• Talk To Astrologers
  • Talk To Astrologers
  • Talk To Astrologers
  • Talk To Astrologers
  • Talk To Astrologers
  • Talk To Astrologers

शुक्र कन्या राशि में मार्गी (14 नवंबर 2026)

शुक्र कन्या राशि में मार्गी: ज्योतिष में शुक्र ग्रह को धन, वैभव, ऐश्वर्य और विलासिता का कारक ग्रह माना गया है। इस संसार में जितनी भी भौतिक सुख सुविधाओं की वस्तुएं हैं, उन सब पर शुक्र का आधिपत्य है। ऐसे में, शुक्र का गोचर मजबूत होना या फिर कमजोर होना मनुष्य जीवन पर प्रभाव डालता है। शुक्र ग्रह को प्रेम और दांपत्य का भी कारक माना गया है इसलिए जब शुक्र वक्री होते हैं, तो इन क्षेत्रों में कुछ परेशानियां देखने को मिलती हैं। इनके नीच के होने पर विभिन्न क्षेत्रों में कुछ परेशानियां देखने को मिलती हैं।

शुक्र कन्या राशि में मार्गी (14 नवंबर 2026)

विद्वान ज्योतिषियों से फोन पर बात करें और जानें शुक्र कन्या राशि में मार्गी का अपने जीवन पर प्रभाव  

जैसा कि हम जानते हैं कि शुक्र ग्रह को कन्या राशि में नीच का माना जाता है यानी कि शुक्र ग्रह जब कन्या राशि में होते हैं, तो यह उनकी नीच अवस्था होती है। हालांकि शुक्र ग्रह इसी वर्ष 1 अगस्त 2026 से 2 सितंबर 2026 तक कन्या राशि में रह चुके हैं। इसके बाद ये तुला राशि में आ गए थे। 3 अक्टूबर को शुक्र तुला राशि में ही वक्री हो गए थे और 6 नवंबर 2026 को शुक्र ग्रह वक्री यानी कि उल्टा चलते हुए पुनः कन्या राशि में यानी नीच राशि में पहुंच गए थे।

अब 14 नवंबर 2026 की सुबह 05  बजकर 32 मिनट पर शुक्र कन्या राशि में रहते हुए मार्गी हो रहे हैं जो 22 नवंबर को तुला राशि में पहुंच जाएंगे। 14 नवंबर 2026 को कन्या राशि में शुक्र के मार्गी होना आपकी राशि पर क्या प्रभाव पड़ेगा? आइए जानते हैं।

Read Here In English: Venus Direct In Virgo

यह राशिफल आपकी चंद्र राशि पर आधारित है। अपनी व्यक्तिगत चन्द्र राशि अभी जानने के लिए चंद्र राशि कैलकुलेटर का उपयोग करें

मेष राशि

मेष राशि वालों की कुंडली में शुक्र ग्रह को आपके दूसरे तथा सातवें भाव का स्वामित्व प्राप्त है जो अब आपके छठे भाव में ए मार्गी हो रहे हैं। छठे भाव में शुक्र के गोचर को अच्छे परिणाम देने वाला नहीं माना जाता है। ऊपर से शुक्र नीच अवस्था में रहेंगे। हालांकि, शुक्र वक्री से मार्गी होंगे तो इसका मामूली ही सही लेकिन असर सकारात्मक दिशा में होना चाहिए। लेकिन नीच ग्रह का मार्गी होना भी कोई बड़ा फायदेमंद नहीं होगा बल्कि कुछ मामलों में अड़चने भी दे सकता है।

इस तरह से हम कहेंगे कि शुक्र के मार्गी होने का कोई बड़ा सकारात्मक प्रभाव नजर नहीं आ रहा है। लेकिन आर्थिक और पारिवारिक मामलों की कुछ समस्याएं सुलझ सकती हैं। समझदारी दिखाने की स्थिति में पारिवारिक मनमुटाव दूर हो सकते हैं और कहीं से कोई आर्थिक सपोर्ट भी मिल सकता है। हालांकि, साझेदारी के कामों में अभी भी समझदारी दिखाने की आवश्यकता बनी रहेगी। लाइफ पार्टनर के साथ भी संबंधों को मेंटेन करने की जरूरत रहेगी। शुक्र के मार्गी होने से आपको मिलेजुले परिणाम मिल रहे हैं। ऐसे में सावधानियां अपनाने की जरूरत अभी भी बनी रहेगी।

उपाय: कन्याओं का पूजन करना और उनका आशीर्वाद लेना आपके लिए शुभ रहेगा।

मेष साप्ताहिक राशिफल

वृषभ राशि

वृषभ राशि वालों के लिए शुक्र ग्रह आपकी लग्न या राशि के स्वामी होने के साथ-साथ आपके सातवें भाव के भी स्वामी हैं। अब यह आपके पंचम भाव में गोचर करते हुए मार्गी हो रहे हैं। वैसे तो पंचम भाव में शुक्र के गोचर को अच्छे परिणाम देने वाला कहा गया है। लेकिन नीच का होने के कारण परिणाम थोड़े कमजोर कहे जाएंगे। इसके बावजूद भी मार्गी होने का फायदा आपको मिलेगा। नीच का होने के कारण शुक्र जो परेशानियां दे रहे थे या दे रहे हैं; वो तो जारी रह सकती हैं, लेकिन वक्री से मार्गी होने का कुछ फायदा जरूर मिलेगा।

विशेषकर स्वास्थ्य संबंधी समस्याएं कम होंगी। मन-मस्तिष्क में चल रही उलझनें भी कम हो सकती हैं। किसी बात को लेकर कोई कन्फ्यूजन रही है, तो उसका रास्ता कुछ हद तक क्लियर होगा। हालांकि, स्वास्थ्य का ख्याल अभी भी रखने की जरूरत रहेगी और प्रियजनों से विवाद करने से बचने की जरूरत भी रहेगी; इसके बावजूद भी प्रेम संबंध में थोड़ी सी राहत मिलेगी। हालांकि मर्यादा का पालन अब भी जरूरी रहेगा। संतान और शिक्षा के मामले में तुलनात्मक रूप से बेहतर परिणाम मिलने की संभावनाएं भी मजबूत होंगी।

उपाय: माता की सेवा करना और मां सामान्य अन्य स्त्रियों की भी सेवा करके उनका आशीर्वाद लें।

वृषभ साप्ताहिक राशिफल

करियर की हो रही है टेंशन! अभी ऑर्डर करें कॉग्निएस्ट्रो रिपोर्ट

मिथुन राशि

मिथुन राशि वालों के लिए शुक्र ग्रह आपकी कुंडली में पांचवें भाव के स्वामी होने के साथ-साथ द्वादश भाव के भी स्वामी हैं। अब यह आपके चौथे भाव में गोचर करते हुए मार्गी हो रहे हैं। सामान्य तौर पर चौथे भाव में शुक्र के गोचर को अच्छे परिणाम देने वाला माना गया है। हालांकि, शुक्र नीच अवस्था में रहेंगे जिसका कुछ नकारात्मक असर भी देखने को मिल सकता है। लेकिन मार्गी होने का फायदा भी मिल सकेगा। विशेषकर द्वादश भाव के स्वामी का मार्गी होना उन लोगों के लिए काफी फायदेमंद रहेगा जो विदेश से घर वापसी करना चाह रहे थे। शुक्र के मार्गी होने से उन्हें राहत मिल सकेगी।

हालांकि, शुक्र अभी भी नीच अवस्था में हैं इसलिए कठिनाइयां बरकरार रह सकती हैं, लेकिन तुलनात्मक रूप से राहत और स्पष्टता मिलने से कुछ चीजें अच्छी हो सकेंगी। पंचम भाव के स्वामी का मार्गी होना प्रेम संबंधों में हो रही गलतफहमियों को ठीक करने का रास्ता दे सकता है। हालांकि, पंचमेश का नीच होना अभी भी कठिनाइयां दे सकता है। फिर भी तुलनात्मक रूप से राहत मिलने की संभावना है। प्रेम संबंध की बात हो अथवा शिक्षा की दोनों ही मामलों में तुलनात्मक रूप से सुधार देखने को मिल सकता है।

उपाय: बहते हुए पानी में साबुत चावल बहाना शुभ रहेगा।

मिथुन साप्ताहिक राशिफल

कर्क राशि

कर्क राशि वालों के लिए शुक्र ग्रह आपकी कुंडली में चतुर्थ भाव के स्वामी होने के साथ-साथ लाभ भाव के भी स्वामी हैं। अब यह आपके तीसरे भाव में गोचर करते हुए मार्गी हो रहे हैं। तीसरे भाव में शुक्र के गोचर को सामान्य तौर पर अच्छे परिणाम देने वाला कहा गया है। लेकिन, नीच अवस्था में होने के कारण शुक्र अच्छाई के ग्राफ़ को कम कर देते हैं। ऐसे में वक्री होना कन्फ़ूजन पैदा करता है यानी शुक्र कभी अच्छे तो कभी नकारात्मक परिणाम दे सकता है।

अब शुक्र मार्गी हो रहे हैं, तो उनके परिणाम स्पष्ट रहेंगे। शुक्र सामान्य तौर पर अच्छे परिणाम देना चाहेंगे, भले ही उन अच्छाइयों तक पहुंचाने का रास्ता कठिनाई भरा रहे। ऐसी स्थिति में मन का कन्फ्यूजन, मन की उलझने तो दूर होगी, लेकिन कठिनाइयां तुलनात्मक रूप से बढ़ सकती हैं। हालांकि, कठिनाइयों के बाद प्लेसमेंट के अनुसार अच्छे परिणाम मिलने की संभावनाएं मजबूत होंगी।

शुक्र मिले-जुले परिणाम देगा भले ही कुछ कठिनाइयां आए लेकिन उसके बाद परिणाम आपके फेवर में रहेंगे। लाभ का ग्राफ निरंतर मजबूत बना रहेगा। घर-गृहस्थी से संबंधित परेशानियां भी तुलनात्मक रूप से कम होंगी। यात्राओं के योग बनेंगे। हालांकि, यात्राओं के दौरान सजग और सावधान रहना समझदारी का काम होगा। कॉन्फिडेंस अच्छा होगा लेकिन आप ओवर कॉन्फिडेंट हो सकते हैं जिससे आपको बचना होगा। भाई-बंधु और पड़ोसियों के साथ संबंधों को मेंटेन करने की भी आवश्यक होगा।

उपाय: सभी महिलाओं का सम्मान करें और उनका आशीर्वाद व शुभकामनाएं लें।

कर्क साप्ताहिक राशिफल

सिंह राशि

सिंह राशि वालों के लिए शुक्र ग्रह आपकी कुंडली में आपके करियर स्थान के स्वामी होने के साथ-साथ तीसरे भाव के भी स्वामी हैं। अब यह दूसरे भाव में गोचर करते हुए मार्गी हो रहे हैं। सामान्य तौर पर दूसरे भाव में शुक्र के गोचर को अच्छे परिणाम देने वाला माना जाता है, लेकिन कर्म स्थान के स्वामी का नीच का होना कमजोर बिंदु रहेगा। प्लेसमेंट के अनुसार अच्छा लेकिन नीच होने के कारण कुछ कमजोर परिणाम मिल सकते हैं।

ऐसे में हम कह सकते हैं कि कार्यक्षेत्र से जुड़े मामलों में कुछ कठिनाईयों के बाद अच्छे परिणाम मिल सकते हैं। भाई-बंधु और पड़ोसियों के साथ थोड़े से तनाव के बाद सब कुछ ठीक हो सकता है। आर्थिक और पारिवारिक मामले में रिस्क नहीं लेंगे तो अच्छे परिणाम मिल सकेंगे। यदि जरूरी हो तो वस्त्र आभूषण इत्यादि आप खरीद सकते हैं, लेकिन यदि बहुत जरूरी न हो तो आप इस खरीददारी को अवॉयड कर सकते हैं। अच्छे भोजन और संगीत के प्रति आपका रुझान बढ़ सकता है। शुक्र का मार्गी होना आपको तुलनात्मक रूप से ही सही लेकिन बेहतर परिणाम देने का काम करेगा।

उपाय: मां दुर्गा के मंदिर में देसी गाय का घी दान करना शुभ रहेगा।

सिंह साप्ताहिक राशिफल

कन्या राशि

कन्या राशि वालों के लिए शुक्र ग्रह आपकी कुंडली में दूसरे भाव के स्वामी होने के साथ-साथ आपके भाग्य भाव के भी स्वामी होते हैं। अब यह आपके पहले भाव में गोचर करते हुए मार्गी हो रहे हैं। पहले भाव में शुक्र के गोचर को अच्छे परिणाम देने वाला माना गया है। इस लिहाज से शुक्र का मार्गी होना आपकी कंफ्यूजन को दूर करने का काम करेगा और आपके व्यक्तित्व में निखार लाने का काम करेगा। लेकिन नीच अवस्था में होने के कारण आपके कुछ निर्णयों पर लोग डाउट कर सकते हैं या किसी मामले को लेकर लोग बदनाम भी कर सकते हैं।

विशेषकर स्त्रियों से जुड़े मामलों में आपको सावधानी पूर्वक निर्वाह करने की जरूरत रहेगी। वासनात्मक विचारों से स्वयं को दूर करना भी समझदारी का काम होगा। यदि आप इन सावधानियां को अपनाते हैं तो शुक्र का मार्गी होना भाग्य के सपोर्ट को बेहतर करेगा। पिता के माध्यम से मिलने वाले सपोर्ट भी मज़बूत होगा। आर्थिक मामले में भी तुलनात्मक रूप से बेहतरी देखने को मिल सकेगी, यानी कि शुक्र का मार्गी होना कहीं ना कहीं आपके लिए फायदेमंद रह सकता है। लेकिन सावधानियां अपनाने की जरूरत बनी रहेगी।

उपाय: काली गाय की सेवा करें।

कन्या साप्ताहिक राशिफल

तुला राशि

तुला राशि वालों के लिए शुक्र आपकी लग्न या राशि के स्वामी होने के साथ-साथ आपके आठवें भाव के भी स्वामी हैं। अब यह द्वादश भाव में गोचर करते हुए मार्गी हो रहे हैं। सामान्य तौर पर द्वादश भाव में शुक्र के गोचर को अच्छे परिणाम देने वाला माना जाता है। अतः शुक्र का मार्गी होना विदेश से संबंधित मामलों में कुछ अनुकूल परिणाम दिलाने का काम करेगा।

नींद में आ रहे व्यवधान भी दूर होगा, लेकिन वासनात्मक विचारों से स्वयं को बचाना जरूरी रहेगा। आप अपने स्वास्थ्य का ख्याल रखेंगे, तो स्वास्थ्य अनुकूल रहेगा। दूर की यात्राओं के लिए चल रहा संघर्ष तुलनात्मक रूप से कम हो सकता है। अप्रत्याशित रूप से भी कोई काम बन सकता है। शुक्र के मार्गी होने से आपको तुलनात्मक रूप से बेहतर परिणाम मिलने की संभावनाएं मजबूत होंगी।

उपाय: किसी सौभाग्यवती स्त्री को सौभाग्य सामग्री भेंट करके उसका आशीर्वाद लेना शुभ रहेगा।

तुला साप्ताहिक राशिफल

बृहत् कुंडली: जानें ग्रहों का आपके जीवन पर प्रभाव और उपाय

वृश्चिक राशि

वृश्चिक राशि वालों के लिए शुक्र ग्रह आपकी कुंडली में सप्तम भाव के स्वामी होने के साथ-साथ आपके द्वादश भाव के भी स्वामी हैं जो अब आपके लाभ भाव में गोचर करते हुए मार्गी हो रहे हैं। लाभ भाव में शुक्र के गोचर को सामान्य तौर पर अच्छे परिणाम देने वाला कहा गया है। अतः शुक्र का मार्गी होना आपके लिए फायदेमंद रह सकता है। सप्तम भाव के स्वामी का लाभ भाव में मार्गी होना दैनिक रोजगार से संबंधित मामलों में अनुकूलता देने का काम करेगा।

यदि आप विवाहित हैं, तो शुक्र दांपत्य सुख को बढ़ाने का काम करेगा। वहीं यदि विवाहित नहीं हैं और उम्र विवाह के लायक हो गई है तो विवाह के प्रस्ताव मिल सकते हैं। शादी की बातें आगे बढ़ सकती हैं। विदेश से संबंधित मामलों में भी शुक्र का मार्गी होना आपके लिए फलदायी साबित होगा। कामों में सफलता, मित्रों का सहयोग, धन और ऐश्वर्य की वृद्धि करवाने में भी शुक्र का यह गोचर मददगार बनेगा। हालांकि, शुक्र नीच का है। अतः दांपत्य जीवन, रोजगार और विदेश से संबंधित मामले में सावधानी रखें, लेकिन शुक्र का मार्गी होना आपके लिए फायदेमंद रहेगा।

उपाय: शनिवार के दिन तिल के तेल का दान करना अथवा सरसों के तेल का दान करना शुभ रहेगा।

वृश्चिक साप्ताहिक राशिफल

धनु राशि

धनु राशि वालों के लिए शुक्र ग्रह को आपकी कुंडली में छठे भाव का स्वामित्व प्राप्त है। साथ ही, इन्हें लाभ भाव का भी स्वामित्व मिला हुआ है जो आपके दशम भाव में गोचर करते हुए मार्गी हो रहे हैं। दशम भाव में शुक्र के गोचर को अच्छे परिणाम देने वाला नहीं माना जाता है। ऊपर से शुक्र नीच के भी हैं। हालांकि, इसके पहले जब वह वक्री थे तो तुलनात्मक रूप से उनकी स्थिति ज्यादा खराब थी। अतः स्वामित्व के आधार पर उनके परिणाम काफी कमजोर रहे होंगे। मार्गी होने पर परिणाम थोड़े बेहतर हो सकते हैं।

लाभ में आ रही रुकावटें तुलनात्मक रूप से कम हो सकती हैं। यद्यपि कठिनाइयां अभी भी रह सकती हैं। इसी तरह नौकरी को लेकर चल रही समस्याएं भी थोड़ी कम होंगी। सीधे शब्दों में कहें, तो शुक्र के कन्या राशि में मार्गी होने का कोई बड़ा लाभ आपको नहीं मिलेगा। समस्याएं अभी काफी हद तक बनी रह सकती हैं। यानी जब तक शुक्र कन्या राशि में हैं; तब तक सावधानीपूर्वक निर्वाह करने की स्थिति में ही संतुलन बिठाया जा सकेगा।

उपाय: मांस, मदिरा, अंडे इत्यादि से दूर रहना और स्वयं को शुद्ध और शाब्दिक बनाए रखना शुभ रहेगा।

धनु साप्ताहिक राशिफल

मकर राशि

मकर राशि वालों के लिए शुक्र को आपकी कुंडली में पंचम भाव के साथ-साथ दशम भाव का भी स्वामित्व प्राप्त है। अब यह आपके भाग्य स्थान में गोचर करते हुए मार्गी हो रहे हैं। भाग्य भाव में शुक्र के गोचर को अच्छे परिणाम देने वाला माना जाता है। ऐसे में, शुक्र का मार्गी होना तुलनात्मक रूप से कुछ बेहतरी लाने का काम कर सकता है। स्वामित्व के आधार पर भी शुक्र का मार्गी होना थोड़े बेहतर परिणाम दिलाने में मददगार बनेगा। जैसे कि अभी शुक्र नीच के हैं। अतः कार्यक्षेत्र को लेकर चल रही कुछ रुकावटें अभी भी जारी रह सकती हैं, लेकिन रूकावटों में कमी देखने को जरूर मिलेगी। संतान एवं शिक्षा से संबंधित मामलों में भी बेहतरी देखने को मिलेगी।

प्रेम संबंधों में मर्यादा रखने की स्थिति में अनुकूलता बने रहने की संभावना है। भाग्य भाव के शुक्र को धार्मिक क्रियाकलापों से जोड़ने वाला, मांगलिक कार्यों में भाग लेने वाला तथा भाग्यवर्धन करने वाला कहा गया है। अतः इन परिणामों में अब तुलनात्मक रूप से बेहतर स्थिति देखने को मिल सकती है। कहने का मतलब यह है कि नीच का होने के कारण शुक्र अभी भी पूरी तरह से आपका समर्थन नहीं कर पाएगा। लेकिन मार्गी होने के कारण इनकी स्थिति मजबूत हुई है और वह आपको बेहतर परिणाम देना चाहेगा। भाग्य का सपोर्ट बेहतर तरीके से मिल सकता है, कार्यक्षेत्र और प्रेम संबंध में भी बेहतरी देखने को मिल सकती है।

उपाय: नियमित रूप से नीम के पेड़ की जड़ों पर जल चढ़ाना शुभ रहेगा।

मकर साप्ताहिक राशिफल

कुंभ राशि

कुंभ राशि वालों के लिए शुक्र आपकी कुंडली में चतुर्थ भाव के स्वामी होने के साथ-साथ भाग्य भाव के स्वामी हैं जो अब आपके आठवें भाव में गोचर करते हुए मार्गी हो रहे हैं। आठवें भाव में शुक्र के गोचर को काफी हद तक अच्छे परिणाम देने वाला माना गया है। अतः शुक्र का मार्गी होना जीवन में आ रही कठिनाइयों को कम करने का काम कर सकता है। भाग्य का सपोर्ट आपको मिलेगा।

पिता के माध्यम से भी अब आपको राहत मिल सकेगी, यानी स्थितियां पहले से बेहतर होंगी। हालांकि, सब कुछ पूरी तरह से ठीक हो ऐसा नजर नहीं आ रहा है क्योंकि शुक्र अभी भी नीच अवस्था में हैं। लेकिन मार्गी होने से आपको कई मामलों में राहत मिल सकती है। विशेषकर घर-गृहस्थी, जमीन-जायदाद, वाहन और यात्राओं से संबंधित मामलों में आपको बेहतर परिणाम प्राप्त होंगे। सीधे शब्दों में कहे, तो शुक्र का मार्गी होना कहीं न कहीं आपके लिए फायदेमंद रहने वाला है।

उपाय: नियमित रूप से किसी देवी के मंदिर जाना और वहां दंडवत या झुककर प्रणाम करना शुभ रहेगा।

कुंभ साप्ताहिक राशिफल

मीन राशि

मीन राशि वालों के लिए शुक्र ग्रह को आपकी कुंडली में तीसरे भाव के साथ-साथ अष्टम भाव का स्वामित्व प्राप्त है। अब यह आपके सप्तम भाव में गोचर करते हुए मार्गी हो रहे हैं। सप्तम भाव में शुक्र के गोचर को अच्छे परिणाम देने वाला नहीं माना गया है। ऊपर से शुक्र नीच अवस्था में भी बने हुए हैं। इससे पहले शुक्र वक्री भी थे और ऐसे में, मार्गी होने का मामूली फ़ायदा आपको मिल सकता है। लेकिन जो परेशानियां आपको पहले से थीं, उन परेशानियों में कोई अधिक कमी देखने को नहीं मिलेगी।

सप्तम भाव में शुक्र का गोचर दांपत्य जीवन से जुड़ें मामलों में कठिनाइयां देता है। ऊपर से अष्टम भाव के स्वामी का सप्तम भाव में नीच अवस्था में होना भी परेशानियों का कारण है। सप्तम भाव पर शनि की दृष्टि भी बनी हुई है। अलबत्ता मार्गी होने का एक फायदा आपको मिल सकता है कि इन समस्याओं को दूर करने का कोई रास्ता आपको नजर आने लगेगा। यदि आप उस रास्ते की तरफ बढ़ेंगे तो शायद आप परेशानियों को काफी हद तक मेंटेन भी कर सकेंगे।

शुक्र आपकी सोच को सकारात्मक बनाएगा। यात्रा के दौरान आने वाली कठिनाइयों में भी अब कुछ राहत मिल सकती हैं। भाई-बंधुओं और पड़ोसियों के साथ यदि संबंध खराब थे, तो आपको उसका कारण पता चल सकता है। यदि आप उसे ठीक करे लेंगे तो आने वाले समय में समस्याएं भी दूर हो सकती हैं। कहने का मतलब है कि शुक्र के मार्गी होने से कोई बहुत बड़ा परिवर्तन नजर नहीं आ रहा है, लेकिन थोड़ी राहत आपको मिल सकती है।

उपाय: भूरी गाय की सेवा करें।

मीन साप्ताहिक राशिफल

सभी ज्योतिषीय समाधानों के लिए क्लिक करें:एस्ट्रोसेज ऑनलाइन शॉपिंग स्टोर

हम आशा करते हैं कि आपको ये आर्टिकल पसंद आया होगा। एस्ट्रोसेज के साथ जुड़े रहने के लिए आपका बहुत-बहुत धन्यवाद!

अक्सर पूछे जाने वाले प्रश्न

1. शुक्र कन्या राशि में मार्गी कब होगा?

शुक्र ग्रह कन्या राशि में 14 नवंबर 2026 को मार्गी हो जाएंगे।

2. क्या शुक्र की स्थिति कन्या में मज़बूत होती है?

नहीं, कन्या राशि शुक्र की नीच राशि है इसलिए यहाँ यह कमज़ोर अवस्था में होते हैं।

3. कन्या राशि का स्वामी कौन है? 

बुध ग्रह कन्या राशि के स्वामी हैं।

एस्ट्रोसेज मोबाइल पर सभी मोबाइल ऍप्स

एस्ट्रोसेज टीवी सब्सक्राइब

रत्न खरीदें

एस्ट्रोसेज डॉट कॉम सर्वश्रेष्ठ गुणवत्ता वाले रत्न, लैब सर्टिफिकेट के साथ बेचता है।

यन्त्र खरीदें

एस्ट्रोसेज डॉट कॉम के विश्वास के साथ यंत्र का लाभ उठाएँ।

फेंगशुई खरीदें

एस्ट्रोसेज पर पाएँ विश्वसनीय और चमत्कारिक फेंगशुई उत्पाद

रूद्राक्ष खरीदें

एस्ट्रोसेज डॉट कॉम से सर्वश्रेष्ठ गुणवत्ता वाले रुद्राक्ष, लैब सर्टिफिकेट के साथ प्राप्त करें।