हैं। अड़चनों के बाद ही सही लेकिन कामों में सफलता मिलने के अच्छे योग बने हुए हैं। न केवल सफलता बल्कि विजय प्राप्ति में भी बुध का यह गोचर आपके लिए मददगार बनेगा। आप प्रसन्न रहेंगे साथ ही साथ ऊर्जा से भरपूर भी रहेंगे। सामाजिक पद प्रतिष्ठा दिलाने में भी बुध का यह गोचर आपकी सहायता करना चाह रहा है। यानी कि कुछ सावधानियां को अपनाने के बाद आप इस गोचर से अच्छे परिणाम की उम्मीद रख सकते हैं।

उपाय: उपाय के रूप में गणेश जी की नियमित रूप में पूजा अर्चना करें, यह आपके लिए कल्याणकारी सिद्ध होगा।

मीन साप्ताहिक राशिफल

सभी ज्योतिषीय समाधानों के लिए क्लिक करें: एस्ट्रोसेज ऑनलाइन शॉपिंग स्टोर

हम आशा करते हैं कि आपको ये आर्टिकल पसंद आया होगा। एस्ट्रोसेज के साथ जुड़े रहने के लिए आपका बहुत-बहुत धन्यवाद!

अक्सर पूछे जाने वाले प्रश्न

1. बुध का तुला राशि में गोचर कब है?

बुध ग्रह 26 सितंबर 2026 को तुला राशि में गोचर कर जाएंगे।

2. तुला राशि का स्वामी कौन है?

राशि चक्र की सातवीं राशि तुला के स्वामी शुक्र ग्रह हैं।

3. बुध का गोचर कितने दिन में होते हैं?

ज्योतिष में बुध का गोचर हर 23 से 27 दिन में होता है।

एस्ट्रोसेज मोबाइल पर सभी मोबाइल ऍप्स

एस्ट्रोसेज टीवी सब्सक्राइब

रत्न खरीदें

एस्ट्रोसेज डॉट कॉम सर्वश्रेष्ठ गुणवत्ता वाले रत्न, लैब सर्टिफिकेट के साथ बेचता है।

यन्त्र खरीदें

एस्ट्रोसेज डॉट कॉम के विश्वास के साथ यंत्र का लाभ उठाएँ।

फेंगशुई खरीदें

एस्ट्रोसेज पर पाएँ विश्वसनीय और चमत्कारिक फेंगशुई उत्पाद

रूद्राक्ष खरीदें

एस्ट्रोसेज डॉट कॉम से सर्वश्रेष्ठ गुणवत्ता वाले रुद्राक्ष, लैब सर्टिफिकेट के साथ प्राप्त करें।