• Talk To Astrologers
  • Talk To Astrologers
  • Products
  • Brihat Horoscope
  • Personalized Horoscope 2024
  • Top Followed Astrologers

भाग्यांक/ लाइफ पाथ संख्या कैलकुलेटर

एस्ट्रोसेज के इस फ्री भाग्यांक कैलकुलेटर के जरिये आप अपने जीवन पथ संख्या या लाइफ पाथ संख्या के बारे में जानकारी प्राप्त कर सकते हैं। ये कैलकुलेटर आपके जन्म समय, जन्म तिथि और जन्म स्थान की जानकारी प्राप्त कर आपके लाइफ पाथ संख्या यानी आपके भाग्यांक के बारे में बताता है। इस संख्या के बारे में जानकारी प्राप्त कर आप जीवन के विभिन्न क्षेत्रों में सफलता प्राप्त कर सकते हैं।

लाइफ पाथ संख्या कैलकुलेटर का प्रयोग

ज्योतिष शास्त्र से अलग अंक शास्त्र खासतौर से अंकों के विज्ञान को कहते हैं। ज्योतिष शास्त्र और अंक शास्त्र दोनों को देखा जाए तो इसमें एकमात्र समानता ये है कि दोनों का ही प्रयोग व्यक्ति के भविष्य और भूतकाल से जुड़ी चीजों को जानने के लिए किया जाता है। अंक शास्त्र में अंकों के जरिये आपके भविष्य की जानकारी प्राप्त की जा सकती है। हमारे जीवन में अंकों को प्राचीन काल से ही बेहद महत्व दिया गया है। अगर आप देखें तो साल, माह, तारीख़ और समय को व्यक्त करने के लिए अंकों का ही इस्तेमाल किया जाता है। जिस प्रकार से हर इंसान के जीवन में एक मिनट और एक सेकंड की अपनी ख़ासा अहमियत है उसी प्रकार से अंक शास्त्र के अनुसार हर व्यक्ति का एक ख़ास भाग्यांक यानी लाइफ पाथ संख्या या जीवन पथ संख्या होती है जो विशेष रूप से व्यक्ति विशेष को जीवन के विशेष क्षेत्रों में सफलता प्राप्त करने का मार्ग प्रसस्थ करती है। हर व्यक्ति का एक भाग्यांक होता है जिनका उपयोग कर कोई भी जातक जीवन में सही मार्ग पर चल सकता हैं। ये संख्या आपके व्यक्तित्व और चरित्र के बारे में जानकारी प्राप्त कर आपको बताती है कि आपका जन्म किस उद्देश्य के लिए हुआ है, आपको कार्य क्षेत्र में किस क्षेत्र का चुनाव करना चाहिए, आपका जन्म किन चीजों के बारे में सीखने के लिए हुआ है आदि। बहरहाल हमारे इस कैलकुलेटर का उपयोग कर आप अपना लाइफ पाथ संख्या तो निकाल ही सकते हैं साथ ही अपने जीवन के उद्देश्यों के बारे में भी विस्तृत जानकारी प्राप्त कर सकते हैं।

इस प्रकार से निकाला जाता है आपका भाग्यांक

लाइफ पाथ संख्या यानी भाग्यांक निकालने के लिए आपको सबसे पहले अपना जन्म तारीख़ और जन्म वर्ष के बारे में मालूम होना चाहिए। इस संख्या को निकालने का उदाहरण नीचे दिया जा रहा है।

उदाहरण के तौर पर आगे किसी की जन्म तारीख़ 28 अप्रैल 1992 है तो उसका भाग्यांक निम्न तरीके से निकाला जाएगा।

  • सबसे पहले जन्म तारीख को जोड़े जैसे (2+8 =10,1+0=1), माह का जोड़ 4 और वर्ष का जोड़ (1+9 +9+2 =21, 2+1=3)

  • अब इन सभी परिणामों को एक साथ जोड़ें 1+4 +3 =8

लिहाजा इस जन्म तारीख़ वाले व्यक्ति का लाइफ पाथ संख्या 8 होगा। हालाँकि यदि आप हमारे इस कैलकुलेटर का प्रयोग करते हैं तो आपको इतनी मेहनत करने की जरुरत नहीं पड़ेगी। इस कैलकुलेटर के माध्यम से आप अपने भाग्यांक की जानकारी तो प्राप्त कर ही सकते हैं साथ ही साथ आपके उस संख्या की विशेषता, उसके सकारात्मक और नकारात्मक पहलू, उस अंक का व्यवसाय और कार्य क्षेत्र पर पड़ने वाले प्रभाव और निजी जीवन पर उस अंक के पड़ने वाले प्रभावों के बारे में भी विस्तृत जानकारी हासिल कर सकते हैं।

इस प्रकार से करें हमारे लाइफ पाथ/ भाग्यांक कैलकुलेटर का इस्तेमाल

  • इसके लिए आपको सबसे पहले इस कैलकुलेटर में अपना नाम अंकित करना होगा।
  • फिर अपना लिंग दर्ज करें।
  • इसके बाद अपनी जन्म तारीख़ दर्ज करें।
  • अब अपना जन्म समय दर्ज करें।
  • इसके बाद आपको अपने जन्म स्थान की जानकारी दर्ज करनी होगी।

अब इन सभी जानकारी को दर्ज कर सिर्फ एक क्लिक के जरिये आप अपने भाग्यांक और उससे जुड़ी सभी जानकारियाँ प्राप्त कर सकते हैं। अंक शास्त्र की ये विधा आपके जीवन में विभिन्न रूपों में सफलता के नए आयाम उत्पन्न कर सकते हैं। प्रत्येक व्यक्ति का लाइफ पाथ संख्या यानी भाग्यांक अलग-अलग होता है और सभी संख्याओं का अपना अलग महत्व होता है।

लाइफ पाथ संख्या की विशेषता

  • आप अपने लक्ष्यों को सुनिश्चित कर सकते हैं।
  • किसी भी काम को पूरे आत्मविश्वास के साथ करने में मदद मिलती है।
  • आप जीवन में सही दिशाओं का चुनाव कर सकते हैं।
  • अपने करियर का सही चुनाव कर सकते हैं और इस बारे में जान सकते हैं कि किस-किस क्षेत्र का चुनाव कर आप जीवन में सफल हो सकते हैं।
  • बिज़नेस में सफलता प्राप्त कर सकते हैं।
  • अपने स्वभाव के बार में जानकारी प्राप्त कर सकते हैं कि आप किस प्रकृति के इंसान हैं।
  • दूसरों के प्रति आपका स्वभाव किस प्रकार का हो सकता है।
  • दूसरों के साथ काम करने में आपकी कितनी रुचि है इस बारे में जानकारी प्राप्त कर सकते हैं।
  • इसके साथ ही आप अपने गुणों के बारे में भी जानकारी प्राप्त कर सकते हैं।

लाइफ पाथ सांख्य और उनकी विशेषताएं

यहाँ हम आपको विभिन्न लाइफ पथ संख्या उनके लक्षण और गुण एवं दुर्गुणों के बारे में बताने जा रहे हैं। जानें अपने मूलांक और उससे संबंधित अन्य तथ्यों के बारे में।

लाइफ पाथ संख्या 1

मूलांक एक वाले जातक का जन्म मुख्यतौर पर एक नेता के रूप में होता है। आप स्वतंत्रतावादी और व्यक्तिवादी इच्छाओं के मालिक हैं। कई सैन्य नेता और राजनेता इस संख्या के अंतर्गत आते हैं। चुनौतियों और बाधाओं का सामना करते हुए भी अपने सर्वश्रेष्ठ स्तर पर बने रहते हैं। आप एक प्रर्वतक के रूप में कार्य कर सकते हैं, और किसी भी विषय पर खुले दिमाग से संपर्क करने के लिए अपने दृष्टिकोण का उपयोग कर सकते हैं।

गुण : महत्वाकांक्षी, उत्साही, स्वायत्त, रचनात्मक रूप से प्रेरित, दृढ़, मुखर

दुर्गुण : आत्म-केंद्रित, अनुयायी नहीं, आत्मनिर्भरता के लिए लंबे समय तक, स्वार्थी, वर्चस्ववादी, शाब्दिक हो सकता है

लाइफ पाथ संख्या 2

इस मूलांक के जातक को राजनयिक के रूप में जाना जाता है जो अपने प्रभावी स्वभाव और अच्छे संचार कौशल की वजह से किसी भी स्थिति को संभालने में सफल रहते हैं। आप किसी भी उत्पन्न होने वाली स्थिति को अपने सुनने की क्षमता से दूर कर सकते हैं। आप किसी भी स्थिति में संतुलित, न्यायपूर्ण और निष्पक्ष रहते हुए गहरायी से सोचने के बाद ही फैसला लेते हैं।

गुण : शांतिवादी, मध्यस्थ, प्रकृति में आध्यात्मिक, सहज, दूरदर्शी

दुर्गुण : अतिवादी, व्यापक, कभी-कभी अनिर्णायक, सुस्त, निराशावादी

लाइफ पाथ संख्या 3

मूलांक तीन वाले जातक समाजवादी कहलाते हैं , क्योंकि वो शानदार संचार कौशल और मजबूत रचनात्मक क्षमता के स्वामी होते हैं। लिखने, पढ़ने और अभिनय के क्षेत्र में आप काफी अच्छा काम कर सकते हैं। आप किसी भी काम के प्रति आशावादी रवैया रखते हैं और अपने रचनात्मक सोच का उस दिशा में पूरा प्रयोग करते हैं।

गुण: रचनात्मक, आत्म-अभिव्यक्त, मज़ेदार, वफादार प्रेमी, विपुल।

दुर्गुण : मूडी, संवेदनशील, पलायनवादी प्रवृत्तियां, असहिष्णु, अधीर या अत्यधिक आशावादी।

लाइफ पाथ संख्या 4

इस मूलांक के जातक अधिकांश अपनी ही धुन में मग्न रहते हैं। आपको अपनी प्राचीन परंपराओं से जायदा लगाव नहीं होता है ना आप धर्म पर आँख मूँद कर यकीन करते हैं। आप अपनी मंज़िल खुद पाने और अपना रास्ता खुद बनाने में यकीन रखते हैं। आप कुछ मामलों में हटी स्वभाव के हो सकते हैं लेकिन दूसरों के लिए आप एक विश्वासपात्र मित्र के रूप में सामने आते हैं। आप दिखावे और चापलूसी में यकीन नहीं करते हैं।

गुण : संरचित, अनुशासित, स्वस्थ, वास्तविक, भरोसेमंद, धैर्यवान, समर्पित, निष्ठावान, उत्कृष्ट आयोजक, एक पूर्णतावादी

दुर्गुण : संकीर्णता, दमनकारी, जीवन की एकरसता में फंस जाते हैं और इसके बाद प्रमुख अवसरों पर चूक जाते हैं

लाइफ पाथ संख्या 5

मूलांक संख्या 5 के जातक किसी भी स्थिति में अपनी स्वतंत्रता से समझौता नहीं कर सकते हैं। आपके पास प्रगतिशील और हर स्थिति में जीत हासिल करने वाला दिमाग और रवैया है। आप बहुमुखी प्रतिभा के स्वामी हैं और किसी भी सवाल का जवाब बड़े ही धैर्य के साथ ढूंढ़ने में यकीन रखते हैं। आप जानते हैं कि अपने आस-पास के लोगों को कैसे प्रेरित किया जाए।

गुण : साहसी, मूर्त, प्रगतिशील, सुधार पसंद करते हैं, हर स्थिति में खुद को फिट करने वाले।

दुर्गुण : दिशाहीन, समय पर भ्रमित, असंतोषी, आवेगी, बेचैन, कई बार गैरजिम्मेदार

लाइफ पाथ संख्या 6

मूलांक संख्या 6 के जातक मुख्य रूप से आकर्षक और देखने में बेहद सुन्दर होते हैं। आप ह्रदय से साफ़ और खुशमिज़ाज किस्म के व्यक्ति हैं। आपको विलासिता पूर्ण जीवन यापन करना काफी भाता है। आप असीम ऊर्जा से भरपूर होते हैं। अपने बात चीत के ढंग से आप जल्द ही दूसरों को प्रभावित कर लेते हैं। आप एक रोमांटिक प्रेमी के रूप में साबित हो सकते हैं और अपने रिश्ते के प्रति आप ईमानदारी से पेश आते हैं।

गुण : जिम्मेदार, दीर्घकालिक लक्ष्य, सत्यवादी, पारिवारिक व्यक्ति, न्याय पसंद करते हैं, घरेलू, धर्मी

दुर्गुण: जिम्मेदारियों से अभिभूत हो सकते हैं, तनावपूर्ण वातावरण में कार्य नहीं कर सकते हैं, दूसरों की बहुत आलोचना कर सकते हैं, अपने आप पर कठोर हैं, विचार थोप सकते हैं

लाइफ पाथ संख्या 7

इस मूलांक के जातक आमतौर पर काफी शांत और गुप्त स्वभाव के होते हैं। ये विशेष रूप से अपनी किसी बात को दूसरों से साझा करने में यकीन नहीं रखते हैं। आप बहुत ही उदार किस्म के हैं और अपने अंदर सटीकता का भाव रखते हैं। आप बेहद शांत और स्नेही स्वभाव के व्यक्ति हैं। अमूमन आप जीवन की हलचलों से दूर ही रहने में यकीन रखते हैं। कौतुहल भरा जीवन आपको पसंद नहीं आता है।

गुण : ध्यान, आत्मनिरीक्षण, कल्पनाशील, विश्लेषणात्मक, चौकस, आध्यात्मिक

दुर्गुण: निराशावादी, लापरवाह, झगड़ालू, गुप्त, दूसरों के लिए विचार की कमी, स्वार्थी और खराब।

लाइफ पाथ संख्या 8

मूलांक 8 वाले जातक एक खिलाड़ी के रूप में जाने जाते हैं। आपका जन्म प्रत्यक्ष, नेतृत्व, देखभाल और संगठित शासन के लिए हुआ हैं। आपको लोग आपकी सफलता से परिभाषित करते हैं, आप अपने लक्ष्यों की प्राप्ति के अपनी क्षमता का भरपूर प्रयोग करते हैं। आप एक प्रबंधक के रूप में सफलतापूर्वक सभी कार्यों को करते हैं। आप हर कार्य को अपने सूझ बूझ के साथ संपन्न करने में यकीन रखते हैं।

गुण : संगठित, महत्वाकांक्षी, लक्ष्य-उन्मुख, स्पष्ट, दृढ़, ईमानदार, शक्तिशाली

दुर्गुण : तानाशाह, साथी सदस्यों के उत्साह और प्रयासों को दबाते हैं, लाभ और पुरस्कार को अधिक महत्व देते है, सफलता के लिए जुनून, पृथक

लाइफ पाथ नंबर 9

मूलांक 9 वाले जातक काफी साहसी और बहादुर किस्म के होते हैं। आप दूसरों के प्रति मानवीय दृष्टिकोण रखते हैं। आपके अंदर दयालु भावना कूट कूट कर भरी होती है। पैसों के लिए आपके मन में किसी प्रकार का कोई लालच नहीं होता है। आपका ये स्वभाव आपके जीवन को काफी आसान बना देता है। आप ऊर्जा से भरपूर और परिस्थिति का डटकर सामना करने वाले व्यक्ति हैं।

गुण : दयालु, समझदार, उदार, दार्शनिक, संवेदनशील, रचनात्मक, चुंबकीय और खुले व्यक्तित्व वाले व्यक्ति

दुर्गुण : स्वार्थी, यह समझने में असफल रहना कि महत्वाकांक्षाओं की कमी संतोषजनक हो सकती है

एस्ट्रोसेज मोबाइल पर सभी मोबाइल ऍप्स

एस्ट्रोसेज टीवी सब्सक्राइब

रत्न खरीदें

एस्ट्रोसेज डॉट कॉम सर्वश्रेष्ठ गुणवत्ता वाले रत्न, लैब सर्टिफिकेट के साथ बेचता है।

यन्त्र खरीदें

एस्ट्रोसेज डॉट कॉम के विश्वास के साथ यंत्र का लाभ उठाएँ।

फेंगशुई खरीदें

एस्ट्रोसेज पर पाएँ विश्वसनीय और चमत्कारिक फेंगशुई उत्पाद

रूद्राक्ष खरीदें

एस्ट्रोसेज डॉट कॉम से सर्वश्रेष्ठ गुणवत्ता वाले रुद्राक्ष, लैब सर्टिफिकेट के साथ प्राप्त करें।