• Talk To Astrologers
  • Talk To Astrologers
  • Talk To Astrologers
  • Talk To Astrologers
  • Talk To Astrologers
  • Talk To Astrologers

शुक्र तुला राशि में वक्री (03 अक्टूबर, 2026)

शुक्र वक्री 2026: तुला राशि में वक्री होंगे शुक्र, जानें आपकी राशि पर इसका प्रभाव

वैदिक ज्योतिष में शुक्र ग्रह को प्रेम, विवाह, आकर्षण, सुख-सुविधाओं, कला, वैभव और भौतिक समृद्धि का कारक माना जाता है। जब कोई ग्रह वक्री होता है, तो उनके सामान्य प्रभाव में एक विशेष तरह का बदलाव देखने को मिलता है। ऐसी स्थिति में व्यक्ति को उस ग्रह से समबंधित क्षेत्रों पर दोबारा सोचने, पुराने मामलों की समीक्षा करने और अधूरे मुद्दों को सुलझाने का मौक़ा मिलता है।

शुक्र तुला राशि में वक्री (03 अक्टूबर, 2026)

विद्वान ज्योतिषियों से फोन पर बात करें और जानें शुक्र तुला राशि में वक्री का अपने जीवन पर प्रभाव  

3 अक्टूबर को दोपहर 12:45 बजे शुक्र अपनी ही राशि तुला में वक्री होने जा रहे हैं। शुक्र की यह वक्री चाल सभी राशियों के जीवन में अलग-अलग प्रभाव अवश्य ही लेकर आएगी। किसी के लिए यह रिश्तों को सुधारने का समय होगा, तो किसी को आर्थिक मामलों में अधिक सतर्क रहने की आवश्यकता पड़ सकती है।

हालांकि, किसी भी गोचर का वास्तविक प्रभाव जन्म कुंडली में शुक्र की स्थिति, उसकी चल रही दशा पर निर्भर करता है। आइए जानते हैं कि तुला राशि में शुक्र के वक्री होने से आपकी राशि पर इसका क्या प्रभाव पड़ने की संभावना है।

Read Here In English: Venus Retrograde In Libra 

यह राशिफल आपकी चंद्र राशि पर आधारित है। अपनी व्यक्तिगत चन्द्र राशि अभी जानने के लिए चंद्र राशि कैलकुलेटर का उपयोग करें

मेष राशि

मेष राशि के जातकों के लिए शुक्र द्वितीय भाव और सप्तम भाव के स्वामी हैं। 3 अक्टूबर को शुक्र आपके सप्तम भाव में, अपनी ही राशि तुला में वक्री होंगे।

यह गोचर आपके वैवाहिक जीवन, व्यापारिक साझेदारी और पारिवारिक मामलों के लिए खास रहने वाला है। अगर जीवनसाथी के साथ किसी बात को लेकर लंबे समय से तनाव चल रहा है, तो अब उस पर गंभीरता से विचार करने का मौका आपको इस गोचर के दौरान मिलेगा। वहीं, बातचीत की कमी या भावनाओं को स्पष्ट रूप से व्यक्त न कर पाने के कारण कुछ गलतफहमियां भी पैदा हो सकती हैं।

आर्थिक मामलों में भी आपको अधिक सजग रहने की जरूरत होगी। बचत करने की कोशिशों के बावजूद खर्च बढ़ सकते हैं या परिवार से जुड़ी कुछ अतिरिक्त जिम्मेदारियां सामने आ सकती हैं। वाणी पर नियंत्रण रखना आपके लिए विशेष रूप से महत्वपूर्ण रहेगा क्योंकि छोटी-सी बात भी विवाद का रूप ले सकती है।

व्यापार करने वाले जातकों को अपने पार्टनर के साथ पारदर्शिता बनाए रखने की सलाह दी जाती है। वहीं, विवाहित जातकों को रिश्ते में विश्वास और संवाद को मजबूत करने पर ध्यान देना होगा।

उपाय: शुक्रवार के दिन अपने बेडरूम में रोज क्वार्ट्ज (Rose Quartz) क्रिस्टल रखें।

मेष साप्ताहिक राशिफल

वृषभ राशि

वृषभ राशि के जातकों के लिए शुक्र लग्न भाव और षष्ठ भाव के स्वामी हैं। 3 अक्टूबर को शुक्र षष्ठ भाव में वक्री होंगे।

शुक्र की यह स्थिति आपको स्वास्थ्य और दैनिक जीवन से जुड़े मामलों पर ध्यान देने के लिए प्रेरित करेगी। अगर आप किसी स्वास्थ्य समस्या को लंबे समय से नजरअंदाज कर रहे हैं, तो अब उसे टालना उचित नहीं होगा। समय रहते उचित देखभाल करें ऐसी आपको सलाह दी जाती है। ऐसा करने से भविष्य में किसी बड़ी परेशानी से भी आप बच सकेंगे।

प्रेम जीवन में ईमानदारी और पारदर्शिता बनाए रखना बेहद आवश्यक रहेगा। किसी भी प्रकार का गुप्त संबंध या विश्वासघात रिश्तों में दरार पैदा कर सकता है। साथ ही, आपकी सामाजिक छवि भी इससे प्रभावित हो सकती है।

जो जातक फैशन, कॉस्मेटिक्स, ब्यूटी इंडस्ट्री, लग्जरी उत्पादों या हॉस्पिटैलिटी सेक्टर से जुड़े हैं, उन्हें कार्यक्षेत्र में कुछ चुनौतियों का सामना करना पड़ सकता है। खर्चों पर भी नियंत्रण रखना जरूरी होगा क्योंकि अनावश्यक खर्च आपके जीवन में आर्थिक दबाव बढ़ा सकता है।

मामा पक्ष से जुड़ी कोई पुरानी योजना या मुलाकात भी इस समय में संभव हो सकती है।

उपाय: शुक्रवार को क्रीम या गुलाबी रंग के वस्त्र पहनें।

वृषभ साप्ताहिक राशिफल

करियर की हो रही है टेंशन! अभी ऑर्डर करें कॉग्निएस्ट्रो रिपोर्ट

मिथुन राशि

मिथुन राशि के जातकों के लिए शुक्र पंचम और द्वादश भाव के स्वामी हैं। 3 अक्टूबर को शुक्र आपके पंचम भाव में वक्री होंगे।

रचनात्मक क्षेत्र से जुड़े जातकों के लिए यह अवधि नए विचार और प्रेरणा लेकर आने वाली है। हालांकि, इन योजनाओं को वास्तविक रूप देने में थोड़ी देरी या भ्रम की स्थिति भी बन सकती है।

प्रेम संबंधों में अतीत की यादें फिर से ताजा हो सकती हैं। किसी पुराने प्रेमी या प्रेमिका से दोबारा संपर्क होने की संभावना है। कुछ जातकों के जीवन में किसी विदेशी या अलग संस्कृति वाला कोई व्यक्ति भी दस्तक दे सकता है।

संतान पक्ष को लेकर थोड़ी चिंता बनी रह सकती है। बच्चों की शिक्षा या स्वास्थ्य पर अतिरिक्त ध्यान देना पड़ेगा। माता-पिता को भावनात्मक रूप से अधिक सहयोगी बनने की आवश्यकता होगी।

आर्थिक पक्ष के लिहाज से यह समय मिश्रित परिणाम देगा। पुराने निवेश से लाभ मिलने की संभावना है, लेकिन जल्दबाजी में लिया गया कोई वित्तीय निर्णय नुकसान भी करा सकता है। इसलिए सोच-समझकर आगे बढ़ने की सलाह दी जा रही है ।

उपाय: नेत्रहीन बच्चों के विद्यालयों में सेवा या दान करें।

मिथुन साप्ताहिक राशिफल

कर्क राशि

कर्क राशि के जातकों के लिए शुक्र चतुर्थ और एकादश भाव के स्वामी हैं। 3 अक्टूबर को शुक्र चतुर्थ भाव में वक्री होंगे।

घर-परिवार और निजी जीवन इस गोचर का मुख्य केंद्र रहने वाले हैं। माता के साथ रिश्ते में कुछ उतार-चढ़ाव आने की आशंका है या फिर उनके स्वास्थ्य को लेकर आपकी चिंता बढ़ सकती है। ऐसे में परिवार के साथ अधिक समय बिताना लाभदायक रहेगा।

यदि आप घर, वाहन या संपत्ति खरीदने की योजना बना रहे हैं, तो अंतिम निर्णय लेने से पहले सभी पहलुओं की अच्छी तरह जांच-पड़ताल कर लें। जल्दबाजी में लिया गया फैसला बाद में परेशानी का सबब बन सकता है।

पुराने दोस्तों और रिश्तेदारों से मिलने-जुलने के योग बन रहे हैं। लंबे समय से लंबित किसी पारिवारिक मिलन या सामाजिक आयोजन में शामिल होने का अवसर भी मिल सकता है।

घर से व्यवसाय करने वाले या इंटीरियर, रियल एस्टेट और लग्जरी उत्पादों से जुड़े लोगों को अपने कामकाज पर विशेष नजर रखनी होगी।

उपाय: शुक्रवार के दिन घर में सफेद फूलों का पौधा लगाएं और उसकी नियमित देखभाल करें।

कर्क साप्ताहिक राशिफल

सिंह राशि

सिंह राशि के जातकों के लिए शुक्र तृतीय और दशम भाव के स्वामी हैं। 3 अक्टूबर को शुक्र तृतीय भाव में वक्री होंगे।

यह गोचर आपके संचार कौशल और व्यक्तिगत अभिव्यक्ति को प्रभावित करेगा। सामान्यतः स्पष्ट बोलने वाले इस राशि के जातक इस दौरान ज़्यादा भावुक या व्यंग्यात्मक अंदाज में अपनी बात रखते नज़र आने वाले हैं इसलिए बातचीत करते समय संयम बनाए रखने की सलाह दी जाती है ।

छोटे भाई-बहनों के साथ पुराने मतभेद दूर होने की भी संभावना है। पारिवारिक संबंधों में सुधार देखने को मिल सकता है। वहीं, अपने शौक और व्यक्तिगत रुचियों पर खर्च भी बढ़ सकता है।

करियर के क्षेत्र में आपकी रचनात्मकता आपको आगे बढ़ाने में मदद करेगी। मीडिया, लेखन, अभिनय, मार्केटिंग और संचार क्षेत्र से जुड़े लोगों को नए अवसर मिल सकते हैं। हालांकि, प्रतिस्पर्धियों की गतिविधियों पर भी नजर बनाए रखें।

धर्म और अध्यात्म की ओर आपका झुकाव बढ़ सकता है। किसी धार्मिक यात्रा या आध्यात्मिक कार्यक्रम में भाग लेने का अवसर भी मिल सकता है।

उपाय: अपने छोटे भाई-बहन को इत्र, घड़ी या कोई अन्य विलासिता की वस्तु उपहार में दें।

सिंह साप्ताहिक राशिफल

कन्या राशि

कन्या राशि के जातकों के लिए शुक्र द्वितीय और नवम भाव के स्वामी हैं। 3 अक्टूबर को शुक्र द्वितीय भाव में वक्री होंगे।

शुक्र की यह वक्री स्थिति आपके आर्थिक मामलों और पारिवारिक जीवन को प्रभावित करने के संकेत दे रही है। बचत करने की कोशिशों के बावजूद खर्चों का दबाव बना रह सकता है। इसलिए बजट बनाकर चलने की सलाह आपको दी जा रही है।

परिवार के सदस्यों के साथ बातचीत करते समय शब्दों का चयन सोच-समझकर करें। छोटी-सी गलतफहमी भी रिश्तों में दूरी पैदा कर सकती है। वहीं, पिता, गुरु या किसी वरिष्ठ व्यक्ति के साथ विचारों का मतभेद भी इस समय अवधि में मुमकिन है।

लंबे समय से लंबित कोई धार्मिक यात्रा अब पूरी हो सकती है। परिवार के साथ किसी शुभ आयोजन या तीर्थ यात्रा में शामिल होने का अवसर भी मिलेगा।

वैवाहिक जीवन में भावनात्मक नज़दीकियाँ बढ़ाने की आवश्यकता महसूस होगी। ससुराल पक्ष से जुड़े मामलों में धैर्य और समझदारी का परिचय देना आपके लिए लाभदायक रहेगा।

ज्योतिष, टैरो, रहस्यवाद या अन्य गूढ़ विषयों को सीखने के इच्छुक जातकों के लिए यह शुरुआत करने का अच्छा समय साबित हो सकता है।

उपाय: प्रतिदिन 108 बार "ॐ शुक्राय नमः" मंत्र का जाप करें।

कन्या साप्ताहिक राशिफल

तुला राशि

तुला राशि के जातकों के लिए शुक्र लग्नेश होने के साथ-साथ अष्टम भाव के स्वामी भी हैं। 3 अक्टूबर को शुक्र आपके लग्न भाव में वक्री होंगे।

शुक्र की यह स्थिति आपका ध्यान स्वयं की ओर आकर्षित करेगी। आप इस समय में अपने व्यक्तित्व, रूप-रंग और जीवन की दिशा को लेकर ज़्यादा गंभीर नज़र आने वाले हैं। हालांकि, आत्मविश्वास में उतार-चढ़ाव देखने को मिल सकता है और कई बार अपनी उपलब्धियां भी अपेक्षा से कम महसूस हो सकती हैं।

स्वास्थ्य के मामले में लापरवाही से बचें। पुरानी समस्याएं दोबारा सामने आ सकती हैं या ऊर्जा के स्तर में कमी महसूस हो सकती है। इसलिए अपनी दिनचर्या और खानपान पर विशेष ध्यान देना आवश्यक होगा।

अष्टमेश शुक्र का लग्न में वक्री होना जीवन में कुछ अप्रत्याशित बदलाव लाने के भी संकेत दे रहा है। कई योजनाओं पर दोबारा विचार करना पड़ सकता है या परिस्थितियां अचानक करवट ले सकती हैं। वहीं, शोध, ज्योतिष, टैरो, अंक ज्योतिष और अन्य गूढ़ विद्याओं से जुड़े लोगों के लिए यह समय विशेष रूप से लाभदायक रहेगा।

दांपत्य जीवन में सुधार के शुभ संकेत मिल रहे हैं। यदि रिश्ते में किसी प्रकार की दूरी या तनाव चल रहा था, तो उसे दूर करने का आपको भरपूर मौक़ा मिलेगा। जीवनसाथी के साथ बिताया गया समय रिश्तों को मजबूत बनाने में मदद करेगा। हालांकि, नई व्यापारिक साझेदारी शुरू करने के लिए यह समय बहुत अनुकूल नहीं रहने वाला है।

उपाय: शुक्र के शुभ प्रभाव प्राप्त करने के लिए दाएं हाथ की कनिष्ठिका में सोने में जड़ा उत्तम गुणवत्ता का ओपल या हीरा धारण करें।

तुला साप्ताहिक राशिफल

बृहत् कुंडली: जानें ग्रहों का आपके जीवन पर प्रभाव और उपाय

वृश्चिक राशि

वृश्चिक राशि के जातकों के लिए शुक्र सप्तम और द्वादश भाव के स्वामी हैं। 3 अक्टूबर को शुक्र आपके द्वादश भाव में वक्री होंगे।

यह गोचर विदेश, खर्च, आध्यात्मिकता और एकांत से जुड़े मामलों को सक्रिय करेगा। यदि आपका कार्यक्षेत्र विदेशों, आयात-निर्यात या बहुराष्ट्रीय कंपनियों से जुड़ा है, तो कुछ नए अवसर प्राप्त होने की उच्च संभावनाएं हैं। हालांकि, भुगतान में देरी या वित्तीय योजनाओं में रुकावटें भी संभव हैं।

आध्यात्मिक दृष्टि से यह समय काफी महत्वपूर्ण रहेगा। ध्यान, योग और आत्मिक विकास की ओर आपका झुकाव बढ़ सकता है। कई जातक अपने अंदर सकारात्मक बदलाव महसूस करेंगे।

विलासिता और मनोरंजन पर खर्च बढ़ने की संभावना है। इसलिए आर्थिक संतुलन बनाए रखने की सलाह दी जा रही है।

जीवनसाथी के स्वास्थ्य को लेकर चिंता रह सकती है। व्यापारिक साझेदारियों में भी कुछ मतभेद उभर सकते हैं। हालांकि, यदि आपकी दशा अनुकूल है तो जीवनसाथी के साथ विदेश यात्रा का सपना पूरा हो सकता है।

स्वास्थ्य को लेकर भी सावधान रहें। छोटी समस्याओं को नजरअंदाज करना आगे चलकर परेशानी बढ़ा सकता है।

उपाय: जरूरतमंद महिलाओं की सहायता करें या उन्हें दान दें।

वृश्चिक साप्ताहिक राशिफल

धनु राशि

धनु राशि के जातकों के लिए शुक्र षष्ठ और एकादश भाव के स्वामी हैं। 3 अक्टूबर को शुक्र आपके एकादश भाव में वक्री होंगे।

यह गोचर आपकी आय, इच्छाओं, दोस्तों और बड़े भाई-बहनों से जुड़े मामलों को प्रभावित करने वाला है। लंबे समय से जिन इच्छाओं को पूरा करने की आप कोशिश कर रहे थे, उनमें प्रगति देखने को मिल सकती है। हालांकि, उपलब्धियों का पूरा आनंद लेने में कुछ कमी महसूस हो सकती है।

पुराने दोस्तों से संपर्क बढ़ेगा और कई पुराने रिश्ते फिर से मजबूत हो सकते हैं। सामाजिक दायरा भी पहले की तुलना में अधिक सक्रिय रहने के संकेत मिल रहे हैं।

बड़े भाई-बहनों का सहयोग मिलेगा, लेकिन किसी पुराने भावनात्मक मुद्दे के कारण थोड़ी असहजता रिश्ते में नज़र आ सकती है। ऐसे मामलों को धैर्य और समझदारी से संभालना बेहतर रहेगा।

वित्तीय मामलों में जोखिम लेने से बचें। किसी को उधार देना या बिना सोचे-समझे निवेश करना भविष्य में नुकसान की वजह बन सकता है।

विद्यार्थियों का मन पढ़ाई से भटक सकता है। प्रेम संबंधों में भी भावनात्मक उतार-चढ़ाव देखने को मिल सकते हैं। वहीं, गर्भवती महिलाओं और संतान पक्ष को लेकर थोड़ी अतिरिक्त सावधानी बरतने की सलाह दी जाती है।

उपाय: शुक्रवार को माता वैभव लक्ष्मी की पूजा करें, व्रत रखें और लाल पुष्प अर्पित करें।

धनु साप्ताहिक राशिफल

मकर राशि

मकर राशि के जातकों के लिए शुक्र पंचम और दशम भाव के स्वामी होने के कारण योगकारक ग्रह हैं। 3 अक्टूबर को शुक्र आपके दशम भाव में वक्री होंगे।

शुक्र की यह वक्री चाल आपके करियर और पेशेवर जीवन के लिए काफ़ी खास रहेगी। पिछले कुछ महीनों में लिए गए महत्वपूर्ण निर्णयों की समीक्षा करने का अवसर मिलेगा। कई जातक अपने करियर की दिशा को लेकर नए सिरे से सोच-विचार कर सकते हैं।

कार्यक्षेत्र में सुधार या सौंदर्यीकरण से जुड़े कार्यों पर खर्च होने की संभावना है। हालांकि, बजट से अधिक धन खर्च हो सकता है, इसलिए वित्तीय योजना बनाकर चलें तो आपके भविष्य के लिए बेहतर रहेगा।

नए स्नातकों के लिए करियर की शुरुआत थोड़ी चुनौतीपूर्ण हो सकती है। ऐसे में किसी गुरु, मेंटर या वरिष्ठ व्यक्ति का मार्गदर्शन ज़रूरत पड़ने पर लेने से कतरायें नहीं।

नौकरीपेशा जातकों को कार्यक्षेत्र में अप्रत्याशित अवसर मिल सकते हैं। कुछ लोगों को नई जिम्मेदारियां या बेहतर पद भी प्राप्त हो सकता है।

पारिवारिक जीवन में माता के साथ संबंधों पर ध्यान देने की आवश्यकता होगी। उनके स्वास्थ्य को लेकर भी सजग रहें।

उपाय: कार्यस्थल पर महिलाओं का सम्मान करें और श्री यंत्र स्थापित करें।

मकर साप्ताहिक राशिफल

कुंभ राशि

कुंभ राशि के जातकों के लिए शुक्र चतुर्थ और नवम भाव के स्वामी होने के कारण योगकारक ग्रह हैं। 3 अक्टूबर को शुक्र आपके नवम भाव में वक्री होंगे।

भाग्य, धर्म, गुरु, पिता और लंबी यात्राओं से जुड़े मामलों में यह गोचर महत्वपूर्ण रहने वाला है। पिछले कुछ समय से जिस भाग्य का साथ आपको मिल रहा था, उसकी गति थोड़ी धीमी पड़ सकती है। हालांकि, इसका मतलब यह नहीं है कि सफलता रुक जाएगी, बल्कि आपको थोड़े अधिक प्रयास करने होंगे।

पिता, गुरु या किसी मार्गदर्शक व्यक्ति का सहयोग मिलता रहेगा। फिर भी विचारों में मतभेद या भावनात्मक दूरी की स्थिति बन सकती है।

धार्मिक यात्राओं और आध्यात्मिक गतिविधियों के योग बन रहे हैं। परिवार के साथ किसी तीर्थ यात्रा या धार्मिक आयोजन में शामिल होने का अवसर मिल सकता है। कुछ जातक परिवार के साथ किसी दूरस्थ और आरामदायक यात्रा की योजना भी बना सकते हैं।

शुक्र की दृष्टि तृतीय भाव पर पड़ने से शौक और रुचियों पर खर्च बढ़ने के संकेत मिल रहे हैं। छोटे भाई-बहनों और रिश्तेदारों के साथ संबंध मजबूत करने का अवसर भी मिलेगा।

मीडिया, मनोरंजन और रचनात्मक क्षेत्रों से जुड़े जातकों की प्रतिभा लोगों का ध्यान आकर्षित कर सकती है।

उपाय: शुक्रवार के दिन माता लक्ष्मी की पूजा करें और उन्हें कमल का फूल अर्पित करें।

कुंभ साप्ताहिक राशिफल

मीन राशि

मीन राशि के जातकों के लिए शुक्र तृतीय और अष्टम भाव के स्वामी हैं। 3 अक्टूबर को शुक्र आपके अष्टम भाव में वक्री होंगे।

अष्टम भाव अचानक होने वाली घटनाओं, रहस्यों, शोध और गूढ़ विद्याओं का प्रतिनिधित्व करता है इसलिए शुक्र की यह वक्री चाल आपके जीवन में कुछ अप्रत्याशित परिस्थितियां खड़ी होने के संकेत दे रही है। हालांकि, शुक्र अपनी ही राशि में होने के कारण स्थिति पूरी तरह प्रतिकूल नहीं रहेगी।

साझा वित्त, निवेश और जीवनसाथी के साथ जुड़े आर्थिक मामलों की समीक्षा करने के लिए यह अच्छा समय साबित होगा। यदि ससुराल पक्ष के साथ किसी बात को लेकर मतभेद चल रहा था, तो उसे सुलझाने का अवसर मिल सकता है।

ज्योतिष, टैरो, अंक ज्योतिष या अन्य गूढ़ विषयों में रुचि रखने वाले जातकों को नया ज्ञान प्राप्त होगा। किसी कोर्स या प्रशिक्षण कार्यक्रम में शामिल होने का विचार भी बन सकता है।

स्वास्थ्य के मामले में थोड़ी सतर्कता आवश्यक है। यूरिन इन्फेक्शन या इसी प्रकार की समस्याएं परेशान कर सकती हैं। साफ-सफाई का ध्यान रखें और तैलीय भोजन तथा नशीले पदार्थों के सेवन से बचें।

शुक्र की दृष्टि द्वितीय भाव पर पड़ने से बचत बढ़ाने की प्रेरणा मिलेगी। साथ ही, परिवार में सौहार्द और सकारात्मक माहौल बनाने की दिशा में भी आपके प्रयास सफल हो सकते हैं।

उपाय: प्रतिदिन महिषासुर मर्दिनी स्तोत्र का पाठ करें।

मीन साप्ताहिक राशिफल

सभी ज्योतिषीय समाधानों के लिए क्लिक करें:एस्ट्रोसेज ऑनलाइन शॉपिंग स्टोर

हम आशा करते हैं कि आपको ये आर्टिकल पसंद आया होगा। एस्ट्रोसेज के साथ जुड़े रहने के लिए आपका बहुत-बहुत धन्यवाद!

अक्सर पूछे जाने वाले प्रश्न

1. शुक्र तुला राशि में वक्री कब होंगे?

शुक्र देव तुला राशि में 03 अक्टूबर 2026 को वक्री हो जाएंगे।

2. तुला राशि का स्वामी कौन है?

सातवीं राशि तुला के स्वामी शुक्र ग्रह हैं।

3. शुक्र ग्रह के शत्रु कौन हैं?

वैदिक ज्योतिष में सूर्य और चंद्रमा शुक्र के शत्रु ग्रह माने जाते हैं।

एस्ट्रोसेज मोबाइल पर सभी मोबाइल ऍप्स

एस्ट्रोसेज टीवी सब्सक्राइब

रत्न खरीदें

एस्ट्रोसेज डॉट कॉम सर्वश्रेष्ठ गुणवत्ता वाले रत्न, लैब सर्टिफिकेट के साथ बेचता है।

यन्त्र खरीदें

एस्ट्रोसेज डॉट कॉम के विश्वास के साथ यंत्र का लाभ उठाएँ।

फेंगशुई खरीदें

एस्ट्रोसेज पर पाएँ विश्वसनीय और चमत्कारिक फेंगशुई उत्पाद

रूद्राक्ष खरीदें

एस्ट्रोसेज डॉट कॉम से सर्वश्रेष्ठ गुणवत्ता वाले रुद्राक्ष, लैब सर्टिफिकेट के साथ प्राप्त करें।