• Talk To Astrologers
  • Talk To Astrologers
  • Product Banner
  • Brihat Horoscope
  • Personalized Horoscope 2024
  • Live Astrologers

मीन 2013 राशिफल (चंद्र राशिफल)
Hindi Rashifal Meena Rashi 2013 (Moon Sign)

मीन 2013 राशिफल (चंद्र राशिफल)

मीन राशि में जन्म होने के कारण आप श्रद्धालु और धार्मिक प्रवृत्ति के हो सकते हैं। गुप्त विद्याओं के प्रति आपका आकर्षण होना स्वाभाविक है। अज्ञात और रहस्य की खोज में आपकी रुचि हो सकती है। आप एक आदर्शवादी व्यक्ति हैं। लेकिन कई बार दुनिया के कठोर सत्य से दूर भागकर उनसे बचने के उपाय ढूंढने के बजाय आप दिवा स्वप्नों में खो जाना चाहते हैं। आपमें जनकल्याण की भावना है। आप सौन्दर्य पर जल्दी मुग्ध हो जाते हैं। आम तौर पर, आप सिद्धांतों के अनुयायी रूढ़िवादी हैं, तो आप धार्मिक रिवाजों और प्रथाओं के पालन में अंधविश्वासी, कठोर भी हो सकते हैं।

परिवार: पारिवारिक मामलों के लिए यह साल अच्छा नहीं कहा जाएगा इसलिए घर परिवार से जुडे मामलों को निबटाने में बडी सतर्कता बरतें। यद्यपि आप अपने पारिवारिक उत्थान के लिये कुछ महत्वपूर्ण कार्य करना चाहेंगे, हो सकता है आप उसमें किसी कदर कामयाब भी हो जाएं लेकिन उसका श्रेय आपको मिलने में संदेह है। आपके मित्र और सहयोगी जन आपनी बातों से मुकर सकते हैं। अत: आत्मनिर्भरता उचित रहेगी। परिवार के लोगों के बर्ताव में भी आप कुछ अंतर महसूस करेंगे। इन तमाम कारणों से आप मानसिक रूप से कष्ट का अनुभव करेंगे।

स्वास्थ्य: स्वास्थ्य के लिहाज से वर्ष को अनुकूल नहीं कहा जाएगा। यद्यपि बीमारी या रोग छोटे ही होंगे लेकिन परेशानी अक्सर बनी रह सकती है। रक्त और त्वचा से संबंधित रोगों के पनपने की संभावना है। इस समय आपकों खान-पान पर भी नियंत्रण रखने की आवश्यकता है क्योंकि पेट से संबंधित कुछ परेशानियां भी हो सकती हैं। मन में अनजानी आशंका से आप स्वयं को डरा अनुभव करेंगे। कभी-कभी भ्रम की स्थितियां भी उत्पन्न हो सकती हैं। शरीर की गर्मी के कारण आप फोड़े- फुसिंयों भी पनपेंगी। लेकिन ये सारी परेशानियां कुछ समय के लिए हो सकती है और शीघ्र ही ठीक भी हो जाया करेंगी।

प्रेम: प्रेम प्रसंगों के लिए यह वर्ष अधिक अनुकूल नहीं है। यदि आप दो नावों पर सवार होना चाहते हैं यह सही नहीं हैं। इसलिए अच्छा यही होगा कि सही निर्णय लेने का प्रयास करें। अपने आचरण में शांति और धैर्य का भाव रखें। यदि आपने पूर्व में कुछ संबंधों को बहुत हल्के ढंग से लिया है तो उसका परिणाम अब भुगतना पड़ सकता है। अपनी वाणी पर पूरा नियंत्रण रखें अन्यथा आपके घनिष्ट मित्र भी आपसे दूरियां बनाने लगेंगे। मित्रों का सहयोग अपेक्षाकृत कम मिलेगा जिससे आपका मन अशांत रह सकता है। लेकिन यदि आप शादी शुदा हैं तो वैवाहिक जीवन सुखद रहेगा।

कार्यक्षेत्र: कार्यक्षेत्र के लिहाज़ से यह साल बहुत अनुकूल नहीं है। मालिक या किसी सत्ताधारी से संबंध बिगड जाने के कारण व्यापार या कार्यक्षेत्र प्रभावित रह सकता है। काम धंधा अच्छा नहीं चलेगा। लेन देन के व्यापार में हानि होने की भी संभावना है। कार्यक्षेत्र से सम्बंधित कुछ न कुछ परेशानियां आपको सदैव घेरे रहेंगी। इन तमाम कारणों के चलते इस अवधि में किसी नए काम के बारे में सोचना या नए काम की शुरुआत करना जोखिम भरा काम होगा। आप स्वयं में आत्मविश्वास की कमी का अनुभव करेंगे। यात्राओं से भी कोई विशेषलाभ नहीं होने वाला है अत: व्यर्थ की यात्राओं से बचें।

धन: इस वर्ष की शुरुआत में आपकी आमदनी प्रभावित रहेगी। इस कारण आर्थिक स्थिति कमजोर रहेगी। किसी नए काम को शुरु करने के लिए बडा निवेश करने से बचें अन्यथा धन व्यर्थ हो सकता है। लेकिन इस वर्ष अचानक धन प्राप्ति के योग बन रहे हैं। इस अवधि में यदि कहीं से वसीयत प्राप्त होने की उम्मीद बन रही होगी और आप उसको प्राप्त करने के लिये इच्छुक होंगे तो वह आपको इस वर्ष आपको मिल सकती है। यदि आप जुआं, लाटरी आदि के माध्यम से कमाई करते हैं तो इनमें बडा निवेश करने से बचें।

विद्या: इस वर्ष का प्रथम भाग आपकी शिक्षा के लिए अनुकूल नहीं है। आप अपनी विषय वस्तु पर पूरी तरह से ध्यान केन्द्रित नहीं कर पाएंगे। इस वर्ष यदि आप किसी नए पाठ्यक्रम में प्रवेश लेना चाह रहें हैं तो आपको सावधानी से काम लेने जरूरी होगा। नए पाठ्यक्रम और नए शिक्षण संस्थान दोनो के बारे में विधिवत जानकारी लेने के बाद ही प्रवेश लेना ठीक रहेगा। लेकिन वर्ष का दूसरा भाग आपके लिए अनुकूल रहेगा। जो लोग दूर देश में जाकर शिक्षा लेना चाह रहे हैं, उनके लिए भी वर्ष का दूसरा भाग अनुकूलता लाएगा।

उपाय:

  • अपने साथ चांदी का एक चौकोर टुकड़ा रखें।
  • नहाते समय पानी में दूध डालें और किसी पत्थर या लकड़ी के आसन पर बैठ कर स्नान करें।
  • माथे पर केसर या हल्दी का तिलक लगाएं और चरित्र उत्तम बनाए रखें।
  • बृहस्पति मंत्र "ॐ ग्रां ग्रीं ग्रौं स: गुरवे नम:" का जप करें।


2013 का यह राशिफल चन्द्र राशि (Moon Sign) आधारित है और वैदिक ज्‍योतिष के सिद्धान्‍तों के आधार पर तैयार किया गया है। यदि आपको अपनी चन्द्र राशि का पता नहीं है तो Find your Moon Sign क्लिक करके अपनी चन्द्र राशि ज्ञात कर सकते हैं।

2013 Rashifal in Hindi is based on your moon sign and prepared according to ancient principles of Indian Vedic Astrology. If you do not know your Moon Sign, please click Find your Moon Sign to find out it free. it free.

एस्ट्रोसेज मोबाइल पर सभी मोबाइल ऍप्स

एस्ट्रोसेज टीवी सब्सक्राइब

रत्न खरीदें

एस्ट्रोसेज डॉट कॉम सर्वश्रेष्ठ गुणवत्ता वाले रत्न, लैब सर्टिफिकेट के साथ बेचता है।

यन्त्र खरीदें

एस्ट्रोसेज डॉट कॉम के विश्वास के साथ यंत्र का लाभ उठाएँ।

फेंगशुई खरीदें

एस्ट्रोसेज पर पाएँ विश्वसनीय और चमत्कारिक फेंगशुई उत्पाद

रूद्राक्ष खरीदें

एस्ट्रोसेज डॉट कॉम से सर्वश्रेष्ठ गुणवत्ता वाले रुद्राक्ष, लैब सर्टिफिकेट के साथ प्राप्त करें।