• Talk To Astrologers
  • Talk To Astrologers
  • Talk To Astrologers
  • Talk To Astrologers
  • Talk To Astrologers
  • Talk To Astrologers

शुक्र का तुला राशि में उदय (29 अक्टूबर, 2026)

तुला राशि में शुक्र का गोचर उसके स्वयं के स्वामित्व वाली राशि में गोचर माना जाता है, जो कि इसकी मूलत्रिकोण राशि भी होती है। यह एक चर, विषम और वायु तत्व राशि है। तुला राशि में शुक्र बेहद ही सहज और शक्तिशाली स्थिति में होता है और भाग्य, सौंदर्य और समृद्धि प्रदान करने की क्षमता रखता है।

शुक्र का तुला राशि में उदय (29 अक्टूबर, 2026)

विद्वान ज्योतिषियों से फोन पर बात करें और जानें शुक्र का तुला राशि में उदय का अपने जीवन पर प्रभाव  

इस राशि के सभी गुण शुक्र की उपस्थिति में अधिक विकसित होते हैं। हालांकि, अस्त होने के कारण शुक्र अपने पूर्ण परिणाम देने में सक्षम नहीं माना जाता है, लेकिन 29 अक्टूबर को शुक्र उदय होने के बाद यह अपनी पूर्ण क्षमता और प्रभाव के साथ परिणाम देना शुरू करेगा।

Read Here In English: Venus Rise In Libra 

यह राशिफल आपकी चंद्र राशि पर आधारित है। अपनी व्यक्तिगत चन्द्र राशि अभी जानने के लिए चंद्र राशि कैलकुलेटर का उपयोग करें

आइए अपने इस खास लेख में जानते हैं तुला राशि में शुक्र उदय का सभी राशियों पर क्या असर पड़ेगा।

मेष राशि

मेष राशि के जातकों के लिए शुक्र आपके द्वितीय भाव तथा सप्तम भाव का स्वामी होता है क्योंकि यह वृषभ और तुला राशियों का स्वामी है।

अब यह शुक्र अस्त अवस्था से बाहर आ रहा है। अब तक शुक्र अस्त स्थिति में था, जिसके चलते आपके संबंधों, वित्तीय मामलों और परिवार से जुड़े विषयों में कुछ चुनौतियाँ आपको उठानी पड़ रही थीं।

शुक्र आपके द्वितीय भाव का स्वामी होने के चलते परिवार, धन संचय, भोजन और उपभोग की आदतों को प्रभावित करता है। वहीं सप्तमेश होने के चलते यह विवाह, जीवनसाथी और संबंधों का प्रतिनिधित्व करता है।

सप्तम भाव में शुक्र का गोचर स्वाभाविक रूप से शुभ माना गया है। यह आपके स्वयं के व्यक्तित्व पर ज़्यादा ध्यान केंद्रित करवाएगा क्योंकि इस समय शुक्र अपनी सप्तम दृष्टि से आपके लग्न को देखेगा।

इस अवधि में शुक्र आपके व्यक्तित्व, दूसरों के साथ आपकी बातचीत और मधुर रिश्ते को विकसित करने की इच्छा को भी बढ़ाएगा। हालांकि इससे आप थोड़े आत्मकेंद्रित नज़र आ सकते हैं, लेकिन स्वयं पर ध्यान देना भी आवश्यक है।

शुक्र उदय के बाद साझेदारी और रिश्ते से जुड़े विषयों में सकारात्मक प्रगति देखने को मिलने के संकेत मिल रहें हैं। तुला राशि में अस्त से बाहर आने के बाद शुक्र बेहद ही मजबूत स्थिति में होगा। चूँकि यह सप्तम भाव का कारक भी है, इसलिए संबंधों में निष्ठा, सामंजस्य, शांति और संतुष्टि बढ़ेगी।

मेष राशि के जो जातक विवाहित हैं और पिछले समय से कुछ समस्याओं का सामना कर रहे थे, उन्हें अब राहत मिलने की संभावना है। वहीं व्यापार से जुड़े जातकों के लिए यह नए काम को शुरू करने और आर्थिक सफलता प्राप्त करने का शुभ समय साबित हो सकता है।

जीवनसाथी या साझेदार को भी इस गोचर के दौरान आर्थिक लाभ प्राप्त होगा। यह समय व्यक्तित्व विकास, स्वास्थ्य, ऊर्जा और बाहरी व्यक्तित्व को बेहतर बनाने के लिए भी शुक्र उदय का ये समय अनुकूल रहेगा।

उपाय: अपने बेडरूम को हमेशा स्वच्छ और सुंदर बनाए रखें।

मेष साप्ताहिक राशिफल

वृषभ राशि

वृषभ राशि के जातकों के लिए शुक्र आपका लग्नेश है। यह आपके शरीर, स्वास्थ्य, जीवनशक्ति, प्रतिरक्षा और व्यक्तित्व का प्रतिनिधित्व करता है। साथ ही यह आपके षष्ठ भाव का भी स्वामी है।

षष्ठ भाव दैनिक दिनचर्या, स्वास्थ्य, कार्य और जीवन की नियमित गतिविधियों से संबंधित होता है।

अब शुक्र आपके षष्ठ भाव में उदित होने जा रहा है। षष्ठेश का षष्ठ भाव में स्थित होना गोचर में विपरीत राजयोग बनाता है, जो संकेत देता है कि परिस्थितियाँ पहले चुनौतीपूर्ण हो सकती हैं लेकिन अंततः आप उनसे उभरकर सफलता प्राप्त करेंगे।

लग्नेश का षष्ठ भाव में उदित होना स्वास्थ्य और जीवनशैली में सुधार के भी संकेत दे रहा है। हालांकि शुक्र षष्ठ भाव में बहुत सहज नहीं माना जाता, लेकिन अपनी ही राशि में होने के चलते स्थिति अपेक्षाकृत बेहतर रहेगी।

शुक्र उदय का आपके रिश्तों, प्रेम जीवन और वैवाहिक जीवन पर कुछ अस्थायी प्रभाव पड़ने की आशंका है। इस दौरान आपका ध्यान नई नौकरी के अवसरों की ओर रहेगा।

जहाँ एक तरफ़ शुक्र उदय आपके स्वास्थ्य, ऊर्जा और दैनिक आदतों को बेहतर बनाने में मददगार साबित होगा वहीं दूसरी ओर जीवनशैली में महत्वपूर्ण बदलाव लाने के लिए ये समय काफ़ी अच्छा साबित होगा।

लेकिन इसके लिए अनुशासन, सजगता और आध्यात्मिक अभ्यास को अपनाने की सलाह दी जाती है।

शुक्र अपनी सप्तम दृष्टि से द्वादश भाव को देखेगा, जिससे शयन सुख, दान, दूसरों की सहायता और आत्म-जागरूकता से जुड़े विषयों में संतुलन और सौम्यता आएगी।

कुल मिलाकर कहा जाए तो शुक्र उदय का यह समय ख़ुद को बेहतर समझने और आत्मचेतना बढ़ाने का है।

उपाय: देवी लक्ष्मी की पूजा करें और उनसे मार्गदर्शन प्राप्त करने का प्रयास करें।

वृषभ साप्ताहिक राशिफल

करियर की हो रही है टेंशन! अभी ऑर्डर करें कॉग्निएस्ट्रो रिपोर्ट

मिथुन राशि

मिथुन राशि के जातकों के लिए शुक्र एक मित्र ग्रह माना गया है। यह आपके पंचम भाव का स्वामी है, जो भविष्य, संतान, शिक्षा और प्रेम संबंधों का प्रतिनिधित्व करता है।कुंडली का  पंचम भाव मंत्र शक्ति से भी संबंधित होता है।

शुक्र आपके लिए द्वादश भाव का भी स्वामी है, जो आत्मचेतना, खर्च, दान और त्याग का प्रतिनिधित्व करता है।

अब शुक्र आपके पंचम भाव में ही उदित होने जा रहा है। यह पूरे साल के लिए शुभ अवसरों के लिए अनुकूल समय सिद्ध हो सकता है, जो आपको पद, प्रतिष्ठा और पहचान दिलाने में सहायक रहेगा।

इस दौरान किए गए प्रयास आपके भविष्य, उन्नति और उपलब्धियों पर प्रत्यक्ष प्रभाव डालेंगे।

हाँ लेकिन इस अवधि में आपको अपने भविष्य की आर्थिक योजनाओं के लिए बजट और खर्च प्रबंधन पर ध्यान देने की ज़रूरत होगी।

यह समय रचनात्मक कार्यों, सफलता और शुक्र से जुड़े सभी क्षेत्रों में उपलब्धियाँ प्राप्त करने का अवसर भी आपके जीवन में लेकर आयेगा।

इस राशि के जिन जातकों के प्रेम संबंधों में चुनौतियाँ चल रही थीं उनके लिए विशेष रूप से ये समय अनुकूल परिणाम दे सकता है।

इसके अलावा कला और रचनात्मक शिक्षा से जुड़े छात्रों के लिए भी यह समय काफ़ी शुभ रहेगा। वहीं इस राशि के जो लोग संतान प्राप्ति के लिए उपचार करा रहें हैं उन्हें भी इस संदर्भ में अनुकूल परिणाम मिल सकते हैं।

यहाँ से शुक्र अपनी सप्तम दृष्टि से आपके एकादश भाव को देखेगा, जिससे सामाजिक दायरे में आपका प्रभाव बढ़ेगा, आपकी उपस्थिति पहले से कहीं ज़्यादा महसूस की जाएगी और आर्थिक लाभ व इच्छाओं की पूर्ति के अवसर भी जीवन में दस्तक देंगे।

उपाय: नेत्रहीन विद्यालयों में सेवा और दान करें।

मिथुन साप्ताहिक राशिफल

कर्क राशि

कर्क राशि के जातकों के लिए शुक्र चतुर्थ भाव और एकादश भाव का स्वामी बनता है। यह आपके सुख, आराम, घर, संपत्ति, वाहन तथा उन सभी चीज़ों का प्रतिनिधित्व करता है जहाँ आपको संतुष्टि और खुशी मिलती है।

शुक्र आपके लिए एकादश भाव का भी स्वामी है, जो भौतिक लाभ, इच्छाओं की पूर्ति, मित्रों और व्यापक सामाजिक दायरे का प्रतिनिधित्व भी करता है।

कर्क राशि के लोगों के लिए शुक्र उदय के साथ यह अत्यंत मजबूत स्थिति में आ रहा है। इस समय देवी लक्ष्मी की कृपा, स्त्री ऊर्जा का आशीर्वाद तथा माता का सहयोग ये सभी आपके जीवन में आपको मिलने वाले हैं।

एकादशेश का चतुर्थ भाव में स्थित होना संपत्ति, घर और वाहन से जुड़े लाभ के अवसर आने के संकेत दे रहा है। अगर आप कोई नई संपत्ति, वाहन या घर से संबंधित कोई लेन-देन करने की योजना बना रहे हैं, तो यह समय आपके लिए अनुकूल साबित हो सकता है।

इस अवधि में आपके घर का वातावरण सुखद रहेगा और आप पारिवारिक एवं घरेलू जीवन का आनंद खुल कर महसूस करेंगे।

शुक्र अपनी सप्तम दृष्टि से आपके दशम भाव को देखेगा, जिससे व्यावसायिक उन्नति के अवसर के भी संकेत मिल रहे हैं। इसके अलावा कार्यस्थल पर आपकी बातचीत की क्षमता बेहतर होगी और आप प्रभावशाली, दीर्घकालिक तथा सार्थक रिश्ते बनाने में सफल रहेंगे।

उपाय: अपनी माता का सम्मान करें, नियमित रूप से उनका आशीर्वाद लें और उन्हें फूल भेंट करें।

कर्क साप्ताहिक राशिफल

सिंह राशि

सिंह राशि के जातकों के लिए शुक्र तुला राशि में आपके तृतीय भाव में उदित होने जा रहा है, जिसे शुक्र की मूलत्रिकोण राशि भी कहा जाता है।

शुक्र ग्रह सिंह राशि के लिए तृतीय भाव और दशम भाव का स्वामी है। वैसे तो शुक्र और आपके लग्नेश सूर्य के बीच बहुत अनुकूल संबंध नहीं माना जाता है लेकिन फिर भी सिंह लग्न के लिए यह अपनी भावाधिपत्य के कारण तटस्थ प्रभाव देता है।

दशम भाव कार्य, कर्म, व्यवसाय, नौकरी और पेशेवर जिम्मेदारियों का प्रतिनिधित्व करता है। वहीं तृतीय भाव प्रयास, संवाद, साहस और भाई-बहनों से संबंधित मुद्दों का कारक है और इसे विकास का भाव भी माना जाता है।

तृतीयेश का तृतीय भाव में उदित होना एक सकारात्मक ग्रह परिवर्तन माना जाएगा। शुक्र का उदित होना सिंह राशि के जातकों के अंदर इच्छाशक्ति और उपलब्धि की भावना को बढ़ाने वाला साबित होगा।

इस राशि के जो लोग कार्य और पेशेवर प्रयासों में जो मेहनत करेंगे, उसमें सफलता मिलने की संभावना बढ़ेगी। यह समय स्थान परिवर्तन, छोटी दूरी की यात्राओं या कार्य से जुड़ी गतिविधियों को भी सक्रिय कर सकता है।

शुक्र अपनी सप्तम दृष्टि से आपके नवम भाव को देखेगा, जिससे धर्म, कर्तव्य और आध्यात्मिकता की तरफ़ आपका झुकाव बढ़ेगा।

इसके साथ ही यह समय भाग्य वृद्धि के संकेत भी दे रहा है। साथ ही तीर्थ यात्रा, लंबी दूरी की यात्रा, कार्यस्थल परिवर्तन या ऐसी नौकरी के अवसर बन सकते हैं जिसमें यात्रा अधिक करनी पड़े।

उपाय: अपने छोटे भाई-बहन को परफ्यूम, घड़ी या कोई अन्य लग्ज़री वस्तु उपहार के रूप में दें।

सिंह साप्ताहिक राशिफल

कन्या राशि

कन्या राशि के जातकों के लिए शुक्र आपके द्वितीय भाव में उदित होने जा रहा है। शुक्र कन्या राशि के लिए द्वितीय भाव और नवम भाव का स्वामी होता है।

ऐसे में यह आपके वित्त, धन संचय, परिवार, वाणी, खान-पान और उपभोग की आदतों को प्रभावित करता है।

नवम भाव भाग्य, लंबी यात्राएँ, उच्च शिक्षा, आध्यात्मिक शिक्षा, पिता और वंश परंपरा का प्रतिनिधित्व करता है।

द्वितीयेश का द्वितीय भाव में स्थित होकर उदित होना आपके लिए बेहद शुभ ग्रह परिवर्तन साबित होगा।

शुक्र के अस्त रहने के दौरान खर्चों के कारण बैंक बैलेंस प्रभावित हो रहा था, लेकिन अब शुक्र उदित से वित्तीय स्थिति में सुधार मिलने के संकेत हैं। साथ ही इस समय अवधि में आपके जीवन में आय का दूसरा स्रोत भी आ सकता है।

पारिवारिक संबंध बेहतर होंगे, बातचीत करने के ढंग में सुधार आएगा और रिश्ते अधिक सौहार्दपूर्ण बनेंगे।

नवमेश शुक्र का द्वितीय भाव में उदित होना गोचर में धन योग का निर्माण कर रहा है, जिससे आपके भाग्य और आर्थिक पक्ष में मजबूती के संकेत मिल रहे हैं।

शुक्र अपनी सप्तम दृष्टि से आपके अष्टम भाव को देखेगा। यह आपको परिवर्तन स्वीकार करने, संयुक्त संपत्ति को बढ़ाने और जीवनसाथी के साथ आर्थिक योजनाओं पर ध्यान देने के लिए प्रेरित करेगा।

साथ ही, ससुराल पक्ष के साथ आपके रिश्ते बेहतर होंगे।

उपाय: प्रतिदिन 108 बार “ॐ शुक्राय नमः” मंत्र का जाप करें।

कन्या साप्ताहिक राशिफल

तुला राशि

तुला राशि के जातकों के लिए शुक्र आपके लग्नेश हैं और साथ ही वृषभ राशि के स्वामी होने के चलते यह आपके अष्टम भाव का भी स्वामी है।

यह आपके व्यक्तित्व, शरीर, जीवनशक्ति, प्रतिरक्षा क्षमता और आपके वास्तविक स्वरूप का प्रतिनिधित्व करता है। इसके साथ ही अष्टम भाव दीर्घायु, छिपी हुई इच्छाएँ, रहस्य और जीवन की अचानक परिस्थितियों का सामना करने की क्षमता को भी यह दर्शाता है।

अब शुक्र आपके लग्न भाव में स्थित होकर उदित होने जा रहा है। शुक्र उदय के बाद आपकी निर्णय लेने की क्षमता में भी सुधार देखने को मिलेगा क्योंकि आपकी नींव और मूल सिद्धांत इस अवधि में ज़्यादा मजबूत होंगे।

इसके अलावा इस समय आपकी वाणी में आकर्षण, व्यक्तित्व में निखार और ख़ुद को बेहतर रूप से प्रस्तुत करने में सुधार आयेगा।

यहाँ शुक्र अष्टमेश होकर लग्न में उदित हो रहा है, जो किसी भी प्रकार के परिवर्तन और आत्म-विकास के लिए सहयोगी माना जाता है इसलिए जीवन में कुछ अप्रत्याशित परिस्थितियों भी दस्तक दे सकती हैं इसके लिए तैयार रहें और बदलावों को स्वीकार करने का प्रयास करें।

हालाँकि, शुक्र इस दौरान आपके स्वास्थ्य, ऊर्जा और समग्र सुख-समृद्धि को अच्छा संरक्षण देगा। इसके चलते आप मानसिक और शारीरिक रूप से बेहतर स्थिति में नज़र आयेंगे।

शुक्र अपनी सप्तम दृष्टि से आपके सप्तम भाव को देखेगा, जिससे संबंधों में प्रतिबद्धता बढ़ेगी। आप अपने साथी के साथ अपने रिश्ते को बेहतर बनाने और विवाह संबंधी विषयों के बारे में ज़्यादा गंभीरता से विचार कर सकते हैं।

इस राशि के जो जातक जीवनसाथी की तलाश कर रहे हैं, किसी स्टेबल रिश्ते में प्रवेश करना चाहते हैं या फिर अपने वर्तमान रिश्ते को मजबूत बनाना चाहते हैं, उनके लिए ये समय विशेष रूप से फ़ायदेमंद साबित होगा।

अगर पिछले कुछ समय से साझेदारी, व्यवसाय या संबंधों में समस्याएँ चल रही थीं, तो अब परिस्थितियों में सुधार देखने को मिल सकता है।

यह समय आपको व्यक्तित्व में निखार और आत्मविश्वास देगा—इसका भरपूर उपयोग करें।

उपाय: शुक्र ग्रह के शुभ परिणाम प्राप्त करने के लिए दाहिने हाथ की छोटी उंगली में सोने में जड़ा हुआ अच्छी गुणवत्ता का ओपल या हीरा धारण करें।

तुला साप्ताहिक राशिफल

बृहत् कुंडली: जानें ग्रहों का आपके जीवन पर प्रभाव और उपाय

वृश्चिक राशि

वृश्चिक राशि के जातकों के लिए शुक्र सप्तम भाव और द्वादश भाव का स्वामी है।

सप्तम भाव जीवनसाथी, विवाह, संबंध और व्यापार का प्रतिनिधित्व करता है क्योंकि यह सामाजिक और व्यावसायिक संपर्कों का भाव माना जाता है।

द्वादश भाव आत्मचेतना, दान, त्याग, आंतरिक शक्ति, शयन सुख, व्यय और हानि से संबंधित होता है।

द्वादशेश शुक्र का द्वादश भाव में स्थित होकर उदित होना विपरीत योग का निर्माण कर रहा है।

इस दौरान काम से जुड़े खर्चों में वृद्धि होने की आशंका है। हालांकि यह आर्थिक नुकसान ही हो ऐसा ज़रूरी नहीं है बल्कि कार्य के प्रति आपका ज़्यादा समर्पण और प्रयास भी इसका कारण हो सकता है।

सप्तमेश शुक्र का द्वादश भाव में होना विवाह, साझेदारी और जीवनसाथी से जुड़े खर्च बढ़ा सकता है इसलिए आपको इस समय आर्थिक योजना और बजट बना कर चलने की आवश्यकता होगी।

शुक्र उदय वैवाहिक जीवन की कुछ समस्याओं को सुलझाने में भी सहायक होगा, लेकिन फिर भी जीवनसाथी के स्वास्थ्य और सुख का ध्यान रखें। अन्यथा इस मोर्चे पर आपको नुकसान उठाना पड़ सकता है।

शुक्र की सप्तम दृष्टि षष्ठ भाव पर पड़ रही है, जिससे आपकी दैनिक दिनचर्या में अनुशासन, सामंजस्य और सौंदर्य का भाव बढ़ेगा।

आप अपने काम को बेहतर तरीके से व्यवस्थित करने और जीवनशैली को संतुलित बनाने की तरफ़ ज़्यादा प्रेरित नज़र आयेंगे।

उपाय: अपने जीवन की सभी महिलाओं का सम्मान करें और जरूरतमंद महिलाओं को दान दें।

वृश्चिक साप्ताहिक राशिफल

धनु राशि

धनु राशि के जातकों के लिए शुक्र आपके लग्नेश गुरु के साथ बहुत अनुकूल ग्रह नहीं माना जाता है। यह आपके षष्ठ भाव और एकादश भाव का स्वामी है।

इन दोनों भावों का सीधा संबंध प्रतियोगिता, विरोध, चुनौतियों और प्रतिस्पर्धा से जोड़कर देखा जाता है। एकादश भाव को षष्ठ भाव से षष्ठ माना जाता है, इसलिए यह प्रतिस्पर्धात्मक ऊर्जा को और अधिक बढ़ा सकता है।

अब शुक्र आपके एकादश भाव में उदित होने जा रहा है। यूँ तो शुक्र स्वभाव से शुभ ग्रह है, लेकिन फिर भी एकादश भाव में इसका गोचर भौतिक उपलब्धियों के दृष्टिकोण से अच्छे परिणाम देने के संकेत दे रहा है। इस दौरान आपकी इच्छाएँ और महत्वाकांक्षाएँ बढ़ सकती हैं।

षष्ठेश का एकादश भाव में उदित होना नौकरी और कार्यक्षेत्र से जुड़े लाभ का संकेत दे रहा है, लेकिन इसके लिए आपको सामान्य से कहीं अधिक मेहनत करनी होगी।

भौतिक दृष्टि से यह समय सोशल मीडिया या सामाजिक मंचों पर अपनी उपस्थिति मजबूत करने का सुनहरा मौका लेकर आएगा।

हालाँकि, लोगों के साथ बातचीत करते समय सावधानी रखें और अनावश्यक विवादों से बचें ऐसी आपको सलाह दी जाती है।

इस अवधि में शुक्र अपनी सप्तम दृष्टि से आपके पंचम भाव को देखेगा, जिससे भविष्य, प्रेम संबंधों और भावनात्मक सुरक्षा पर ध्यान बढ़ सकता है।

यह समय आपके रिश्ते को स्थिर और संतुलित बनाने की इच्छा को मजबूत करेगा।

उपाय: मंदिर में चीनी, दूध और घी का दान करें।

धनु साप्ताहिक राशिफल

मकर राशि

मकर राशि के जातकों के लिए शुक्र एक योगकारक ग्रह माना जाता है और आपके लिए सबसे शुभ ग्रहों में से एक है क्योंकि शुक्र आपके पंचम भाव और दशम भाव का स्वामी होता है।

दशम भाव जहाँ एक तरफ़ कर्म, व्यवसाय, कार्यक्षेत्र, नौकरी, कर्तव्य और पेशेवर उपलब्धियों का प्रतिनिधित्व करता है। वहीं दूसरी तरफ़ पंचम भाव भविष्य, पद-प्रतिष्ठा, शिक्षा, संतान और प्रेम संबंधों का प्रतिनिधित्व करता है।

शुक्र के इस उदय के दौरान शिक्षा, प्रेम संबंधों या संतान से जुड़ी जो परेशानियाँ आपके जीवन में चल रही थीं, उनमें सुधार आने की संभावना है। साथ ही इस राशि के नौकरीपेशा जातकों की कार्यस्थल से जुड़ी चिंताएँ भी धीरे-धीरे समाप्त होंगी।

यह भी मुमकिन है कि आपको कोई नया काम या ज़िम्मेदारी मिले जिसके लिए आपको स्वयं को अपस्किल करना पड़े। हमेशा कुछ नया सीखने और नए कौशल विकसित करने की आवश्यकता रहेगी।

हालाँकि, आप कार्यस्थल पर रिश्ते को बेहतर बनाने में बहुत अधिक केंद्रित और समर्पित रहेंगे और शुक्र उदय आपके लिए अत्यंत लाभकारी सिद्ध हो सकता है।

शुक्र अपनी सप्तम दृष्टि से आपके चतुर्थ भाव को देखेगा। यह घर में सौंदर्य, व्यवस्थित जीवन और स्वच्छता की भावना बढ़ाने का संकेत देता है।

अपने घर और रहने की जगह को सुंदर और व्यवस्थित रखें। साथ ही अपने कार्यस्थल को भी व्यवस्थित बनाएँ। अनावश्यक वस्तुओं को हटाएँ जिससे शुक्र उदय के सकारात्मक परिणामों का अधिक लाभ प्राप्त हो सके।

उपाय: छोटी कन्याओं को स्टेशनरी की वस्तुओं का दान करें।

मकर साप्ताहिक राशिफल

कुंभ राशि

कुंभ राशि के जातकों के लिए शुक्र एक योगकारक ग्रह है क्योंकि यह एक केंद्र भाव और एक त्रिकोण भाव का स्वामी होता है।

शुक्र आपके चतुर्थ भाव का स्वामी है, जो घर, सुख-सुविधा, माता, मातृभूमि और सुरक्षा की भावना का प्रतिनिधित्व करता है। यही आपका सुख भाव है और शुक्र आपके लिए सुखेश बनता है।

साथ ही शुक्र आपके नवम भाव का भी स्वामी है, जो भाग्य, उच्च शिक्षा, लंबी यात्राएँ, धर्म, पिता, वंश, गुरु तथा आध्यात्मिक शिक्षा से संबंधित माना जाता है।

चतुर्थेश और नवमेश शुक्र का नवम भाव में गोचर आपके लिए काफ़ी अनुकूल रहने की संभावना है।

कुंभ राशि के जातकों, शुक्र उदय के साथ भाग्य आपका साथ देगा। आप इस अवधि में ज़्यादा आराम महसूस करेंगे और घरेलू जीवन का आनंद लेंगे।

साथ ही शुक्र के उदय से आपको जीवनसाथी के साथ चल रही समस्याओं का समाधान मिलेगा। यह समय यात्रा, स्थान परिवर्तन या किसी नए स्थान पर जाने के अवसर भी संकेत दे रहा है।

इस राशि के जो नौकरीपेशा जातक अपने पेशेवर जीवन में परिवर्तन चाहते थे, उन्हें सकारात्मक अवसर प्राप्त होंगे।

जो लोग अपने प्रेम संबंध को अगले पड़ाव पर ले जाने की योजना बना रहे हैं लेकिन उन्हें बाधाओं का सामना करना पड़ रहा था उनके लिए अब परिस्थितियाँ अधिक अनुकूल हो सकती हैं।

आप अपने जीवनसाथी या पूरे परिवार के साथ तीर्थ यात्रा की योजना भी बना सकते हैं।

शुक्र अपनी सप्तम दृष्टि से आपके तृतीय भाव को देखेगा, जिससे आनंद, विश्राम और अनुभवों से जुड़ी यात्राओं की इच्छा बढ़ सकती है।

उपाय: प्रतिदिन शुक्र की होरा के दौरान शुक्र मंत्र का जाप करें या ध्यान करें।

कुंभ साप्ताहिक राशिफल

मीन राशि

मीन राशि के जातकों के लिए शुक्र बहुत अनुकूल ग्रह नहीं माना जाता क्योंकि इसका आपके लग्नेश गुरु के साथ वैचारिक विरोध माना जाता है और यह कुंडली में दो शुभ भावों का स्वामी नहीं होता।

शुक्र आपके तृतीय भाव तथा अष्टम भाव का स्वामी है। जहाँ एक तरफ़ तृतीय भाव साहस, परिवर्तन, छोटी यात्राएँ और विशेष रूप से छोटे भाई-बहनों का प्रतिनिधित्व करता है वहीं अष्टम भाव आयु, अचानक घटनाएँ तथा जीवन की कठिन परिस्थितियों का सामना करने की क्षमता से जुड़ा होता है।

अब शुक्र आपके अष्टम भाव में उदित होने जा रहा है। अष्टमेश का अष्टम भाव में होना गोचर में विपरीत राजयोग का निर्माण कर रहा है।

शुक्र उदित इस बात के संकेत दे रहा है कि पहले तो परिस्थितियाँ चुनौतीपूर्ण हो सकती हैं लेकिन अंततः आप उनसे ऊपर उठने में कामयाब रहेंगे।

हालाँकि अगर आपकी वर्तमान दशा अनुकूल नहीं है तो अष्टमेश का उदय कुछ चुनौतियाँ भी लेकर आ सकता है।

मीन राशि के जातकों के संबंधों में अगर कठिनाइयाँ चल रही थीं, तो अब उनमें कुछ सुधार देखने को मिल सकता है, लेकिन सभी समस्याएँ पूरी तरह समाप्त नहीं होंगी।

इस दौरान दिखावे और अनावश्यक खर्च से दूर रहें और आध्यात्मिक अनुशासन बढ़ायें।

स्वास्थ्य और स्वच्छता को लेकर सतर्क रहें क्योंकि त्वचा संक्रमण या UTI जैसी बीमारियाँ होने की आशंका बन रही है।

शुक्र अपनी सप्तम दृष्टि से आपके द्वितीय भाव को देखेगा, जिससे वित्तीय बचत, भविष्य की योजना और परिवार के लिए संसाधन एकत्र करने की प्रेरणा मिलेगी।

स्वास्थ्य संबंधी चिंता विशेष रूप से खान-पान में अति करने के कारण उत्पन्न हो सकती है, इसलिए संतुलन बनाए रखें।

उपाय: प्रतिदिन महिषासुर मर्दिनी पाठ का पाठ करें।

मीन साप्ताहिक राशिफल

सभी ज्योतिषीय समाधानों के लिए क्लिक करें:एस्ट्रोसेज ऑनलाइन शॉपिंग स्टोर

हम आशा करते हैं कि आपको ये आर्टिकल पसंद आया होगा। एस्ट्रोसेज के साथ जुड़े रहने के लिए आपका बहुत-बहुत धन्यवाद!

अक्सर पूछे जाने वाले प्रश्न

1. शुक्र तुला राशि में वक्री कब हुए थे?

शुक्र ग्रह 03 अक्टूबर 2026 को तुला राशि में वक्री हुए थे।

2. शुक्र कब उदित होंगे?

शुक्र देव 29 अक्टूबर 2026 को तुला राशि में उदित हो जाएंगे।

3. शुक्र ग्रह कौन हैं?

वैदिक ज्योतिष में शुक्र को प्रेम, ऐश्वर्य और विलासिता के कारक माना जाता है।

एस्ट्रोसेज मोबाइल पर सभी मोबाइल ऍप्स

एस्ट्रोसेज टीवी सब्सक्राइब

रत्न खरीदें

एस्ट्रोसेज डॉट कॉम सर्वश्रेष्ठ गुणवत्ता वाले रत्न, लैब सर्टिफिकेट के साथ बेचता है।

यन्त्र खरीदें

एस्ट्रोसेज डॉट कॉम के विश्वास के साथ यंत्र का लाभ उठाएँ।

फेंगशुई खरीदें

एस्ट्रोसेज पर पाएँ विश्वसनीय और चमत्कारिक फेंगशुई उत्पाद

रूद्राक्ष खरीदें

एस्ट्रोसेज डॉट कॉम से सर्वश्रेष्ठ गुणवत्ता वाले रुद्राक्ष, लैब सर्टिफिकेट के साथ प्राप्त करें।