• Talk To Astrologers
  • Brihat Horoscope
  • Personalized Horoscope 2024
  • Live Astrologers

घर में शुभ-अशुभ पेड़-पौधे

घर में शुभ पेड़-पौधे कौन से होते हैं, यह बड़ा रोचक सवाल है। ऐसा कहा जाता है कि यदि घर में शुभ पेड़-पौधों को सही जगह लगाया जाए तो यह आपकी बंद किस्मत के द्वारा खोल देते हैं। शुभ स्थान इसलिए क्योंकि शास्त्रों में इसका विस्तृत उल्लेख है। यदि पौधों का स्थान शुभ न हो तो व्यक्ति को इसके अशुभ परिणाम भुगतने पड़ते हैं और कई पेड़ों को तो घर के आसपास होना अशुभ माना जाता है। इसलिए घर में शुभ-अशुभ पौधे नामक इस लेख में हम आपको इस संबंध अहम जानकारी दे रहे हैं, ताकि आप यह जान सकें कि घर के लिए शुभ पौधे कौन-कौन से हैं और घर में इन्हें किस दिशा में लगाना चाहिए। शास्त्रों के अनुसार तुलसी का पौधा, गुड़हल, अनार का पेड़, बेल का वृक्ष, केले का पेड़, अशोक वृक्ष, शमी का पेड़, नींबू, आंवला, नीम आदि पेड़ों को शुभ माना जाता है। सामान्यत: दूध या फल देने वाले पेड़ घर पर नहीं लगाने चाहिए, लेकिन नारंगी और अनार अपवाद है । यह दोनों ही पेड़ शुभ माने गए है और यह सुख एवं समृद्धि के कारक भी माने गए है। आइये अब जानते हैं कि इन शुभ पेड़-पौधों को लगाने के क्या लाभ हैं?

तुलसी

Ghar mein shubh ashubh ped paudhe

घर में शुभ पेड़-पौधे की बात करें तो सबसे पहले तुलसी का नाम आता है। शास्त्रों में तुलसी को लक्ष्मी का दर्जा दिया गया है। ऐसा कहा जाता है कि जिस घर में तुलसी का पौधा होता है और उस पौधे की विधिवत पूजा-अर्चना होती है तो उस घर में हमेशा धन-वैभव की वृद्धि होती है। यह पौधा घर में नकारात्मक दोषों को दूर करता है। वास्तु शास्त्र के अनुसार तुलसी का पौधा घर के दक्षिण भाग में नहीं लगाना चाहिए। यदि ऐसा हुआ तो यह पौधा आपके लिए कष्टकारी रहेगा इसलिए हमेशा तुलसी के पौधे को ईशान कोण अथवा पूर्ण दिशा में लगाना चाहिए। रविवार को छोड़कर स्नान के बाद प्रातः तुलसी को जल चढ़ाना चाहिए। औषधि के रूप में भी तुलसी का बड़ा महत्व है।

तुलसी माला से करें अपने आराध्य देव का ध्यान: खरीदें तुलसी की माला

आंवला

Ghar mein shubh ashubh ped paudhe

घर में शुभ पेड़-पौधे की बात होती है तो आंवले के पेड़ का जिक्र भी किया जाता है। घर में कष्ट के निवारण हेतु आंवले का पेड़ लगाना चाहिए। ऐसा कहा जाता है कि आंवला के वृक्ष की नित्य-पूजा अर्चना करना चाहिए। इससे जीवन के सभी पाप नष्ट हो जाते हैं। धार्मिक मान्यता के अनुसार आंवला के वृक्ष पर सभी देवताओं का वास है। कार्तिक मास में स्वयं भगवावन विष्णु आंवले की जड़ में निवास करते हैं। इसका फल भगवान विष्णु को अति प्रिय है। घर में आंवले का पेड़ उत्तर अथवा पूर्व दिशा में हो तो यह आपके लिए अति लाभकारी होता है। यह वृक्ष मनुष्य की कामनाओं को भी पूर्ण करता है। शास्त्रों में ऐसा भी उल्लेख है कि यदि कोई व्यक्ति आंवले का पेड़ लगाकर उसकी नियमित पूजा एवं देखभाल करता है तो उसे राजसूय यज्ञ के समान फल प्राप्त होता है।

श्वेतार्क

Ghar mein shubh ashubh ped paudhe

श्वेतार्क का पौधा भगवान गणेश का पौधा होता है और यह घर में लगाए जाने वाले शुभ पौधों में गिना जाता है। वास्तु शास्त्र के अनुसार दूध से युक्त पौधों का घर की सीमा में होना अशुभ होता है लेकिन श्वेतार्क या आर्क इसका अपवाद है। श्वेतार्क के पौधे की हल्दी, अक्षत और जल से सेवा करें। ऐसा करने से घर में सदा बरकत एवं सुख-शांति बनी रहती है। गृह स्वामी को अचानक गुप्त धन का लाभ प्राप्त होता है। इसकी जड़ में औषधीय गुण होते हैं। इसके पुष्प से भगवान शिव की आराधना की जाती है। इसके अतिरिक्त सूर्य देव को प्रसन्न करने के लिए भी इस पौधे की पूजा की जाती है।

सुख-शांति और समृद्धि के लिए घर में स्थापित करें क्रिस्टल गणेश की मूर्ति: खरीदें क्रिस्टल गणेश

शमी

Ghar mein shubh ashubh ped paudhe

ज्योतिष शास्त्र में शमी पौधे का संबंध शनि ग्रह से है इसलिए शनि देव से कृपा दृष्टि पाने के लिए इस वृक्ष की उपासना करनी चाहिए। वास्तु शास्त्र के अनुसार शमी के पेड़ को घर के मुख्य द्वार के बाईं ओर थोड़ी दूरी पर लगाना चाहिए ताकि इसकी छाया घर पर नहीं पड़े।

शनि देव को प्रसन्न करने के लिए स्थापित करें: शनि यंत्र

अश्वगंधा

Ghar mein shubh ashubh ped paudhe

आयुर्वेदिक औषधि के लिए अश्वगंधा की जड़ बहुत कारगर है। घर में लगाने के लिए यह बहुत ही शुभ पौधा होता है। इसको लगाने से घर में सभी प्रकार के वास्तु दोष समाप्त हो जाते हैं। केतु ग्रह की शांति के उपाय में अश्वगंधा की जड़ बहुत काम आती है।

अशोक का पेड़

Ghar mein shubh ashubh ped paudhe

अशोक के पेड़ को घर के पास लगाने से घर में लगे हुए अन्य अशुभ वृक्षों का दोष समाप्त होता है। हिन्दू धर्म में अशोक का पेड़ बहुत ही शुभ वृक्ष माना जाता है। ऐसा कहा जाता है कि जिस घर में यह पेड़ लगा होता है उस घर में आपसी सौहार्द बना रहता है। घर में शुभ पौधे की बात होती है तो अशोक वृक्ष का नाम अवश्य लिया जाता है।

केले का पेड़

Ghar mein shubh ashubh ped paudhe

वास्तु शास्त्र के अनुसार घर में केले का पेड़ ईशान कोण में होना चाहिए। केले के पेड़ को लेकर ऐसी मान्यता है कि इसकी छांव तले यदि आप बैठकर पढ़ाई करते हैं तो जल्दी-जल्दी याद होता चला जाता है। केले का पौधा धार्मिक कारणों से भी काफी महत्वपूर्ण माना गया है। घर में शुभ पौधे की बात करें तो केल के पेड़ गुरुवार को इसकी पूजा की जाती है।

बृहस्पति की कृपा से मिलेगी व्यावसायिक जीवन में सफलता, स्थापित करें: गुरु यंत्र

आम का पेड़

Ghar mein shubh ashubh ped paudhe

क्या आप जानते हैं कि आम के पेड़ का घर के आसपास लगा होना आपको किस तरह की हानि पहुंचा सकता है? घर के पास आम का पेड़ होना बच्चों पर बुरा प्रभाव डालता है। इसलिए इसे घर के पास नहीं लगाना चाहिए। यदि पहले से मौजूद हो तो आप यह कर सकते हैं कि इस पेड़ के पास ऐसे पेड़ लगाएं जो शुभ माने जाते हैं। जैसे- नारियल, नीम, अशोक आदि का पेड़ आप लगा सकते हैं।

वृक्षों का रोपण प्राकृतिक वातावरण को संतुलित बनाने के लिए अति आवश्यक है। यह समस्त प्राणी एवं जीव-जंतुओं के जीवन चक्र के लिए भी बहुत महत्वपूर्ण है। श्वेतार्क पौधे की हल्दी, अक्षत एवं जल से सेवा करनी चाहिए।

हम आशा करते हैं घर में शुभ-अशुभ पेड़-पौधों पर आधारित यह लेख आपके लिए उपयोगी सिद्ध हो।

यह भी पढ़ें:

एस्ट्रोसेज मोबाइल पर सभी मोबाइल ऍप्स

एस्ट्रोसेज टीवी सब्सक्राइब

रत्न खरीदें

एस्ट्रोसेज डॉट कॉम सर्वश्रेष्ठ गुणवत्ता वाले रत्न, लैब सर्टिफिकेट के साथ बेचता है।

यन्त्र खरीदें

एस्ट्रोसेज डॉट कॉम के विश्वास के साथ यंत्र का लाभ उठाएँ।

फेंगशुई खरीदें

एस्ट्रोसेज पर पाएँ विश्वसनीय और चमत्कारिक फेंगशुई उत्पाद

रूद्राक्ष खरीदें

एस्ट्रोसेज डॉट कॉम से सर्वश्रेष्ठ गुणवत्ता वाले रुद्राक्ष, लैब सर्टिफिकेट के साथ प्राप्त करें।