• Talk To Astrologers
  • Talk To Astrologers
  • Talk To Astrologers
  • Brihat Horoscope
  • Personalized Horoscope 2024
  • Live Astrologers

बुध का सिंह राशि में गोचर (21 जुलाई 2017)

वैदिक ज्योतिष में बुध ग्रह बुद्धि, ज्ञान, अभिव्यक्ति एवं संवाद का कारक है। यह मिथुन एवं कन्या राशि का स्वामी है। बुध का स्वभाव तटस्थ होता है। यह शुभ ग्रहों के साथ अच्छा फल देता है जबकि क्रूर ग्रहों के साथ अशुभ फल देता है। बुध 21 जुलाई 2017 (शुक्रवार) को सुबह 10 बजकर 30 मिनट पर सिंह राशि में गोचर करेगा। इस गोचर की अवधि 27 सितम्बर 2017 (बुधवार) को रात्रि 12 बजकर 37 मिनट तक रहेगी। निश्चित रूप से इस गोचर का प्रभाव सभी राशियों पर पड़ने वाला है। आइए इस लेख माध्यम से डालते हैं आपकी राशि पर बुध के इस गोचर का प्रभाव।

Click here to read in English...


नोटः यह राशिफल आपकी चंद्र राशि पर आधारित है। अपनी चंद्र राशि जानने के लिए क्लिक करें: चंद्र राशि कैल्कुलेटर

बुध का सिंह राशि में गोचर

मेष

बुध ग्रह आपकी राशि से पाँचवें भाव में प्रवेश करेगा। इस दौरान मेष राशि के जातकों को बौद्धिक लाभ मिलेगा और नए लोगों से परिचय बढ़ेगा। किसी के साथ आपके रिलेशनशिप की शुरुआत हो सकती है। वहीं बच्चों को गोचर के दौरान आनंद आएगा। शेयर बाजार, लॉटरी एवं सट्टेबाज़ी की ओर आपका ध्यान जा सकता है। इसके अलावा मंत्र विद्या, धर्म-ग्रंथों का अध्ययन, लेखन, अभिनय और भाषण आदि में आप अधिक रुचि ले सकते हैं।

उपायःश्री विष्णु सहस्रनाम स्तोत्र का जाप करें।

वृषभ

बुध आपकी राशि से चौथे भाव में जाएगा। इस स्थिति में घर के वातावारण में सुधार देखने को मिल सकता है। करियर में कठिन परिश्रम आपको अच्छे परिणाम देगा। नई नौकरी मिलने की संभावना है। गोचर के दौरान घर के काम-काज में भी आपका समय व्यतीत हो सकता है। आप अपने नए घर की तलाश अथवा पुराने घर का पुनर्निर्माण करा सकते हैं। परिवार के साथ आप समय का आनंद ले सकते हैं।

उपायःइस मंत्र का जाप करें:- ॐ नमो भगवते वासुदेवाय नमः!!

मिथुन

बुध आपकी राशि से तीसरे भाव में गोचर करेगा। इस दौरान आपकी कार्य क्षमता में वृद्धि होगी और कार्य क्षेत्र में आपका प्रदर्शन पहले से बेहतर नज़र आएगा। संवाद शैली में ज़बरदस्त निखार आएगा। प्रभावी तरीक़े से आप अपने विचारों को पेश करेंगे और यह आपके लिए फ़ायदेमंद रहेगा। माता-पिताजी की सेहत में कुछ कमी देखी जा सकती है, इसलिए उनके स्वास्थ्य का ख़्याल रखें। भाई-बहनों के लिए यह गोचर अनुकूल रहने के संकेत दे रहा है। उनके अच्छे कार्यों में आपकी भी सहभागित होगी। जीवनसाथी का समाज में मान-सम्मान बढ़ेगा। यात्रा पर भी जाने के योग हैं।

उपायःश्री दुर्गा सप्तशती का पाठ करें।

कर्क

बुध आपकी राशि से दूसरे भाव में जाएगा। इस दौरान आपको विदेशी संबंधों से लाभ मिलने की संभावना है। भाई-बहनों से आपको आर्थिक मदद मिल सकती है। दक्ष संवाद शैली के माध्यम से आप दूसरों पर प्रभाव छोड़ने में सफल रहेंगे। कार्य क्षेत्र में आपके प्रयास सफलता की ओर ले जाने में मदद करेंगे। जीवनसाथी की सेहत में कुछ कमी देखने को मिल सकती है।

उपायःबुधवार को साबूत मूँग की दाल दान करें।

सिंह

बुध आपकी राशि में प्रवेश करेगा और यह प्रथम भाव में स्थित होगा। परिणाम स्वरूप आपके व्यक्तित्व में सुधार नज़र आएगा और समाज में आपका मान-सम्मान बढ़ेगा। इस दौरान आप ख़ुद को ज़्यादा समय देंगे। सामाजिक मुद्दों को लेकर भी आप जागरुक रहेंगे। परिवार का आपको भरपूर सहयोग प्राप्त होगा। ज़रुरत पड़ने पर बड़े भाई-बहनों की ओर से आपको सहायता मिल सकती है।

उपायःबुधवार को ब्राह्मणों को चीनी दान करें।

कन्या

बुध आपकी राशि से बारहवें भाव जाएगा। इस दौरान आप विदेश यात्रा पर जा सकते हैं। आपके ख़र्च में भी वृद्धि होने के संकेत दिखाई दे रहे हैं। इस बीच अपनी सेहत को नज़रअंदाज़ न करें। जीवनसाथी की सेहत में भी कमज़ोरी देखी जा सकती है। किसी विवाद के कारण मानसिक तनाव रह सकता है। हालाँकि अपने विवेक से आप इन चुनौतियों को आसानी से मात देने में सफल रहेंगे। किसी तरह के ग़ैरक़ानूनी काम में न पड़ें।

उपायःश्री राम रक्षा स्तोत्र का जाप करें।

तुला

बुध आपकी राशि से ग्यारहवें भाव में जाएगा। इस दौरान आपकी आमदनी में वृद्धि की संभावना है। व्यापारियों को भी इसमें अच्छे परिणाम मिलने वाले हैं। अपने बौद्धिक कौशल से आप आर्थिक लाभ कमा सकते हैं। गोचर के दौरान आपके दोस्तों की संख्या में वृद्धि हो सकती है। मीडिया चैनल्स या कम्युनिकेशन से जुड़े क्षेत्रों के लिए गोचर अनुकूलता के संकेत दे रहा है।

उपायःबुधवार के दिन बुध यंत्र धारण करें।

वृश्चिक

बुध आपकी राशि से दसवें भाव में गोचर करेगा, जिसके कारण आप अपने कार्य को और अच्छा बनाने का प्रयास करेंगे। अचानक ही कोई विवाद आपको अपने साए में ले सकता है इसलिए सावधान रहें। किसी के साथ बहसबाज़ी करने से बचें। वहीं घर का वातावरण सुख-शांति से परिपूर्ण रह सकता है। पिताजी का स्वास्थ्य कुछ कमज़ोर रह सकता है। ज्यादा चतुराई दिखाने से बचें।

उपायःबुधवार को हरी इलायची दान में दें।

धनु

बुध आपकी राशि से नौंवे भाव में गोचर करेगा। गोचर की यह स्थिति आपके लिए लाभकारी रहेगी। लॉन्ग जर्नी आपके लिए शुभ रह सकती है। समाज में प्रतिष्ठित लोगों से आपकी मुलाक़ात संभव है। आपकी सामाजिक प्रतिष्ठा में वृद्धि की संभावना है। लेखन, मीडिया अथवा उच्च शिक्षा पर आपका अधिक ध्यान रह सकता है। नई नौकरी मिलने के भी आसार हैं। व्यापार में पार्टनरशिप से मुनाफ़ा होने की प्रबल संभावना है। जीवनसाथी का सहयोग आपको हमेशा आगे की ओर ले जाएगा।

उपायःबुधवार के दिन चीनी दान में दें।

मकर

बुध आपकी राशि से आठवें भाव में गोचर करेगा। इस दौरान आपको चुनौतियों का सामना करना पड़ सकता है। पिता जी का स्वास्थ्य कमज़ोर रह सकता है। अतः उनकी सेहत का ख़्याल रखें। आपको अचानक धन हानि भी हो सकती है, इसलिए सोच-समझकर धन का निवेश करें। मंत्र, साधना एवं ज्योतिष को जानने में आपकी रुचि बढ़ सकती है। बेवज़ह की बहस आपको मानसिक तनाव की ओर ले जा सकती है। अपने क्रोध और आक्रामक भाषा पर नियंत्रण रखें।

उपायःगणेश जी की पूजा करें और उन्हें ध्रुव (घास) चढ़ाएँ।

कुंभ

बुध आपकी राशि से सातवें भाव में जाएगा। इस दौरान आपके साथ किसी प्रकार की अप्रत्याशित घटना घट सकती है। वैवाहिक जीवन में छोटा-मोटा विवाद हो सकता है। दूसरी ओर प्रेम जीवन में आनंद आएगा। प्रेम विवाह के योग बन रहे हैं। व्यापार में आपको अच्छे परिणाम मिलने के योग हैं। बिज़नेस पार्टनर पर भरोसा रखें।

उपायःस्नान से पहले अपामार्ग की जड़ को पानी में घोलें और उसके बाद उस पानी से स्नान करें।

मीन

बुध आपकी राशि से छठे भाव मे गोचर करेगा। इस दौरान आपको किसी विवाद का सामना करना पड़ सकता है। जीवन साथी का स्वास्थ्य कमज़ोर रह सकता है। अतः उनकी सेहत का ध्यान रखें। कार्य क्षेत्र में आप पहले से अच्छा प्रदर्शन करेंगे, जिसका सकारात्मक परिणाम आपको प्राप्त होगा। हालाँकि प्रॉपर्टी से संबंधित विवाद का सामना भी करना पड़ सकता है। वाहन चलाते समय ट्रैफ़िक नियमों का पालन करें। ख़र्च में वृद्धि की संभावना है। अतः बचत पर ध्यान दें।

उपायःरोज़ाना बुध बीज मंत्र का जाप करें।

एस्ट्रोसेज मोबाइल पर सभी मोबाइल ऍप्स

एस्ट्रोसेज टीवी सब्सक्राइब

रत्न खरीदें

एस्ट्रोसेज डॉट कॉम सर्वश्रेष्ठ गुणवत्ता वाले रत्न, लैब सर्टिफिकेट के साथ बेचता है।

यन्त्र खरीदें

एस्ट्रोसेज डॉट कॉम के विश्वास के साथ यंत्र का लाभ उठाएँ।

फेंगशुई खरीदें

एस्ट्रोसेज पर पाएँ विश्वसनीय और चमत्कारिक फेंगशुई उत्पाद

रूद्राक्ष खरीदें

एस्ट्रोसेज डॉट कॉम से सर्वश्रेष्ठ गुणवत्ता वाले रुद्राक्ष, लैब सर्टिफिकेट के साथ प्राप्त करें।