स्वभाव और कारकत्व(भाग-दो): ज्योतिष सीखें (भाग-4)
नमस्ते। ज्योतिष के 2 मिनट कोर्स में फिर से आपका स्वागत है। सूर्य और चंद्र के बाद इस वीडियो में बाकी के ग्रहों को समझते हैं।
क्रूर, आक्रामक, पुरुष, क्षत्रिय, पाप, तमोगुणी, अग्नितत्व, पित्त प्रकृति आदि मंगल का स्वाभाव है।
लाल रंग, भाई बहन, युद्ध, हथियार, चोर, घाव, रक्त, मांसपेशियाँ, ऑपरेशन, आदि का कारक मंगल है।
मंगल खराब होगा तो मंगल के कारकत्व को नुकसान पहुंचेगा। जैसे चोरी बहुत होंगी, चोट अक्सर लगेगी आदि।
नपुंसक, वैश्य जाति, रजोगुणी, त्रिदोष (वात, पित्त, कफ) प्रकृति बुध का स्वाभाव है।
हरा रंग, मामा, गणित, व्यापार, बोलना, आदि का कारक बुध है।
बुध अच्छा होगा तो व्यक्ति की गणित की समझ अच्छी होगी। अगर इससे उलट बुध खराब हो तो गणित समझने में मुशिकल होती है और ऐसे में बेहतर होता है कि विज्ञान की जगह कला की शिक्षा ग्रहण की जाय।
मोटा शरीर, पुरुष, ब्राह्मण, सौम्य, सत्वगुणी, कफ प्रकृति गुरु का स्वाभाव है।
पीला रंग, वेद, धर्म, भक्ति, स्वर्ण, ज्ञानी, गुरु, चर्बी, कफ, विद्या, पुत्र, पौत्र, विवाह आदि का गुरु प्रतिनिधित्व करता है।
सुन्दर शरीर, स्त्री, ब्राह्मण, सौम्य, कफ प्रकृति शुक्र का स्वाभाव है।
सफेद रंग, सुन्दर कपडे, सुन्दरता, पत्नी, प्रेम सम्बन्ध, वीर्य, काम-शक्ति, वैवाहिक सुख, काव्य, स्त्री का प्रतिनिधि शुक्र है।
शुक्र के कारकत्व को देखते हुए यह समझना मुश्किल नहीं की शुक्र का कुण्डली में अच्छा होना वैवाहिक जीवन के लिए उत्तम है।
धसी हुई आंखें, पतला लंबा शरीर, क्रूर, नपुंसक, शूद्रवर्ण, पाप, तमोगुणी, वात कफ प्रकृति है शनि की।
काला रंग, चाचा, नौकर, आयु, वैराग्य, आदि का प्रतिनिधि शनि है।
शनि खराब हो तो नौकरों से परेशानी होती है। चाचा से तनाव रहता है।
पाप, चाण्डाल, तमोगुणी, वात पित्त प्रकृति राहु केतु का स्वाभाव है।
गहरा धुंए जैसा रंग, दादा, धोखा, जुआ सट्टा, विदेश, सांप, विधवा आदि राहु के कारकत्व हैं।
तंत्र मंत्र, मोक्ष, दुर्घटना, नाना, झगडा, चोरी, चर्म रोग, कुत्ता, भूख का प्रतिनिधि केतु हैं।
इस वीडियो में इतना ही। नमस्कार।
एस्ट्रोसेज मोबाइल पर सभी मोबाइल ऍप्स
एस्ट्रोसेज टीवी सब्सक्राइब
ज्योतिष पत्रिका
- मीन राशि में वक्री बुध इन राशि वालों की छीन सकता है नौकरी, जानें कौन सी हैं वह राशियां!
- गुरु की राशि में आएंगे सूर्य, इन राशियों की बदल सकती है किस्मत; धन-संपदा का मिलेगा आशीर्वाद!
- होली 2025 पर बनेंगे 4 बेहद शुभ योग, राशि अनुसार लगाएं ये रंग; धन-समृद्धि की होगी वर्षा!
- होली के शुभ दिन लगने जा रहा है साल का पहला चंद्र ग्रहण, जानें अपने जीवन पर इसका प्रभाव!
- होलिका दहन पर अग्नि में अर्पित करें ये चीज़ें, जीवन से नकारात्मकता का हो जाएगा अंत!
- शुक्र मीन राशि में अस्त: जानें 12 राशियों समेत देश-दुनिया और स्टॉक मार्केट पर क्या पड़ेगा प्रभाव!
- मीन राशि में ग्रहों के युवराज होंगे अस्त, किन राशियों को मिलेंगे शुभ-अशुभ परिणाम? जानें
- आमलकी एकादशी का व्रत करने से मिलेगा धन-संपत्ति और सुख का आशीर्वाद, जानें राशि अनुसार उपाय!
- मार्च के इस सप्ताह मनाए जाएंगे होली जैसे बड़े त्योहार, नोट कर लें तिथि!
- आईसीसी चैंपियंस ट्रॉफी 2025: भारत जीतेगा या न्यूजीलैंड को मिलेगा कप?
- संकष्टी चतुर्थी (मार्च 17, 2025)
- पापमोचिनी एकादशी (मार्च 25, 2025)
- प्रदोष व्रत (कृष्ण) (मार्च 27, 2025)
- मासिक शिवरात्रि (मार्च 27, 2025)
- चैत्र अमावस्या (मार्च 29, 2025)
- चैत्र नवरात्रि (मार्च 30, 2025)
- उगाडी (मार्च 30, 2025)
- घटस्थापना (मार्च 30, 2025)
- गुड़ी पड़वा (मार्च 30, 2025)
- चेटी चंड (मार्च 31, 2025)
- बैंक अवकाश (अप्रैल 1, 2025)
- राम नवमी (अप्रैल 6, 2025)
- चैत्र नवरात्रि पारणा (अप्रैल 7, 2025)
- कामदा एकादशी (अप्रैल 8, 2025)
- प्रदोष व्रत (शुक्ल) (अप्रैल 10, 2025)