• Talk To Astrologers
  • Talk To Astrologers
  • Talk To Astrologers
  • Talk To Astrologers
  • Talk To Astrologers

मीन राशि

मीन राशि की विशेषताएँ

Mesh rashi

मीन राशि के जातक कलात्मक विचारों के होते हैं। इन्हें किसी तरह की पाबंदी पसंद नहीं है। ये बहुमुखी प्रतिभा के धनी होते हैं। ये परिस्थितियों को आसानी से समझ लेते हैं। इस राशि के जातक नए माहौल और नए विचारों में आसानी से घुल-मिल हो जाते हैं। रिलेशनशिप में इन्हें किसी बात का अहंकार नहीं होता है। बड़ी चीज़ों की बजाय छोटी चीज़ों का प्रबंधन करने में इन्हें थोड़ा भय महसूस होता है।

इस राशि के जातक महान, ईमानदार और दयालु हृदय वाले होते हैं और ये सभी को एक समान नज़र से देखते हैं। अपने आस-पास के लोगों का ख़्याल रखना इस राशि वाले जातकों की मुख्य विशेषता होती है। ये स्पष्टवादी, यथार्थवादी एवं तार्किक होते हैं। अति भावुक होने के कारण इस राशि के जातक प्रेम में कम सफल हो पाते हैं। इनके लिए कला, चिकित्सा, जीव विज्ञान एवं संगीत अनुकूल प्रोफ़ेशन होता है।

मीन राशि का स्वास्थ्य

मीन लग्न के स्वामित्व में होने के कारण आपको मधुमेह का सामना करना पड़ सकता। मधुमेह से आपको पैर की गंभीर समस्या तथा साथ ही साथ अन्य समस्याएं भी हो सकती है। सूजन दवाओं से होने वाली एलर्जी और पैर से संबंधित समस्या आपके लिए आम बात हो सकती है। तथा आपका भावनात्मक स्वभाव आपको भावनात्क रोगों की चपेट में ले सकता है।"

मीन राशि का स्वभाव व व्यक्तित्व

मीन लग्न के लोग व्यावहारिक नहीं होते बल्कि संवेदनशील और दूर की सोच रखने वाले होते हैं। आप बहुमुखी प्रतिभा के स्वामी और तर्क के बजाय समझ के द्वारा बातें समझ जाते हैं। मौजूदा परिदृश्य में आपका रवैया काफी कठोर होता है, आप किसी भी चीज को भुला सकते है लेकिन आप काफी कट्टरवादी होते हैं। आपकी लग्न के लोग विश्वासी और वफादार होते हैं। आपको आसानी से भ्रमित किया जा सकता है। आपका गैर व्यवहारिक स्वाभाव करीबी लोगों के लिए परेशानी का सबब बन जाता है। आशावादी और निराशावादी के मिश्रित स्वाभाव वाले आपकी लग्न के लोग किसी एक मसले पर अपनी राय नहीं बना पाते। आपकी लग्न के लोग शर्मिले होते है और जो भी आपके संम्पर्क में आता है। आप उनके प्रति विश्वासी होते हैं। आप लोग अति धार्मक और अंधविश्वासी होते हैं। आपका स्वभाव उदार, मैत्रीपूर्ण होता है। कोई माहौल अच्छा हो या बुरा वो आप उसमें अपना सामंजस्य बिठा लेते हैं, आप उदार दोस्ताना और अच्छे स्वाभाव के होते हैं और दूसरों की भावनाओं के प्रति भी संवेदनशील होते हैं।"

मीन राशि का शारीरिक रूप-रंग

मीन लग्न के लोग अक्सर मोटे और औसत कद के होते हैं, अक्‍सर सामान्‍य दिखने वाले होते हैं। आपकी लग्न के लोगों की कई अलग अलग कद काठी होती हैं। आपकी आंखे बड़ी और सुंदर होती है। आपकी शारीरिक बनावट से आभास होता है कि आप बहुत रहस्यमय और शांत स्वाभाव के हैं। आप लोगों के चेहरे की बनावट को समझना भी आपके मन को समझने जैसा मुश्किल होता है।"

दैनिक मीन राशिफल

Tuesday, November 10, 2026
आपकी जी-तोड़ मेहनत और परिवार का सहयोग इच्छित परिणाम देने में क़ामयाब रहेंगे। लेकिन तरक़्क़ी की रफ़्तार बरक़रार रखने के लिए मेहनत इसी तरह जारी रखें। जिन लोगो...

मीन राशिफल 2026

Year 2026
मीन राशि में जन्म होने के कारण आप श्रद्धालु और धार्मिक प्रवृत्ति के हो सकते हैं। गुप्त विद्याओं के प्रति आपका आकर्षण होना स्वाभाविक है। अज्ञात और रहस्...

एस्ट्रोसेज मोबाइल पर सभी मोबाइल ऍप्स

एस्ट्रोसेज टीवी सब्सक्राइब

रत्न खरीदें

एस्ट्रोसेज डॉट कॉम सर्वश्रेष्ठ गुणवत्ता वाले रत्न, लैब सर्टिफिकेट के साथ बेचता है।

यन्त्र खरीदें

एस्ट्रोसेज डॉट कॉम के विश्वास के साथ यंत्र का लाभ उठाएँ।

फेंगशुई खरीदें

एस्ट्रोसेज पर पाएँ विश्वसनीय और चमत्कारिक फेंगशुई उत्पाद

रूद्राक्ष खरीदें

एस्ट्रोसेज डॉट कॉम से सर्वश्रेष्ठ गुणवत्ता वाले रुद्राक्ष, लैब सर्टिफिकेट के साथ प्राप्त करें।