मूलांक 3

आप में से अधिकांश लोगों को मूलांक के बारे में पता ही होगा अगर नहीं तो हम आपको बताते हैं- जिन व्यक्तिओ का जन्म किसी भी माह की 3.12.21 या 30 तारीख को हुआ है तो उनका मूलांक 3 होगा। यदि आपका या आपके किसी जानने वाले का जन्म किसी भी माह की 3.12.21 या 30 तारीख को हुआ है तो आपको हमारा यह लेख पूरा पढ़ना चाहिए!
तो आइए चर्चा करते हैं मूलांक 3 के बारे में। मूलांक 3 का स्वामी ग्रह बृहस्पति है, जो सभी ग्रहों के गुरु हैं। मूलांक 3 वाले व्यक्ति बड़े स्वाभिमानी होते हैं। किसी के आगे झुकना इन्हें पसंद नहीं होता। ये किसी का एहसान नहीं लेना चाहते हैं। इन्हें किसी का बेवह हस्तक्षेप पसंद नहीं है। इन्हें अपनी स्वतंत्रता से समझौता करना पसंद नहीं होता। इस मूलांक वाले व्यक्ति साहसी, वीर, शक्तिशाली, अविचल, संघर्षशील, श्रमजीवी तथा कष्टों से हार न मानने वाले होते हैं। पाकिस्तान की पूर्व प्रधानमंत्री बेनजीर भुट्टो में इन गुणों की झलक मिलती थी। उनका मूलांक 3 ही था। इनमें रचनात्मक क्षमता पर्याप्त मात्रा में होती है। ये जिस कार्य को ठान लेते है तो उसे करके ही छोड़ते हैं। ये इनकी महात्वाकांक्षी होते हैं। साथ ही ये अच्छे विचारक, दूरदर्शी, संभावित घटनाओ को भांप लेने वाले होते हैं। तांत्रिक चन्द्रस्वामी में इन गुणों को देखा जा सकता है।
यदि मूलांक 3 वालों की शिक्षा की बात की जाय तो प्रायः ये उच्च स्तर की शिक्षा प्राप्त करते हैं, ये बड़े अध्यनशील होते हैं तथा ये पढने लिखने में चतुर होते हैं। अगर इनके रुचिकर विषय की बात की जाय तो विज्ञान व साहित्य में इनकी अत्यधिक रूचि होती है। यानी कि ये पढाई में सफल रहते हैं। यदि इनके अन्य शौक के बारें संक्षेप में कहा जाय तो इन्हें घुड़सवारी व निशानेबाजी का अच्छा शौक होता है और ये लोग इन क्षेत्रों में भी सफल हो सकते हैं।
यदि इनके आर्थिक स्थिति की बात की जाय तो आरम्भिक उम्र में इनकी आर्थिक स्थिति अच्छी नहीं रहती। उस समय इनके पिता को इनके ऊपर बहुत खर्चे करने पड़ते हैं। लेकिन उम्र बढ़ने के साथ-साथ इनकी आर्थिक स्थिति में सुधार आने लगता है। इनके आमदनी के एक से अधिक साधन होते हैं। लेकिन धन सम्पत्ति को लेकर इन्हें कई बार मुकद्दमेंबाजी का भी सामना करना पड़ता है।
यदि इनके सम्बंधों की बात की जाय तो सामान्यतय: ये अपने भाई बहनों के लिए काफी कुछ करते हैं, लेकिन इन्हें अपने भाई बहनों से अधिक सहयोग नहीं मिल पाता फ़िर भी भाई बहनों से इनके सम्बंध अच्छे रहते हैं। ये अपने अन्य रिश्तेदारों की भी खूब मदद करना चाहते हैं लेकिन वो लोग इनसे मुंग मोड़ते रहते हैं। मित्रों की संख्या खूब होती है लेकिन मूलांक 3, 6, 9 वाले इनके करीबी मित्र होते हैं, कठोर अनुशासन के कारण कुछ लोग इनके विरोधी भी बन जाते हैं, लेकिन फिर भी यह सभी के प्रति विनम्र व मिलनसार रहते हैं, हालांकि किसी एक मित्र से सदैव हानि व विश्वासघात की सम्भावना रहती हैं।
यदि विवाह या प्रेम संबंधों की बात की जाय तो इनके प्रेम सम्बन्ध स्थायी नहीं रहते, लेकिन सामान्य तौर पर वैवाहिक जीवन सुखी रहता हैं। कभी-कभी इनके एक से ज्यादा विवाह के योग बनते हुए देखा गया है, जिनमें से पहला विवाह सदैव कष्ट देता हैं। हालांकि ये विलासी प्रवृति के होते हैं लेकिन फ़िर भी अपने मान सम्मान का ध्यान रखते है, धार्मिक कार्यो में अधिक रूचि घर में अशांति भी लाने का कारण बन सकती हैं। इनके दो पुत्र एक पुत्री का योग रहता हैं तथा बड़ी संतान से कष्ट मिलने की सम्भावना रहती है।
यदि इनके कार्यक्षेत्र की बात की जाय तो मूलांक 3 वाले सेना व पुलिस, प्रशासनिक अधिकारी, सचिव, राजदूत-नेता, बैंको में अधिकारी तथा धार्मिक नेता आदि बनते हैं। ये लेखक, अध्यापक, डिजायनर, सेल्समेन, प्रोफेसर भी हो सकते हैं। आमतौर पर इन्हें अपने कार्यों में दक्ष देखा गया है। ये लोग अपने कार्य में निपुण होते हैं।
यदि इनके स्वास्थ्य की बात की जाय तो इनकी जीवन शक्ति अच्छी हैं परन्तु तंत्रिका संस्थान के रोग, त्वचा सम्बंधित रोग, पीठ दर्द एवं पैरो में वात का दर्द,कटि-स्नायु शूल (sciatica) आदि रोग इन्हे परेशान कर सकते हैं।
इनके लिए मूलांक 3,6,9 वाली तारीखे ओर वृहस्पतिवार का दिन सबसे अधिक अनुकूल हैं इसके अलावा शुक्रवार व मंगलवार भी इनके लिए शुभ रहते हैं. यदि ये दिन 20 फरवरी से 20 मार्च या 21 नवम्बर से 20 दिसम्बर के बीच हो तो अत्यधिक शुभकारी होते हैं। रंगों की बात करें तो इनके लिए बैंगनी, नीला, लाल, गुलाबी रंग अनुकूल होते हैं।
आशा है मूलांक 3 वाले अपने बारे में इन तथ्यों को जानकर अनुकूल आचारण करेंगे और अपने जीवनपथ को सरल बनाकर जीवन का आनंद लेंगे। नमस्कार!!
एस्ट्रोसेज मोबाइल पर सभी मोबाइल ऍप्स
एस्ट्रोसेज टीवी सब्सक्राइब
ज्योतिष पत्रिका
- अनंत चतुर्दशी से सजा ये सप्ताह होगा बेहद ख़ास, जानें कब-कब पड़ेगा कौन-सा त्योहार
- सितंबर 2025 में पड़ रहे हैं श्राद्ध और नवरात्रि एकसाथ, सूर्य ग्रहण भी कर सकता है परेशान!
- टैरो साप्ताहिक राशिफल : 31 अगस्त से 06 सितंबर, 2025, जानें पूरे सप्ताह का हाल!
- अंक ज्योतिष साप्ताहिक राशिफल: 31 अगस्त से 06 सितंबर, 2025
- बुध का सिंह राशि में गोचर, इन राशियों पर होगी छप्पर फाड़ दौलत की बरसात!
- मासिक अंक फल सितंबर 2025: देखें, कितना भाग्यशाली है यह महीना आपके लिए
- बुध कर्क राशि में अस्त: इन राशियों पर आ सकती है आफत, तुरंत करें ये काम!
- टैरो मासिक राशिफल सितंबर 2025: इन राशियों पर बरसेगी लक्ष्मी की कृपा!
- बुध का सिंह राशि में गोचर, बदल देगा देश-दुनिया की दिशा; राशियों पर भी पड़ेगा प्रभाव!
- जानें कब है गणेश चतुर्थी 2025? राशि अनुसार उपायों से मिलेगा हर समस्या से छुटकारा!
- परिवर्तिनी एकादशी (सितंबर 3, 2025)
- प्रदोष व्रत (शुक्ल) (सितंबर 5, 2025)
- ओणम/थिरुवोणम (सितंबर 5, 2025)
- अनंत चतुर्दशी (सितंबर 6, 2025)
- भाद्रपद पूर्णिमा व्रत (सितंबर 7, 2025)
- संकष्टी चतुर्थी (सितंबर 10, 2025)
- इन्दिरा एकादशी (सितंबर 17, 2025)
- कन्या संक्रांति (सितंबर 17, 2025)
- मासिक शिवरात्रि (सितंबर 19, 2025)
- प्रदोष व्रत (कृष्ण) (सितंबर 19, 2025)
- अश्विन अमावस्या (सितंबर 21, 2025)
- शरद नवरात्रि (सितंबर 22, 2025)
- घटस्थापना (सितंबर 22, 2025)
- कल्परम्भ (सितंबर 28, 2025)
- नवपत्रिका पूजा (सितंबर 29, 2025)