• Product
  • Talk To Astrologers
  • Talk To Astrologers
  • Brihat Horoscope
  • Product
  • Talk To Astrologers

बृहस्पति का मिथुन राशि में उदय (09 जुलाई 2025)

बृहस्पति का मिथुन राशि में उदय: ज्ञान और धन के कारक ग्रह बृहस्पति 09 जून 2025 को मिथुन राशि में अस्त हो गए थे जो अब09 जुलाई 2025 की रात 10 बजकर 50 मिनट पर मिथुन राशि में उदित हो रहे हैं। गुरु ग्रह की चाल में परिवर्तन का प्रभाव मनुष्य जीवन के साथ-साथ विश्व को भी प्रभावित करेगा। एस्ट्रोसेज एआई का यह लेख आपको “बृहस्पति का मिथुन राशि में उदय” के बारे में विस्तृत जानकारी प्रदान करेगा। चलिए अब हम आगे बढ़ते हैं और जानते हैं कि गुरु के उदय होने से किस प्रकार के प्रभाव हम सबको देखने को मिल सकते हैं।

बृहस्पति का मिथुन राशि में उदय 09 जुलाई 2025 को होगा।

विद्वान ज्योतिषियों से फोन पर बात करें और जानेंबृहस्पति का मिथुन राशि में उदय का अपने जीवन पर प्रभाव

बृहस्पति ग्रह का उदय: महत्व

ज्योतिषियों द्वारा बृहस्पति के उदय या अस्त होने पर विशेष ध्यान दिया जाता है क्योंकि बृहस्पति महत्वपूर्ण ग्रहों में से एक माना जाता है। बृहस्पति का गोचर साल में लगभग एक बार ही होता है और ऐसा भी देखने को मिलता है कि बृहस्पति साल में एक बार ही अस्त होता है क्योंकि जिस राशि में बृहस्पति गोचर कर रहे होते हैं, सूर्य उस राशि में एक बार ही जाता है। ऐसे में, सामान्य तौर पर बृहस्पति एक बार ही अस्त होते हैं। स्वाभाविक है कि जब एक बार अस्त होंगे, तो इनका उदय भी एक ही बार होगा इसलिए बृहस्पति ग्रह के उदय होने का सभी राशियों पर गहरा प्रभाव पड़ता है।

बता दें कि बृहस्पति संतान, शिक्षा, धर्म-कर्म, धन-धान्य और विवाह आदि के कारक माने गए हैं। साथ ही, भाग्य भाव के स्थिर कारक भी माने जाते हैं इसलिए बृहस्पति के उदय होने से बहुत लोगों पर इसका सकारात्मक प्रभाव पड़ सकता है। देश-दुनिया की आर्थिक स्थिति पर भी सकारात्मक प्रभाव देखने को मिल सकता है। लेकिन, जिन लोगों के लिए अथवा जिन भावों के लिए बृहस्पति नकारात्मक रहे हैं, उन पर बृहस्पति के उदित होने का नकारात्मक प्रभाव नज़र आ सकता है। बृहस्पति के उदय होने से आपकी लग्न या राशि पर कैसा प्रभाव पड़ेगा? इसके बारे में जानने से पहले जान लेते हैं कि बृहस्पति का उदय भारतवर्ष को किस तरह प्रभावित करेगा।

भारत पर बृहस्पति ग्रह के उदित होने का प्रभाव

स्वतंत्र भारत की कुंडली में बृहस्पति आठवें भाव का स्वामी होने के साथ-साथ लाभ भाव का भी स्वामी है। वर्तमान में यह भारतवर्ष के दूसरे भाव में गोचर करते हुए अस्त हुए थे जो अब उदित होने जा रहे हैं। लाभ भाव का स्वामी दूसरे भाव में उदित होगा और ऐसे में, स्वाभाविक है कि मामूली ही सही लेकिन भारतवर्ष की अर्थव्यवस्था पर इसका सकारात्मक प्रभाव पड़ेगा। देश के भीतर चल रहे आंतरिक कलह में भी कमी देखने को मिल सकती है। यातायात दुर्घटनाओं, प्राकृतिक आपदाओं, बैंकिंग सेक्टर जैसे क्षेत्रों में भी नकारात्मकता में कमी आ सकती है। इस प्रकार, बृहस्पति का उदित होना देश के लिए सकारात्मक कहा जाएगा।

To Read in English Click Here: Jupiter Rise In Gemini

यह राशिफल आपकी चंद्र राशि पर आधारित है। अपनी व्यक्तिगत चन्द्र राशि अभी जानने के लिए चंद्र राशि कैलकुलेटर का उपयोग करें

बृहस्पति का मिथुन राशि में उदय: राशि अनुसार प्रभाव और उपाय

मेष राशि

मेष राशि वालों के लिए बृहस्पति आपकी कुंडली में भाग्य तथा द्वादश भाव के स्वामी हैं जो अब आपके तीसरे भाव में उदित हो रहे हैं। भाग्य भाव के स्वामी के उदित होने के कारण आपको भाग्य का बेहतर सपोर्ट मिल सकता है, लेकिन सामान्य तौर पर बृहस्पति के गोचर को तीसरे भाव में अच्छे परिणाम देने वाला नहीं माना जाता है। ऐसे में, बृहस्पति के उदय होने से ज्यादा सकारात्मक परिणाम मिलने की उम्मीद नहीं की जा सकती है।

हालांकि, भाग्य का बेहतर सपोर्ट मिलने और आपका आत्मविश्वास अच्छा होने के कारण आप कुछ सकारात्मक परिणाम प्राप्त कर सकते हैं। वैसे, बृहस्पति का मिथुन राशि में उदय होने से यात्राओं का दौर बढ़ सकता है, जिनमें से कई यात्राएं बेकार की भी रह सकती हैं। विदेश से संबंधित मामलों में कुछ अच्छे परिणाम देखने को मिल सकते हैं। पड़ोसियों और भाइयों के साथ संबंधों को बनाए रखने की अब जरूरत पड़ सकती है क्योंकि बृहस्पति उदित होने से ज्यादा अच्छे परिणाम मिलते हुए प्रतीत नहीं हो रहे हैं, लेकिन भाग्य का बेहतर सपोर्ट मिलना एक सकारात्मक बिंदु कहा जाएगा।

उपाय: मां दुर्गा की पूजा अर्चना करना शुभ रहेगा।

मेष साप्ताहिक राशिफल

वृषभ राशि

वृषभ राशि वालों के लिए बृहस्पति ग्रह आपकी कुंडली में आठवें तथा लाभ भाव के स्वामी हैं। अब यह आपके दूसरे भाव में उदय हो रहे हैं। बृहस्पति का मिथुन राशि में उदय हो रहा है जो लाभ भाव के स्वामी के रूप में धन भाव में चले गए हैं। यह एक सकारात्मक पक्ष है। ऐसे में, यदि आपकी आमदनी में किसी तरह की कोई रुकावट पिछले दिनों से आ रही थी, तो अब वह रुकावट दूर हो सकती है। आपकी आमदनी का ग्राफ बढ़ सकता है।

पारिवारिक मामलों में चल रही समस्याएं भी दूर हो सकती हैं। आपकी बातचीत का तौर-तरीका प्रभावशाली बन सकता है। आर्थिक मामले में भी तुलनात्मक रूप से सुधार देखने को मिलेगा और ऐसे में, आपकी बचत का ग्राफ बढ़ सकता है। निवेश को लेकर मन में जो डर का भाव था, अब वह दूर हो सकता है। बृहस्पति उदित होना आपके लिए सकारात्मक कहा जाएगा।

उपाय: सामर्थ्य के अनुसार जरूरतमंद बुजुर्गों को कपड़े दान करना शुभ रहेगा।

वृषभ साप्ताहिक राशिफल

करियर की हो रही है टेंशन! अभी ऑर्डर करें कॉग्निएस्ट्रो रिपोर्ट

मिथुन राशि

मिथुन राशि वालों के लिए बृहस्पति आपकी कुंडली में सप्तम भाव के स्वामी होने के साथ-साथ कर्म स्थान के भी स्वामी हैं जो आपके पहले भाव में उदित हो रहे हैं। सप्तमेश और कर्म भाव के स्वामी बृहस्पति के उदित होने से दैनिक रोजगार में आ रहा धीमापन समाप्त हो सकता है। सामान्य शब्दों में कहें तो, रोजी-रोजगार को लेकर चल रही समस्याएं दूर हो सकती हैं। विवाह के संबंध में चल रही बातें अब गति पकड़ सकती हैं। यदि दांपत्य जीवन में पिछले दिनों कोई परेशानी चल रही थी, तो अब वह दूर हो सकती है।

कार्यक्षेत्र से संबंधित मामलों में भी अनुकूलता बढ़ सकती है क्योंकि आपके कर्म स्थान पर शनि का गोचर हो रहा है और कर्म स्थान का स्वामी अस्त हो गया था। ऐसे में, कामों में कुछ धीमापन बना रहा होगा जो बृहस्पति के उदित होने से अब धीरे-धीरे रफ़्तार पकड़ेगा। हालांकि, गोचर शास्त्र के अनुसार, प्रथम भाव में बृहस्पति के गोचर को बहुत अच्छा नहीं माना जाता है। लेकिन, स्वामित्व के आधार पर बृहस्पति आपको लाभ दे सकता है यानी कि बृहस्पति का मिथुन राशि में उदय होने पर आपको कोई विशेष सकारात्मक परिणाम न मिले। लेकिन, जिन-जिन जगहों का स्वामी बृहस्पति ग्रह है, उन भावों को मजबूती मिलेगी। ऐसे में, व्यक्तिगत और प्रोफेशनल जीवन दोनों में ही सकारात्मक परिणाम देखने को मिल सकते हैं।

उपाय: गाय को देसी घी लगी हुई रोटी खिलाएं।

मिथुन साप्ताहिक राशिफल

कर्क राशि

कर्क राशि वालों के लिए बृहस्पति आपकी कुंडली में छठे तथा भाग्य भाव के स्वामी हैं। अब यह आपके द्वादश भाव में उदित हो रहे हैं। बृहस्पति का मिथुन राशि में उदय होना आपको मिले-जुले परिणाम देने का काम कर सकता है क्योंकि बृहस्पति के गोचर को द्वादश भाव में अच्छे परिणाम देने वाला नहीं माना जाता है। ऐसे में, बृहस्पति जब तक अस्त रहे हैं, तब तक नकारात्मक परिणामों में कमी थी। यह आपके लिए एक तरह से फायदेमंद रहा है, लेकिन अब जबकि बृहस्पति उदित हो रहे हैं तो ऐसी स्थिति में आपके खर्च बढ़ सकते हैं।

इस समय विरोधी भी अधिक सक्रिय हो सकते हैं। आरोप-प्रत्यारोप का दौर बढ़ सकता है, लेकिन सकारात्मक पक्ष रहेगा कि भाग्य तुलनात्मक रूप से अच्छा साथ देगा। लोन के लिए यदि आप कोशिश कर रहे थे, तो वह प्रक्रिया आगे बढ़ सकती है। इस प्रक्रिया में तेजी देखने को मिल सकती है। गुरु उदित होना आपके लिए कुछ मामलों में अनुकूल तो कुछ मामलों में कमजोर परिणाम देने वाला कहा जाएगा।

उपाय: साधु, संत और गुरुजनों की सेवा करना शुभ रहेगा।

कर्क साप्ताहिक राशिफल

सिंह राशि

सिंह राशि वालों के लिए बृहस्पति आपके पांचवें तथा आठवें भाव के स्वामी हैं जो अब आपके लाभ भाव में उदित हो रहे हैं। ऐसे में, बृहस्पति के उदय होने से आपको काफी अच्छे परिणाम मिल सकते हैं क्योंकि अस्त होने के कारण जो कुछ कमियां आई थी वह कमियां अब दूर हो सकती हैं। विद्यार्थियों का मन पढ़ाई में अब तुलनात्मक रूप से अधिक लग सकता है। वहीं, प्रेम प्रसंग में भी अच्छी अनुकूलता देखने को मिल सकती है। यदि किसी कारण से आपस में कोई अनबन हुई थी, तो वह अब दूर हो सकती है।

मित्रता के दृष्टिकोण से भी बृहस्पति का उदय होना आपके लिए फायदेमंद रहेगा। बीच-बीच में अप्रत्याशित लाभ भी मिल सकते हैं। यदि ससुराल पक्ष से रिश्ता कमजोर रहा था, तो उस रिश्ते को मजबूत करने के मौके आपको मिल सकते हैं। बृहस्पति का मिथुन राशि में उदय होना न केवल आर्थिक दृष्टिकोण से बल्कि निजी संबंधों में भी अनुकूलता देने का काम करेगा। सामाजिक और अन्य रिश्तों को सुधारने में भी बृहस्पति की उदित अवस्था आपको अनुकूलता देने का काम कर सकती है।

उपाय: पीपल के पेड़ पर जल चढ़ाना शुभ रहेगा।

सिंहसाप्ताहिक राशिफल

कन्या राशि

कन्या राशि वालों के लिए बृहस्पति आपकी कुंडली में चौथे तथा सातवें भाव के स्वामी हैं जो अब आपके कर्म स्थान में उदित हो रहे हैं। बता दें कि बृहस्पति के गोचर को दशम भाव में अच्छे परिणाम देने वाला नहीं माना जाता है इसलिए बृहस्पति का मिथुन राशि में उदय होना आपको मिले-जुले परिणाम दे सकता है। बृहस्पति के गोचर को दशम भाव में मानहानि करवाने वाला कहा गया है। ऐसी स्थिति में अब अपने सम्मान को लेकर अधिक सचेत रहना जरूरी रहेगा।

व्यापार में कुछ रुकावट देने का काम भी दशम भाव में गुरु का गोचर करता है। ऐसे में, अब आपको अपेक्षाकृत अधिक मेहनत करने की आवश्यकता रहेगी। लेकिन कुछ मामलों में सकारात्मक परिणाम भी मिल सकते हैं जैसे घर-गृहस्थी से संबंधित मामलों में अब सुधार आ सकता है। दांपत्य जीवन में भी अनुकूलता देखने को मिल सकती है। कामों में भले ही अड़चने आएं, लेकिन सप्तमेश के उदित हो जाने के कारण किसी न किसी तरह से काम पूरे होंगे और उससे फायदे भी मिलेंगे। बृहस्पति का मिथुन राशि में उदय होना आपको मिले-जुले परिणाम देने का काम कर सकता है।

उपाय: गुरुवार के दिन मंदिर में बादाम चढ़ाएं।

कन्या साप्ताहिक राशिफल

कुंडली में मौजूद राज योग की समस्त जानकारी पाएं

तुला राशि

तुला राशि वालों के लिए बृहस्पति आपकी कुंडली में तीसरे तथा छठे भाव के स्वामी हैं। अब बृहस्पति आपके भाग्य भाव में उदित हो रहे हैं। हालांकि, भाग्य भाव में बृहस्पति के गोचर को अच्छे परिणाम देने वाला माना जाता है इसलिए बृहस्पति का मिथुन राशि में उदय होना आपके लिए सकारात्मक कहा जाएगा। गुरु ग्रह की यह अवस्था आपकी धार्मिक यात्राओं को बल देने का काम कर सकता है। यदि आप किसी धर्म स्थान पर जाना चाह रहे थे, तो अब वहां जाने का प्लान तेजी के साथ आगे बढ़ सकता है।

संतान से संबंधित मामलों में भी अच्छे परिणाम मिल सकते हैं। चाहे संतान प्राप्ति की इच्छा का मामला हो या संतान के भविष्य को संवारने का मामला, आप लगभग सभी मामलों में अच्छा करते हुए देखे जाएंगे। आप प्रतिस्पर्धात्मक कार्यों में भी आगे रह सकते हैं। आपके शत्रुओं की संख्या में भले ही वृद्धि हों, लेकिन आप उन सब पर भारी पड़ते हुए देखे जा सकेंगे। आपका आत्मविश्वास बेहतर होगा। पड़ोसियों के साथ आपके रिश्ते सुधरेंगे। पिता और पिता तुल्य व्यक्तियों का बेहतर सहयोग मिलेगा। इन सभी कारणों से आप लाभान्वित हो सकेंगे।

उपाय: नियमित रूप से मंदिर जाना शुभ रहेगा।

तुला साप्ताहिक राशिफल

वृश्चिक राशि

वृश्चिक राशि वालों के लिए बृहस्पति देव आपके दूसरे तथा पांचवें भाव के स्वामी हैं जो अब आपके आठवें भाव में उदित हो रहे हैं। बता दें कि बृहस्पति के गोचर को आठवें भाव में अच्छे परिणाम देने वाला नहीं माना जाता है। ऐसे में, बृहस्पति के अस्त होने से आपको किसी तरह की कोई नकारात्मकता महसूस नहीं हुई होगी। हालांकि, स्वामित्व के दृष्टिकोण से कुछ मामलों में कमजोरी भी रही होगी, लेकिन गोचर शास्त्र के नियम के अनुसार, कोई बड़ी दिक्कत नहीं आनी चाहिए थी। अतः बृहस्पति का मिथुन राशि में उदय होने को लेकर गोचर शास्त्र का नियम कहता है कि अब आपके कामों में कुछ रुकावटें या अड़चने बनी रह सकती हैं। शासन-प्रशासन से संबंधित मामलों में भी कुछ कठिनाइयां रह सकती हैं। कामों में आ रही अड़चने कुछ कामों को लंबे समय तक रोक सकती हैं।

वहीं, स्वामित्व के आधार पर संतान पक्ष के साथ चल रही समस्याएं अब दूर होंगी। हालांकि, गोचर शास्त्र यह भी कहता है कि अष्टम का बृहस्पति संतान संबंधी मामलों में परेशानियां देता है, लेकिन शायद आपके मामले में ऐसा नहीं होगा, बल्कि संतान से संबंधित मामलों में आ रही परेशानियां दूर या कम हो सकती हैं। विद्यार्थियों को भी अब अधिक मेहनत करने की आवश्यकता होगी। हालांकि, मेहनत के परिणाम मिल जाएंगे। इसी तरह आर्थिक मामले में भी कुछ अच्छे तो कुछ कमजोर परिणाम मिल सकते हैं अर्थात बृहस्पति का मिथुन राशि में उदय होना आपको मिले-जुले परिणाम देने या दिलवाने का काम कर सकता है।

उपाय: मंदिर में घी और आलू का दान करना शुभ रहेगा।

वृश्चिक साप्ताहिक राशिफल

बृहत् कुंडली : जानें ग्रहों का आपके जीवन पर प्रभाव और उपाय

धनु राशि

धनु राशि वालों के लिए बृहस्पति देव आपकी राशि के स्वामी होने के साथ-साथ आपके लग्न और चौथे भाव के भी स्वामी हैं जो अब सातवें भाव में उदित हो रहे हैं। हालांकि, सप्तम भाव में बृहस्पति के गोचर को सामान्य तौर पर अच्छे परिणाम देने वाला माना जाता है। ऐसी स्थिति में बृहस्पति का मिथुन राशि में उदय होने से आपको सकारात्मक परिणाम ही मिलने चाहिए। सबसे अनुकूल बात यह होगी कि आपके लग्न या राशि के स्वामी के उदित होने से स्वास्थ्य संबंधी परेशानियां दूर होंगी। नए सिरे से कोई स्वास्थ्य संबंधी समस्या भी नहीं आएगी।

घर-गृहस्थी से संबंधित समस्याओं का निदान होगा। यदि माता को लेकर कोई चिंता या परेशानी रही थी, तो अब वह भी दूर हो जानी चाहिए। ज़मीन-जायदाद से संबंधित मामलों और दांपत्य जीवन में भी अच्छी अनुकूलता देखने को मिल सकती है। यदि उम्र विवाह की है, तो विवाह की बात आगे बढ़ सकती है। धार्मिक यात्राएं भी गति पकड़ सकती हैं अर्थात किसी धार्मिक स्थल पर जाने की योजना बन सकती है। कुल मिलाकर, बृहस्पति का मिथुन राशि में उदय होने से आपको फायदा हो सकता है यानी कि यह आपके लिए एक सकारात्मक घटनाक्रम कहा जाएगा।

उपाय: भगवान भोलेनाथ की पूजा-अर्चना करें।

धनु साप्ताहिक राशिफल

मकर राशि

मकर राशि वालों के लिए बृहस्पति ग्रह आपके तीसरे भाव और द्वादश भाव के स्वामी हैं। वर्तमान में यह छठे भाव में उदित हो रहे हैं। हालांकि, बृहस्पति के गोचर को छठे भाव में अच्छा नहीं माना जाता है इसलिए बृहस्पति का मिथुन राशि में उदय होना आपके लिए सकारात्मक नहीं कहा जा सकता है। ऐसी स्थिति में सरकारी कामों में कुछ अड़चने बनी रह सकती हैं। संतान के साथ भी छोटी-मोटी समस्याएं देखने को मिल सकती हैं। यदि संतान बड़ी हो चुकी है, तो किसी बात को लेकर मतभेद या अनबन की स्थिति पैदा हो सकती है।

स्वास्थ्य को लेकर भी आपको जागरूक रहने की आवश्यकता रहेगी। हालांकि, तीसरे भाव के स्वामी का उदित होना आपके आत्मविश्वास को मज़बूत करेगा। यह एक अनुकूल बात है। साथ ही, यात्राएं भी सुखद रह सकती हैं जो कि अनुकूल बात है। लेकिन, ज्यादातर मामलों में सावधानी बरतनी होगी। बृहस्पति का मिथुन राशि में उदय होना गोचर शास्त्र के अनुसार कोई बड़ा सकारात्मक घटनाक्रम नहीं कहा जाएगा, लेकिन स्वामित्व के आधार पर कुछ अच्छे परिणाम मिल सकते हैं।

उपाय: मंदिर के बुजुर्ग पुजारी को कपड़े दान करना शुभ रहेगा।

मकर साप्ताहिक राशिफल

कुंभ राशि

कुंभ राशि वालों के लिए बृहस्पति महाराज आपके दूसरे तथा लाभ भाव के स्वामी हैं जो अब आपके पंचम भाव में उदित हो रहे हैं। सामान्य तौर पर बृहस्पति के गोचर को पंचम भाव में अच्छे परिणाम देने वाला माना जाता है। अतः बृहस्पति का मिथुन राशि में उदय होना आपके लिए सकारात्मक कहा जाएगा। शिक्षा के लिए भी यह अनुकूल रहेगा। चाहे आप विद्यार्थी हों या फिर शिक्षक, दोनों को गुरु का उदित होना अच्छे परिणाम दे सकता है। बृहस्पति का उदय होना लाभ को बढ़ाने का काम कर सकता है।

संतान पक्ष को लेकर चल रही चिंताएं अब दूर हो सकती हैं। प्रमोशन की बात आगे बढ़ सकती है और बीच-बीच में जोखिम उठाने का आपका मन कर सकता है। हालांकि, कुछ जोखिम आपके लिए फायदेमंद भी रह सकते हैं। आर्थिक और पारिवारिक मामलों में अच्छी अनुकूलता देखने को मिल सकती है। उधार दिया हुआ पैसा वापस मिल सकता है। बृहस्पति का मिथुन राशि में उदित होना सामान्य तौर पर आपके लिए सकारात्मक कहा जाएगा।

उपाय: साधु संतों की सेवा करना शुभ रहेगा।

कुंभ साप्ताहिक राशिफल

मीन राशि

मीन राशि वालों के लिए बृहस्पति देव आपके लग्न या राशि के स्वामी होने के साथ-साथ कर्म स्थान के भी स्वामी हैं। ऐसे महत्वपूर्ण भाव के स्वामी का चौथे भाव में रहते हुए उदित होना कुछ मामलों में कमजोर तो कुछ मामलों में अच्छे परिणाम भी दे सकता है। अनुकूल बात यह है कि आपके लग्न या राशि स्वामी का उदित होना स्वास्थ्य से संबंधित परेशानियों को दूर करेगा। दशम भाव के स्वामी का उदित होना मान प्रतिष्ठा की दृष्टि से अच्छा कहा जाएगा। यदि किसी कारणवश आपकी सामाजिक छवि को नुकसान का भय उत्पन्न हुआ था, तो अब वह दूर हो जाएगा। आपकी सामाजिक प्रतिष्ठा बढ़ेगी।

कार्यक्षेत्र में भी उन्नति देखने को मिलेगी क्योंकि आप अब तुलनात्मक रूप से ज्यादा गंभीरता के साथ काम करेंगे। लेकिन, काम को लेकर या फिर किसी अन्य मामले को लेकर आप चिंतित भी रह सकते हैं। विरोधी या प्रतिस्पर्धी इस समय सक्रिय हो सकते हैं। ज़मीन-जायदाद से संबंधित परेशानियां भी बीच-बीच में सिर उठा सकती हैं। माता को लेकर भी कुछ चिंताएं रह सकती हैं और इन सब कारणों से मन तनावग्रस्त रह सकता है। ऐसे लोग जिनकी जॉब में तबादले इत्यादि होते रहते हैं, उनका स्थानांतरण उनकी इच्छा के विरुद्ध भी हो सकता है। बृहस्पति का मिथुन राशि में उदय होना कुछ मामलों में मजबूती देने का काम करेगा, लेकिन कुछ मामले आपकी इच्छा के विरुद्ध भी रह सकते हैं। ऐसे में, बृहस्पति का मिथुन राशि में उदय होना आपको मिले-जुले परिणाम देने वाला कहा जाएगा।

उपाय: बड़े बुजुर्गों की सेवा करना उपाय की तरह काम करेगा।

मीन साप्ताहिक राशिफल

सभी ज्योतिषीय समाधानों के लिए क्लिक करें: एस्ट्रोसेज ऑनलाइन शॉपिंग स्टोर

हम आशा करते हैं कि आपको ये आर्टिकल पसंद आया होगा। एस्ट्रोसेज के साथ जुड़े रहने के लिए आपका बहुत-बहुत धन्यवाद!

अक्सर पूछे जाने वाले प्रश्न

1. बृहस्पति का मिथुन राशि में उदय कब होगा?

गुरु ग्रह 09 जुलाई 2025 को मिथुन राशि में उदित होंगे।

2. गुरु ग्रह की राशि कौन सी है?

बृहस्पति ग्रह धनु और मीन राशि के स्वामी हैं।

3. मिथुन राशि का स्वामी कौन हैं?

बुध ग्रह को मिथुन राशि का स्वामी माना गया है।

एस्ट्रोसेज मोबाइल पर सभी मोबाइल ऍप्स

एस्ट्रोसेज टीवी सब्सक्राइब

रत्न खरीदें

एस्ट्रोसेज डॉट कॉम सर्वश्रेष्ठ गुणवत्ता वाले रत्न, लैब सर्टिफिकेट के साथ बेचता है।

यन्त्र खरीदें

एस्ट्रोसेज डॉट कॉम के विश्वास के साथ यंत्र का लाभ उठाएँ।

फेंगशुई खरीदें

एस्ट्रोसेज पर पाएँ विश्वसनीय और चमत्कारिक फेंगशुई उत्पाद

रूद्राक्ष खरीदें

एस्ट्रोसेज डॉट कॉम से सर्वश्रेष्ठ गुणवत्ता वाले रुद्राक्ष, लैब सर्टिफिकेट के साथ प्राप्त करें।