• Talk To Astrologers
  • Talk To Astrologers
  • Talk To Astrologers
  • Talk To Astrologers
  • Talk To Astrologers
  • Talk To Astrologers

सूर्य का तुला राशि में गोचर (17 अक्टूबर, 2026)

सूर्य गोचर 2026: तुला राशि में नीच के होंगे सूर्य, जानें आपकी राशि पर इसका प्रभाव

वैदिक ज्योतिष में सूर्य ग्रह को आत्मबल, आत्मविश्वास, पिता, सरकार, प्रतिष्ठा, नेतृत्व क्षमता और करियर का कारक माना जाता है। जब सूर्य किसी राशि में गोचर करते हैं, तो उसका प्रभाव व्यक्ति के व्यक्तित्व, निर्णय क्षमता, सामाजिक छवि और जीवन के विभिन्न क्षेत्रों पर देखने को मिलता है।

सूर्य का तुला राशि में गोचर (17 अक्टूबर, 2026)

विद्वान ज्योतिषियों से फोन पर बात करें और जानें सूर्य का तुला राशि में गोचर का अपने जीवन पर प्रभाव  

17 अक्टूबर 2026 को शाम 7:45 बजे सूर्य तुला राशि में प्रवेश कर जाएँगे। तुला राशि में सूर्य नीच के माने जाते हैं, इसलिए इस गोचर को सामान्यतः बहुत शुभ नहीं माना जाता। हालांकि, किसी भी ग्रह के परिणाम केवल उसकी स्थिति पर निर्भर नहीं करते, बल्कि वह आपकी कुंडली में किन भावों का स्वामी है और किस भाव में गोचर कर रहा है, उसका असर भी पड़ता है।

Read Here In English: Sun Transit in Libra 

यह राशिफल आपकी चंद्र राशि पर आधारित है। अपनी व्यक्तिगत चन्द्र राशि अभी जानने के लिए चंद्र राशि कैलकुलेटर का उपयोग करें

आइए जानते हैं कि तुला राशि में सूर्य के इस गोचर का आपकी राशि पर क्या प्रभाव पड़ने की संभावना है ।

मेष राशि

मेष राशि के जातकों के लिए सूर्य पंचम भाव के स्वामी हैं और अब इस गोचर के दौरान आपके सप्तम भाव में गोचर करेंगे। सप्तम भाव विवाह, जीवनसाथी और साझेदारी का प्रतिनिधित्व करता है।

विद्यार्थियों के लिए यह समय थोड़ा चुनौतीपूर्ण रहने की आशंका है। पढ़ाई में एकाग्रता बनाए रखना कठिन हो सकता है और अपेक्षित परिणाम पाने के लिए आपको ज़्यादा मेहनत करनी पड़ेगी। हालांकि, जरूरत पड़ने पर दूसरों की सहायता लेने से संकोच न करें।

प्रेम संबंधों की बात करें तो कुछ जातक अपने रिश्ते को विवाह में बदलने का विचार कर सकते हैं। लेकिन जल्दबाजी में कोई निर्णय लेने से बचने की सलाह दी जाती है। रिश्तों में अहंकार और जिद की भावना नुकसान पहुंचा सकती है।

विवाहित जातकों को जीवनसाथी के साथ संवाद बनाए रखने की आवश्यकता इस गोचर के दौरान पड़ेगी। छोटी-छोटी बातों को विवाद का रूप न लेने दें। व्यापारिक साझेदारियों में भी विनम्रता और पारदर्शिता बनाए रखना आपको भविष्य में फ़ायदा पहुँचाएगा ।

उपाय: प्रतिदिन उगते सूर्य को तांबे के लोटे से जल अर्पित करें।

मेष साप्ताहिक राशिफल

वृषभ राशि

वृषभ राशि के जातकों के लिए सूर्य चतुर्थ भाव के स्वामी हैं और अब षष्ठ भाव में गोचर करेंगे।

यह गोचर आपके लिए मिश्रित परिणाम लेकर आयेगा। एक तरफ़ विरोधियों का प्रभाव कम हो सकता है, वहीं दूसरी तरफ़ आपको अपने आसपास के लोगों की वास्तविक मंशा समझने में कठिनाई हो सकती है इसलिए सलाह दी जाती है कि आंख बंद करके किसी पर भरोसा करने से बचें।

स्वास्थ्य को लेकर भी सावधान रहने की जरूरत होगी। कार्यभार बढ़ने से मानसिक थकान महसूस हो सकती है। साथ ही, घर-परिवार से जुड़े खर्च बढ़ने की संभावना है। कुछ जातकों को घर की मरम्मत, वाहन या अन्य घरेलू जरूरतों के कारण ऋण लेने की नौबत भी आ सकती है।

माता-पिता के स्वास्थ्य पर विशेष ध्यान दें। उनकी नियमित जांच और देखभाल में कोई लापरवाही न करें। ये समय उनके स्वास्थ्य के लिए अच्छा नहीं कहा जा सकता है।

यह समय बड़े निवेश करने या नई संपत्ति खरीदने के लिए बहुत अनुकूल नहीं नज़र आ रहा है। इस अवधि में मानसिक शांति और आध्यात्मिक गतिविधियों पर ध्यान देना अधिक लाभकारी रहेगा।

उपाय: रविवार के दिन गुड़ और गेहूं का दान करें।

वृषभ साप्ताहिक राशिफल

करियर की हो रही है टेंशन! अभी ऑर्डर करें कॉग्निएस्ट्रो रिपोर्ट

मिथुन राशि

मिथुन राशि के जातकों के लिए सूर्य तृतीय भाव के स्वामी हैं और पंचम भाव में गोचर करेंगे।

इस गोचर के चलते आपके आत्मविश्वास में कुछ गिरावट नज़र आ सकती है। बात करने का ढंग भी प्रभावित हो सकता है और छोटे भाई-बहनों के साथ मतभेद भी उभर सकते हैं।

विद्यार्थियों को पढ़ाई में अतिरिक्त मेहनत करनी होगी। प्रतियोगी परीक्षाओं की तैयारी कर रहे जातकों के लिए यह समय धैर्य की परीक्षा ले सकता है। मन को भटकने से रोकना इस समय काफ़ी महत्वपूर्ण हो सकता है ।

प्रेम संबंधों में भी चुनौतियां सामने आ सकती हैं। अपने साथी से बातचीत करते समय भावनाओं पर नियंत्रण रखें और जल्दबाजी में कोई निर्णय न लने की सलाह दी जाती है ।

संतान पक्ष को लेकर चिंता बढ़ सकती है। गर्भवती महिलाओं को स्वास्थ्य संबंधी मामलों में ज़्यादा सावधानी बरतनी चाहिए।

हालांकि परिस्थितियां पूरी तरह आपके पक्ष में न हों, फिर भी आत्मविश्वास बनाए रखना आपकी सबसे बड़ी ताकत साबित होगा।

उपाय: रोज़ाना आदित्य हृदय स्तोत्र का पाठ करें।

मिथुन साप्ताहिक राशिफल

कर्क राशि

कर्क राशि के जातकों के लिए सूर्य द्वितीय भाव के स्वामी हैं और आपके चतुर्थ भाव में गोचर करेंगे।

आर्थिक मामलों में यह गोचर आपको सुरक्षित और दीर्घकालिक निवेश की ओर आकर्षित करेगा। इस राशि के जातक इस समय संपत्ति, भूमि या अन्य स्थायी परिसंपत्तियों में निवेश करने का विचार बना सकते हैं।

परिवार के किसी सदस्य के स्वास्थ्य को लेकर चिंता बनी रह सकती है। इससे मानसिक तनाव भी बढ़ने की आशंका है। वहीं, घर के भीतर विचारों का टकराव होने की संभावना नज़र आ रही है।

इस अवधि के दौरान अपने ख़र्चों को लेकर भी सतर्क रहें। आवश्यक जरूरतों पर किया गया खर्च लाभदायक रहेगा, लेकिन विलासिता की वस्तुओं पर अधिक धन खर्च करने से संतुष्टि नहीं मिलेगी।

घर के माहौल को बेहतर बनाए रखने के लिए अहंकार और जिद से दूर रहें। माता के स्वास्थ्य का विशेष ध्यान रखें।

उपाय: रविवार के दिन लाल वस्त्र या लाल फल का दान करें।

कर्क साप्ताहिक राशिफल

सिंह राशि

सिंह राशि के जातकों के लिए सूर्य लग्नेश हैं और अब तृतीय भाव में गोचर करेंगे।

लग्नेश का नीच अवस्था में होना स्वास्थ्य और आत्मविश्वास दोनों पर असर डालने वाला साबित हो सकता है। इस राशि के जातक कई बार ख़ुद को असमंजस या असहाय स्थिति में पा सकते हैं, भले ही समस्या बहुत बड़ी न हो।

छोटे भाई-बहनों के साथ संबंधों में दूरी या मतभेद उत्पन्न हो सकते हैं। वहीं, साहस और निर्णय क्षमता में भी अस्थायी कमी इस अवधि में आने की संभावना है ।

जो जातक वक्ता, प्रशिक्षक, कलाकार या सार्वजनिक मंचों से जुड़े हैं, उन्हें कार्यक्षेत्र में कुछ चुनौतियों का सामना करना पड़ सकता है।

हालांकि यह समय आपको नई स्किल सीखने और अपनी प्रतिभा को निखारने का अवसर भी प्रदान करेगा। अपने शौक और रचनात्मक गतिविधियों पर ध्यान दें।

उपाय: रोज़ाना सूर्य नमस्कार करें।

सिंह साप्ताहिक राशिफल

कन्या राशि

कन्या राशि के जातकों के लिए सूर्य द्वादश भाव के स्वामी हैं और अब द्वितीय भाव में गोचर करेंगे।

यह गोचर धन और खर्च दोनों को प्रभावित करेगा। आय होने के बावजूद इस अवधि में आपके खर्च बढ़ सकते हैं और कई बार आपको ऐसा लग सकता है कि पैसा अपेक्षा से अधिक तेजी से खर्च हो रहा है।

इसके अलावा आपकी वाणी में कठोरता आने की भी  संभावना है इसलिए सलाह दी जाती है कि बोलते समय अपने शब्दों का चयन सोच-समझकर करें। अनजाने में कही गई बात भी किसी को दुख पहुँचा सकती है।

यह समय दान-पुण्य के काम के लिए काफ़ी अच्छा रहेगा। जरूरतमंद, असहाय, बीमार या आँखों से देख ना पाने वाले लोगों की सहायता करने से सकारात्मक परिणाम प्राप्त हो सकते हैं।

परिवार में सकारात्मक वातावरण बनाए रखने की कोशिश करें। आलोचना करने के बजाय प्रोत्साहन देने की आदत आपके रिश्तों को मजबूत बनाएगी।

उपाय: रविवार के दिन जरूरतमंद लोगों को भोजन कराएं।

कन्या साप्ताहिक राशिफल

तुला राशि

तुला राशि के जातकों के लिए सूर्य एकादश भाव के स्वामी हैं और अब आपके लग्न भाव में गोचर करने जा रहे हैं । एकादश भाव आय, इच्छाओं की पूर्ति, बड़े भाई-बहन और सामाजिक नेटवर्क का प्रतिनिधित्व करता है।

सूर्य का लग्न भाव में गोचर सामान्यतः व्यक्ति को प्रभावशाली बनाता है, लेकिन इस बार सूर्य नीच अवस्था में होंगे। ऐसे में आशंका बन रही है कि आप पर जिम्मेदारियों का दबाव बढ़ सकता है और लोगों की अपेक्षाओं पर खरा उतरना आसान नहीं रहेगा।

कई बार आपको लग सकता है कि आपकी मेहनत को वह पहचान नहीं मिल रही जिसकी आप उम्मीद लगाए बैठे थे।आत्मविश्वास में उतार-चढ़ाव आ सकता है और कुछ जातकों को अपनी पहचान या जीवन की दिशा को लेकर असमंजस महसूस हो सकता है। हालांकि, यह स्थिति स्थायी नहीं है, इसलिए नकारात्मक विचारों को ख़ुद पर हावी न होने दें।

नई साझेदारी, सहयोग या बड़े समझौते करते समय सावधानी बरतें। कोई भी निर्णय लेने से पहले उसके दीर्घकालिक प्रभावों के बारे में विचार अवश्य कर लें।

सकारात्मक पक्ष यह है कि आपकी कुछ पुरानी इच्छाएं पूरी हो सकती हैं। लंबे समय से जिस लक्ष्य को आप हासिल करने का प्रयास कर रहे थे, उसमें प्रगति देखने को मिल सकती है।

उपाय: प्रतिदिन सूर्यदेव को लाल पुष्प अर्पित करें और आदित्य हृदय स्तोत्र का पाठ करें।

तुला साप्ताहिक राशिफल

बृहत् कुंडली: जानें ग्रहों का आपके जीवन पर प्रभाव और उपाय

वृश्चिक राशि

वृश्चिक राशि के जातकों के लिए सूर्य दशम भाव के स्वामी हैं और अब द्वादश भाव में गोचर करेंगे।

दशमेश सूर्य का द्वादश भाव में नीच अवस्था में जाना करियर और पेशेवर जीवन में कुछ बदलावों के संकेत दे रहा है। इस राशि के जातकों को कार्यक्षेत्र में नई जिम्मेदारियां मिल सकती हैं या अचानक किसी नई भूमिका में काम करने का अवसर मिलने के संकेत मिल रहे हैं।

इस राशि के कुछ जातकों के लिए स्थानांतरण, विदेश यात्रा या विदेश से जुड़े कार्यों के योग भी बन सकते हैं। हालांकि, यदि आपकी दशा अनुकूल नहीं है, तो कार्यस्थल पर अपनी छवि को लेकर अधिक सावधान रहने की सलाह दी जाती है।

किसी नए प्रस्ताव या अवसर को स्वीकार करने से पहले उसकी वास्तविकता को अच्छी तरह परख लें। हर चमकती हुई चीज सोना नहीं होती, इसलिए जल्दबाजी से बचना बेहतर रहेगा।

इस समय अवधि के दौरान खर्चों में वृद्धि हो सकती है और कुछ खर्च ऐसे भी हो सकते हैं जिन्हें टालना संभव नहीं होगा। स्वास्थ्य को लेकर भी सावधान रहें और पर्याप्त आराम करें ।

उपाय: रविवार के दिन तांबे के लोटे में जल भरकर सूर्य को अर्घ्य दें।

वृश्चिक साप्ताहिक राशिफल

धनु राशि

धनु राशि के जातकों के लिए सूर्य नवम भाव के स्वामी हैं और अब एकादश भाव में गोचर करेंगे।

नवम भाव भाग्य, धर्म, गुरु, पिता, उच्च शिक्षा और जीवन के सिद्धांतों का प्रतिनिधित्व करता है। ऐसे में नवमेश सूर्य का नीच अवस्था में होना इस बात की तरफ़ इशारा कर रहा है कि भाग्य का साथ आपको अपेक्षा से थोड़ा कम मिल सकता है।

आप अपनी इच्छाओं और महत्वाकांक्षाओं को पूरा करने के लिए प्रेरित तो रहेंगे, लेकिन कुछ परिस्थितियां आपको अपने सिद्धांतों से समझौता करने के लिए उकसा सकती हैं। ऐसे में निर्णय लेते समय अपने मूल्यों को प्राथमिकता देना महत्वपूर्ण होगा।

सामाजिक और पेशेवर नेटवर्क में आपकी छवि प्रभावित हो सकती है। व्यवसाय से जुड़े जातकों के लिए कोई महत्वपूर्ण प्रोजेक्ट धीमी गति से आगे बढ़ सकता है। हाँ लेकिन जल्दबाजी में उठाया गया कदम भविष्य में नुकसान पहुंचा सकता है। इस बात का ध्यान रखें।

धैर्य बनाए रखने और परिस्थितियों को स्वाभाविक गति से आगे बढ़ने देने की सलाह आपको दी जा रही है। समय के साथ परिणाम आपके पक्ष में आते दिखाई देंगे।

उपाय: गुरुजनों और पिता तुल्य व्यक्तियों का सम्मान करें और रविवार को गुड़ का दान करें।

धनु साप्ताहिक राशिफल

मकर राशि

मकर राशि के जातकों के लिए सूर्य अष्टम भाव के स्वामी हैं और अब आपके दशम भाव में गोचर करेंगे।

दशम भाव करियर, प्रतिष्ठा, सामाजिक स्थिति और कार्यक्षेत्र का प्रतिनिधित्व करता है। सामान्यतः सूर्य को दशम भाव में दिशाबल प्राप्त होता है, इसलिए यह गोचर पेशेवर जीवन में कुछ सकारात्मक अवसर लेकर आने के संकेत दे रहा है।

कार्यस्थल पर आपकी नेतृत्व क्षमता लोगों का ध्यान आकर्षित करेगी। पदोन्नति, नई जिम्मेदारियां या करियर में प्रगति के अवसर प्राप्त हो सकते हैं। हालांकि, सफलता के साथ-साथ चुनौतियां भी जीवन में बनी रहेंगी और आपको अपने वरिष्ठ अधिकारियों से अपेक्षित सहयोग न मिलने की प्रबल आशंका है।

अष्टमेश सूर्य के नीच होने से जीवन की कुछ अनिश्चितताओं पर नियंत्रण मिलेगा। लंबे समय से चली आ रही कुछ परेशानियां भी आपके जीवन से कम हो सकती हैं।

आलोचना को व्यक्तिगत रूप से लेने के बजाय उसे सीखने का अवसर समझें। यही दृष्टिकोण आपको आगे बढ़ने में मदद करेगा।

उपाय:  रविवार के दिन गेहूं और गुड़ का दान करें।

मकर साप्ताहिक राशिफल

कुंभ राशि

कुंभ राशि के जातकों के लिए सूर्य सप्तम भाव के स्वामी हैं और अब नवम भाव में गोचर करेंगे।

सप्तम भाव विवाह, जीवनसाथी और साझेदारी का प्रतिनिधित्व करता है, जबकि नवम भाव भाग्य, धर्म और गुरु का भाव है। ऐसे में सूर्या का यह गोचर आपके जीवन में जीवनसाथी की भूमिका को महत्वपूर्ण बनाने वाला साबित होगा।

किसी महत्वपूर्ण निर्णय, परियोजना या योजना में आपके साथी की सलाह आपके लिए उपयोगी साबित हो सकती है। भले ही विचारों में मतभेद हों, फिर भी उनके दृष्टिकोण को नजरअंदाज न करने की सलाह आपको दी जाती है।

वैवाहिक जीवन में अहंकार और जिद से दूरी बनाए रखना आपके लिए जरूरी होगा। छोटी-छोटी बातों को लेकर बहस बढ़ सकती है, इसलिए संवाद और समझदारी को प्राथमिकता दें।

यदि रिश्ते में तनाव महसूस हो रहा है, तो जीवनसाथी के साथ किसी धार्मिक यात्रा या छोटी छुट्टी की योजना बनाना आपके लिए शुभ रहेगा।

उपाय: रविवार के दिन भगवान विष्णु और सूर्यदेव की पूजा करें।

कुंभ साप्ताहिक राशिफल

मीन राशि

मीन राशि के जातकों के लिए सूर्य षष्ठ भाव के स्वामी हैं और अब अष्टम भाव में गोचर करेंगे।

षष्ठेश सूर्य का अष्टम भाव में जाना विपरीत राजयोग जैसी स्थिति का निर्माण करता है। इसका अर्थ है कि चुनौतियां तो अवश्य आएंगी, लेकिन उन्हें संभालने और उन पर विजय पाने की क्षमता भी आपके अंदर नज़र आ सकती है।

गुप्त शत्रुओं, प्रतिस्पर्धा और पुराने विवादों से जुड़े मामलों में आपको सकारात्मक परिणाम मिलने के शुभ संकेत मिल रहे हैं। कई बार परिस्थितियां कठिन दिखेंगी, लेकिन अंततः परिणाम आपके पक्ष में जाने की संभावना रहेगी।

स्वास्थ्य के मामले में लापरवाही न करें। हृदय, हड्डियों या शरीर की ऊर्जा से जुड़े मामलों पर ध्यान देने की आवश्यकता होगी। नियमित स्वास्थ्य जांच और संतुलित दिनचर्या अपनाना लाभदायक रहेगा।

गूढ़ विद्याओं, ध्यान, योग और आध्यात्मिक साधनाओं में रुचि बढ़ सकती है। कई जातकों को इस दौरान गहरे आत्मिक अनुभव प्राप्त हो सकते हैं।

कुल मिलाकर यह गोचर चुनौतियों और अवसरों का मिश्रण रहेगा, लेकिन धैर्य और सकारात्मक दृष्टिकोण बनाए रखने पर आप परिस्थितियों को अपने पक्ष में मोड़ने में सफल रहेंगे।

उपाय: प्रतिदिन सूर्य मंत्र "ॐ घृणि सूर्याय नमः" का जाप करें।

मीन साप्ताहिक राशिफल

सभी ज्योतिषीय समाधानों के लिए क्लिक करें:एस्ट्रोसेज ऑनलाइन शॉपिंग स्टोर

हम आशा करते हैं कि आपको ये आर्टिकल पसंद आया होगा। एस्ट्रोसेज के साथ जुड़े रहने के लिए आपका बहुत-बहुत धन्यवाद!

अक्सर पूछे जाने वाले प्रश्न

1. सूर्य का तुला राशि में गोचर कब होगा?

सूर्य का तुला राशि में गोचर 17 अक्टूबर 2026 को होने जा रहा है।

2. तुला राशि का स्वामी कौन है?

राशि चक्र की सातवीं राशि तुला के स्वामी शुक्र देव हैं।

3. सूर्य तुला राशि में कितने समय रहेंगे?

तुला राशि में सूर्य देव कुल एक महीने तक रहेंगे।  

एस्ट्रोसेज मोबाइल पर सभी मोबाइल ऍप्स

एस्ट्रोसेज टीवी सब्सक्राइब

रत्न खरीदें

एस्ट्रोसेज डॉट कॉम सर्वश्रेष्ठ गुणवत्ता वाले रत्न, लैब सर्टिफिकेट के साथ बेचता है।

यन्त्र खरीदें

एस्ट्रोसेज डॉट कॉम के विश्वास के साथ यंत्र का लाभ उठाएँ।

फेंगशुई खरीदें

एस्ट्रोसेज पर पाएँ विश्वसनीय और चमत्कारिक फेंगशुई उत्पाद

रूद्राक्ष खरीदें

एस्ट्रोसेज डॉट कॉम से सर्वश्रेष्ठ गुणवत्ता वाले रुद्राक्ष, लैब सर्टिफिकेट के साथ प्राप्त करें।