• Talk To Astrologers
  • Brihat Horoscope
  • Personalized Horoscope 2024
  • Live Astrologers

जन्मदिन के अनुसार गुण मिलान

जन्मदिन के अनुसार गुण मिलान के लिए दर्ज करें अपनी और अपने प्रिय की जन्म की तारीख़ और पाएँ कितने प्रतिशत आप दोनों के गुण मिलते हैं। प्यार को आज़माने के लिए यह सबसे अच्छा और बेहतरीन सॉफ्टवेयर टूल है। यह दो प्यार करने वाले जातकों के बीच के सामंजस्य को प्रतिशत के रूप में दर्शाता है।

जन्मदिन के अनुसार गुण मिलान क्या है?

Janamdin ke anusar gun milan जन्मदिन के अनुसार गुण मिलान एक ज्योतिषीय प्रक्रिया है जिसमें प्रेमी और प्रेमिका की जन्म की तारीख़ को लेकर अंक ज्योतिष की कीरो विधि के द्वारा गुण मिलाए जाते हैं। यह कुंडली मिलान तथा नाम से गुण मिलान की प्रक्रिया से भी थोड़ी अलग है। इन तीनों में फर्क सिर्फ़ इतना है कि कुण्डली मिलान में वर-कन्या की कुण्डली को देखकर गुण मिलाए जाते हैं और नाम के अनुसार गुण मिलान में दोनों के नामांक से गुणों का मेल देखा जाता है। जबकि जन्मदिन से गुण मिलान में लड़के और लड़की के गुण मिलाने के लिए मूलांक को आधार माना जाता है।

गुण मिलान क्यों आवश्क है?

प्यार का मामला थोड़ा पेचीदा होता है। यदि प्यार में विश्वास की डोर कच्ची हो तो यह नाता जल्दी टूट जाता है। प्रेम में विश्वास, सामंजस्य और विपरीत परिस्थिति में साथ चलने की भावना आवश्यक है। इन सभी जाँचने और परखने के लिए गुण मिलान आवश्यक है। जिस प्रकार विवाह के लिए वर एवं वधु की जन्म कुण्डली को देखकर कुण्डली मिलान की जाती है। ठीक उसी प्रकार जन्म की तारीख़ से भी दो प्रेमियों के बीच गुणों की अनुकूलता को देखा जा सकता है।

अंक ज्योतिष में मूलांक

जन्मदिन से गुण मिलान के लिए मूलांक के बारे जानना अति आवश्यक है। अंक विज्ञान के अनुसार हमारे जन्म की तारीख की संख्या के कुल योग को मूलांक कहते हैं। उदाहरण के तौर पर यदि किसी जातक का जन्म 24 तारीख़ को हुआ हो, तो उसका मूलांक 2+4=6 होगा। यदि किसी जातक का जन्म 19 या 28 तारीख़ को हुआ है तो इन तीनों संख्या का योग क्रमशः 1+9=10 और 2+8=10 होगा।

ध्यान रहे, अगर किसी व्यक्ति के जन्म की तारीख का योग दहाई अंक में आता है तो उन दोनों संख्याओं को पृथक-पृथक करके जोड़ा जाएगा। जैसे- 28 संख्या का योग 10 आ रहा है जिसका योग दहाई में है। अतः 10 के लिए मूलांक 1+0=1 होता है। इसी प्रकार 29 का योग भले 11 हो। परंतु इसका मूलांक 1+1=2 होगा।

अंक शास्त्र में मूलांक और उनका महत्व

अंक विज्ञान की कीरो विधि में प्रत्येक अंक का एक विशेष महत्व होता है। ये अंक व्यक्ति के स्वभाव एवं व्यक्तित्व के बारे में बताते हैं। अंक ज्योतिष में मूलांक 1 से लेकर 9 तक होते हैं। यहाँ हर एक मूलांक की प्रकृति दूसरे मूलांक से भिन्न है। प्रत्येक मूलांक का स्वामी एक ग्रह होता है। इसलिए इनके स्वभाव में भिन्नता पाई जाती है और इसका प्रभाव लोगों के व्यक्तित्व, स्वभाव और विचार पर भी पड़ता है। इस बात को आप नीचे दी गई तालिका में बेहतर तरीक़े से समझ सकते हैं।

मूलांक तारीख़ ग्रह विशेषता
1 1, 10, 19, 28 सूर्य ईमानदार, दृढ़ निश्चयी, अहंकार, स्वाभिमानी, महत्वाकांक्षी, नेतृत्व करने वाले
2 2, 11, 20, 29 चंद्रमा संवेदनशील, कल्पनाशील, रचनाकार, बुद्धिजीवी
3 3, 12, 21, 30 बृहस्पति स्वाभिमानी, स्वतंत्र विचार वाले, शक्तिशाली,
4 4, 13, 22, 31 राहु क्रांतिकारी, वैज्ञानिक, राजनीतिज्ञ, अहंकारी, उपद्रवी
5 5, 14, 23 बुध बुद्धिमान, कर्मशील, साहसी, तर्कवादी
6 6, 15, 24 शुक्र प्रभावशाली, कला प्रेमी, भौतिक सुखों की इच्छा रखने वाले
7 7, 16, 25 केतु तीव्र कल्पना शक्ति, स्वंतत्र विचार वाले, परिवर्तनशील
8 8, 17, 26 शनि अंतर्मुखी, गंभीर, एकान्त प्रिय, मितव्ययी
9 9, 18, 27 मंगल साहसी, ऊर्जावान, बलशाली, अनुशासित, सिद्धांत प्रिय, आक्रामक

प्रेम की दृष्टि से मूलांक की विशेषता

मूलांक 1 वाले जातकों का प्रेम संबंध स्थायी रहता है। ये जातक प्रेम के इच्छुक होते हैं। अलगाव के बावजूद भी साथी से इनके मैत्रीपूर्ण रिश्ते कायम रहते हैं। 2 मूलांक वाले जातकों के प्रेम में कम सफलता मिलती है। कई बार इन्हें प्रेम में बेवफ़ाई मिलती है। मूलांक 3 वाले जातक का प्रेम जीवन स्थिर नहीं होता है। हालांकि इनका वैवाहिक जीवन सुखद रहता है।

वहीं जिन जातकों का मूलांक 4 होता है उनके प्रेम जीवन की सांस जल्दी थम जाती है। हालाँकि इस मूलांक के पुरुष जातकों का स्त्रियों के प्रति विशेष झुकाव होता है। ये अपने प्रियजन के साथ मधुर व्यवहार करते हैं। मूलांक 5 वाले जातक प्रेम के मामले में थोड़े चंचल स्वभाव के होते हैं। अतः ये अधिक समय तक एक जगह नहीं टिकते हैं।

मूलांक 6 वाले जातक अपने विपरीत लिंग के लोगों को जल्दी आकृर्षित कर लेते हैं। ये अपने साथी से जल्दी ही घुल मिल जाते हैं। जिन व्यक्तियों का मूलांक 7 होता है उन जातकों का प्रेम संबंध स्थायी नहीं रहता है। इनकी गंभीर प्रकृति इसके आड़े आती है। हालाँकि ये प्यार का दिखावा तो नहीं करते हैं लेकिन इनके हृदय में बहुत भरा होता है। इसलिए इनका वैवाहिक जीवन सुखी रहता है।

मूलांक 8 वाले व्यक्तियों के प्रेम जीवन में भी स्थिरता की कमी पाई जाती है। कई बार तो ये जातक मन ही मन प्रेम करते हैं परंतु इसे धरातल पर नहीं लाते हैं। वहीं जिनका मूलांक 9 होता है उनके प्रेम जीवन उनके आक्रामक रवैये से प्रभावित होता है। अधिक क्रोध के कारण इनके प्रेम संबंध में दरार पड़ जाती है।

जन्मदिन के अनुसार गुण मिलान कैसे कार्य करता है?

जन्मदिन के अनुसार गुण मिलान एक सॉफ्टवेयर टूल है जिसके द्वारा आप मूलांक के द्वारा अपने प्यार के प्रतिशत को जानते हैं। इस टूल का प्रयोग करना बहुत ही सरल है। इसके लिए आपको अपना और अपने लव पार्टनर के जन्म की तारीख़ को दर्ज करना होगा। इसके बाद मिलान का परिणाम बटन पर क्लिक करते ही आपका और आपके प्रिय का मूलांक सहित प्यार का प्रतिशत दिखाई देगा।

एस्ट्रोसेज मोबाइल पर सभी मोबाइल ऍप्स

एस्ट्रोसेज टीवी सब्सक्राइब

रत्न खरीदें

एस्ट्रोसेज डॉट कॉम सर्वश्रेष्ठ गुणवत्ता वाले रत्न, लैब सर्टिफिकेट के साथ बेचता है।

यन्त्र खरीदें

एस्ट्रोसेज डॉट कॉम के विश्वास के साथ यंत्र का लाभ उठाएँ।

फेंगशुई खरीदें

एस्ट्रोसेज पर पाएँ विश्वसनीय और चमत्कारिक फेंगशुई उत्पाद

रूद्राक्ष खरीदें

एस्ट्रोसेज डॉट कॉम से सर्वश्रेष्ठ गुणवत्ता वाले रुद्राक्ष, लैब सर्टिफिकेट के साथ प्राप्त करें।