• Talk To Astrologers
  • Brihat Horoscope
  • Personalized Horoscope 2024
  • Live Astrologers

उदय लग्न कैलकुलेटर

लग्न कैल्कुलेटर एस्ट्रोसेज का एक सॉफ्टवेयर टूल है जो आपकी लग्न राशि को ज्ञात करने में मदद करता है। इस कैल्कुलेटर को उदित राशि कैल्कुलेटर भी कहा जाता है। यह टूल न केवल आपकी लग्न राशि को बताता है बल्कि यह आपके स्वभाव, व्यक्तित्व, स्वास्थ्य एवं शारीरिक रंग रूप का भी बोध कराता है। ज्योतिष में जातकों की लग्न राशि बहुत ही महत्वपूर्ण मानी जाती है। अपनी लग्न राशि जानने के लिए आप नीचे दिए गए कैल्कुलेटर में अपने जन्म से संबंधित विवरण को भरकर यह जान सकते हैं कि आपकी लग्न राशि क्या है:

जन्म संबंधी विवरण
एडवांस सेटिंग




लग्न कैल्कुलेटर टूल आपके जन्म काल और जन्म स्थान का विश्लेषण करके यह बताता है कि आपके जन्म के समय कौन सी राशि पूर्वी क्षितिज में उदित थी। इस अत्याधुनिक तकनीक के माध्यम से आप यह जान सकेंगे कि भविष्य में आपका जीवन कैसा रहने वाला है और किन चुनौतियों का सामना करना पड़ेगा? चलिए अब जानते हैं लग्न राशि के बारे में विस्तार से।

लग्न राशि क्या है?

आपने किसी जातक की जन्म कुंडली में लग्न राशि शब्द का प्रयोग सुना होगा। ज्योतिष शास्त्र के अनुसार जब किसी जातक का जन्म होता है तभी से उसकी लग्न राशि उसके जीवन में प्रभावी हो जाती है। व्यक्ति के जन्म के समय आकाश में पूर्वी क्षितिज में उदित राशि ही लग्न राशि कहलाती है। लग्न राशि के माध्यम से जातकों के स्वभाव, उसके व्यक्तित्व तथा स्वास्थ्य और इसके अलावा जीवन से जुड़े अन्य ज़रुरी पहलुओं के बारे में जाना जा सकता है।

ज्योतिष की सभी शाखाओं में लग्न राशि को सबसे महत्वपूर्ण माना गया है। इसकी वजह यह कि जन्मपत्री में सूर्य से लेकर चंद्रमा तक सभी ग्रहों को लग्न के सापेक्ष ही व्यक्त किया जाता है। कई ज्योतिषी तो यहां तक विश्वास करते हैं कि जन्मपत्री में सूर्य और चंद्र की तुलना में लग्न का बराबर अथवा अधिक प्रभाव होता है। लग्न राशि को शासित करने वाला ग्रह लग्न का स्वामी कहलाता है। वैदिक ज्योतिष में एक 360 अंश का राशि-चक्र होता है और इस राशि-चक्र में 12 राशियाँ होती हैं। अर्थात एक राशि 30 अंश की होती है। इन राशियों की अपनी अलग-अलग विशेषताएँ हैं।

सामान्य रूप से हम सब जानते हैं कि व्यक्ति के जीवन में उतार-चढ़ाव आता रहता है। लग्न राशि के माध्यम से हम उन परिस्थितियों के बारे में जान सकते हैं जिसका हमें भविष्य में सामना करना पड़ेगा। इसके अतिरिक्त लग्न राशि हमारे बारे में यह भी बताती है कि समाज में हम अपने आपको कैसे प्रस्तुत करेंगे अर्थात हमारा सामाजिक जीवन कैसा रहने वाला है।

लग्न राशि का महत्व

  • यह जातक के बाह्य रूप, चरित्र एवं स्वभाव को दर्शाती है।
  • लग्न राशि जातकों की शारीरिक संरचना, वर्ण, प्रसिद्धि आदि को प्रकट करती है।
  • लग्न राशि से जातकों से जुड़े कई रहस्य एवं महत्वपूर्ण तथ्य उजागर होते हैं।
  • इसके माध्यम से जातकों के स्वास्थ जीवन का पता चलता है।
  • लग्न राशि जातक के जीवन से संबंधित कई बातों को बताती है। जैसे जातक अपने जीवन में कितना संघर्ष करेगा या उसे कितनी सफलता मिलेगी आदि।
  • लग्न राशि के माध्यम से व्यक्ति के भाग्य और दुर्भाग्य का भी पता चलता है।
  • व्यक्ति अपने जन्म स्थान पर रहेगा या जन्म स्थान से दूर जाएगा, लग्न राशि इस बात की ओर भी इशारा करती है। जातक अपने मूल स्थान में सफलता प्राप्त करेगा या फिर उसे विदेश में जाकर सफलता मिलेगी। यह भी लग्न राशि के माध्यम से ज्ञात होता है।
  • लग्न राशि जातकों के छोटे भाई-बहनों के द्वारा प्राप्त लाभ-हानि, सफलता-विफलता आदि को भी दर्शाती है।

लग्न राशि/उदित राशि का मान

जब किसी जातक का जन्म होता है तो उसकी लग्न राशि का एक निश्चित कोण होता है और इस कोण की गणना लग्न राशि कैल्कुलेटर के माध्यम से की जाती है। हालाँकि इस दौरान आपके मन में यह सवाल आता होगा कि लग्न राशि का कोण क्या है और इसका महत्व इतना क्यों है? चलिए इस प्रश्न के उत्तर को उदाहरण से समझते हैं। जब हम विभिन्न परीक्षाओं की तैयारी करते हैं तो उनमें कुछ परीक्षाओं में हमे निराशा जनक परिणाम मिलता है, तो कुछ परीक्षाओं में हमें संतोषजनक परिणाम प्राप्त होता है। जबकि कुछ परीक्षाओं में हमें बड़ी सफलता मिलती है। उस परीक्षा में हमें बहुत ही अच्छे अंक प्राप्त होते हैं। इस प्रकार यदि हम परीक्षा की तुलना लग्न राशि से करें और अंकों की कोण से, तो हम यह आसानी से समझ सकते हैं कि राशि के कोण का महत्व व्यक्ति के जीवन में कितना अहम होता है। जिन जातकों के लग्न राशि का मान अंश और कला में या डिग्री और मिनट में कम होता है उन जातकों के लग्न से संबंधित क्षेत्रों में भी उसका प्रभाव कम देखने को मिलता है। इसके विपरीत जिन जातकों के लग्न राशि का कोण अच्छा होता है, उनके लग्न से संबंधित क्षेत्र में अच्छा प्रभाव देखने को मिलता है।

12 उदित राशियों के नाम

  • मेष: राशि-चक्र में मेष राशि सबसे सक्रिय राशि होती है। मेष का अर्थ भेड़ होता है। इस राशि का स्वामी मंगल ग्रह है और यह अग्नि तत्व की राशि है। जिन जातकों की मेष राशि होती है वे जातक किसी भी चीज़ को जल्दी सीखते हैं। इसके अलावा वे जुनूनी और क्रोधी स्वभाव के होते हैं।

  • वृषभ: राशि-चक्र में क्रम के आधार पर वृषभ दूसरी राशि होती है। वृष का अर्थ बैल होता है। यह सबसे ज्यादा स्थिर राशि है। शुक्र ग्रह इसका स्वामी होता है और यह पृथ्वी तत्व की राशि है। जिन जातकों का जन्म इस राशि में होता है वे जातक मानसिक रूप से स्थिर और नियंत्रित होते हैं।

  • मिथुन: राशि-चक्र में मिथुन का तीसरा क्रम आता है। इसका चिन्ह स्त्री और पुरुष का युग्म है। यह द्विस्वभाव राशि है। ज्योतिष में बुध ग्रह को इस राशि का स्वामी माना गया है। वायु तत्व की इस राशि में जन्म लेने वाला जातक अधिक बातूनी होता है।

  • कर्क: कर्क जलीय राशि होती है। राशि-चक्र में इसका क्रमांक चार है। जलीय जीव केकड़ा को कर्क कहा जाता है। ज्योतिष शास्त्र के अनुसार, चंद्र ग्रह इस राशि का स्वामी होता है। जिन जातकों की चंद्र राशि कर्क होती है वे स्वभाव से अधिक संवेदनशील होते हैं।

  • सिंह: सिंह का अर्थ शेर है और शेर जंगलों का राजा होता है। इसलिए सिंह राशि में जन्म लेने वाले जातक एक अच्छे लीडर होते हैं। वे एक राजा की तरह अपना जीवन व्यतीत करते हैं। ज्योतिष विज्ञान में सूर्य ग्रह को सिंह राशि का स्वामी माना गया है। सिंह अग्नि तत्व की राशि है।

  • कन्या: राशि चक्र में कन्या छठी राशि है। इस राशि का स्वामी बुध ग्रह होता है। ज्योतिष विज्ञान के अनुसार, कन्या राशि को पृथ्वी तत्व की राशि माना जाता है। इस राशि के अंतर्गत जन्म लेने वाले जातक बहुत ही व्यवहारिक होते हैं। ऐसे जातक बोलने की बजाय कार्य पर विश्वास करते हैं। वे ख़ुद को दूसरों के सामने एक मजबूत व्यक्ति के रूप में प्रदर्शित करते हैं।

  • तुला: तुला वायु तत्व की राशि होती है। राशि-चक्र में इसका स्थान सातवाँ होता है। जबकि तराजू इस राशि का प्रतीक चिन्ह है। शुक्र ग्रह इस राशि का स्वामी होता है। तुला राशि का तात्पर्य नियंत्रण बनाए रखना होता है। यह राशि जीवन में संतुलन को दर्शाती है। हालाँकि कई बार जीवन में संतुलन बनाने के चक्कर में परिस्थितियाँ विपरीत हो जाती हैं। इस राशि में जन्म लेने वाले जातक भौतिक सुखों के प्रति अधिक झुकाव रखते हैं।

  • वृश्चिक: वृश्चिक एक जलीय राशि है। राशि-चक्र में इसका क्रम आठवें स्थान पर आता है। वृश्चिक का अर्थ बिच्छू होता है। इस राशि का स्वामी मंगल ग्रह है। जिन जातकों का जन्म वृश्चिक राशि में होता है वे जातक विचारवान होते हैं। वृश्चिक राशि वाले अपने अनुभवों से बहुत कुछ सीखते हैं।

  • धनु: 12 राशियों में धनु नौवीं राशि होती है। ज्योतिष में धनु राशि का धनुष से संबंधित है। यह अग्नि तत्व की राशि है और बृहस्पति ग्रह इसका स्वामी होता है जो कि ज्ञान, गुरु और धर्म का कारक है। गुरु के प्रभाव से इस राशि में पैदा होने वाले जातक ज्ञानवान होते हैं और ज्ञान प्राप्ति के लिए सदैव तत्पर रहते हैं।

  • मकर: राशि-चक्र में मकर दसवीं राशि है। मकर का अर्थ मगरमच्छ होता है। ज्योतिष में इसे पृथ्वी तत्व की राशि माना गया है। इस राशि का स्वामी शनि ग्रह है। वैदिक ज्योतिष के अनुसार जो व्यक्ति इस राशि में जन्म लेता है वह आलसी स्वभाव का होता है।

  • कुंभ: राशि-चक्र में कुंभ ग्यारहवीं राशि होती है और इसका अर्थ घड़ा होता है। ज्योतिष में इसे वायु तत्व की राशि माना गया है। इस राशि का स्वामी शनि होता है। इस राशि वाले जातक अच्छे विचारक, सामाजिक, स्वतंत्र एवं बुद्धिमान होते हैं।

  • मीन: राशि-चक्र में मीन अंतिम और 12वीं राशि है। ज्योतिष विज्ञान के अनुसार मीन एक जलीय राशि है। मीन का अर्थ मछली होता है। मीन राशि वाले जातक अंतर्ज्ञानी होते हैं। ये जातक दूसरों की भावनाओं की कद्र करते हैं तथा स्वभाव से भावुक और आध्यात्मिक होते हैं।

इस प्रकार आप देख सकते हैं कि मनुष्य के जीवन में लग्न राशि का कितना अहम स्थान है। लग्न भाव में स्थित राशि अन्य राशियों के लिए रक्त के समान करती है। इसके बिना अन्य राशियों का अस्तित्व शून्य है। लग्न राशि ही वह राशि है जो हमारे जीवन में परिवर्तन चक्र को चलाती है। उम्मीद करते हैं कि यह लग्न कैल्कुलेटर आपकी लग्न राशि को समझने में सहायक सिद्धि होगा।

एस्ट्रोसेज मोबाइल पर सभी मोबाइल ऍप्स

एस्ट्रोसेज टीवी सब्सक्राइब

रत्न खरीदें

एस्ट्रोसेज डॉट कॉम सर्वश्रेष्ठ गुणवत्ता वाले रत्न, लैब सर्टिफिकेट के साथ बेचता है।

यन्त्र खरीदें

एस्ट्रोसेज डॉट कॉम के विश्वास के साथ यंत्र का लाभ उठाएँ।

फेंगशुई खरीदें

एस्ट्रोसेज पर पाएँ विश्वसनीय और चमत्कारिक फेंगशुई उत्पाद

रूद्राक्ष खरीदें

एस्ट्रोसेज डॉट कॉम से सर्वश्रेष्ठ गुणवत्ता वाले रुद्राक्ष, लैब सर्टिफिकेट के साथ प्राप्त करें।