• Talk To Astrologers
  • Talk To Astrologers
  • Talk To Astrologers
  • Brihat Horoscope
  • Personalized Horoscope 2024
  • Live Astrologers

बुध का सिंह राशि में गोचर (19 जुलाई 2024)

बुध का सिंह राशि में गोचर 19 जुलाई 2024 को 20:31 पर हो जाएगा। कुंडली में मजबूत बुध आवश्यक जीवन संतुष्टि, उत्तम स्वास्थ्य और एक मजबूत दिमाग के लिए आवश्यक होता है। यह व्यक्ति के जीवन में तमाम तरह के सकारात्मक परिणाम लेकर आता है जिससे व्यापक ज्ञान प्राप्त करने में व्यक्ति को उच्च सफलता मिलती है जो बदले में व्यवसाय में निर्णय लेने में सहायक साबित होती है। जिन जातकों की कुंडली में बुध मजबूत होते हैं वह सट्टेबाजी और व्यापार में शानदार प्रदर्शन करते हैं। ऐसे व्यक्ति ज्योतिष और रहस्यवाद जैसी गुप्त प्रथाओं में भी सफल होते हैं।

बुध का सिंह राशि में गोचर 19 जुलाई 2024 को हो जाएगा।

Read here in English: Mercury Transit In Leo

बुध के सिंह राशि में गोचर के बारे में अधिक जानने के लिए सर्वश्रेष्ठ ज्योतिषियों से बात करें

हालांकि इसके विपरीत अगर बुध राहु केतु या मंगल जैसे ग्रहों के साथ नकारात्मक रूप से होता है तो यह जातकों को तमाम तरह के संघर्ष और बाधाओं का सामना भी करवा सकता है। मंगल के साथ संयुक्त बुध बुद्धि की कमी, आवेग और आक्रामकता के चलते व्यक्ति को चिड़चिड़ा बन सकता है। उदाहरण के तौर पर बात करें तो अगर कुंभ राशि में गोचर के दौरान बुध राहु या केतु जैसे अशुभ ग्रहों के साथ मौजूद होता है तो ऐसी स्थिति में जातकों को कम प्रतिरक्षा के चलते त्वचा संबंधित परेशानियां, खराब नींद और गंभीर तांत्रिक संबंधित परेशानियां जैसी स्वास्थ्य समस्याएं हो सकती हैं। वहीं इसके विपरीत अगर बुध बृहस्पति जैसे लाभकारी ग्रहण के साथ जुड़ा होता है तो ऐसे व्यक्ति को व्यापार और सट्टेबाजी में सकारात्मक परिणाम प्राप्त होते हैं।

बुध का सिंह राशि में गोचर 2024: राशि अनुसार भविष्यवाणी

मेष राशि

मेष राशि के जातकों के लिए बुध तीसरे और छठे भाव का स्वामी है और आपके पंचम भाव में गोचर करने जा रहा है। बुध का सिंह राशि में गोचर आपको प्रगति दिलाएगा साथ ही आप आराम प्राप्त करने में कामयाब होंगे।

करियर के मोर्चे पर आपको अपने काम से ज्यादा आराम का एहसास होगा और आप संतुष्ट महसूस करेंगे।

व्यावसायिक मोर्चे पर आप ज्यादा उत्पादन प्राप्त करने और अपने लाभदायक मार्जिन को बढ़ाने में कामयाब होंगे।

आर्थिक मोर्चे पर आप किराए आदि से अच्छा पैसा कमाएंगे और खुद को संतुष्ट रखेंगे।

रिश्ते के मोर्चे पर आप अपने जीवन साथी के साथ सामंजस्य बनाए रखने और आनंदमय पलों का आनंद लेते नजर आएंगे।

स्वास्थ्य के मोर्चे पर आप अपने दृढ़ संकल्प से ऊर्जावान महसूस करेंगे।

उपाय: रोजाना 19 बार ॐ सूर्याय नमः मंत्र का जाप करें।

मेष साप्ताहिक राशिफल

वृषभ राशि

वृषभ राशि के जातकों के लिए बुध दूसरे और पंचम भाव का स्वामी है और आपके चौथे घर में गोचर करने जा रहा है। बुध का सिंह राशि में गोचर आपको अपने परिवार के साथ किसी आकस्मिक ट्रिप पर जाने के संकेत दे रहा है।

करियर के मोर्चे पर आप अपनी नौकरी को विकसित करने पर काम करते नजर आएंगे और इस पर ही ज्यादा ध्यान केंद्रित करेंगे।

व्यावसायिक मोर्चे पर आप आउटसोर्सिंग और यात्रा के माध्यम से लाभ कमाएंगे।

आर्थिक मोर्चे पर आप अच्छा पैसा कमाएंगे और धन संचित करने में भी कामयाबी हासिल करेंगे।

रिश्ते के संदर्भ में आपको अपने जीवन साथी के साथ बातचीत में मधुरता आएगी जिसके दम पर इस दौरान आप दोनों का मेल-जोल बढ़ेगा।

स्वास्थ्य के मोर्चे पर आप अच्छे स्वास्थ्य का लुफ्त उठाएंगे। हालांकि पैर दर्द जैसी छोटी-मोटी स्वास्थ्य समस्याएं देखने को मिल सकती हैं।

उपाय: प्राचीन ग्रंथ सौंदर्य लाहिड़ी का प्रतिदिन जाप करें।

वृषभ साप्ताहिक राशिफल

मिथुन राशि

मिथुन राशि के जातकों के लिए बुध पहले और चतुर्थ भाव का स्वामी है और आपके तीसरे भाव में गोचर करने जा रहा है। बुध का सिंह राशि में गोचर आपको अपने करियर के सिलसिले में यात्रा करने के संकेत दे रहा है या फिर आपको इस दौरान अपना स्थान परिवर्तन करना पड़ सकता है।

करियर के मोर्चे पर आप बेहतर संभावनाओं के लिए नौकरी बदल सकते हैं या फिर नई नौकरी का विकल्प चुन सकते हैं।

व्यावसायिक मोर्चे पर आप एक अच्छा व्यवसाय बनाने में विकास प्राप्त करेंगे और इस तरह से आप नई रणनीतियाँ विकसित करते नजर आएंगे।

पैसों के संदर्भ में आप लंबी यात्राओं से अच्छी मात्रा में पैसा कमाएंगे।

रिश्ते के संदर्भ में अपने सुखद संचार से आप अपने जीवन साथी का दिल जीतने में कामयाब रहेंगे।

स्वास्थ्य के मोर्चे पर साहस और दृढ़ संकल्प के चलते आपको अच्छा स्वास्थ्य प्राप्त होगा।

उपाय: प्राचीन पाठ नारायणीयम का प्रतिदिन जाप करें।

मिथुन साप्ताहिक राशिफल

कब बनेगा सरकारी नौकरी का योग? प्रश्न पूछें और अपनी जन्म कुंडली पर आधारित जवाब पाएँ

कर्क राशि

कर्क राशि के जातकों के लिए बुध तीसरे और बारहवें घर का स्वामी है और इस दौरान आपके दूसरे घर में गोचर कर जाएगा। बुध का सिंह राशि में गोचर आपकी धन हानि होने के संकेत दे रहा है। साथ ही परिवार में भी आपको कुछ असफलताओं का सामना करना पड़ सकता है जिससे आपके जीवन में कुछ भ्रम पैदा होने की आशंका है।

करियर के मोर्चे पर आप अवांछित तरीके से नौकरी बदल सकते हैं जिसके चलते आपके जीवन से कुछ मूल्यवान अवसर खोने की संभावना है।

व्यावसायिक मोर्चे पर आपको अच्छा मुनाफा कमाने के अवसर नहीं प्राप्त होंगे। साथ ही आपको इस दौरान कड़ी प्रतिस्पर्धा भी मिलने वाली है।

धन के मामले में आपको लापरवाही के चलते धन हानि का सामना करना पड़ सकता है और मुमकिन है कि ऐसा किसी यात्रा के दौरान हो।

रिश्ते के संदर्भ में समायोजन की कमी के चलते आप जीवनसाथी के साथ तालमेल खो सकते हैं।

स्वास्थ्य के मोर्चे पर आपको आंखों में दर्द और त्वचा में जलन हो सकती है।

उपाय: रोजाना 21 बार ॐ दुर्गाय नमः मंत्र का जाप करें।

कर्क साप्ताहिक राशिफल

सिंह राशि

सिंह राशि के जातकों के लिए बुध दूसरे और ग्यारहवें घर का स्वामी है और आपके पहले घर में गोचर करने जा रहा है। बुध का सिंह राशि में गोचर आपको लाभ दिलाएगा और आपको आपके परिवार के सदस्यों का भरपूर सहयोग भी मिलने वाला है।

करियर के मोर्चे पर आपको संतुष्टि और अच्छे रिटर्न के साथ नई नौकरी के मौके मिलेंगे।

व्यावसायिक मोर्चे पर आपको आउटसोर्सिंग और यात्रा के माध्यम से व्यवसाय में लाभ होगा जिससे आप और अधिक लाभ कमाने में कामयाब होंगे।

पैसों के संदर्भ में आप अच्छा पैसा कमाएंगे और इस तरह बचत की संभावना भी बढ़ने वाली है।

रिश्ते के संदर्भ में आप अपने साथी को अपने करीब लाने और खुशियां बढ़ाने के लिए नरम रुख अपनाते नजर आएंगे।

स्वास्थ्य के मोर्चे पर आपको अच्छी ऊर्जा और उत्तम स्वास्थ्य का साथ मिलेगा जो आपके अंदर मौजूद बढ़ती रोग प्रतिरोधक क्षमता के चलते मुमकिन हो पाएगा।

उपाय: रोजाना 19 बार ॐ भास्कराय नमः मंत्र का जाप करें।

सिंह साप्ताहिक राशिफल

कन्या राशि

कन्या राशि के जातकों के लिए बुध पहले और दसवें घर का स्वामी है और आपके बारहवें घर में गोचर करने जा रहा है। बुध का सिंह राशि में गोचर आपको काम और अपने स्वास्थ्य पर ज्यादा ध्यान केंद्रित करने के लिए जागरूक बनाएगा। आपको इन क्षेत्र में कुछ परेशानियों का सामना भी करना पड़ सकता है।

करियर के मोर्चे पर आप अपना दायरा बढ़ाने के लिए काम के सिलसिले में विदेश जा सकते हैं।

व्यावसायिक मोर्चे पर आप वर्तमान व्यवसाय को बंद करके कोई नया व्यवसाय शुरू करने का विचार कर सकते हैं। नए व्यवसाय से आपको लाभ भी मिलेगा।

आर्थिक मोर्चे के संदर्भ में खर्च की योजना ना बनाने के चलते आपको नुकसान उठाना पड़ सकता है। कभी-कभी स्थिति आपके नियंत्रण से बाहर भी जा सकती है और आपको इसके गंभीर परिणाम भी भुगतने पड़ सकते हैं।

रिश्ते के संदर्भ में आप अपने जीवनसाथी के साथ अच्छे पलों का आनंद नहीं ले पाएंगे क्योंकि आप अपने जीवन में कई मुद्दों के चलते परेशान नजर आ सकते हैं।

स्वास्थ्य के मोर्चे पर, तनाव और आराम की कमी के चलते आप कुछ तनाव महसूस कर सकते हैं।

उपाय: रोजाना 21 बार ॐ नमो नारायण मंत्र का जाप करें।

कन्या साप्ताहिक राशिफल

तुला राशि

तुला राशि के जातकों के लिए बुध नवम और बारहवें भाव का स्वामी है और आपके ग्यारहवें घर में गोचर करने जा रहा है। बुध का सिंह राशि में गोचर आपकी इच्छाओं को पूरा करने और बड़े फैसले लेने में आपको कामयाब बनाएगा। इस अवधि में आपका आत्मविश्वास बढ़ने वाला है।

करियर के मोर्चे पर आप काम के प्रति ज्यादा सकारात्मक रहेंगे और अपने वरिष्ठों से उचित प्रशंसा भी प्राप्त करेंगे।

व्यावसायिक मोर्चे पर अपनी योजना और रणनीति के माध्यम से ज्यादा लाभ प्राप्त करेंगे।

आर्थिक मोर्चे पर आप अच्छी तरह से पैसा कमाएंगे और अच्छी मात्रा में बचत करने में भी कामयाब रहेंगे।

रिश्ते के संदर्भ में आप अपने जीवन साथी का दिल जीतेंगे और इस तरह से आप दोनों आनंदमय पल व्यतीत करते नजर आने वाले हैं।

स्वास्थ्य के मुद्दे पर आपका स्वास्थ्य अच्छा रहेगा। हालांकि छोटी-मोटी स्वास्थ्य समस्याएं आपके जीवन में समय-समय पर खड़ी हो सकती है।

उपाय: रोजाना 33 बार ॐ शुक्राय नमः मंत्र का जाप करें।

तुला साप्ताहिक राशिफल

कुंडली में है राजयोग? राजयोग रिपोर्ट से मिलेगा जवाब

वृश्चिक राशि

वृश्चिक राशि के जातकों के लिए बुध आठवें और ग्यारहवें घर का स्वामी है और आपके दसवें घर में गोचर करने जा रहा है। बुध का सिंह राशि में गोचर आपको काम पर ज्यादा ध्यान देने और पैसों के लेने में एकरूपता बनाए रखने के लिए जागरूक बनाएगा।

करियर के मोर्चे पर आपको काम पर ज्यादा ध्यान केंद्रित करने और उसे विकसित करने की आवश्यकता पड़ेगी ताकि आप सफलता प्राप्त कर सकें।

व्यावसायिक मोर्चे पर आपको अधिक लाभ के साथ कुछ असफलताएँ भी उठानी पड़ सकती हैं और यह आपको सोचने पर विवश करेगा।

आर्थिक पक्ष पर आपको लाभ और खर्च दोनों ही उठाने पड़ेंगे क्योंकि इस अवधि में आपके जीवन में उतार-चढ़ाव के संकेत मिल रहे हैं।

रिश्ते के संदर्भ में आपको अपने जीवन साथी के साथ अहम की समस्याएं हो सकती हैं और यह आपको परेशान करेगा। ऐसी बातें आप दोनों के जीवन से खुशियों को भी कम कर सकती हैं।

स्वास्थ्य के मोर्चे पर आपको रोग प्रतिरोधक क्षमता की कमी के चलते भूख में कुछ गिरावट देखने को मिल सकती है।

उपाय: प्रतिदिन 27 बार ॐ भौमाय नमः मंत्र का जाप करें।

वृश्चिक साप्ताहिक राशिफल

धनु राशि

धनु राशि के जातकों के लिए बुध सातवें और दसवें घर का स्वामी है और नवम भाव में गोचर करने जा रहा है। बुध का सिंह राशि में गोचर आपको आपके जीवन साथी और दोस्तों का सहयोग दिलाएगा। आप इस दौरान नए रिश्ते विकसित करने में भी कामयाब होंगे।

करियर के मोर्चे पर आपको नई नौकरी के अवसर प्राप्त हो सकते हैं और ऐसी चीज़ें आपको संतुष्टि देगी।

व्यावसायिक मोर्चे पर आपको आउटसोर्सिंग के माध्यम से ज्यादा लाभ होगा और इससे अच्छा समर्थन मिलने वाला है।

आर्थिक मोर्चे पर आपको अधिक धन इकट्ठा करने में भाग्य का साथ मिलेगा। साथ ही आप प्रोत्साहन और अन्य लाभ के माध्यम से भी अपनी आय मजबूत कर पाएंगे।

रिश्ते के संदर्भ में आप नैतिकता को महत्व देंगे और जीवनसाथी के साथ सहज रिश्ते बनकर चलने में कामयाब होंगे।

आपका स्वास्थ्य अच्छा रहेगा लेकिन आपको अपने पिता के लिए खर्च करना पड़ सकता है।

उपाय: रोजाना 21 बार ॐ गुरुभ्यो नमः मंत्र का जाप करें।

धनु साप्ताहिक राशिफल

करियर की हो रही है टेंशन! अभी ऑर्डर करें कॉग्निएस्ट्रो रिपोर्ट

मकर राशि

मकर राशि के जातकों के लिए बुध छठे और नवम भाव का स्वामी है और आपके अष्टम भाव में गोचर करने जा रहा है। बुध का सिंह राशि में गोचर आपके प्रयासों में बाधाएँ लेकर आ सकता है और कभी-कभी आपको अप्रत्याशित तरीके से लाभ भी होने के संकेत मिल रहे हैं।

करियर के मोर्चे पर आप असंतुष्टि और काम के दबाव के चलते नौकरी बदलने का विचार कर सकते हैं। हालांकि यहां आपको स्थिति के साथ तालमेल बिठाने की आवश्यकता रहेगी।

व्यावसायिक मोर्चे पर आपको आगे विस्तार करने में असफलताओं का चलते नुकसान उठाना पड़ सकता है।

आर्थिक मुद्दे पर आपके खर्च ज्यादा रहेंगे जिन्हें आप सही ढंग से प्रबंधित नहीं कर पाएंगे। इसके लिए आपको काफी प्लानिंग करनी पड़ेगी।

रिश्ते के संदर्भ में आप अपने जीवन साथी के साथ सकारात्मक रहने की क्षमता खो सकते हैं। इस दौरान आपको अपने रिश्ते पर ज्यादा ध्यान देने की आवश्यकता रहेगी।

स्वास्थ्य के मोर्चे पर आपको पेट में दर्द हो सकता है और यह भूख न लगने के चलते होने की संभावना है।

उपाय: रोजाना 33 बार ॐ शिव ॐ शिव ॐ मंत्र का जाप करें।

मकर साप्ताहिक राशिफल

कुंभ राशि

कुंभ राशि के जातकों के लिए बुध पंचम और अष्टम भाव का स्वामी है और आपके सप्तम भाव में गोचर करने जा रहा है। बुध का सिंह राशि में गोचर आपको अपने दोस्तों के साथ अच्छे रिश्ते बनकर चलने में परेशानियां आने के संकेत दे रहा है। भविष्य में आप कोई अच्छा रिश्ता भी खो सकते हैं।

करियर के मोर्चे पर आपको सफलता और हानि दोनों मिलेगी जो आपके विकास में बाधा साबित होने वाली है।

व्यावसायिक मोर्चे पर आपको अपने व्यावसायिक साझेदारों के साथ कुछ समस्याएं उठानी पड़ सकती हैं जो आपके व्यवसाय की गति को धीमा करने वाली साबित होगी।

आर्थिक मोर्चे पर यात्रा के दौरान लापरवाही के चलते आपको धन हानि हो सकती है।

रिश्ते के मोर्चे पर जीवनसाथी के साथ रिश्ते में आपको आकर्षण नजर नहीं आएगा और यह बात आपको परेशान करने वाली है।

स्वास्थ्य के मोर्चे पर आपको अपने जीवन साथी के स्वास्थ्य पर मोटा पैसा खर्च करना पड़ सकता है जिससे आपका काफी धन जाने की आशंका है।

उपाय: प्रतिदिन 23 बार ॐ शिवाय नमः मंत्र का जाप करें।

कुंभ साप्ताहिक राशिफल

मीन राशि

मीन राशि के जातकों के लिए बुध चतुर्थ सप्तम भाव का स्वामी है और आपके छठे भाव में गोचर करने जा रहा है। बुध का सिंह राशि में गोचर आपको विकास में रुकावटें और परिवार में सुख सुविधाओं की कमी आने के संकेत दे रहा है। पारिवारिक समस्याएं भी इस अवधि में आपके जीवन में आने वाली है।

करियर के मोर्चे पर कड़ी मेहनत के बावजूद आपको वरिष्ठों से सहयोग और मान्यता नहीं मिलेगी जिससे आपकी सफलता में कुछ गिरावट देखने को मिल सकती है।

व्यावसायिक मोर्चे पर प्रतिस्पर्धा के चलते आपका मुनाफा कम होने वाला है। ऐसे में आपको योजना बनाने की आवश्यकता पड़ेगी।

आर्थिक मोर्चे पर आपको सामान्य धन कमाने की बजाय ऋण से लाभ हो सकता है। इस अवधि में बचत की गुंजाइश काफी कम रहने वाले हैं।

रिश्ते के संदर्भ में आप अपने जीवनसाथी के साथ आपको परेशानियां उठानी पड़ सकती है। साथ ही आप अपने रिश्ते के मूल्यों को बनाए रखने में कामयाब नहीं होंगे।

स्वास्थ्य के मोर्चे पर आपका स्वास्थ्य औसत रहेगा जिससे आपको पेट संबंधित समस्या होने की संभावना है।

उपाय: रोजाना 33 बार ॐ गणेशाय नमः मंत्र का जाप करें।

मीन साप्ताहिक राशिफल

सभी ज्योतिषीय समाधानों के लिए क्लिक करें: ऑनलाइन शॉपिंग स्टोर

हम उम्मीद करते हैं कि आपको हमारा यह आर्टिक्ल ज़रूर पसंद आया होगा। अगर ऐसा है तो आप इसे अपने अन्य शुभचिंतकों के साथ ज़रूर साझा करें। धन्यवाद!

अक्सर पूछे जाने वाले सवाल

प्रश्न 1: बुध का सिंह राशि में गोचर कब होगा?

उत्तर: बुध का सिंह राशि में गोचर 19 जुलाई 2024 को 20:31 पर हो जाएगा।

प्रश्न 2: ज्योतिषीय दृष्टि से बुध ग्रह के गोचर का क्या महत्व होता है?

उत्तर: ज्योतिषीय दृष्टि से, बुध का गोचर संचार, बुद्धि, यात्रा और प्रौद्योगिकी से संबंधित मामलों को प्रभावित करता है।

प्रश्न 3: वैदिक ज्योतिष में सिंह राशि के स्वामी ग्रह कौन से हैं?

उत्तर: सूर्य सिंह राशि का शासक स्वामी है, जो इसके गुणों और विशेषताओं को प्रभावित करता है।

एस्ट्रोसेज मोबाइल पर सभी मोबाइल ऍप्स

एस्ट्रोसेज टीवी सब्सक्राइब

रत्न खरीदें

एस्ट्रोसेज डॉट कॉम सर्वश्रेष्ठ गुणवत्ता वाले रत्न, लैब सर्टिफिकेट के साथ बेचता है।

यन्त्र खरीदें

एस्ट्रोसेज डॉट कॉम के विश्वास के साथ यंत्र का लाभ उठाएँ।

फेंगशुई खरीदें

एस्ट्रोसेज पर पाएँ विश्वसनीय और चमत्कारिक फेंगशुई उत्पाद

रूद्राक्ष खरीदें

एस्ट्रोसेज डॉट कॉम से सर्वश्रेष्ठ गुणवत्ता वाले रुद्राक्ष, लैब सर्टिफिकेट के साथ प्राप्त करें।