आज का होरा मुहूर्त लखनऊ के लिए (शनिवार, मार्च 29, 2025)
आज का होरा मुहूर्त
02:07 - 03:05

यात्रा और कला के लिए शुभ
शनिवार
ज्योतिष होरा शहर के सूर्योदय और सूर्यास्त का उपयोग कर गणना की आवश्यकता है. यह मुक्त होरा कैलकुलेटर या होरा सॉफ्टवेयर आप सटीक दैनिक होरा भारतीय ज्योतिष के आधार पर गणना देता है.
नोट: 1. होरा की गणना आपके नगर के सूर्योदय और सूर्यास्त के समय के अनुसार की जाती है।
आज का होरा | आरंभ का समय | समाप्ति का समय |
शनि | 006:00 | 007:02 |
बृहस्पति | 007:02 | 008:03 |
मंगल | 008:03 | 009:05 |
सूर्य | 009:05 | 010:07 |
शुक्र | 010:07 | 011:09 |
बुध | 011:09 | 012:11 |
चंद्रमा | 012:11 | 013:12 |
शनि | 013:12 | 014:14 |
बृहस्पति | 014:14 | 015:16 |
मंगल | 015:16 | 016:18 |
सूर्य | 016:18 | 017:20 |
शुक्र | 017:20 | 018:22 |
बुध | 018:22 | 019:20 |
चंद्रमा | 019:20 | 020:18 |
शनि | 020:18 | 021:16 |
बृहस्पति | 021:16 | 022:14 |
मंगल | 022:14 | 023:12 |
सूर्य | 023:12 | 000:11 |
शुक्र | 000:11 | 001:09 |
बुध | 001:09 | 002:07 |
चंद्रमा | 002:07 | 003:05 |
शनि | 003:05 | 004:03 |
बृहस्पति | 004:03 | 005:02 |
मंगल | 005:02 | 006:00 |
शुभ होरा
- मंगल:भूमि एवं कृषि, भाई, इंजीनियरिंग, खेल
- सूर्य: राजनीति, सरकार का व्यवहार, सरकारी नौकरियां, अदालत, साहस
- शुक्र: प्रेम, विवाह, गहने, मनोरंजन, नृत्य
- बुध: व्यापार, शिक्षा, ज्योतिष, पढ़ना और लिखना
- चंद्रमा: यात्रा, रोमांस, गहने, कला
- शनि: श्रम, लोहा, तेल, नौकर, त्याग
- बृहस्पति: सबकुछ के लिए शुभकामनाएं: काम, नौकरियां, व्यवसाय
अन्य शहरों के लिए होरा

होरा क्या है?
होरा ज्योतिष शास्त्र का महत्वपूर्ण अंग माना जाता है। शुभ मुहूर्त के अभाव में कोई मंगल कार्य न रुके इसके लिए ज्योतिष में होरा चक्र की व्यवस्था बनाई गई है। ऐसा कहा जाता है कि होरा काल में किया गया कार्य शुभ मुहुर्त में किए गए कार्य की भांति सिद्ध होता है इसलिए होरा शास्त्र को कार्य सिद्धि का अचूक माध्यम माना गया है। सूर्योदय से अगले दिन सूर्योदय तक 24 होरा होती हैं और एक सूर्योदय से एक सूर्यास्त तक होरा की संख्या 12 होती है। प्रत्येक दिन के प्रारंभ में प्रथम होरा उस ग्रह की होती है जिसका वह वार होता है। जबकि अगली होरा उसी दिन से छठे दिन की होगी और यही क्रम आगे बढ़ता जाएगा।
उदाहरणः सोमवार के दिन किसी भी ग्रह की होरा देखनी हो तो हम उसे इस प्रकार से देखेंगेः
- पहली होरा - चंद्र ग्रह की होगी
- दूसरी होरा - शनि ग्रह की होगी
- तीसरी होरा - गुरु ग्रह की होगी
- चौथी होरा - मंगल ग्रह की होगी
- पाँचवीं होरा - सूर्य ग्रह की होगी
- छठी होरा - शुक्र ग्रह की होगी
- सातवीं होरा - बुध ग्रह की होगी
आठवीं होरा फिर से चंद्र की होगी और यह क्रम ऐसे ही चलता रहेगा। इस प्रकार जो भी वार हो उसी वार की होरा से आगे की होरा निकाली जा सकती हैं और अपने कार्य को सफल बनाने के लिए उसका प्रारंभ किया सकता है। प्रत्येक होरा किसी विशेष कार्य के लिए शुभ होती है। जो इस प्रकार है:
सूर्य की होरा
सूर्य की होरा में सरकारी नौकरी के लिए आवेदन करना, पदभार संभालना, उच्च अधिकारियों से भेंटवार्ता करना, टेंडर के लिए आवेदन एवं माणिक रत्न धारण करना शुभ माना जाता है।
चंद्र की होरा
चंद्र की होरा को सभी कार्य के लिए शुभ माना गया है अतः आप किसी भी कार्य का श्रीगणेश कर सकते हैं। इसके अलावा चंद्र की होरा में बागवानी, खाद्य संबंधी क्रियाएँ, समुद्र व चांदी से संबंधित कार्य एवं मोती धारण करने के लिए बहुत शुभ मानी जाती है।
मंगल की होरा
मंगल की होरा में पुलिस व अदालती मामलों से संबंधित कार्य करना शुभ माना जाता है। इसके अलावा इस होरा में नौकरी ज्वॉइन करना, सट्टा लगाना, उधार देना, किसी सभा-समिति में हिस्सा लेना, मूंगा एवं लहसुनिया रत्न धारण करना शुभ फलदायी होता है।
बुध की होरा
बुध की होरा में नए व्यापार शुरू करना लाभकारी होता है। इसके अलावा इस होरा में लेखन व प्रकाशन का कार्य करना, प्रार्थना पत्र देना, विद्यारंभ करना, कोष संग्रह करना और पन्ना रत्न धारण करना भी शुभ माना जाता है।
गुरु की होरा
इस होरा में उच्च अधिकारियों भेंट करना, शिक्षा विभाग में जाना व शिक्षक से मिलना, विवाह संबंधी कार्य करना और पुखराज रत्न धारण करना शुभ माना जाता है अर्थात इन कार्यों को करने में आपको सफलता मिलेगी।
शुक्र की होरा
इस होरा काल में जातकों के लिए नए वस्त्र पहनना, आभूषण ख़रीदना अथवा उसे धारण करना, फ़िल्म जगत से संबंधित कार्य करना, मॉडलिंग करना, यात्रा पर जाना एवं हीरा व ओपल रत्न धारण करना शुभ माना जाता है।
शनि की होरा
शनि की होरा में मकान की नींव रखना अच्छा माना जाता है। इसके साथ इस होरा काल में कारखाना शुरू करना, वाहन अथवा भूमि ख़रीदना और नीलम व गोमेद रत्न को धारण करने से जातकों को कार्य में सिद्धि प्राप्त होती है।
आज का मुहूर्त लखनऊ के लिए
एस्ट्रोसेज मोबाइल पर सभी मोबाइल ऍप्स
एस्ट्रोसेज टीवी सब्सक्राइब
ज्योतिष पत्रिका
- प्रेम एवं ऐश्वर्य के कारक ग्रह शुक्र होंगे उदित, इन राशियों की होगी चांदी ही चांदी!
- 30 साल बाद मीन राशि में प्रवेश करेंगे शनिदेव, इन राशियों का होगा बुरा समय शुरू!!
- मासिक अंक फल अप्रैल 2025: अंकों से जानें अप्रैल माह का पूरा लेखा-जोखा!
- टैरो साप्ताहिक राशिफल (30 मार्च से 05 अप्रैल, 2025): इन राशियों की सेहत रहेगी अच्छी!
- शनि का मीन राशि में उदय: दुनिया में आ सकता है भूचाल, जानें राशियों का क्या होगा हाल
- अप्रैल में पड़ रहे हैं हनुमान जयंती और राम नवमी जैसे बड़े त्योहार, जानें विवाह के लिए कब है शुभ मुहूर्त!
- पापमोचनी एकादशी 2025 पर व्रत रखने से मिट जाएंगे सात जन्मों के पाप, जानें राशि अनुसार उपाय!
- टैरो मासिक राशिफल अप्रैल: इन राशियों का खुलेगा भाग्य!
- शनि का मीन राशि में गोचर: साढ़े साती और ढैय्या के प्रभाव से बच नहीं पाएंगी ये 5 राशियां!
- मार्च के इस सप्ताह में बनेगा पंचग्रही योग, सोने की तरह चमक उठेगी इन राशियों की किस्मत!
नई दिल्ली, भारत (29 मार्च 2025)
- चैत्र अमावस्या (मार्च 29, 2025)
- चैत्र नवरात्रि (मार्च 30, 2025)
- उगाडी (मार्च 30, 2025)
- घटस्थापना (मार्च 30, 2025)
- गुड़ी पड़वा (मार्च 30, 2025)
- चेटी चंड (मार्च 31, 2025)
- बैंक अवकाश (अप्रैल 1, 2025)
- राम नवमी (अप्रैल 6, 2025)
- चैत्र नवरात्रि पारणा (अप्रैल 7, 2025)
- कामदा एकादशी (अप्रैल 8, 2025)
- प्रदोष व्रत (शुक्ल) (अप्रैल 10, 2025)
- हनुमान जयंती (अप्रैल 12, 2025)
- चैत्र पूर्णिमा व्रत (अप्रैल 12, 2025)
- बैसाखी (अप्रैल 14, 2025)
- मेष संक्रांति (अप्रैल 14, 2025)