मूलांक 2

आप में से अधिकांश लोगों को मूलांक के बारे में पता ही होगा अगर नहीं तो हम आपको बताते हैं- जिन व्यक्तिओ का जन्म किसी भी माह की 2.11.20 या 29 तारीख को हुआ है तो उनका मूलांक 2 होगा। यदि आपका या आपके किसी जानने वाले का जन्म किसी भी माह की 2.11.20 या 29 तारीख को हुआ है तो आपको हमारा यह लेख पूरा पढ़ना चाहिए!
तो आइए चर्चा करते हैं मूलांक 2 के बारे में। मूलांक 2 का स्वामी ग्रह चन्द्रमा है, और चन्द्रमा को शीघ्रगामी ग्रह माना गया है, मूलांक 2 से संबंधित लोग अत्यंत कल्पनाशील, भावुक, सहृदय और सरलचित्त होते हैं। ये न तो अधिक समय तक एक ही कार्य पर स्थिर रह सकते हैं और न ही लंबे समय तक सोच सकते हैं। इनमें रचनात्मकता कूट-कूट कर भरी होती है। ये जन्मजात कलाकार होते हैं। सदी के महानायक अमिताभ बच्चन, गायिका अलका याज्ञिक और आशा पारेख आदि मूलांक २ के अच्छे उदाहरण हैं। ये मूलतः बुद्धिजीवी होते हैं। ये मस्तिष्क के स्तर अधिक सबल एवं स्वस्थ होते हैं, यहीं कारण है कि ये समाज के लिए अच्छे प्रेरक सिद्ध होते हैं। आचार्य श्रीराम शर्मा और ओशो आदि इस विन्दु के अच्छे उदाहरण हैं। इनके मन में नित नए नए विचार आते रहते हैं जिन्हें साकार देने के लिए ये सतत प्रयासरत रहते हैं।
सामान्य तौर पर मूलांक 2 वाले व्यक्ति शारीरिक रूप अधिक बलवान नहीं होते। इनमें आत्मविश्वास की थोड़ी सी कमी रहती है, फलस्वरूप ये तुरंत कोई निर्णय नहीं ले पाते। सौंदर्य के प्रति इनकी रुचि परिष्कृत होती है। प्रेम और सौंदर्य के क्षेत्र में ये महारथी कहे जा सकते हैं। दूसरों को सम्मोहित करने की कला में ये प्रवीण होते हैं। अपरिचित से अपरिचित व्यक्ति को परिचित बना लेना इनके बाएं हाथ का खेल होता है। स्वभाव से शंकालु होते हुए भी ये दूसरों के हित का पूरा ख्याल रखते हैं। किसी को सीधे ना कहना इनके स्वभाव में नहीं होता। दूसरों के मन की बात जान लेने में ये प्रवीण होते हैं।
यदि मूलांक 2 वालों की शिक्षा की बात की जाय तो प्रायः ये लोग अच्छी शिक्षा प्राप्त करते हैं। उत्तम कल्पना शक्ति के कारण ये लोग बेहतर करते देखे गए हैं लेकिन भय, वहम एवं परिवर्तनशील स्वभाव के कारण कभी-कभी इनकी पढ़ाई में रुकावट आते हुए भी देखा गया है जिसके कारण पढाई बीच मेंही रह जाती है। यानी कि ये इच्छा अनुसार योग्यता न प्राप्त कर पाने के कारण शिक्षा को लेकर असंतुष्ट भी देखे गए हैं।
यदि इनके आर्थिक स्थिति की बात की जाय तो सामान्य तौर मूलांक २ वालों की आदत धन जमा करने की होती है। ये धन प्राप्त करके और उसे जमा कर प्रसन्न होते हैं। अत: सामान्यत: इनकी आर्थिक स्थिति अच्छी होती है। ये धन कमाने की योजना बनाने में माहिर होते हैं।
यदि इनके सम्बंधों की बात की जाय तो सामान्यतय: ये भाइयो में बड़े नहीं होते हैं, कोई न कोई इनसे बडा होता है। भाई बहनों के साथ इनके सम्बंध अच्छे रहते हैं हां ये बात और है कि कभी-कभार भाई बहनों के साथ कुछ मतभेद हो जाते हैं लेकिन जल्द ही संबंधों में सुधार भी हो जाता है। मित्रों के साथ इनका व्यवहार स्थिर नहीं रहता हालांकि ये अपने मित्रों से बहुत प्रेम करते हैं लेकिन अत्यधिक प्रेम व हस्तक्षेप के कारण इनके कुछ मित्र इन्हें छोड देते हैं। मूलांक १-२-४ व ७ वाले इनके अच्छे मित्र होते हैं।
यदि विवाह या प्रेम संबंधों की बात की जाय तो इन्हें प्रेम के मामलों में अधिक सफ़ल नहीं देखा गया है। इनके प्रेम संबंधों को अस्थिर देखा गया है। कई बार इन्हें प्रेम संबंधों में हानि उठाते देखा गया है तो कई बार मूलांक २ वालों को प्रेम के लिए जिन्दगी भर तड़पते देखा गया है। हालांकि इनका पारिवारिक जीवन सुखद होता है। इन्हें लड़को की अपेक्षा लड़कियां अधिक होती हैं। ये संतान से बहुत प्रेम करते हैं साथ ही संतान भी इन्हें खूब प्रेम करती है।
यदि इनके कार्यक्षेत्र की बात की जाय तो सामान्य तौर पर मूलांक 2 वाले को स्वतंत्र रूप से कार्य करने से अधिक लाभ होते नहीं देखा गया है। यदि ये कहीं नौकरी करते हैं तो इनके लिए ठीक रहता है। ये औरों की बनाई योजना को बखूबी पूरा कर सकते हैं हालांकि ये भी अच्छे योजनाकार हो सकते हैं लेकिन अपनी योजना को पूर्णरूपेण अमल में लाना इनके लिए मुश्किल होता है। य अच्छे व्यापारी होते हैं। कृषि कार्य, दूध और पानी से जुडे काम, तरल पदार्थों या दवाओं से जुडे काम, न्याय, नहर विभाग, शिक्षा विभाग, बैंक एवं स्वास्थ्य विभाग से इन्हें अच्छा लाभ मिलता है। ये संगीत, गायन, लेखन आदि क्षेत्रों में अच्छा करते देखे गए हैं।
यदि इनके स्वास्थ्य की बात की जाय तो इनकी जीवनशक्ति कमजोर होने के कारण सामान्यत: इन्हें बीमारी का वहम रहता है। इन्हें पेट से सम्बंधित परेशानियां, रक्त विकार, छाती एवं फ़ेफ़डों का रोग तथा मानसिक तनाव से कष्ट हो सकता है।
इनके लिए 1,2, 4 व 7 मूलांक वाली तारीखे ओर रविवार, सोमवार, गुरुवार तथा शुक्रवार के दिन शुभ होते हैं। रंगों की बात करें तो सफ़ेद या हरा रंग अनुकूल रहता हैं।
आशा है मूलांक 2 वाले अपने बारे में इन तथ्यों को जानकर अनुकूल आचारण करेंगे और अपने जीवनपथ को सरल बनाकर जीवन का आनंद लेंगे। नमस्कार!!
एस्ट्रोसेज मोबाइल पर सभी मोबाइल ऍप्स
एस्ट्रोसेज टीवी सब्सक्राइब
ज्योतिष पत्रिका
- अनंत चतुर्दशी से सजा ये सप्ताह होगा बेहद ख़ास, जानें कब-कब पड़ेगा कौन-सा त्योहार
- सितंबर 2025 में पड़ रहे हैं श्राद्ध और नवरात्रि एकसाथ, सूर्य ग्रहण भी कर सकता है परेशान!
- टैरो साप्ताहिक राशिफल : 31 अगस्त से 06 सितंबर, 2025, जानें पूरे सप्ताह का हाल!
- अंक ज्योतिष साप्ताहिक राशिफल: 31 अगस्त से 06 सितंबर, 2025
- बुध का सिंह राशि में गोचर, इन राशियों पर होगी छप्पर फाड़ दौलत की बरसात!
- मासिक अंक फल सितंबर 2025: देखें, कितना भाग्यशाली है यह महीना आपके लिए
- बुध कर्क राशि में अस्त: इन राशियों पर आ सकती है आफत, तुरंत करें ये काम!
- टैरो मासिक राशिफल सितंबर 2025: इन राशियों पर बरसेगी लक्ष्मी की कृपा!
- बुध का सिंह राशि में गोचर, बदल देगा देश-दुनिया की दिशा; राशियों पर भी पड़ेगा प्रभाव!
- जानें कब है गणेश चतुर्थी 2025? राशि अनुसार उपायों से मिलेगा हर समस्या से छुटकारा!
- परिवर्तिनी एकादशी (सितंबर 3, 2025)
- प्रदोष व्रत (शुक्ल) (सितंबर 5, 2025)
- ओणम/थिरुवोणम (सितंबर 5, 2025)
- अनंत चतुर्दशी (सितंबर 6, 2025)
- भाद्रपद पूर्णिमा व्रत (सितंबर 7, 2025)
- संकष्टी चतुर्थी (सितंबर 10, 2025)
- इन्दिरा एकादशी (सितंबर 17, 2025)
- कन्या संक्रांति (सितंबर 17, 2025)
- मासिक शिवरात्रि (सितंबर 19, 2025)
- प्रदोष व्रत (कृष्ण) (सितंबर 19, 2025)
- अश्विन अमावस्या (सितंबर 21, 2025)
- शरद नवरात्रि (सितंबर 22, 2025)
- घटस्थापना (सितंबर 22, 2025)
- कल्परम्भ (सितंबर 28, 2025)
- नवपत्रिका पूजा (सितंबर 29, 2025)