• Talk To Astrologers
  • Talk To Astrologers
  • Products
  • Brihat Horoscope
  • Raj Yoga Report
  • Live Astrologers

कुम्भ राशि

कुम्भ राशि की विशेषताएँ

Mesh rashi

कुंभ राशि का स्वामी शनि होता है। इस राशि के जातकों का व्यक्तित्व बेहद आकर्षक एवं मज़बूत होता है। ये तार्किक, बुद्धिमान और चतुर स्वभाव के होते हैं। भेड़ चाल चलना इनकी आदत नहीं होती है और इन्हें अपने काम में दखलअंदाज़ी क़तई बर्दाश्त नहीं होती है। स्वभाव से ये मितभाषी ज़रुर होते हैं, लेकिन ये दोस्त आसानी से बना लेते हैं। समाज कल्याण के लिए कुंभ राशि के जातक सदैव आगे रहते हैं। हृदय से ये दयालु होते हैं। अपने प्रेम साथी के लिए काफ़ी विश्वासपात्र होते हैं।

इन्हें बहुत जल्दी ग़ुस्सा आ जाता है और यह इनका नकारात्मक पक्ष है। समूह में भी ये अच्छे साथी बनकर उभरते हैं। इस राशि के जातक महत्वाकांक्षी होते हैं और सपनों की दुनिया में ज़्यादा खोए रहते हैं, लेकिन कई बार इनका सपना इनका लक्ष्य बन जाता है। ये अपनी भावनाओं ज़्यादा किसी के साथ साझा नहीं करते हैं।

कुम्भ राशि का स्वास्थ्य

कुंभ लग्न आपको श्‍वांस और दृष्टि दोष, शरीर के निचले अंगों की हड्डियों में अक्सर रक्त और रक्त संवहन की समस्या से ग्रसित कर सकता है। आप में उच्च रक्तचाप और दिल की समस्याएं होने की प्रबल संभावनाएं भी बन रही है। कुम्भ राशि का प्रभाव आपको एड़ियों, संचार प्रणाली, ऐंठन, एलर्जी, अप्रत्याशित बीमारी और दुर्घटनाओं का शिकार बना सकता है। कई तरह के तंत्रिका सम्बन्धी रोगों से पीड़ा की संभावनाएं भी बन रही है।

कुम्भ राशि का स्वभाव व व्यक्तित्व

कुंभ लग्न के लोगों में एक दूसरे से संवाद करने कि प्रबल इच्छा नहीं पाई जाती है। आप लोग दूसरों की बात को सुनना पसंद नहीं करते और ऐसा करने पर कभी कभी आप उदंड और अमर्यादित भी कहलाते है। वैसे आप लोग काफी लुभावने और आकर्षक स्वाभाव वाले होते हैं। इसके अलावा आप कुछ शर्मिले संवेदनशील, कोमल, और अपने को दिखाने के लिए काफी उत्साही रहते हैं। काफी मजबूत इच्छाशक्ति और जो आपको उचित लगता है उसके लिए अतिम क्षण तक लड़ने को तैयार रहते हैं। आप लोग दूरदर्शी और मार्गदर्शक होते हैं। किसी अन्य के प्रति आपके मन में कोई अन्य भावना नहीं होती और दूसरों के विचारों के प्रति भी आप सहनशील होते हैं। आप अच्छे श्रोता होते है और अपने दोस्तों का बहुत ख्याल रखते हैं। आपकी लग्न के लोग आदर्शवादी, रोमांटिक, व्यवहारिक, लुभावने और मिलनसार स्वाभाव वाले होते हैं। आपकी प्रकृति के लोग अपने दायरे से बाहर जाकर भी लोगों की मदद करते हैं लेकिन आपमें भावनात्क सहयोग का अभाव होता है।

कुम्भ राशि का शारीरिक रूप-रंग

कुंभ लग्न के लोग अक्सर पतले और लम्बे कद के देखे जाते है। आपका चेहरा बड़ा, गर्दन, पीठ, पेट, कमर, जांघों, और पैर लम्बे हो सकते है। लम्बे और घने बाल तथा आपका हेयर स्टाईल साधारण होता है। आपके चेहरे की बनावट सुंदर होती है जिससे गंभीरता का आभास होता है। आपकी आंखे चमकदार होती है और ऐसा प्रतीत होता कि किसी अजीब खोज में लगी हुई हैं। आपके पूरे व्यक्तित्व से लगता है कि आपमें किसी प्रकार का दिखावा नहीं है।

दैनिक कुम्भ राशिफल

Sunday, July 13, 2025
बच्चों के साथ आप सुकून पाएंगे। बच्चों की यह क्षमता क़ुदरती है और न केवल आपके परिवार के बच्चों में, बल्कि हर बच्चे में यह गुण होता है। वे आपको सुकून और ...

कुम्भ राशिफल 2025

Year 2025
आप दार्शनिक, उदार और अत्यधिक सहानुभूति रखने वाले हैं। शारीरिक रूप से आप आकर्षक हैं। आप व्यवहार से शिष्ट हैं। इस कारण से आपके मित्र जल्दी बन जाते हैं। ...

एस्ट्रोसेज मोबाइल पर सभी मोबाइल ऍप्स

एस्ट्रोसेज टीवी सब्सक्राइब

रत्न खरीदें

एस्ट्रोसेज डॉट कॉम सर्वश्रेष्ठ गुणवत्ता वाले रत्न, लैब सर्टिफिकेट के साथ बेचता है।

यन्त्र खरीदें

एस्ट्रोसेज डॉट कॉम के विश्वास के साथ यंत्र का लाभ उठाएँ।

फेंगशुई खरीदें

एस्ट्रोसेज पर पाएँ विश्वसनीय और चमत्कारिक फेंगशुई उत्पाद

रूद्राक्ष खरीदें

एस्ट्रोसेज डॉट कॉम से सर्वश्रेष्ठ गुणवत्ता वाले रुद्राक्ष, लैब सर्टिफिकेट के साथ प्राप्त करें।