शुक्र मीन राशि में मार्गी (13 अप्रैल 2025)
शुक्र मीन राशि में मार्गी: सुख सुविधाओं व विलासिता के कारक ग्रह शुक्र 28 जनवरी 2025 को मीन राशि अर्थात अपनी उच्च राशि में प्रवेश कर गए थे। शुक्र यहां पर 31 मई 2025 तक रहेंगे, लेकिन इस दौरान शुक्र अपनी स्थिति में परिवर्तन करते हुए 02 मार्च 2025 को वक्री हो गए थे। कुल 43 दिन तक वक्री रहने के बाद अब 13 अप्रैल 2025 की सुबह 05 बजकर 45 मिनट पर शुक्र देव मीन राशि में मार्गी हो जाएंगे अर्थात सीधे चलने लगेंगे। एस्ट्रोसेज एआई का यह विशेष आर्टिकल आपको शुक्र मीन राशि में मार्गी के बारे में समस्त जानकारी प्रदान करेगा। तो आइए शुरू करते हैं शुक्र मीन राशि में मार्गी की।

यह भी पढ़ें: राशिफल 2025
विद्वान ज्योतिषियों से फोन पर बात करें और जानें शुक्र मीन राशि में मार्गी का अपने जीवन पर प्रभाव
जिन लोगों की रुचि ज्योतिष में है, उन्हें पता है कि शुक्र ग्रह सुख-सुविधाओं के कारक हैं। यह भौतिक सुविधा देने और दिलाने में महत्वपूर्ण योगदान देते हैं। शुक्र ग्रह को धन, वैभव, ऐश्वर्य और विलासिता का कारक माना गया है। साथ ही, यह सौंदर्य का भी कारक है। ऐसी स्थिति में शुक्र का मार्गी होना विशेषकर अपनी उच्च राशि में मार्गी होना इन तमाम क्षेत्रों में ज्यादातर लोगों को अनुकूल परिणाम दे सकता है। लेकिन, जिनकी कुंडली के लिए शुक्र शुभ भावों का स्वामी नहीं है या फिर अशुभ भावों में बैठा है, उनको कुछ कमजोर परिणाम भी दे सकता है। आपकी राशि के लिए शुक्र ग्रह उच्च राशि में मार्गी होकर कैसे परिणाम देंगे? चलिए जानते हैं।
To Read in English Click Here: Venus Direct in Pisces
यह राशिफल आपकी चंद्र राशि पर आधारित है। अपनी व्यक्तिगत चन्द्र राशि अभी जानने के लिए चंद्र राशि कैलकुलेटर का उपयोग करें
शुक्र मीन राशि में मार्गी: राशि अनुसार प्रभाव और उपाय
मेष राशि
मेष राशि वालों के लिए शुक्र आपकी कुंडली में दूसरे तथा सातवें भाव के स्वामी हैं जो अब आपके द्वादश भाव में मार्गी हो रहे हैं। शुक्र मीन राशि में मार्गी हो रहे हैं जो कि इनकी उच्च राशि है इसलिए शुक्र ग्रह से हम अनुकूलता की उम्मीद कर सकते हैं। ऐसे में, शुक्र आपको दूर के स्थान से जोड़ने का काम कर सकता है। हालांकि, घरेलू स्तर पर भी कुछ खर्चे हो सकते हैं, लेकिन यदि आपका किसी भी तरह से संबंध विदेश से है या किसी दूर के स्थान से है, तो धन संचय में भी शुक्र आपकी मदद कर सकता है। व्यापार और रोजगार के मामले में भी दूर स्थान से संबंध होने की स्थिति में अच्छे फायदे मिल सकते हैं। मनोरंजन के दृष्टिकोण से यह अवधि अच्छी कही जाएगी।
उपाय: किसी सौभाग्यवती स्त्री को श्रृंगार की सामग्री उपहार में दें।
वृषभ राशि
वृषभ राशि वालों के लिए शुक्र आपकी कुंडली में लग्न या राशि के स्वामी होने के साथ-साथ आपके छठे भाव के भी स्वामी हैं। वर्तमान में यह आपके लाभ भाव में उच्च राशि में रहते हुए मार्गी हो रहे हैं। सामान्य तौर पर शुक्र मीन राशि में मार्गी होकर आपको अनुकूल परिणाम देना चाहेंगे और इसके फलस्वरूप, आप आर्थिक मामले में काफी अच्छे लाभ प्राप्त कर सकेंगे। शुक्र की इस स्थिति को धन और ऐश्वर्य की वृद्धि करवाने वाला माना गया है। साथ ही, आपको अपने कामों में अच्छी सफलता मिल सकती है। मित्रों का सुंदर सहयोग भी मिल सकता है। आप प्रतिस्पर्धात्मक कामों में अच्छा प्रदर्शन कर सकते हैं।
उपाय: नियमित रूप से लक्ष्मी चालीसा का पाठ करना शुभ रहेगा।
करियर की हो रही है टेंशन! अभी ऑर्डर करें कॉग्निएस्ट्रो रिपोर्ट
मिथुन राशि
मिथुन राशि वालों के लिए शुक्र आपकी कुंडली में पंचम भाव और द्वादश भाव के स्वामी हैं। यह आपके कर्म स्थान में रहते हुए मार्गी हो रहे हैं। वैसे तो, दशम भाव में शुक्र को अच्छा नहीं माना जाता है, लेकिन उच्च राशि में होने के कारण यह आपको अनुकूल परिणाम देना चाहेंगे। ऐसे में, हम शुक्र से औसत या औसत से कुछ हद तक बेहतर परिणाम की उम्मीद कर सकते हैं। यदि आपका संबंध किसी भी तरह से दूर स्थान से है विशेषकर आपके करियर का, तो आपको अच्छे परिणाम मिल सकते हैं। शुक्र मीन राशि में मार्गी के दौरान ग्लैमर और मीडिया से जुड़े हुए लोगों को अच्छे परिणाम मिल सकते हैं। यदि आपका काम कॉस्मेटिक, कपड़े या किसी भी तरीके की सुंदरता बढ़ाने वाले प्रॉडक्ट्स से जुड़ा हुआ है, तो आपको सामान्य तौर पर अनुकूल परिणाम प्राप्त होंगे। अन्य कामों में कुछ कठिनाइयों के बाद सफलता मिलने की संभावनाएं बन रही हैं। यदि आपका प्रेम संबंध किसी सहकर्मी के साथ है, तो भी आपको काफी अच्छे परिणाम मिल सकते। प्रेम संबंधों में औसत परिणाम मिल सकते हैं।
उपाय: शिवजी के मंदिर में जाकर वहां की साफ-सफाई करना लाभकारी सिद्ध होगा।
कर्क राशि
कर्क राशि वालों के लिए शुक्र आपकी कुंडली में चौथे भाव और लाभ भाव के स्वामी हैं जो अब आपके भाग्य भाव में मार्गी हो रहे हैं। ऐसे में, शुक्र की उच्च अवस्था के बेहतर परिणाम अब आपको मिल सकेंगे। शुक्र मीन राशि में मार्गी होना आपको शासन-प्रशासन से जुड़े मामलों में अच्छे परिणाम दिला सकता है। भूमि, भवन और वाहन से संबंधित मामलों में भी अच्छे परिणाम मिल सकते हैं। आपके लाभ का प्रतिशत बढ़ सकता है। पिता तथा अन्य वरिष्ठ व्यक्तियों के द्वारा आपका सहयोग किया जा सकता है। धर्म और अध्यात्म के दृष्टिकोण से भी शुक्र मार्गी आपको अच्छे परिणाम दे सकता है। धार्मिक यात्राओं पर जाने के मौके मिल सकते हैं। घर-परिवार या किसी रिश्तेदार के यहां कोई मांगलिक कार्य भी संभावित है।
उपाय: इत्र मिले हुए जल से शिवजी का अभिषेक करें।
सिंह राशि
सिंह राशि वालों के लिए शुक्र आपकी कुंडली में तीसरे भाव और दशम भाव के स्वामी हैं। अब यह आपके अष्टम भाव में मार्गी हो रहे हैं। शुक्र ग्रह आपको तुलनात्मक रूप से बेहतर परिणाम दे सकेंगे। हालांकि, करियर भाव के स्वामी का आठवें भाव में जाना कार्यक्षेत्र में कुछ कठिनाइयों के आने का संकेत माना जाएगा। लेकिन, उच्च अवस्था में होने के कारण कठिनाइयों के बाद अच्छी सफलता मिल सकती है। शुक्र मीन राशि में मार्गी के दौरान व्यापार-व्यवसाय या काम-धंधे को लेकर की गई यात्राएं सफल रह सकती हैं। कहीं से कोई अच्छी खबर भी सुनने को मिल सकती है। अप्रत्याशित रूप से धन लाभ हो सकता है। यदि पिछले दिनों कोई तकलीफ रही है, तो उस समस्या का समाधान मिल सकता है। आर्थिक लाभ के अलावा शुक्र सुख-समृद्धि बढ़ाने में भी सहायक हो सकता है।
उपाय: गाय को दूध और चावल खिलाना शुभ रहेगा।
कन्या राशि
कन्या राशि वालों के लिए शुक्र ग्रह आपकी कुंडली में दूसरे और भाग्य भाव के स्वामी हैं। अब यह आपके सप्तम भाव में मार्गी हो रहे हैं। वैसे तो, सप्तम भाव में शुक्र को अच्छा नहीं माना जाता है। लेकिन, उच्च राशि में मार्गी होने के कारण शुक्र तुलनात्मक रूप से अपने नकारात्मक प्रभाव को कम कर सकेंगे और कुछ मामलों में आपकी मदद भी कर सकते हैं। शुक्र की इस स्थिति को जननेंद्रियों से संबंधित कोई रोग देने वाला माना गया है जो सफ़ाई से जुड़ा हो। यदि आप स्वच्छता प्रेमी है, तो आपको ऐसी समस्या नहीं आनी चाहिए। शुक्र मीन राशि में मार्गी की अवधि में आपको यात्राओं में कुछ परेशानियां भी देखने को मिल सकती हैं। यदि आप विवाहित हैं, तो जीवनसाथी या जीवन संगिनी के साथ तालमेल बैठाने की कोशिश करें। रोजमर्रा के कामों में भी छोटी-मोटी परेशानियां देखने को मिल सकती हैं। आर्थिक और पारिवारिक मामलों में पिता की सलाह मानना समझदारी का काम होगा।
उपाय: लाल गाय की सेवा करें।
कुंडली में मौजूद राज योग की समस्त जानकारी पाएं
तुला राशि
तुला राशि वालों के लिए शुक्र आपकी लग्न या राशि के स्वामी होने के साथ-साथ आपके आठवें भाव के भी स्वामी हैं। अब यह आपके छठे भाव में रहते हुए मार्गी हो रहे हैं। वैसे तो, छठे भाव में शुक्र को अच्छा नहीं माना जाता है, लेकिन उच्च राशि में मार्गी होने के कारण कुछ मामलों में शुक्र की नकारात्मकता कम हो सकती है जिसका लाभ आपको मिल सकता है। शुक्र की इस अवस्था को शत्रुओं में वृद्धि करवाने वाला माना गया है। अतः आपको यथासंभव विवादों से बचना जरूरी रहेगा।
साथ ही, आपके लग्न के स्वामी का छठे भाव में जाना स्वास्थ्य के लिहाज से थोड़ा कमजोर कहा जाएगा। हालांकि, उच्च का होने के कारण स्वास्थ्य में सुधार की गति धीमी रह सकती है। यदि आप स्वस्थ का ख्याल रखेंगे, तो शुक्र मीन राशि में मार्गी के दौरान आप अस्वस्थ होने से बच सकेंगे। लेकिन, अगर आप अस्वस्थ हो जाते हैं, तो जल्द ही आपका स्वास्थ्य फिर से सही हो जाएगा। वाहन इत्यादि सावधानी से चलाने की सलाह भी हम आपको देना चाहेंगे। इस अवधि में स्त्रियों से किसी भी प्रकार का विवाद न करें।
उपाय: मां दुर्गा को लाल फूलों की माला पहनाना शुभ रहेगा।
वृश्चिक राशि
वृश्चिक राशि वालों के लिए शुक्र आपकी कुंडली में सातवें भाव और द्वादश भाव के स्वामी हैं जो अब आपके पांचवे भाव में मार्गी हो रहे हैं। शुक्र को पांचवें भाव में सामान्य तौर पर अच्छे परिणाम देने वाला कहा जाता है। ऊपर से उच्च राशि में मार्गी होने के कारण शुक्र की अनुकूलता का ग्राफ बढ़ सकता है। शुक्र मीन राशि में मार्गी होकर व्यापार-व्यवसाय अथवा रोजगार के कामों में आपके सहयोगी बन सकते हैं। दूर के स्थान से आपको अच्छे फायदे भी मिल सकते हैं। इसके अलावा, प्रेम संबंध में चल रही नकारात्मकता अब शांत होने लग जाएगी। संतान पक्ष के दृष्टिकोण से भी शुक्र का मार्गी होना आपको राहत देने का काम करेगा। यदि आप विद्यार्थी हैं, तो आप बेहतर परिणाम प्राप्त कर सकेंगे। आमोद-प्रमोद और मनोरंजन के लिए शुक्र का मार्गी होना अच्छा कहा जाएगा।
उपाय: मां दुर्गा को मखाने की खीर का भोग लगाएं।
बृहत् कुंडली : जानें ग्रहों का आपके जीवन पर प्रभाव और उपाय
धनु राशि
धनु राशि वालों के लिए शुक्र आपकी कुंडली में छठे भाव और लाभ भाव के स्वामी हैं। अब यह आपके चौथे भाव में मार्गी हो रहे हैं। उच्च राशि में मार्गी होने के कारण शुक्र की अनुकूलता बेहतर हो सकती है और फलस्वरूप, आपके लाभ का मार्ग प्रशस्त होगा। नौकरीपेशा लोगों को शुक्र मीन राशि में मार्गी होकर राहत देने का काम करेगा। जॉब में चल रही परेशानियां दूर होंगी। बेवजह की नुक्ताचीनी करने वाले लोग भी अब शांत होने लग जाएंगे। घरेलू मामलों को लेकर चल रहा तनाव भी अब कम होगा। शुक्र आपकी मनोकामना पूर्ति में सहायक बन सकते है। भूमि, भवन, वाहन इत्यादि से संबंधित मामलों में बेहतर परिणाम मिल सकते हैं। आर्थिक पक्ष को मजबूत करने में भी शुक्र का मार्गी होना सहायक बनेगा।
उपाय: मां और मां तुल्य स्त्रियों की सेवा करते हुए उनका आशीर्वाद लें।
मकर राशि
मकर राशि वालों के लिए शुक्र आपकी कुंडली में पांचवें भाव और दशम भाव के स्वामी हैं जो अब आपके तीसरे भाव में मार्गी हो रहे हैं। तीसरे भाव में शुक्र मीन राशि में मार्गी को सामान्य तौर पर अनुकूल माना जाएगा। ऐसे में, शुक्र का मार्गी होना आपकी अनुकूलता के ग्राफ को बढ़ा सकता है। इसके फलस्वरूप, आप अपने कार्यक्षेत्र में बेहतर कर सकेंगे। जिन लोगों का काम यात्राओं से जुड़ा हुआ है, उन्हें तुलनात्मक रूप से ज्यादा अच्छे परिणाम मिल सकते हैं। प्रेम प्रसंग के दृष्टिकोण से भी शुक्र का मीन राशि में मार्गी होना आपको बेहतर परिणाम दिलाएगा। मित्रों का भी बेहतर सहयोग मिल सकता है। कहीं से कोई अच्छी खबर भी सुनने को मिल सकती है।
उपाय: बहते हुए शुद्ध जल में साबुत चावल प्रवाहित करें।
कुंभ राशि
कुंभ राशि वालों के लिए शुक्र आपकी कुंडली में चौथे तथा भाग्य भाव के स्वामी हैं। अब यह आपके दूसरे भाव में मार्गी हो रहे हैं। इस भाव में शुक्र के मार्गी को अनुकूल परिणाम देने वाला कहा जाता है। ऐसी स्थिति में उच्च राशि में शुक्र का मार्गी होना आपको अनुकूलता दे सकेगा। शुक्र की यह स्थिति आपके भाग्य में वृद्धि करवाने का काम कर सकती है। शुक्र मीन राशि में मार्गी के दौरान वरिष्ठों का अच्छा सहयोग मिल सकता है। भूमि, भवन, वाहन और घर-गृहस्थी आदि से जुड़े मामलों में भी शुक्र सकारात्मक परिणाम देना चाहेंगे। आर्थिक और पारिवारिक जीवन में भी शुक्र का मीन राशि में मार्गी होना फायदेमंद रहेगा।
उपाय: देसी गाय के घी से बनी हुई मिठाइयां मां दुर्गा के मंदिर में चढ़ाएं।
मीन राशि
मीन राशि वालों के लिए शुक्र आपकी कुंडली में तीसरे तथा आठवें भाव के स्वामी हैं जो अब आपके पहले भाव में मार्गी होने जा रहे हैं। पहले भाव में शुक्र को अच्छे परिणाम देने वाला माना जाता है। ऐसी स्थिति में शुक्र आपको अब तुलनात्मक रूप से अच्छे परिणाम दे सकेंगे। शुक्र मीन राशि में मार्गी की अवधि में आपका कॉन्फिडेंस बेहतर होगा और कामों में आ रही अड़चनें दूर होंगी। अप्रत्याशित रूप से भी कुछ फायदे आपको मिल सकते हैं। आर्थिक मामले में भी अनुकूलता देखने को मिल सकती है।
यदि आप विद्यार्थी हैं, तो शुक्र का मीन राशि में मार्गी होना आपके लिए फायदेमंद रहेगा। विशेषकर कला और साहित्य के विद्यार्थियों को काफी अच्छे परिणाम मिल सकते हैं। प्रेम संबंध की बात करें या फिर आमोद-प्रमोद की, तो शुक्र आपको अच्छे परिणाम देना चाहेंगे। व्यापार में अनुकूलता देने का काम भी शुक्र कर सकते हैं।
उपाय: काली गाय की सेवा करना शुभ रहेगा।
सभी ज्योतिषीय समाधानों के लिए क्लिक करें: एस्ट्रोसेज ऑनलाइन शॉपिंग स्टोर
हम आशा करते हैं कि आपको ये आर्टिकल पसंद आया होगा। एस्ट्रोसेज के साथ जुड़े रहने के लिए आपका बहुत-बहुत धन्यवाद!
अक्सर पूछे जाने वाले प्रश्न
1. मीन राशि का स्वामी कौन है?
राशि चक्र की अंतिम राशि मीन के स्वामी गुरु ग्रह हैं।
2. 2025 में शुक्र मीन राशि में मार्गी कब होंगे?
शुक्र देव 13 अप्रैल 2025 को मीन राशि में मार्गी हो रहे हैं।
3. शुक्र कौन हैं?
ज्योतिष में शुक्र देव को प्रेम, ऐश्वर्य एवं विलासिता का कारक माना जाता है।